विक्रोली में अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन व रामलीला भव्यता के साथ सम्पन्न
मुंबई । श्री रामलीला उत्सव समिति, विक्रोली पार्कसाइट के तत्वावधान में 10दिवसीय भव्य रामलीला महोत्सव के पश्चात बुधवार को समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल के नेतृत्व में पार्कसाइट स्थित छत्रपति श्री शिवाजी महाराज मैदान(रामलीला प्रांगण) में 60वाँ अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। देश के विभिन्न शहरों से पधारे ख्यातिप्राप्त कवियों ने अपनी हास्य, व्यंग्य एवं साहित्यिक रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन में उदयपुर से राव अजातशत्रु, इटावा से कमलेश शर्मा, संभल से सौरभ कांत शर्मा, दिल्ली से कल्पना शुक्ला तथा मुंबई से संजय बंसल और डॉ. रजनीकांत मिश्रा ने अपनी शानदार काव्य प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही बटोरी। कवियों की रचनाओं पर उपस्थित श्रोताओं ने तालियों के साथ उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया दी और हास्य एवं काव्य रस का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक एवं पालक मंत्री आशीष शेलार का समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल ने शाल, श्रीरामनामी दुपट्टा, संकल्प पत्रिका एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर समिति द्वारा प्रकाशित ‘संकल्प’ पत्रिका का विमोचन भी मंत्री आशीष शेलार के हाथों किया गया।
समारोह में मीरा-भायंदर महानगरपालिका की शिक्षण समिति की सभापति स्नेहा शैलेश पांडेय, सुप्रसिद्ध उत्तर भारतीय नेता एवं शिक्षाविद् डॉ. विजय पंडित, भाजपा नेता शैलेश पांडेय, धर्मधुरंधर आनंद पांडेय, शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता जयप्रकाश सिंह, भाजपा नेता विनायक कामत, नालासोपारा के दुबे स्टेट से अमित ओमप्रकाश दुबे, समाजसेवी मंगला शुक्ला, उद्योगपति रवि अग्रवाल एवं जतिन भाई, शिक्षा महर्षि देवेंद्र शुक्ला,पत्रकार दयाशंकर पांडेय, पत्रकार पवन पाठक,भाजपा नेता अनिल निर्मले तथा समाजसेवी नागेंद्र तिवारी, सत्यनारायण पांडेय, जितेंद्र सिंह, श्रीप्रकाश पांडेय,भुवर दुबे और अरुण मिश्रा,स्वप्निल शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोगों का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। कवि सम्मेलन से पूर्व दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक जालंधर राजभर और खुशबू यादव के बीच विरहा का जंगी मुकाबला आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम ने भी उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके बाद आयोजित हास्य कवि सम्मेलन ने साहित्य और संस्कृति के प्रति लोगों के उत्साह को और बढ़ाया। समिति का उद्देश्य हास्य, व्यंग्य और साहित्य की समृद्ध भारतीय परंपरा को आगे बढ़ाना तथा समाज में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन ने साहित्यप्रेमियों को एक मंच पर लाकर हिंदी काव्य परंपरा के प्रति उनकी रुचि और उत्साह को मजबूत किया। आयोजन में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख मंजू चंद्रशेखर शुक्ला सहित समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल के साथ शारदा प्रसाद शुक्ला, श्रीनाथ पांडेय, दिवाकर मिश्र, एस.पी. सिंह, आदेश मिश्र, रामबिलास पाठक, दलजीत पांडेय, सर्वदेव पांडेय, बाबुलनाथ तिवारी, भोलानाथ मिश्रा, विमलेश मिश्रा, राजेश सिंह, अरविंद शुक्ल, दिनेश सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, हरीश पांडेय, बुलेट सिंह, प्रशांत शुक्ल, प्रमुख राहुल शुक्ल, शुभम सिंह, अवधेश तिवारी, चंद्रमणि सिंह, प्रो अभयकांत तिवारी, अरविंद सी शुक्ला, अजय पांडेय,अशोक गुप्ता, अनिलेश मिश्रा, संदीप दुबे, नीरज शुक्ला, संजय मिश्रा, कौशल मिश्रा, हर्ष सिंह, ब्रह्मदेव दुबे, राकेश दुबे, प्रदीप मिश्रा,अभिषेक विश्वकर्मा, हीरा यादव, रमापति यादव, तपस्वी चौरसिया, रामतीर्थ शर्मा, प्रथम शुक्ल, प्रत्यूष शुक्ल, मानवेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, प्रेम तिवारी और भानुप्रताप सिंह सहित समिति की समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने अथक परिश्रम किया। समारोह के अंत में समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल ने सभी सम्मानित अतिथियों, कवियों और समिति की समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात समिति की ओर से कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए सुरुचिपूर्ण सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।![]()

मुंबई । श्री रामलीला उत्सव समिति, विक्रोली पार्कसाइट के तत्वावधान में 10दिवसीय भव्य रामलीला महोत्सव के पश्चात बुधवार को समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल के नेतृत्व में पार्कसाइट स्थित छत्रपति श्री शिवाजी महाराज मैदान(रामलीला प्रांगण) में 60वाँ अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। देश के विभिन्न शहरों से पधारे ख्यातिप्राप्त कवियों ने अपनी हास्य, व्यंग्य एवं साहित्यिक रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन में उदयपुर से राव अजातशत्रु, इटावा से कमलेश शर्मा, संभल से सौरभ कांत शर्मा, दिल्ली से कल्पना शुक्ला तथा मुंबई से संजय बंसल और डॉ. रजनीकांत मिश्रा ने अपनी शानदार काव्य प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही बटोरी। कवियों की रचनाओं पर उपस्थित श्रोताओं ने तालियों के साथ उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया दी और हास्य एवं काव्य रस का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक एवं पालक मंत्री आशीष शेलार का समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल ने शाल, श्रीरामनामी दुपट्टा, संकल्प पत्रिका एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर समिति द्वारा प्रकाशित ‘संकल्प’ पत्रिका का विमोचन भी मंत्री आशीष शेलार के हाथों किया गया।

मुंबई। भारतीय प्रबंधन संस्थान मुंबई में हिंदी पखवाड़ा एवं हिंदी प्रोत्साहन योजना का पुरस्कार वितरण समारोह, राजभाषा संगोष्ठी तथा हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन संस्थान के सभागार में किया गया। समारोह की अध्यक्षता संस्थान के प्राध्यापक प्रो. संजीव वर्मा ने की जबकि स्वागत भाषण मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ले.क. (श्रीमती) निशा सिंह ने दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरीश सिंह चौहान, उप निदेशक (कार्यान्वयन), पश्चिम क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार तथा हास्य कवि सुरेश मिश्र उपस्थित थे। समारोह में अतिथियों के हाथों हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विविध प्रतियोगिताओं, हिंदी प्रोत्साहन योजना, आदि के विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिए गए। हरीश सिंह चौहान ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और सभी लोगों से हिंदी के प्रयोग को निरंतर बढ़ाते रहने के लिए प्रेरित किया। अतिथि हास्य कवि के रूप में उपस्थित सुरेश मिश्र ने अपनी हास्य-व्यंग्य कविताओं से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी बेटी कविता पर लोगों की आंखें नम हो गईं। समारोह के अध्यक्ष प्रो. संजीव वर्मा, प्राध्यापक, ने संस्थान में हिंदी के बढ़ते प्रयोग के लिए संस्थान के अधिकारियों व कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने निदेशक प्रो. मनोज कुमार तिवारी की ओर से अपने वक्तव्य में संस्थान में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए अपनी वचनबद्धता दोहरायी। कार्यक्रम का संचालन मो. आफताब आलम, सहायक प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड 1 (हिंदी भाषा) ने किया एवं श्री सुरेश हजाम, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुंबई । मानव धर्माचरण समिति (रजि.) मुंबई के संस्थापक अध्यक्ष श्रीनिवासानंद महाराज ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों में देवेंद्र फडणवीस एक कुशल, सरल और दूरदर्शी प्रशासक के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उनके नेतृत्व में महाराष्ट्र में विकास की गंगा बह रही है। श्रीनिवासानंद महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता उनका सहज, सरल और त्यागपूर्ण स्वभाव है। उनमें अहंकार का अभाव तथा आम जनता के प्रति अपनापन दिखाई देता है। यही उनके व्यक्तित्व के दैविक गुण हैं, जो उन्हें आम जनमानस के बीच लोकप्रिय बनाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस के कार्यकाल में इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी पर विशेष जोर दिया गया है। मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग, मुंबई मेट्रो का व्यापक विस्तार, कोस्टल रोड तथा अन्य महत्वपूर्ण सड़क और परिवहन परियोजनाओं को गति मिली है। मुंबई में मेट्रो का तेजी से विस्तार होने के साथ भूमिगत मेट्रो और भविष्य की आधुनिक परिवहन व्यवस्था को लेकर भी बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है।
ठाणे । दशहरा के पावन पर्व पर मंगलवार 20 अक्टूबर 2026 को बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट ठाणे द्वारा हिंदी की साहित्यिक ई पत्रिका ‘पर्जन्य’ के विमोचन के परिप्रेक्ष्य में एक ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृष्णदत्त सिंह,अपर आयुक्त परिवहन दिल्ली सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।विशिष्ट अतिथि के रूप रमेश शुक्ला पूर्व ए. डी. एम. आमंत्रित थे। राष्ट्रीय सचिव सत्यभामा सिंह सिया ने उपस्थित अतिथियों का परिचय दिया तथा संपादन मण्डल के सदस्यों, पटल से जुड़े राज्य स्तरीय विभिन्न इकाई अध्यक्ष एवं उनके सदस्यों का भी स्वागत किया। मुख्य अतिथि की अनुमति से कंपोज़र डॉ उर्वशी ‘हिन्दू ‘ ने ‘पर्जन्य’ पत्रिका की पृष्ठभूमि की जानकारी देते हुए पर्जन्य के एक एक पृष्ठ की झलक प्रस्तुत की।सभी ने ज़ोरदार तालियाँ बजाकर पर्जन्य का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अपने संभाषण में संपादन मण्डल के कार्य की सराहना करते हुए पृष्ठ सज्जा के लिए उन्होंने डॉ उर्वशी की विशेष रूप से प्रसंशा की। उन्होंने पर्जन्य के निरंतर आगे बढ़ने हेतु अपनी शुभ कामनाएँ दीं। श्री रमेश शुक्ला ने अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी विशिष्ट सज्जा एवं विभिन्न विधाओं के समावेश के कारण यह विशिष्ट ई पत्रिका है। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष क़ी ओर से डॉ मिथिलेश कुमार त्रिपाठी,डॉ गीता विश्वकर्मा, डॉ उर्वशी ‘हिन्दू’ शशी भार्गव, प्रांजल श्रीवास्तव ने अपने विचार प्रस्तुत किए। संपादन मण्डल क़ी ओर से संरक्षक डॉ दिनेश प्रताप सिंह ,श्री रामकृष्ण वि सहस्रबुद्धे,एस बी उपाध्याय, ए. पी. द्विवेदी ने वक्तव्य दिए। बलराम मिश्र एवं रिंकू दुबे वैष्णवी ने अपनी शुभेच्छा व्यक्त की। डॉ पूर्णिका सुमन एवं डॉ अम्बिली टी भी विमोचन में उपस्थित रहीं।अध्यक्ष एवं प्रधान संपादक शिव कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और संचालन की जिम्मेदारी सत्यभामा सिंह सिया ने बहुत सुरुचि पूर्ण ढंग से निभाई।


Oct 24 2026, 13:26
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k