/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz भारतीय प्रबंधन संस्थान में राजभाषा संगोष्ठी एवं हास्य कवि सम्मेलन संपन्न Maharashtra
भारतीय प्रबंधन संस्थान में राजभाषा संगोष्ठी एवं हास्य कवि सम्मेलन संपन्न
मुंबई। भारतीय प्रबंधन संस्थान मुंबई में हिंदी पखवाड़ा एवं हिंदी प्रोत्साहन योजना का पुरस्कार वितरण समारोह, राजभाषा संगोष्ठी तथा हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन संस्थान के सभागार में किया गया। समारोह की अध्यक्षता संस्थान के प्राध्यापक प्रो. संजीव वर्मा ने की जबकि स्वागत भाषण मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ले.क. (श्रीमती) निशा सिंह ने दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरीश सिंह चौहान, उप निदेशक (कार्यान्वयन), पश्चिम क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार तथा हास्य कवि सुरेश मिश्र उपस्थित थे। समारोह में अतिथियों के हाथों हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विविध प्रतियोगिताओं, हिंदी प्रोत्साहन योजना, आदि के विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिए गए। हरीश सिंह चौहान ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और सभी लोगों से हिंदी के प्रयोग को निरंतर बढ़ाते रहने के लिए प्रेरित किया। अतिथि हास्य कवि के रूप में उपस्थित सुरेश मिश्र ने अपनी हास्य-व्यंग्य कविताओं से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी बेटी कविता पर लोगों की आंखें नम हो गईं। समारोह के अध्यक्ष प्रो. संजीव वर्मा, प्राध्यापक, ने संस्थान में हिंदी के बढ़ते प्रयोग के लिए संस्थान के अधिकारियों व कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने निदेशक प्रो. मनोज कुमार तिवारी की ओर से अपने वक्तव्य में संस्थान में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए अपनी वचनबद्धता दोहरायी। कार्यक्रम का संचालन मो. आफताब आलम, सहायक प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड 1 (हिंदी भाषा) ने किया एवं श्री सुरेश हजाम, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि भारतीय प्रबंधन संस्थान मुंबई में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए दि. 14 से 30 सितंबर, 2026 तक हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में संस्थान के संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्रों के लिए निबंध लेखन, वर्ग पहेली, प्रश्नावली, टिप्पण लेखन, हिंदी टंकण, चित्रकथा लेखन, स्वरचित काव्य पठन, सुंदर हस्तलेखन, श्रुत लेखन, आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की और पुरस्कार जीते।
देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र में विकास की गंगा बहाने वाले मुख्यमंत्री : श्रीनिवासानंद महाराज
मुंबई । मानव धर्माचरण समिति (रजि.) मुंबई के संस्थापक अध्यक्ष श्रीनिवासानंद महाराज ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों में देवेंद्र फडणवीस एक कुशल, सरल और दूरदर्शी प्रशासक के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उनके नेतृत्व में महाराष्ट्र में विकास की गंगा बह रही है। श्रीनिवासानंद महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता उनका सहज, सरल और त्यागपूर्ण स्वभाव है। उनमें अहंकार का अभाव तथा आम जनता के प्रति अपनापन दिखाई देता है। यही उनके व्यक्तित्व के दैविक गुण हैं, जो उन्हें आम जनमानस के बीच लोकप्रिय बनाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस के कार्यकाल में इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी पर विशेष जोर दिया गया है। मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग, मुंबई मेट्रो का व्यापक विस्तार, कोस्टल रोड तथा अन्य महत्वपूर्ण सड़क और परिवहन परियोजनाओं को गति मिली है। मुंबई में मेट्रो का तेजी से विस्तार होने के साथ भूमिगत मेट्रो और भविष्य की आधुनिक परिवहन व्यवस्था को लेकर भी बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है।
श्रीनिवासानंद महाराज ने कहा कि बड़ी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सरकार की ओर से वॉर रूम जैसी प्रभावी निगरानी व्यवस्था पर भी जोर दिया गया है। मुंबई के विकास को नई दिशा देने वाली अनेक महत्वाकांक्षी परियोजनाएं आज जमीन पर दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रशासनिक और आर्थिक क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। मुंबई में सरकारी उपयोग के लिए महत्वपूर्ण संपत्तियों और जमीन की उपलब्धता से भविष्य की प्रशासनिक आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। मराठवाड़ा के जल संकट को दूर करने के लिए जल प्रबंधन और सिंचाई से जुड़ी परियोजनाओं पर भी सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। इजरायली तकनीक और साझेदारी के माध्यम से जल संरक्षण एवं सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास किए गए हैं, जिससे किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में भी सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों को शिक्षा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, प्रशिक्षण, शुल्क प्रतिपूर्ति और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। श्रीनिवासानंद महाराज ने आगे कहा कि उद्योग और निवेश के क्षेत्र में भी महाराष्ट्र को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगातार प्रयासरत हैं। निवेश को आकर्षित करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और महाराष्ट्र को औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में सरकार की नीतियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस अब एक कुशल प्रशासक और आधुनिक बुनियादी ढांचे के मजबूत पक्षधर के रूप में स्थापित हो चुके हैं। मुंबई में मेट्रो का लगातार विस्तार, भूमिगत परिवहन परियोजनाओं की दिशा में प्रगति तथा बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के विकास की तस्वीर बदल रहे हैं। श्रीनिवासानंद महाराज ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र आने वाले समय में विकास, उद्योग, रोजगार, शिक्षा और आधुनिक बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा।
बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा ई-पत्रिका ' पर्जन्य ' का हुआ विमोचन
ठाणे । दशहरा के पावन पर्व पर मंगलवार 20 अक्टूबर 2026 को बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट ठाणे द्वारा हिंदी की साहित्यिक ई पत्रिका ‘पर्जन्य’ के विमोचन के परिप्रेक्ष्य में एक ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृष्णदत्त सिंह,अपर आयुक्त परिवहन दिल्ली सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।विशिष्ट अतिथि के रूप रमेश शुक्ला पूर्व ए. डी. एम. आमंत्रित थे। राष्ट्रीय सचिव सत्यभामा सिंह   सिया ने उपस्थित अतिथियों का परिचय दिया तथा संपादन मण्डल के सदस्यों, पटल से जुड़े  राज्य स्तरीय  विभिन्न इकाई अध्यक्ष एवं उनके सदस्यों का भी स्वागत किया। मुख्य अतिथि की अनुमति  से कंपोज़र डॉ उर्वशी ‘हिन्दू ‘ ने ‘पर्जन्य’ पत्रिका की पृष्ठभूमि की जानकारी देते हुए पर्जन्य के एक एक पृष्ठ की झलक प्रस्तुत की।सभी ने ज़ोरदार तालियाँ बजाकर पर्जन्य का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अपने संभाषण में  संपादन मण्डल के कार्य की सराहना करते हुए पृष्ठ सज्जा के लिए उन्होंने डॉ उर्वशी की विशेष रूप से प्रसंशा की। उन्होंने पर्जन्य के निरंतर आगे बढ़ने हेतु अपनी शुभ कामनाएँ दीं। श्री रमेश शुक्ला ने अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी विशिष्ट सज्जा एवं विभिन्न विधाओं के  समावेश के कारण यह विशिष्ट ई पत्रिका है। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष क़ी ओर से  डॉ मिथिलेश कुमार त्रिपाठी,डॉ गीता विश्वकर्मा, डॉ उर्वशी ‘हिन्दू’ शशी भार्गव, प्रांजल श्रीवास्तव  ने अपने विचार प्रस्तुत किए। संपादन मण्डल क़ी ओर से  संरक्षक डॉ दिनेश प्रताप सिंह ,श्री रामकृष्ण वि सहस्रबुद्धे,एस बी उपाध्याय, ए. पी. द्विवेदी ने वक्तव्य दिए। बलराम मिश्र एवं रिंकू दुबे वैष्णवी ने अपनी शुभेच्छा व्यक्त की। डॉ पूर्णिका सुमन एवं डॉ अम्बिली टी भी विमोचन में उपस्थित रहीं।अध्यक्ष एवं प्रधान संपादक शिव कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और  संचालन की जिम्मेदारी सत्यभामा सिंह सिया ने बहुत सुरुचि पूर्ण ढंग से निभाई।
नवाचारों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत : मंत्री लोढ़ा

मुंबई। सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ प्रतियोगिता में राज्य के विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने तथा महाराष्ट्र के युवा नवाचारकर्ताओं, विद्यार्थियों और ग्रामीण क्षेत्रों के स्टार्टअप्स को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग के अंतर्गत रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय और महाराष्ट्र चेंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर (MACCIA) के अंतर्गत कार्यरत ‘गाँव वहाँ उद्यमी इनक्यूबेशन काउंसिल’ (GTUIC) के बीच आज मंत्रालय में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ। मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि राज्य सरकार नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार के मार्गदर्शन में राज्य के जमीनी स्तर पर होने वाले नवाचारों को प्रोत्साहित करना और ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ प्रतियोगिता के माध्यम से सामाजिक समस्याओं के तकनीक-आधारित प्रभावी समाधान खोजना इस समझौते का मुख्य उद्देश्य है। इस पहल के अंतर्गत पूरे महाराष्ट्र में, विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में, अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं संभावित उद्यमियों तक पहुँचकर उन्हें मार्गदर्शन और तकनीकी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा, “इस समझौते के माध्यम से राज्य के युवाओं के नवाचारपूर्ण विचारों और स्टार्टअप्स को उचित दिशा देने का कार्य किया जाएगा। ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को एक मंच पर लाकर उन्हें उद्योग जगत से जोड़ना तथा उनकी रचनात्मक सोच को व्यावसायिक स्वरूप देना हमारी नीति है। इस सहयोग से महाराष्ट्र के उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को और अधिक मजबूती मिलेगी। राज्य के महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थियों तक पहुँचकर उन्हें ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के बारे में जानकारी दी जाएगी। चयनित नवाचारकर्ताओं और स्टार्टअप्स को विशेषज्ञों के माध्यम से मार्गदर्शन, तकनीकी सहायता और उपयुक्त मंच उपलब्ध कराया जाएगा। युवाओं को केवल रोजगार प्राप्त करने तक सीमित न रखते हुए उन्हें सक्षम उद्यमियों के रूप में विकसित करना हमारा लक्ष्य है। इस समझौता ज्ञापन से राज्य में सतत विकास, नवाचार और रोजगार सृजन की प्रक्रिया को और गति मिलेगी।” उन्होंने इस अवसर पर यह विश्वास व्यक्त किया। महाराष्ट्र चेंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर (MACCIA) के अंतर्गत कार्यरत ‘गाँव वहाँ उद्यमी इनक्यूबेशन काउंसिल’ के अध्यक्ष रवींद्र माणगावे ने कहा कि यह पहल महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं और महिलाओं को रोजगार तलाशने वालों के बजाय रोजगार सृजित करने वाले उद्यमियों के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक युवा, महिलाएँ और स्थानीय कारीगर ऐसे हैं, जिनके पास व्यवसाय शुरू करने की क्षमता और नए विचार हैं। हालाँकि, उचित मार्गदर्शन, पूँजी, तकनीक, बाजार और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध न होने के कारण उनके व्यवसायों के विस्तार में बाधाएँ आती हैं। इस अंतर को दूर करने के लिए संस्था गाँव स्तर से लेकर जिला और राज्य स्तर तक कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि संस्था महाराष्ट्र के सभी 36 जिलों में चरणबद्ध तरीके से जिला स्तर पर उद्योग संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने और प्रत्यक्ष रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए संस्था अधिकतम सहयोग प्रदान करेगी।

इस अवसर पर कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग की अपर मुख्य सचिव मनीषा वर्मा, रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय की कुलगुरु डॉ. अपूर्वा पालकर तथा महाराष्ट्र चेंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर के अंतर्गत कार्यरत ‘गाँव वहाँ उद्यमी इनक्यूबेशन काउंसिल’ के अध्यक्ष रवींद्र माणगावे ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर आशिष पेडणेकर, करुणाकर शेट्टी, शिवाजी मानकर, शिखर जैन, रामेश्वर पवार, सुरेश घोरपडे, अण्णासाहेब पाटील, दिवाकर केसकर, अधिवक्ता रिचा पाठक, अक्षता भांबले, विशाल बंडगर और जितु चव्हाण उपस्थित थे।

कृपाशंकर सिंह ने पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी को दी श्रद्धांजलि

बस्ती। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने आज बस्ती के पूर्व सांसद तथा भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री हरीश द्विवेदी के घर पहुंच कर उनकी मां यशोदा देवी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रीमती यशोदा देवी का विगत शुक्रवार को 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थी। कृपाशंकर ने कहा कि मां का स्थान स्वर्ग से भी बढ़कर माना गया है। यही कारण है कि मां का स्थान कोई नहीं ले सकता। उन्होंने हरीश द्विवेदी और उनके परिवार को सांत्वना दी। इस अवसर पर बदलापुर विधानसभा के भाजपा नेता विवेक सिंह राजा भी उपस्थित रहे।

राजभवन के नवरात्रोत्सव में नारी शक्ति और बाल प्रतिभाओं का भव्य सम्मान

मुंबई। शक्ति, भक्ति और संस्कारों के पावन पर्व नवरात्रि के अवसर पर महाराष्ट्र राजभवन में आयोजित 65वां नवरात्रोत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक उल्लास और सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायी उदाहरण बना। महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से जुड़े इस गरिमामय आयोजन में मां जगदंबा की आराधना, धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ नारी शक्ति तथा बाल प्रतिभाओं के सम्मान को विशेष महत्व दिया गया। इस अवसर पर ज्वेल मेकर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजय जीवनलाल शाह ने मां जगदंबा की आरती में सहभागिता की तथा राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा का सम्मान किया। समारोह में डॉ. शाह के साथ जैन अल्पसंख्यक सेवा संस्थान की उपाध्यक्ष डॉ. अल्पा संजय शाह ने भी सहभागिता निभाई। दोनों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा, परिश्रम और उपलब्धियों की सराहना की। विजेताओं को सम्मानित किए जाने से समारोह में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस पहल ने महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने तथा बच्चों की प्रतिभा को पहचान और प्रोत्साहन देने की महत्ता को रेखांकित किया। इस अवसर पर डॉ. संजय जीवनलाल शाह ने कहा कि नवरात्रि केवल माँ दुर्गा की आराधना का पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति, साहस, आत्मविश्वास और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का भी प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है। इसलिए महिलाओं को सम्मान, समान अवसर और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराना एक सशक्त, समावेशी और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और बच्चों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना केवल किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। जब प्रतिभाओं को उचित अवसर और उनकी उपलब्धियों को पहचान मिलती है, तब उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित होते हैं। डॉ. अल्पा संजय शाह ने महिला सशक्तिकरण और बाल प्रतिभाओं के सम्मान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर देना तथा बच्चों की रचनात्मकता, कौशल और प्रतिभा को निखारना उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मां जगदंबा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने की मंगलकामना की। डॉ. अल्पा शाह ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब महिलाओं को समान अवसर मिलें, बच्चों को अपनी प्रतिभा विकसित करने के लिए प्रोत्साहन मिले और प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो। उन्होंने माँ जगदंबा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने की मंगलकामना की। समारोह ने यह संदेश दिया कि भारतीय त्योहार केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज को जोड़ने, प्रतिभाओं को पहचानने, महिलाओं के सम्मान को बढ़ावा देने और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का प्रभावशाली माध्यम भी हैं। इस गरिमामय अवसर पर राज्यपाल के जनसंपर्क अधिकारी उमेश काशीकर, राजभवन नवरात्रोत्सव मंडल के अध्यक्ष शैलेश बेंद्रे, मंडल कार्यकर्ता शुभम बेंद्रे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ त्रिलोकचंद फतेहपुरी के सम्मान में कविगोष्ठी

ठाणे । जनपद के कल्याण शहर में शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर हरियाणा से पधारे समाजसेवी एवं वरिष्ठ साहित्यकार डा.त्रिलोक चन्द फतेहपुरी के सम्मान में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन डा रामजी लाल वर्मा के आवास कल्याण मुंबई में किया गया।अध्यक्षता एवं सरस्वती वंदना डा रामस्वरूप साहू स्वरूप ने किया।मंगलाचरण डा रामजी लाल वर्मा एवं संचालन श्रीमती पल्लवी रानी ने किया।मुख्य अतिथि डा त्रिलोक चन्द फतेहपुरी का सभी ने भव्य स्वागत पुष्पहार,शाल,श्रीफल से किया।सुमित्रा गुप्ता सखी, सुमंगला सुमन, संतोष देवी, ममता राजौरिया, संजय शुक्ला, गोविन्द सिंह ( APO) मध्य रेलवे आदि साहित्यकारों ने माता रानी के भजन, गीत, मुक्तक, कविता प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बना दिया।उपस्थित श्रोताओं में राधाकिशन परदेशी, श्यामवती वर्मा, ज्योति वर्मा वेदान्श वर्मा, किरन गोविन्द सिंह उपस्थित थे। सभी ने मधुर तालियों से साहित्य कारों का उत्साहवर्धन किया।अन्त में आयोजक डा रामजी लाल वर्मा ने कवि,कवयित्रियों,श्रोताओं का आभार व्यक्त कर गोष्ठी का समापन किया।

नेहा सिंह राठौर का अपमान, देश की महिलाओं का अपमान - एबीपी न्यूज़ माफी मांगे : शहर अध्यक्ष सभासद शाहिद अली कुरैशी*


गोण्डा। आज  कांग्रेस भवन कार्यालय, गोंडा में शहर अध्यक्ष सभासद शाहिद अली कुरैशी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रसिद्ध लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पर एबीपी न्यूज़ द्वारा चलाई गई भ्रामक एवं तथ्यहीन खबर की कड़ी निंदा की गई।

शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा, "श्राप देने से कांग्रेस समाप्त नहीं होगी। यह वही कांग्रेस है जो अंग्रेजों से लड़ी थी और आज अडानी-अंबानी के ठेकेदारों से लड़ रही है। सच बोलने वाली देश की बेटी नेहा सिंह राठौर का अपमान, पूरे देश की महिलाओं का अपमान है। एबीपी न्यूज़ अपनी चापलूसी बंद करे और सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। महिलाओं का अपमान कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस थी, है और हमेशा रहेगी।"

इस दौरान  शौकत अली उर्फ माली बाबा  को शहर कांग्रेस का सोशल मीडिया प्रभारी (इंचार्ज) नियुक्त किया गया।

साथ ही साबिर अली को कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर सम्मान के साथ पार्टी में शामिल कराया गया। शहर अध्यक्ष ने उन्हें कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन मंत्री (सेवादल) अनीस नाना, शहर संगठन प्रभारी सुकई भारती, शहर उपाध्यक्ष मुकेश सोनी, शौकत अली उर्फ माली बाबा, घनश्याम दास बाबा, शिव शंकर गौड़, मोहम्मद रिजवान,दिनेश सोनी, रहीम, मोहम्मद इकरार , कैलाश चंद श्रीवास्तव सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
धारा 107 बीएनएसएस के तहत अभियुक्त फूल मोहम्मद की अपराध से अर्जित सम्पत्ति, अनुमानित कीमत करीब ₹1.08 करोड़, की कुर्की की कार्यवाही
गोण्डा। थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 45/2026 धारा 319(2)/318(4)/336(3)/338/340(2)/316(5)/ 3(5)/61(2)(1) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण द्वारा अपराध के माध्यम से अर्जित सम्पत्ति के विरुद्ध नियमानुसार कुर्की/जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

*प्रकरण का संक्षिप्त विवरण—*
उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लि0, गोण्डा शाखा में ऋण वितरण में अनियमितता, धोखाधड़ी, कूटरचित अभिलेखों के प्रयोग, आपराधिक साजिश एवं बैंक की धनराशि के दुर्विनियोग के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 45/2026 पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में बैंक की आन्तरिक विशेष ऑडिट रिपोर्ट में बैंक के विभिन्न खातों से कुल करीब ₹21.47 करोड़ की धनराशि के दुर्विनियोग का तथ्य प्रकाश में आया था।

*कार्यवाही—*
उक्त प्रकरण में अभियुक्तगण द्वारा आपराधिक कृत्य कर अर्जित की गयी सम्पत्ति के *धारा 107 बीएनएसएस* के अन्तर्गत जब्तीकरण/कुर्की हेतु पुलिस अधीक्षक, गोण्डा द्वारा सम्बन्धित सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। मा0 न्यायालय अपर सिविल जज (प्रवर खण्ड)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कक्ष संख्या-02, गोण्डा द्वारा दिनांक 13.08.2026 को सम्पत्ति के जब्तीकरण/कुर्की सम्बन्धी आदेश पारित किया गया। उक्त आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी, गोण्डा द्वारा दिनांक 05.10.2026 को नियमानुसार कुर्की/जब्तीकरण की कार्यवाही एवं प्रश्नगत सम्पत्ति के उचित एवं प्रभावी प्रबन्धन हेतु उप जिलाधिकारी सदर, गोण्डा को प्रशासक नियुक्त किया गया। इसी क्रम में एसडीएम सदर गोण्डा एवं उनकी राजस्व टीम (लेखपाल/कानूनगो) तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त फूल मोहम्मद की चिन्हित सम्पत्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कुर्की/जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

*कुर्क की गयी सम्पत्ति का विवरण—*
1. गाटा संख्या 729, क्षेत्रफल 0.1130 हे0, ग्राम गिर्द गोण्डा ग्रामीण — अनुमानित मालियत ₹54,01,000/-।
2. गाटा संख्या 82 मि0, क्षेत्रफल 0.3710 हे0, खिराभा सदर गोण्डा — अनुमानित मालियत ₹18,42,000/-।
3. गाटा संख्या 469, क्षेत्रफल 0.7890 हे0, खिराभा सदर गोण्डा — अनुमानित मालियत ₹28,33,000/-।
4. गाटा संख्या 469, क्षेत्रफल 0.7890 हे0, खिराभा सदर गोण्डा — दान विलेख से सम्बन्धित सम्पत्ति।
5. गाटा संख्या 477, क्षेत्रफल 0.1090 हे0, लक्ष्मनपुर जाट — अनुमानित मालियत ₹3,27,000/-।

उपरोक्त सम्पत्तियों का कुल अनुमानित मूल्य करीब ₹1,08,08,000/- (एक करोड़ आठ लाख आठ हजार रुपये) है।

*कुर्की कर्ता टीम—*
एसडीएम सदर गोण्डा मय राजस्व टीम (लेखपाल/कानूनगो) एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मय पुलिस टीम।
साहित्यिक संस्था कोशिश की काव्यगोष्ठी संपन्न
जौनपुर । साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था कोशिश की मासिक काव्य गोष्ठी बाबू रामेश्वर प्रसाद सिंह सभागार रासमंडल जौनपुर में आयोजित हुई।उक्त अवसर पर ख्यातिप्राप्त कवि जनार्दन प्रसाद अष्ठाना पथिक की गजल संग्रह " किससे कहूं " का लोकार्पण वरिष्ठ  साहित्यकारों की उपस्थिति में हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता समीक्षा दृष्टि संपन्न कवि सूर्य भान उपाध्याय और मुख्य अतिथि की भूमिका में मुंबई से कवि और पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित रहे।मां वीणा पाणि की आराधना के पश्चात नंद लाल समीर की रचना - मेरे भारत तेरी शान निराली है, कहीं जश्नै ईद,कहीं दीवाली है।राजेश पाण्डेय की रचना कारण सत्ता आधुनिक मानव को आध्यात्मिक चेतना से जोड़ती लगी तो वहीं अनिल उपाध्याय की क्षणिका--आज करेगा,कल पायेगा/यकीनन बुरा कर्म कलपायेगा/मानव की कर्म फल बांच गयी।कवि रामजीत मिश्र  का शेर---घर  में भी मोलभाव का बाजार गर्म है/दिखता है फायदा ही, अपनापन नहीं रहा/नैतिक मूल्यों के क्षरण को दिखा गया। डाक्टर संजय सिंह सागर का गीत --बेचता हूं सपन ग़म के बाजार में/आज शामिल हो तुम भी खरीदार में/यथार्थ के भाव भूमि पर खड़ा कर दिया। अमृत प्रकाश का शेर*शायद किसी ने फूंक दिया घर गरीब का /कल रात मेरे गांव में क्या रोशनी रही/व्यवस्था को आईना दिखा गया तो वहीं आशिक जौनपुरी का शेर --मुझे कुछ देर जरा मैकदे में रहने दें/जरा भी होश में आऊंगा, चला जाऊंगा/खूब पसंद किया गया। पथिक का गीत --जब से घर तुम छोड़ गये हो बीत रही है कैसे/वियोग में दग्ध हृदय का करुण उद्गार लगा।एस बी उपाध्याय की रचना मन के उधेड़ बुन को चित्रित कर गयी। विनय शर्मा दीप ने आदि शक्ति मां जगदम्बा की स्तुति सवैया छंद में किया --आदि अनंत तुही जग में/तृण पल्लव वास तुम्हार भवानी/गोष्ठी भक्ति में लीन हो गयी।अशोक मिश्र की रचना --मां ने दीपक बारा होगा इस दीवाली/अंधियारा फुफकारा होगा इस दीवाली/विकृति के विरुद्ध दीप जलाकर रोशनी का संदेश दी। गोष्ठी में प्रोफेसर आर एन सिंह ने आगामी वार्षिक समारोह आयोजित करने के संबंध में दिशा निर्देश दिया। गोष्ठी में ओंकार नाथ यादव कलाधर, फूल चंद भारती, दिनेश कपूर, रूपेश साथी, कमलेश कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। डाक्टर विमला सिंह ने आये साहित्यिकारो के प्रति आभार व्यक्त किया।