/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png StreetBuzz दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कार्डियक अरेस्‍ट से थमी सांसें Jharkhand
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कार्डियक अरेस्‍ट से थमी सांसें

#nanapatekardiescardiacarrest

बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं हैं। यह चौंकाने वाली और दिल दुखाने वाली घटना गुरुवार, 08 अक्‍टूबर की सुबह-सुबह आई, जिसने करोड़ों फैंस और पूरे देश को स्‍तब्‍ध कर दिया है। 75 साल की उम्र में उनकी मौत कार्डियक अरेस्‍ट से हुई।

45 मिनट तक मौत से लड़े

नाना पाटेकर को गोवा के डोना पाउला स्थित उनके निवास पर बेहोशी की अवस्था में पाया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उन्हें 45 मिनट तक बचाने की कोशिश हुई। लगातार 45 मिनट तक सीपीआर देने के बावजूद उनकी हालत नहीं संभली और उनकी मौत हो गई। नाना पाटेकर को बचाने की कोशिश में लगे डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। आखिर कार उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गोवा के मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर को उनके घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था।

रात 2.30 बजे खराब हुई थी तबीयत

डॉ. शेखर सालकर ने कहा, ‘आज सुबह 5.20 पर नाना पाटेकर को हॉस्पिटल में लाया गया था, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। इसलिए यह मामला मेडिको लीगल केस है। पोस्ट मार्टम के लिए उनकी बॉडी को रखा है। नाना पाटेकर की तबीयत रात 2.30 बजे खराब हुई। उन्होंने दोस्त को बताया। दोस्त ने मैसेज करीब 4 बजे देखे। उनके दोस्त ने बताया कि नाना पाटेकर की तबीयत खराब हुई। सुबह 4 बजे वो नाना पाटेकर के घर पहुंचे तो उनको बहुत पसीना आया हुआ था। इसके बाद CPR देने की कोशिश की गई। फिर एंबुलेंस से हॉस्पिटल लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वो हमारे हॉस्पिटल में आते-जाते थे, पर कभी भी मरीज के रूप में नहीं आए थे।’

आख‍िरी बाद पर्दे पर 'ओ रोम‍ियो' में देखा गया

नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था, जिन्हें सिनेमा की दुनिया नाना पाटेकर के नाम से जानती है। वह हिंदी और मराठी सिनेमा के सबसे चर्चित और दिग्‍गज अभिनेताओं में शामिल थे। नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में हुआ था। उन्‍हें आख‍िरी बाद पर्दे पर इसी साल शाहिद कपूर के साथ 'ओ रोम‍ियो' में देखा गया था।

फिल्म ‘परिंदा’ से मिली पॉपुलैरिटी

नाना पाटेकर सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे। वह फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक भी रहे। उन्‍होंने साल 1978 में आई फिल्म ‘गमन’ से हिंदी सिनेमा में डेब्‍यू किया था। उसी दौर में उन्होंने मराठी फिल्‍मों में भी काम किया। साल 1988 में मीरा नायर की फिल्म ‘सलाम बॉम्बे!’, 1989 में रिलीज हुई ‘परिंदा’ ने उन्‍हें पॉपुलैरिटी दी। इस फिल्म में गैंगस्टर की भूमिका के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार में शोक की लहर

रांची-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी चिकित्सक डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ. उज्जवल राय ने दी। रूपी सोरेन के निधन की खबर मिलते ही सोरेन परिवार, करीबियों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन की पत्नी थीं। वह सोरेन परिवार के लिए लंबे समय से महत्वपूर्ण पारिवारिक स्तंभ रही थीं। उनके निधन से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत पूरे परिवार को गहरा आघात पहुंचा है।

रूपी सोरेन के निधन की सूचना मिलते ही परिवार के करीबी लोगों और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सोरेन परिवार से जुड़े लोगों में शोक का माहौल है। झामुमो समर्थकों और राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की ओर से भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

परिवार के लिए अपूरणीय क्षति

रूपी सोरेन ने परिवार के सुख-दुख में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां होने के साथ वह शिबू सोरेन के पारिवारिक जीवन की भी अहम सदस्य थीं। उनके निधन को सोरेन परिवार के लिए बड़ी व्यक्तिगत क्षति माना जा रहा है।

अंतिम संस्कार की जानकारी का इंतजार

रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार को लेकर परिवार की ओर से विस्तृत जानकारी साझा की जानी है। अंतिम संस्कार के स्थान और समय की आधिकारिक सूचना मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। इस बीच उनके निधन की खबर से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है।

गोविंदपुर थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक,

गोविंदपुर, धनबाद: दुर्गा पूजा को लेकर गोविंदपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के सदस्य, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद रावत ने सभी पूजा समितियों से सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र, स्वयंसेवकों की तैनाती एवं भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करें। डीजे पर प्रतिबंध रहेगा और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक रहेगी।

उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। विसर्जन जुलूस के दौरान निर्धारित रूट का ही पालन करें।

पूजा समितियों ने पुलिस प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाने का संकल्प लिया गया।

BDO जाहिद आलम और दारोगा संतोष सिंह अन्य लोग रहे उपस्थित

*रांची में दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, DC मंजूनाथ भजंत्री बोले- महिलाओं की भागीदारी बढ़ी

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची श्री राकेश रंजन के द्वारा आज समाहरणालय ब्लॉक-बी सभागार में केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों के साथ आगामी दुर्गा पूजा/दशहरा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इस बार महिलाओं की काफी सहभागिता देखने को मिली है, जो अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने भी निर्देश दिए थे कि इस आयोजन में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाई जाए, ताकि दुर्गा पूजा में सबकी भागीदारी समान रूप से सुनिश्चित हो सके। उपायुक्त ने महिलाओं की बढ़ती भूमिका को समाज के सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक बताते हुए इसे पूरे जिले के लिए प्रेरणादायक बताया।

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची श्री राकेश रंजन ने विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान हर अपराध पर पुलिस की नजर चौकस रहेगी। सोशल मीडिया की निगरानी, चेन छिनतई की घटनाओं पर नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन तथा ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस रखा जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा के दौरान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

बैठक के दौरान केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों ने भी जिला प्रशासन के समक्ष अपनी बातें रखीं। सदस्यों ने पूजा पंडालों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने संबंधी सुझाव दिए। प्रशासन ने सभी सुझावों पर गंभीरता से ध्यान देने का आश्वासन दिया।

उपायुक्त ने बैठक के दौरान केंद्रीय शांति समिति में युवाओं एवं महिलाओं सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांति और सामंजस्य बनाए रखने के लिए युवा पीढ़ी की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाई जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि इस पर सतत निगरानी रखी जाए, ताकि असामाजिक तत्व कोई गलत सूचना या अफवाह फैलाकर माहौल खराब न कर सकें।

दुर्गा पूजा के संदर्भ में उपायुक्त ने सभी पंडाल सदस्यों से विशेष रूप से कहा कि दुर्गा पूजा पंडालों में जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए सुरक्षा अनुदेशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें।

उन्होंने लोगों से भी अपील की कि दुर्गा पूजा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था संबंधी सभी गाइडलाइनों का अनुपालन करें, ताकि पूजा की अवधि में किसी प्रकार की ट्रैफिक समस्या उत्पन्न न हो।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि दुर्गा पूजा/दशहरा के दौरान शांति, सद्भाव और अनुशासन बनाए रखें तथा प्रशासन एवं पुलिस के साथ पूर्ण सहयोग करें, ताकि यह त्योहार सभी के लिए सुरक्षित एवं आनंदमय बने।

इस बैठक में उप विकास आयुक्त रांची, श्री संजय भगत, अपर जिला दंडाधिकारी विधि- व्यवस्था रांची, श्री धनंजय, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री कुमार रजत, अपर प्रशासक रांची नगर निगम, पुलिस अधीक्षक शहर, श्री पारस राणा, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक, श्री राकेश सिंह, ट्रेनी आईएएस ऑफिसर सुश्री, आस्था शरण, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, श्रीमती उर्वशी पांडेय एवं जिला के सभी वरीय पदाधिकारी एवं केंद्रीय शांति समिति के सदस्य डॉ.अजीत सहाय, जय सिंह यादव, सागर कुमार, सागर वर्मा, मो. मुस्ताक आलम, श्री रविंद्र वर्मा, श्री राजेंद्र सिंह, श्री अशोक पुरोहित, सिंह, हाज़ी मासूक, अमिलूररहमान, मो. इस्लाम, मो. अशरफ, मो. हाज़ी मासूक, श्री तापेश्वर केसरी, श्री अजीत केसरी,मो. नौसाद आलम, आदिल जाहिर, मुफ़्ती अब्दुल्लाह अजहर, मुक्कील अजहर काजी, श्री परमजीत सिंह टिंकू, सरदार हरविंदर वीर सिंह, श्री राजकिशोर, श्रीमती शीला सिंह, बिंदु सिंह, श्रीमती मनीषा देवी, श्री रानासिंह एवं सभी सम्मनित सदस्य उपस्थित थे।

*सीएम हेमंत सोरेन को मिला रावण दहन कार्यक्रम का न्योता, पंजाबी हिंदू बिरादरी और अरगोड़ा दुर्गा पूजा समिति ने किया सपरिवार आमंत्रित

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिन्दू बिरादरी, (दशहरा कमेटी-2026) राँची एवं श्री दूर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 20 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान एवं अरगोड़ा मंडा मैदान में आयोजित "रावण दहन" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपरिवार सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पंजाबी हिन्दू बिरादरी, (दशहरा कमेटी-2026) राँची एवं श्री दूर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों से "रावण दहन" कार्यक्रम के तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली तथा कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल..

मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में पंजाबी हिन्दू बिरादरी, (दशहरा कमेटी-2026) राँची के अध्यक्ष श्री कुणाल अजमानी सहित श्री राजेश मेहरा, श्री सौरभ खन्ना, श्री सुनील कालरा, श्री हैप्पी फिंगर, श्री राहुल माकन, श्री राकेश गिरधर, श्री रणदीप आनंद तथा श्री दूर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के अध्यक्ष श्री प्रकाश साहू सहित श्री जय प्रसाद साहू, श्री वीरेंद्र प्रसाद साहू, श्री मुनेश्वर साहू, श्री सुभाष प्रसाद साहू, श्री युवराज साहू, श्री सुमित साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।

*तमाड़ में माता-पिता की मौत से बेसहारा हुए बच्चों तक पहुंचा जिला प्रशासन, डीसी के निर्देश पर गुरुकुल में कराया दाखिला, राशन-कंबल भी दिया

राँची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदला पंचायत के लेकया गाँव निवासी योगेन्द्र मुंडा एवं उनकी पत्नी सावित्री देवी के असामयिक निधन के बाद उनके बच्चों के समक्ष उत्पन्न कठिन परिस्थितियों पर जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लिया है।

विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना पर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, राँची श्री मंजूनाथ भजंत्री के निदेशानुसार दोनों बच्चों के परिवार को आवश्यक राहत उपलब्ध कराई गई। परिवार को कंबल एवं राशन सामग्री प्रदान की गई, ताकि तत्काल आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके।

बच्चों की शिक्षा एवं बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए दोनों बच्चों का प्रखण्ड के ही गुरुकुल विद्यालय में दाखिला कराया गया है। विद्यालय में बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, ड्रेस एवं छात्रावास की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे बच्चों की पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रखने के साथ-साथ उनके सुरक्षित एवं समुचित देखभाल की भी व्यवस्था सुनिश्चित हुई है।

इसके अतिरिक्त, बच्चों को बाल संरक्षण विभाग की Sponsorship योजना से जोड़ने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है, ताकि उन्हें आगे भी आवश्यक संरक्षण, सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

मामले में अनुमंडल पदाधिकारी, बुंडू श्री मनोहर लाल मरांडी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, तमाड़ द्वारा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

जिला प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी परिस्थिति में माता-पिता को खो चुके बच्चों को अकेलेपन और अभाव का सामना न करना पड़े तथा उन्हें शिक्षा, संरक्षण, पोषण एवं सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक सहयोग समय पर उपलब्ध कराया जा सके।

पतरातू में PVUNL द्वारा स्थानीय उपयोगकर्ताओं एवं सूक्ष्म व लघु उद्यमों के लिए प्रथम ऐश यूजर मीट का आयोजन

राख के उत्पादक उपयोग से स्थानीय उद्योगों, उद्यमियों एवं एमएसई के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर सृजित करने पर जोर

पतरातू, 7 अक्टूबर 2026: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) द्वारा आज NSB हॉल, पतरातू में स्थानीय उपयोगकर्ताओं एवं सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (MSEs) के लिए प्रथम ऐश यूजर मीट–2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्योगों, उद्यमियों एवं सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को फ्लाई ऐश एवं बॉटम ऐश के उत्पादक उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा ऐश उपयोग की विभिन्न पहलों में स्थानीय भागीदारी को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अशोक कुमार सेहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), PVUNL, श्री अरुण कुमार सिंह, महाप्रबंधक (O&M), श्री आर.के. निरंजन, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं ऐश उपयोगिता) तथा श्री प्रशांत पांडुरंग पाटिल, महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं FM) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने ऐश के सतत एवं उत्पादक उपयोग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्थानीय उद्योगों एवं उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री अशोक कुमार सेहगल, CEO, PVUNL ने कहा कि PVUNL स्थानीय समुदाय के समावेशी विकास के लिए ऐश के जिम्मेदार एवं उत्पादक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्योगों द्वारा फ्लाई ऐश के उपयोग को बढ़ावा देने से रोजगार सृजन, उद्यमिता तथा सतत आजीविका के नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं।

उन्होंने PVUNL द्वारा 100 प्रतिशत ऐश उपयोगिता के लक्ष्य की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने स्थानीय उद्योगों, उद्यमियों, MSMEs एवं अन्य हितधारकों से ऐश उपयोग की पहलों में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा ऐश आधारित उत्पादों एवं व्यवसायों के विकास की संभावनाओं को तलाशने का आह्वान किया।

श्री सेहगल ने कहा कि पात्र स्थानीय उपयोगकर्ताओं एवं उद्योगों के लिए लागू दिशा-निर्देशों एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप ऐश माउंड से ऐश की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में PVUNL द्वारा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐश के उपयोग में स्थानीय भागीदारी बढ़ने से पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय उद्योगों के सुदृढ़ीकरण तथा आसपास के समुदाय के समावेशी आर्थिक विकास के लिए एक विन-विन इकोसिस्टम विकसित किया जा सकता है।

इस अवसर पर श्री अरुण कुमार सिंह, GM (O&M) तथा श्री आर.के. निरंजन, GM (मेंटेनेंस एवं ऐश उपयोगिता) ने भी ऐश के अभिनव एवं प्रभावी उपयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्थानीय स्तर पर ऐश आधारित उत्पादों एवं अनुप्रयोगों को बढ़ावा देने तथा उपलब्ध संसाधन का अधिकतम उत्पादक उपयोग सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

झारखंड स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव श्री शिवम सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाने तथा MSMEs के लिए नए अवसर सृजित करने में ऐश उपयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्थानीय उद्यमियों एवं औद्योगिक इकाइयों से ऐश आधारित उत्पादों एवं अनुप्रयोगों की बढ़ती मांग से उत्पन्न अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान श्री सी. पांडेय, AGM (NI), NTPC रायपुर द्वारा तकनीकी सत्र आयोजित किया गया। उन्होंने ऐश उपयोग, इसके विभिन्न अनुप्रयोगों तथा उद्योगों एवं अन्य उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध संभावनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। वहीं INSWAREB के निदेशक श्री एन. कालिदास ने ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए फ्लाई ऐश एवं बॉटम ऐश के उपयोग तथा इसके अभिनव एवं पर्यावरण-अनुकूल अनुप्रयोगों की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों एवं गांवों से JSLPS की महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की सदस्यों, ब्लॉक/इंटरलॉकिंग टाइल्स बनाने वाले स्थानीय उद्यमियों तथा अन्य स्थानीय उपयोगकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में 70 से अधिक प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता रही।

ऐश यूजर मीट ने PVUNL, स्थानीय उद्योगों, सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों, उद्यमियों तथा तकनीकी विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान किया, जहां प्रतिभागियों ने फ्लाई ऐश एवं बॉटम ऐश के संभावित उपयोगों, तकनीकी पहलुओं तथा व्यावसायिक अवसरों को समझने के साथ-साथ भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

PVUNL द्वारा आयोजित यह पहल ऐश को अपशिष्ट के बजाय उपयोगी संसाधन के रूप में स्थापित करने, स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा पर्यावरणीय स्थिरता के साथ क्षेत्र के समावेशी आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

5 करोड़ लेकर दर्शन करने के दावों पर विराट कोहली का बयान, बोले-श्रद्धा और सम्मान की वजह से आश्रम जाता हूं

#viratkohliissuesstatementrefutingclaimspremanandmaharajvisit5crore

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं। अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की संदिग्ध मौत के बाद आश्रम चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच विराट कोहली को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने सनसनीखेज दावे किए हैं। फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों पर अब भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की ओर से आधिकारिक बयान सामने आ गया है।

फलाहारी महाराज के दावों पर आधिकारिक बयान

अपने शिष्य की संदेहास्पद स्थिति में मौत के बाद प्रेमानंद महाराज और उनके आश्रम पर कई संगीन आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ये भी कहा गया कि विराट कोहली को पांच करोड़ रुपये देकर पहली बार प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए लाया गया था। अब इन आरोपों पर पूर्व भारतीय कप्तान ने कड़ा एतराज जताया है। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है।

बयान में क्या?

बयान में स्पष्ट रूप से कहा कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने विराट कोहली के संबंध में जो भी बातें कही हैं, वे तथ्यात्मक रूप से भी गलत हैं। उन्होंने इन सभी दावों को असत्य करार दिया। बयान में जोर देकर कहा गया कि विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन केवल अपनी गहरी आस्था के कारण करते हैं। यह उनकी महाराज जी के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। कोहली का यह आध्यात्मिक जुड़ाव व्यक्तिगत है। प्रवक्ता ने मीडिया से भी अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी जानकारी को प्रकाशित करने से पहले उसकी पूरी तरह से जांच की जाए। मीडिया को तथ्यों का सत्यापन करना चाहिए।

क्या थे फलाहारी महाराज के आरोप?

केलीकुंज आश्रम विवाद के बीच फलाहारी महाराज ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा था कि राजस्थान की एक निजी कंपनी ने प्रेमानंद महाराज को लोकप्रिय बनाने के लिए विराट कोहली को 5 करोड़ रुपये देकर दर्शन के लिए बुलाया था। फलाहारी महाराज ने यह भी आरोप लगाया था कि अब उस कंपनी के लोग साधु-संतों का चोला पहनकर आश्रम में घुस चुके हैं और प्रॉपर्टी से जुड़ा काम देख रहे हैं। फलाहारी महाराज ने कहा था कि प्रेमानंद महाराज सनातन धर्म के लिए बेहद अनमोल हैं और वे उनके स्वास्थ्य के लिए अपनी किडनी तक देने को तैयार हैं, लेकिन महाराज जी को भू-माफियाओं और गलत लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

प्रेमानंद महाराज से विराट कोहली का कैसा है संबंध?

बता दें कि विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा दोनों बच्चों वामिका-अकाय के साथ कई बार केली कुंज आश्रम में मुलाकात कर चुके हैं। विराट के अलावा भी कई सेलिब्रिटी भी महाराज के पास दर्शन करने जाते रहे हैं। प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद विराट की जिंदगी में कई बदलाव आए हैं। वह अब अपने प्रोफेशनल करियर में पहले से ज्यादा सफल और फोकस हो चुके हैं। मैदान के बाहर भी उनके व्यव्हार में फर्क देखा जा सकता है। खाली समय में भी हाथों में काउंटर लेकर ‘राधा-राधा’ जपनाम करते हैं।

राहुल गांधी और प्रियंका के खिलाफ केस दर्ज, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

#complaintindelhipoliceagainstrahuland_priyank

चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन के परिसर में बिना अनुमति के दाखिल होने और वहां धरना देने के मामले में दिल्ली पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और विपक्षी दलों के गठबंधन के कई अन्य सांसदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

राहुल-प्रियंका समेत कई अन्य पर एफआईआर

दिल्ली पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य लोगों के खिलाफ आकाशवाणी कार्यालय में कथित तौर पर जबरन प्रवेश करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई सांसदों पर आकाशवाणी कार्यालय में जबरन प्रवेश करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों से आकाशवाणी भवन परिसर खाली करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने वहां से जाने से इनकार कर दिया।

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निकाला था मार्च

एक दिन पहले ही सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला गया था। प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस मार्च के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी और न ही पुलिस की ओर से इसकी अनुमति दी गई थी। निर्वाचन आयोग के कार्यालय के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इसके बाद विपक्षी नेताओं और सांसदों ने वहीं धरना शुरू कर दिया। इसी दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य नेता आकाशवाणी भवन परिसर में पहुंच गए और वहां भी विरोध-प्रदर्शन जारी रखा।

CEC ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा क्यों टला? पहले भी रद्द हो चुके हैं कई कार्यक्रम

#cecgyaneshkumarchhattisgarhvisit_postponed

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के अन्य अधिकारियों का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा अचानक रद हो गया है। यह दौरा 7 और 8 अक्टूबर को प्रस्तावित था, लेकिन चुनाव आयोग ने इसे टाल दिया है। इससे पहले उनका कुछ और राज्यों का दौरा भी इसी तरह से टल चुका है।

एसआईआर को लेकर घिरे सीईसी ज्ञानेश कुमार

सीईसी ज्ञानेश कुमार एसआईआर को लेकर घिरे हुए हैं। विपक्ष उनके खिलाफ सड़कों पर है। विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के सांसद मंगलवार को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर उतरे। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को भी हिरासत में लिया गया। जब दिल्ली की सड़कों पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रार बढ़ रही है, इसी बीच उनका दो दिन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है। ज्ञानेश कुमार को 7 और 8 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ जाना था। लेकिन अब उनका यह दौरा टाल दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में यहां था सीईसी का कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ यात्रा के दौरान सीईसी ज्ञानेश कुमार चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों के साथ-साथ कुछ प्रसिद्ध स्थानों पर भी जाने वाले थे। सीईसी का दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी माता मंदिर, बस्तर में चित्रकोट वॉटरफॉल और कबीरधाम जिले में भोरमदेव मंदिर के दौरे का कार्यक्रम था।

पहले भी टल चुका है कई कार्यक्रम

ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द होना इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे पहले उनके कुछ और तय कार्यक्रम टल चुके हैं, जो काफी चर्चा में भी रहा है। छत्तीसगढ़ से पहले उनकी यूपी में मेरठ और वाराणसी का कार्यक्रम रद्द हो चुका है। इसके अलावा उनका उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख का कार्यक्रम भी टल चुका है।

क्यों टला सीईसी का कार्यक्रम?

सवाल उठ रहा है कि आखिर चुनाव आयोग ने यह फैसला क्यों लिया? सीईसी का यह दौरा ऐसे समय पर टला है जब चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार खुद एक बड़े प्रशासनिक और कानूनी विवाद के केंद्र में हैं। आरोप है कि आयोग के तीन सदस्यीय ढांचे में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने अन्य दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की असहमति के बावजूद कई अहम फैसले लिए। दावा किया जा रहा है कि अक्टूबर 2025 से अगस्त 2026 के बीच दोनों आयुक्तों ने कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज की थी। सबसे बड़ा विवाद नए मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन वाले 'फॉर्म-6' में कथित तौर पर बिना उचित प्रक्रिया के बदलाव करने को लेकर है।