/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz ओसवाल वंश महोत्सव में डॉ मंजू लोढ़ा को शासन गौरव सम्मान Maharashtra
ओसवाल वंश महोत्सव में डॉ मंजू लोढ़ा को शासन गौरव सम्मान
मुंबई। दादर स्थित योगीसभा गृह में आयोजित 2483वें ओसवाल वंश महोत्सव के भव्य समारोह में समाजसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर योगदान के लिए मंजू लोढ़ा को प्रतिष्ठित ‘शासन गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में ओसवाल एवं जैन समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों और समाजबंधुओं ने सहभागिता की। मंजू लोढ़ा लंबे समय से शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यों के माध्यम से समाज में अपना योगदान देती रही हैं। ‘शासन गौरव’ सम्मान उनके सेवा-समर्पण और सामाजिक योगदान के प्रति सम्मान का प्रतीक है। सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ मंजू लोढ़ा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत विशेष और भावुक क्षण है। समाज से मिले स्नेह, आशीर्वाद और प्रोत्साहन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी समाज और मानवता की सेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
यशोभूमि के संपादक श्रीनारायण तिवारी को मिला 'आज का कर्मवीर अवार्ड'
मुंबई। राष्ट्रीय हिंदी दैनिक ‘यशोभूमि’ के संपादक श्री श्रीनारायण तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और निर्भीक खोजी पत्रकारिता के लिए ‘आज का कर्मवीर अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मीडिया (प्रिंट) श्रेणी में प्रदान किया गया। गोरेगांव पूर्व स्थित द वास्तीन में आयोजित भव्य समारोह में उद्योग और राजनीति जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने भी समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
श्रीनारायण तिवारी पिछले 41 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 1984 में जौनपुर के शाहगंज से प्रकाशित साप्ताहिक ‘वादरायण’ से पत्रकारिता की शुरुआत की। वर्ष 1988 में मुंबई से प्रकाशित राष्ट्रीय हिंदी दैनिक ‘जनसत्ता’ में स्टाफ रिपोर्टर के रूप में जुड़े। वर्ष 2003 में ‘लोकमत समाचार’ के ब्यूरो प्रमुख बने और बाद में पूरे लोकमत समूह के विशेष संवाददाता के रूप में जिम्मेदारी संभाली।
इसके बाद उन्होंने ‘दबंग दुनिया’, ‘एब्सल्यूट इंडिया’, ‘पूर्ण विराम’ और ‘जागरूक टाइम्स’ जैसे समाचार पत्रों में स्थानीय संपादक, संपादक और कार्यकारी संपादक के रूप में अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वह ‘यशोभूमि’ के संपादक हैं। श्री तिवारी को निर्भीक और खोजी पत्रकारिता के लिए कई सम्मान मिल चुके हैं। रेलवे में कथित भ्रष्टाचार को लगातार 15 दिनों तक प्रमुखता से उठाकर प्रभावी अनुवर्ती खबरें प्रकाशित करने के लिए उन्हें ‘गजानन आर्य साहसिक व खोजी पत्रकारिता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था। महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले को उन्होंने हिंदी, मराठी और अंग्रेजी—तीनों भाषाओं के ‘लोकमत’ समूह के समाचार पत्रों में लगातार उठाया। इस अभियान के दौरान उन्हें कथित रूप से प्रलोभन और धमकियों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन उन्होंने पत्रकारिता से पीछे हटने के बजाय अपना अभियान जारी रखा।
श्रीनारायण तिवारी की धारदार संपादकीय शैली और खोजी लेखन ने उन्हें पत्रकारिता जगत में अलग पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में ‘यशोभूमि’ ने ‘नया तेवर, नया कलेवर’ के साथ अपनी पहचान मजबूत की है।
मुकेश कुमार मासूम ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर किया संवाद
खुर्जा। खुर्जा विधानसभा क्षेत्र–70 में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं बॉलीवुड लेखक मुकेश कुमार मासूम इन दिनों क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जनसंपर्क कर स्थानीय नागरिकों से संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने खुर्जा जंक्शन क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के विषयों पर चर्चा की।
जनसंपर्क के दौरान मुकेश कुमार मासूम ने लोगों के बीच भारतीय जनता पार्टी की नीतियों तथा प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए आगामी समय में पुनः भाजपा सरकार के गठन के लिए समर्थन देने की अपील की।
इस अवसर पर उन्होंने श्रीमती रजनी चौधरी, जिला अध्यक्ष, विश्व हिन्दू महासंघ, मातृ शक्ति प्रकोष्ठ, ममता देवी, पूजा शर्मा, प्रीति देवी, कपिल सहित अनेक स्थानीय लोगों से मुलाकात की। बातचीत के दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक एवं विकास संबंधी परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई।
मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि किसी भी राजनीतिक कार्यकर्ता के लिए जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनना और उनसे सीधा संवाद स्थापित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क का उद्देश्य केवल अपनी बात रखना नहीं, बल्कि स्थानीय नागरिकों की अपेक्षाओं, समस्याओं और सुझावों को निकटता से समझना भी है। इस दौरान मुकेश कुमार मासूम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके विचार में प्रदेश सरकार ने विकास,कानून-व्यवस्था तथा महिलाओं की सुरक्षा जैसे विषयों को प्राथमिकता दी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास और बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर वर्तमान सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए वह लोगों से भारतीय जनता पार्टी के समर्थन की अपील कर रहे हैं।
मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि खुर्जा विधानसभा क्षेत्र की जनता से उनका निरंतर संवाद जारी रहेगा और वह गांव, कस्बों तथा शहरी क्षेत्रों में जाकर समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना, उन्हें संबंधित स्तर तक पहुंचाना और समाधान के लिए प्रयास करना उनके जनसंपर्क अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
1,08,00,000 श्री नवकार महामंत्र सामूहिक जाप की भव्य पूर्णाहुति
मुंबई । श्री प्रगट प्रभावी श्री चंद्रप्रभ स्वामी जैन देरासरजी, प्रार्थना समाज, मुंबई में अध्यात्म, भक्ति एवं मंत्रसाधना के पावन संगम के रूप में 1,08,00,000 (एक करोड़ आठ लाख) श्री नवकार महामंत्र सामूहिक जाप की भव्य पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में श्री नवकार महामंत्र गुणगान, अनुष्ठान पूर्णाहुति तथा भावपूर्ण बहुमान समारोह का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं एवं भाविक भक्तों ने सहभागी होकर नवकार महामंत्र की सामूहिक आराधना का लाभ लिया। इस पावन अवसर पर संयम सम्राट एवं प्रसिद्ध प्रवचनकार प.पू. आचार्य श्री विजय प्रभाकर सूरीश्वरजी म.सा., प.पू. मुनिराज श्री महाप्रभविजयजी म. तथा प.पू. मुनिराज श्री श्रीप्रभविजयजी म., सहित प.पू. साध्वीजी श्री तत्त्वदर्शना श्रीजी म.सा. आदि ठाणा का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। गुरु भगवंतों के मंगलमय सान्निध्य एवं आशीर्वाद से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा। श्री नवकार महामंत्र जैन धर्म की परम पवित्र आध्यात्मिक साधना का प्रतीक है। करोड़ों मंत्र जाप की इस सामूहिक आराधना में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सहभागी होकर नवकार महामंत्र के जाप के माध्यम से आध्यात्मिक शांति एवं ऊर्जा का अनुभव किया। भव्य अनुष्ठान की पूर्णाहुति के अवसर पर नवकार महामंत्र के महात्म्य एवं गुणों का गुणगान किया गया। श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक आराधना करते हुए सामूहिक जाप में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिससे प्रार्थना समाज का पूरा परिसर नवकार महामंत्र की भक्तिध्वनि से गूंज उठा। इस पावन अवसर पर सामूहिक जाप में सहभागी बने साधकों, भाविकों तथा विभिन्न रूपों में अपना योगदान देने वाले भाग्यशाली श्रावक-श्राविकाओं का भावपूर्ण बहुमान किया गया। श्री जैन धार्मिक शिक्षण संघ के उपाध्यक्ष संजय जीवनलाल शाह तथा जैन अल्पसंख्यक सेवा संस्थान की उपाध्यक्ष श्रीमती अल्पा संजय शाह सहित ट्रस्टियों द्वारा श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का बहुमान किया गया। वहीं श्री चंद्रप्रभ स्वामी जैन देरासरजी के ट्रस्टियों द्वारा भी भाविकों एवं सहयोगियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जेसर निवासी मुकेशभाई मगनलाल दोशी परिवार भी सहभागी बना तथा श्रीमती हर्षाबेन मुकेशभाई दोशी ने बहुमान का लाभ लिया। इस अवसर पर जयेशभाई लब्धी, संजय बिपिनचंद्र शाह, विलासभाई शाह, श्रेणिकभाई शाह, शिल्पाबेन लब्धी, श्रीमती अल्पाबेन संजय शाह, कौशलकुमार, क्रीना बहन, धनवीर, अंकितकुमार, ध्वनीबेन, अशेष, दिव्यान सहित समाज के अनेक अग्रणी, श्रावक श्राविकाएं एवं भाविक भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 1,08,00,000 नवकार महामंत्र जाप की पूर्णाहुति का यह पावन प्रसंग समस्त जैन समाज के लिए श्रद्धा, साधना एवं आध्यात्मिक प्रेरणा से परिपूर्ण एक यादगार अवसर बनकर रहा।
उत्तर मध्य मुंबई युवक कांग्रेस ने निखिल रूपारेल के नेतृत्व में की गणेश भक्तों की सेवा
मुंबई। गणपति विसर्जन के दौरान उत्तर मध्य युवक कांग्रेस की टीम ने जिला अध्यक्ष निखिल रूपारेल के नेतृत्व में , सांताक्रूज पश्चिम में लैंडमार्क शोरूम के पहले वहां से गुजर रहे गणेश भक्तों  को नाश्ता और पीने का पानी उपलब्ध कराया। उनकी इस सेवा भावना का गणेश भक्तों के अलावा स्थानीय नागरिकों ने भी सराहना की। इस अवसर पर निखिल रूपारेल के अलावा प्रीति चोकसी, शेख मुस्तकीम, चंद्रप्रसाद शर्मा, विकास जैसवार, फ़ुज़ैल शेख, जुनैद अंसारी, समीर शेख, नाजिम वारसी अरविंद साहनी समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। निखिल रूपारेल ने कहा कि हम सब अपने नेता राहुल गांधी के विचारों और आदर्शों पर चलते हुए सभी धर्म के लोग मिलकर बप्पा के सेवकों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की यही खुशबू है , जिसका सारा दुनिया लोहा मानती है। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
मुख्यमंत्री करेंगे रोजगार महाकुंभ का उद्घाटन,लाड़ली बहनों के लिए विशेष रोजगार मेला
मुंबई। राज्य के युवक-युवतियों को रोजगार के प्रत्यक्ष अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री श्री. मंगल प्रभात लोढ़ा की संकल्पना से 29 सितंबर को ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविक्रमी रोजगार महाकुंभ महाराष्ट्र’ का आयोजन किया गया है। इस पहल के तहत राज्यभर में रोजगार मेलों एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों तथा विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों और नियोक्ताओं को एक ही मंच पर लाया जाएगा।
रोजगार महाकुंभ के मुंबई उद्घाटन समारोह का आयोजन एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय में किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों इसका उद्घाटन होगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्रा अजित पवार, विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट राहुल नार्वेकर, मंत्री चंद्रकांत पाटील, मंगल प्रभात लोढ़ा, उदय सामंत, जयकुमार रावल, आकाश फुंडकर, महापौर श्रीमती रितू तावडे, सांसद मिलिंद देवरा एवं अरविंद सावंत सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित रहेंगे। इस रोजगार महाकुंभ की विशेषता उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, कौशल एवं अनुभव को उपलब्ध रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। उम्मीदवारों और रिक्त पदों के बीच ‘कैंडिडेट–वैकेंसी मैचिंग’ के साथ ही साक्षात्कार की तैयारी, संवाद कौशल, व्यक्तित्व विकास एवं सॉफ्ट स्किल्स के लिए प्री-प्लेसमेंट प्रशिक्षण भी दिया गया है। इस प्रशिक्षण के पहले चरण की बैच 7 से 10 सितंबर के बीच, जबकि दूसरे चरण की बैच 21 से 24 सितंबर के बीच आयोजित की गई है। इस व्यापक पहल के विशेष भाग के रूप में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय में लाड़ली बहनों के लिए स्वतंत्र रोजगार मेला आयोजित किया गया है। इसमें लगभग 600 से 700 महिला उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है तथा विभिन्न कंपनियों के स्टॉल लगाए जाएंगे। महिलाओं को उपलब्ध पदों, पात्रता, कार्य की प्रकृति, वेतनमान एवं भर्ती प्रक्रिया की प्रत्यक्ष जानकारी मिलने के साथ ही कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद करने और साक्षात्कार देने का अवसर भी मिलेगा। महिलाओं के कौशल को रोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने को बढ़ावा देना इस विशेष रोजगार मेले का उद्देश्य है।
आंखों में आंसू और दिल में श्रद्धा के साथ लोढ़ा परिवार ने किया बप्पा की विदाई
मुंबई। देशभर में अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर दस दिवसीय गणेशोत्सव का समापन हुआ, जिसके तहत भारी सुरक्षा के बीच बप्पा को विदाई दी गई। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और उनकी धर्मपत्नी डॉ मंजू लोढ़ा द्वारा वन लोढा़ प्लेस, लोअर परेल स्थित कार्यालय में गणपति बप्पा की स्थापना के बाद आज श्रद्धा और भावनाओं से भरे वातावरण में बप्पा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के इस क्षण में पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। बप्पा को विदाई देते समय लोढ़ा परिवार के हर सदस्य की आँखों में आँसू थे और दिल में उनके प्रति अपार श्रद्धा एवं प्रेम। डॉ मंजू लोढ़ा के अनुसार ऐसा लगा मानो कुछ दिनों के लिए हमारे बीच आए बप्पा अब हमसे विदा लेकर अपने धाम लौट रहे हों।
ढोल-नगाड़ों, जयकारों और “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष के बीच सभी ने बप्पा को भावभीनी विदाई दी। कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के अनुसार बप्पा उनके परिवार, कार्यालय और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मकता बनाए रखें।
वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
मुंबई। राष्ट्रीय हिंदी दैनिक 'यशोभूमि' के संपादक श्रीनारायण तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हे आज का कर्मवीर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह श्री श्रीनारायण तिवारी को मीडिया (प्रिंट) कटेगरी में दिया जाएगा। इस अवसर पर उद्योग और राजनीति जगत के दिग्गज  भी मौजूद रहेंगे। इस भव्य अवार्ड  समारोह का  आयोजन 27 सितम्बर को "द वास्तीन गोरेगाँव पूर्व,मुंबई" में किया जा रहा है। यह जानकारी आज का  कर्मवीर अवार्ड  सोशल् फाउंडेशन के  निदेशक जेम्स डिसुजा ने दी है। आपको बतादें कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीनारायण तिवारी को पहले भी कई सम्मान मिल चुके हैँ। जिसमें  गऊ भारती समारोह आदि भी शामिल है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित बदलापुर तहसील के जगजीवन पट्टी के मूल निवासी श्रीनारायण तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान मिलने पर कई सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें बधाई दी है। अखंड राजपूताना सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने  दैनिक यशोभूमि के संपादक श्रीनारायण तिवारी को बधाई दी है। श्री तिवारी पिछले 41 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं। श्रीनारायण तिवारी ने  जौनपुर जिले के शाहगंज से प्रकाशित राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक 'वादरायण' से सन् 1984 से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। विभिन्न साप्ताहिकों व दैनिकों में काम करते हुए उन्हें सन् 1988 में मुंबई से प्रकाशित हुए राष्ट्रीय हिंदी दैनिक जनसत्ता में स्टाफ रिपोर्टर के रूप में सेवा करने का सुअवसर प्राप्त हुआ, फिर सन् 2003 से "लोकमत समचार" में बतौर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं दी। लोकमत समाचार से जुड़ने के थोड़े ही दिन बाद उन्हें समूचे 'लोकमत समूह' के लिए विशेष संवाददाता के रूप में काम करने का सुअवसर मिल गया। उसके बाद हिंदी दैनिक 'दबंग दुनिया', हिंदी दैनिक 'एब्सल्यूट इंडिया', हिंदी दैनिक 'पूर्ण विराम', हिंदी दैनिक 'जागरूक टाइम्स' में स्थानीय संपादक, संपादक और कार्यकारी संपादक के रूप में उल्लेखनीय कार्य किया। इन दिनों वह राष्ट्रीय हिंदी दैनिक 'यशोभूमि' के संपादक हैं। श्री तिवारी को धारदार रिपोर्टिंग व खोजी पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्हें खोजी पत्रकारिता के लिए अब तक अनेक पुरस्कार व सम्मान मिल चुके हैं। वह लगातार मंत्रालय व राजनीतिक क्षेत्र की रिपोर्टिंग करते रहे हैं, इसलिए उनकी धारदार रिपोर्टिंग की चर्चा आज भी मंत्रालय में होती रहती है। रेलवे में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने और सतत १५ दिन तक उस मुद्दे को पकड़ कर रखने, फालोअप रिपोर्टिंग करके भ्रष्टाचार में संलिप्त आरोपियों पर अंजाम तक पहुंचाने तक साहस के साथ लिखते रहने के लिए उन्हें "गजानन आर्य साहसिक व खोजी पत्रकारिता पुरस्कार" से नवाजा गया था। इसके बाद महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग( एमपीएससी )  में व्याप्त भ्रष्टाचार को हिंदी दैनिक "लोकमत समाचार", मराठी दैनिक "लोकमत" और अंग्रेजी दैनिक "लोकमत टाइम्स" एक साथ प्रकाशित करके भ्रष्टाचार पर नकेल कसा था। इसकी आलोअप स्टोरी तीनों भाषाओं लगातार १२ दिन छपी थी। जिसके चलते भ्रष्टाचार रुक गया था। बहुत सारे मगरमच्छों को सलाखों के पीछे जाने पर मजबूर होना पड़ा था। इस दौरान उन्हें पैसों का प्रलोभर, जान से मारने की धमकियां लगातार मिलती रहीं लेकिन वो टस से मस न हुए। तीनों भाषाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार पर हथौड़ा चलाते रहे। इसके बाद उन्हें पुरस्कारों व सम्मानों की श्रृंखला शुरु हो गई थी। श्रीनारायण तिवारी आज देश के जाने माने चुनिंदा संपादकों में से एक हैं। उनकी धारदार व पैनी संपादकीय, उनके दमदार लेखों की आज पूरे मीडिया जगत  में चर्चाएं होती रहती हैं। उनके नेतृत्व में दैनिक 'यशोभूमि' अखबार नित नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। यशोभूमि में 'नया तेवर, नया कलेवर' उनके नेतृत्व की ही देन है।
अागरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में तीन की माैत, मुख्यमंत्री याेगी ने जताया दुख
लखनऊ /आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना डौकी क्षेत्र के बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अनंत्रित होकर कई बार पलट गई। इस हादसे में कार की पिछली सीट पर बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर सहित दो अन्य लोग घायल हाे गए।

मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर अधिकारियाें काे दिशा निर्देश दिए हैं। उन्हाेंने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना की व्यक्त की। साथ ही अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करवाने, मृतकों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने दिए निर्देश दिए।

सहायक पुलिस आयुक्त इमरान अहमद ने बताया कि शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बाजितपुर के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित कई बार पलटी। इस हादसे में कार में बैठे तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर सहित दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर भेजा। हालत गंभीर होने पर एम्बुलेंस से घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मृतकों की पहचान बलिया निवासी जयप्रकाश, भूपेंद्र और कपिल के रूप में हुई है जबकि चालक जसवंत और चंद्रकांत गंभीर रूप से घायल हैं। पांचों लोग दिल्ली से बलिया जा रहे थे।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लिया है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार के कारण वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।-
रिजवी कॉलेज में हिंदी दिवस पर स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन
मुंबई। रिज़वी महाविद्यालय, बांद्रा (प.) में हिंदी विभाग एवं नैशनल लायब्रेरी, बांद्रा (प.) के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस के अवसर पर स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्या, उप-प्राचार्य, पर्यवेक्षिका, शिक्षकगण, अतिथियों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ शेख अन्सारपाशा और हिंदी विभागाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने समारोह की प्रस्तावना प्रस्तुत की। स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी मौलिक कविताओं के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
समारोह के प्रमुख अतिथि मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे ने “हिंदी में रोजगार की संभावनाएँ” विषय पर पत्रकारिता एवं हिंदी भाषा से जुड़े व्यावसायिक अवसरों की जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की।प्रतियोगिता के बाह्य परीक्षक दीपक राणा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के मूल्यांकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शेख अन्सारपाशा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। हिंदी को भाषा के साथ संस्कृति, संवेदना और पहचान से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को हिंदी के सम्मान एवं प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया गया।