स्वास्थ्य विभाग* *स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि के निर्देश पर मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई,
![]()
पटना, हाजीपुर एवं दरभंगा में खाद्य सुरक्षा टीम का बड़ा एक्शन* *हाजीपुर में 72 किलो मिलावटी पनीर नष्ट, दरभंगा में 21 लीटर एक्सपायर्ड दूध और 18 किलो खराब पनीर नष्ट, फतुहा में फॉर्मेलिन मिला दूध जब्त कर करीब 126 लीटर दूध कराया गया नष्ट* *फतुहा में Food Supplements के ठिकाने पर संयुक्त छापेमारी, 6 नमूने जांच के लिए संग्रहित* पटना, 12 सितंबर 2026 राज्य में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मिलावट एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। स्वास्थ्य सचिव-सह-खाद्य संरक्षा आयुक्त श्री कुमार रवि के निर्देश पर राज्यभर में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, छापेमारी, नमूना संग्रहण और प्रयोगशाला परीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में हाजीपुर, दरभंगा और पटना जिले में खाद्य सुरक्षा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्सपायर्ड, खराब एवं मानकों के विपरीत पाए गए खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया। वहीं, फतुहा क्षेत्र में दूध के नमूने में फॉर्मेलिन पाए जाने के बाद करीब 126 लीटर दूध नष्ट कराया गया। जबकि, पटना शहर स्थित संतुष्टि स्वीट्स और उसकी विनिर्माण इकाई में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा औचक निरीक्षण एवं सघन जांच की गई, साथ ही साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए। *हाजीपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन, मिलावटी पनीर नष्ट* वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित स्टेशन रोड में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा मिलावटी पनीर के खिलाफ कार्रवाई की गई। सुधीर किराना दुकान से 14 किलोग्राम पनीर जब्त किया गया, जिसमें स्टार्च की मिलावट पाई गई, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। वहीं, श्री गणेश पनीर हाउस से 58 किलोग्राम पनीर में स्टार्च की मिलावट पाए जाने पर उसे भी विनष्ट कराया गया। साथ ही, नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। *दरभंगा के बेनीपुर में एक्सपायर्ड दूध-पनीर पर कार्रवाई* दरभंगा जिले के बेनीपुर स्थित आशापुर चौक के सुधा मिल्क पार्लर में खाद्य संरक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण एवं जांच की गई। जांच के दौरान पार्लर में 21 लीटर एक्सपायर्ड सुधा मिल्क और 18 किलोग्राम खराब पनीर पाया गया। खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों खाद्य सामग्रियों को मौके पर ही नष्ट कराया गया। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने भी संग्रहित किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। *पटना के फतुहा में दूध में फॉर्मेलिन की पुष्टि, करीब 126 लीटर दूध नष्ट* पटना जिले के सबलपुर फतुहा क्षेत्र में भी खाद्य सुरक्षा टीम ने बड़ी कार्रवाई की। अभिहित पदाधिकारी एवं चिकित्सा पदाधिकारी-सह-खाद्य संरक्षा अधिकारी की उपस्थिति में सबलपुर, फतुहा टेढ़ी पुल के निकट स्थित राजीव डेयरी में दूध एवं पनीर की जांच की गई। जांच में दूध के नमूने में फॉर्मेलिन की उपस्थिति पाई गई। इसके बाद करीब 126 लीटर दूध को नष्ट कराया गया। आवश्यक नमूने भी संग्रहित किए गए हैं और जांच के निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। *Food Supplements के ठिकाने पर संयुक्त छापेमारी, 6 नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे* फतुहा थाना क्षेत्र के बाजितपुर स्थित Alexa Foods and Supplements, Barishpur, Fatuha, Patna में भी संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण एवं छापेमारी की गई। इस संयुक्त कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग, औषधि निरीक्षक, आयुष निदेशालय एवं पुलिस पदाधिकारियों की टीम शामिल रही। निरीक्षण के दौरान परिसर में Food Supplements, Raw Materials तथा निर्माण में प्रयुक्त Manufacturing Equipment पाए गए। परिसर में कुछ निर्मित तथा कुछ अर्द्धनिर्मित Food Supplements भी पाए गए। नियमानुसार जांच एवं विश्लेषण के लिए कुल 06 नमूने संग्रहित किए गए हैं, जिन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच के लिए भेजा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान Food Supplements के अतिरिक्त कोई अन्य औषधि नहीं पाई गई तथा किसी आपत्तिजनक अथवा संदिग्ध पदार्थ की पुष्टि नहीं हुई। संस्थान के स्वाधिकारी द्वारा Food Supplements के निर्माण एवं संबंधित खाद्य विनिर्माण अनुज्ञप्ति उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। दस्तावेजों एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। *जनता की थाली से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, जांच और कार्रवाई रहेगी जारी* स्वास्थ्य सचिव-सह-खाद्य संरक्षा आयुक्त श्री कुमार रवि ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिया गया है कि वे लोगों को केवल सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि एक्सपायर्ड, खराब, मिलावटी अथवा असुरक्षित खाद्य सामग्री का भंडारण, उपयोग या बिक्री किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।


बिहार में नो सुगर और बिना केमिकल के जुको फ्रेश जूस की आज लांचिंग की गई।मार्केट मे मिलने वाले आम जूस से अलग हेल्दी जूस है जो बिहार सरकार के स्टाटप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाया है।डॉक्टर विवेक के द्वारा लाया गया है।सुगर पेशेंट जो मार्किट के आम जूस को नही पी सकते है उनके लिए जुको फ्रेस जूस लाया गया है।इसके कई वर्जन की आज का लांचिंग की गई है जिसका सेवन सभी वर्ग के लोग कर सकते है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन साक्षी मिश्रा कुशवाहा के द्वारा किया गया साक्षी मिश्रा ने कहा कि इस तरह के जूस आने से सभी वर्ग के लोग इसका इस्तेमाल कर पाएंगे साक्षी मिश्रा कुशवाहा ने बताया कि कोविड के बाद लोगों में हेल्थ इश्यूज बहुत ज्यादा आ रहा है आज भी बहुत से लोग हैं जो ठंडा पीना पसंद करते हैं और वैसे में यह जूस लोगों के लिए काफी अच्छा ड्रिंक बन सकता है इसलिए इसमें कोई भी केमिकल नहीं है साक्षी मिश्रा कुशवाहा ने कहा मुझे लगता है यह बिहार का नंबर वन ड्रिंक बनेगा
रोटरी क्लब ऑफ पटना चैरिटेबल सोसाइटी ने ग्रे मैटर के सहयोग से भारतीय नृत्य कला मंदिर में "हेड क्रंचर 2026–27" अंतर-विद्यालय क्विज और "वेल्थ प्रूडेंस" पेप टॉक का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य सूत्रधार व प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रोटेरियन अंतरा मित्रा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़ाकर व्यावहारिक जीवन, वित्तीय साक्षरता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने प्रेसिडेंट-इलेक्ट रोटेरियन अरिजित मित्रा के साथ मिलकर इस भव्य प्रतियोगिता का कुशल समन्वय किया, जिसमें पटना के 20 प्रतिष्ठित स्कूलों के कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने जानकारी दी कि कार्यक्रम में श्री आलोक जॉन (डीन, पटना विमेंस कॉलेज), प्रो. पंकज (पूर्व डीन, इलाहाबाद विश्वविद्यालय) और श्री ज्ञान मोहन (आदि चित्रगुप्त फाइनेंस लिमिटेड) ने छात्रों को करियर और वित्तीय जिम्मेदारी के गुर सिखाए।साथ ही रोटेरियन वैभव ठाकुर और रोटेरियन अनुज राज ने युवाओं को रोटरी की सामाजिक सेवा (CSR) पहलों से रूबरू कराया। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य अतिथि डीआईजी (DIG) श्री व श्रीमती जयंत कांत, क्विज मास्टर श्री व श्रीमती हरि गोविंद, कुमार गौतम, सनी अग्रवाल, अमलेश कुमार, रेखा कुमारी, अनुपम प्रियदर्शी, गौरव कुमार, अमित कुमार और श्री व श्रीमती अमित सिंह जैसे कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही रोटेरियन व उनके जीवनसाथी शैलेंद्र सिन्हा, रोटेरियन व उनके जीवनसाथी टी. एन. गामी, रोटेरियन दंपत्ति मिथिलेश मंडल, रोटेरियन तुहिन शंकर, रोटेरियन सोनाली किशोर, रोटेरियन सैकत सेन गुप्ता, रोटेरियन आर. के. पोद्दार, रोटेरियन रंजीत राम व रोटेरियन एण श्रुति राम और रोटेरियन व उनके जीवनसाथी अभिषेक अपूर्व (चाणक्य) सहित रोटरी क्लब के कई वरिष्ठ सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रतियोगिता के समापन पर उन्होंने बताया कि शानदार प्रदर्शन करने वाली DAV BSEB, सेंट कैरेंस हाई स्कूल, न्यू एरा पब्लिक स्कूल और लोयोला हाई स्कूल की टीमों को ट्रॉफी के साथ कुल ₹33,000 की नकद पुरस्कार राशि दी गई, जो स्वर्गीय असीम कृष्ण मित्रा, स्वर्गीय मीरा मित्रा, स्वर्गीय अभास कुमार मित्रा एवं स्वर्गीय दीप्ति मित्रा की स्मृति में प्रदान की गई।
पटना, बिहार जनता को नए सिक्के और स्वच्छ बैंक नोट आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, केनरा बैंक की अगमकुआं शाखा ने केनरा बैंक पटना करेंसी चेस्ट के सक्रिय सहयोग से आज, 6 अगस्त, 2026 को अगमकुआं शाखा परिसर में एक विशेष 'सिक्का एवं पुराना नोट बदलाव मेला' (Coin and Old Note Exchange Mela) का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की "क्लीन नोट पॉलिसी" (Clean Note Policy) को बढ़ावा देना है, ताकि स्थानीय निवासियों, छोटे व्यवसायियों और बैंक ग्राहकों को गंदे, कटे-फटे या पुराने करेंसी नोटों के बदले बिना किसी परेशानी के नए नोट और विभिन्न मूल्यवर्ग के सिक्के प्राप्त करने का एक मंच मिल सके इस अवसर पर केनरा बैंक अगमकुआं शाखा के प्रबंधक श्री अनिल कुमार, श्री पंकज कुमार, सहायक प्रबंधक उत्कर्ष रंजन, बेबी नेहा, मनीष कुमार, ओम प्रकाश चौधरी, विकास कुमार, संतोष कुमार तथा केनरा बैंक पटना करेंसी चेस्ट से श्री ओम प्रकाश उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री श्री ऋतुराज सिन्हा ने आज बांकीपुर चुनाव प्रचार के संदर्भ में आयोजित जनसभा में जन सुराज के मुख्य सूत्रधार प्रशांत किशोर पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला और उनकी नीयत पर गंभीर सवाल खड़े किए।उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति खुद को बिहार का हितैषी, नीति नियंता और माटी का लाल बताता है, उसकी असल आर्थिक निष्ठा और योगदान बिहार के बजाय दूसरे राज्यों के साथ है। प्रशांत किशोर अपनी कंपनियों का करोड़ों रुपये का टैक्स उत्तर प्रदेश और अन्य पड़ोसी राज्यों में जमा करते हैं। वे वित्तीय लाभ बाहरी राज्यों को पहुंचाते हैं, लेकिन राजनीतिक रोटियां सेकने और जनता को गुमराह करने के लिए उन्हें सिर्फ चुनाव के वक्त बिहार की याद आती है। जब वे बिहार के खजाने में एक रुपया भी टैक्स नहीं देते, तो उन्हें बिहार के विकास, शिक्षा या रोजगार पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर का यह पूरा अभियान पूरी तरह से प्रायोजित और राज्य की जनता के साथ एक बड़ा छलावा है। वे केवल एक राजनीतिक प्रयोग करने और समाज में भ्रम फैलाने के उद्देश्य से बिहार में सक्रिय हैं। बिहार की जनता अब जागरूक हो चुकी है और वह काम करने वालों तथा केवल चुनावी सलाहकार के बीच का अंतर को अच्छी तरह समझती है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार ने दिन-रात मेहनत करके बिहार को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकाला है, जबकि प्रशांत किशोर जैसे लोग केवल बयानबाजी कर राज्य की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।" उन्होंने सीधी चुनौती देते हुए कहा कि "प्रशांत किशोर बिहार की जनता को धोखा देना बंद करें और पहले सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट करें कि उनका वित्तीय और व्यापारिक लगाव उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से क्यों है। बिहार की स्वाभिमानी जनता ऐसे बाहरी और व्यापारिक राजनीति करने वाले चेहरों को कभी स्वीकार नहीं करेगी, जिनके हित कहीं और और बातें कहीं और की होती हैं।"
Sep 12 2026, 16:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1