/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना हमारा दायित्व : मंगल प्रभात लोढ़ा Maharashtra
युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना हमारा दायित्व : मंगल प्रभात लोढ़ा

मुंबई। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना केवल सरकार का काम नहीं, बल्कि हमारा सामाजिक दायित्व भी है। आज देश में शांति और स्थिरता का वातावरण है, जिसके कारण उद्योग-व्यवसाय, व्यापार तथा पारिवारिक जीवन सुचारु रूप से चल रहा है। महाराष्ट्र में बेरोजगार युवक-युवतियों की संख्या बड़ी है, लेकिन इसके साथ ही रोजगार के अवसर भी बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं। हालांकि, कई बार नौकरी के लिए साक्षात्कार देने के दौरान आवश्यक कौशल या आत्मविश्वास की कमी के कारण युवा कुछ क्षेत्रों में पीछे रह जाते हैं और उन्हें अपेक्षित रोजगार नहीं मिल पाता, ऐसा प्रतिपादन कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने किया। आगामी 29 सितंबर को पूरे महाराष्ट्र में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविक्रमी रोजगार महाकुंभ’ का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को बांद्रा पूर्व स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में कौशल विकास विभाग एवं मुंबई उपनगर जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से ‘एम्प्लॉयर राउंड टेबल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा बोल रहे थे। मंगल प्रभात लोढ़ा ने आगे कहा कि आज हर युवा का सपना एक अच्छी नौकरी पाने का है। विशेष रूप से कौशल आधारित क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों को लेकर युवाओं को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। विदेशों में कौशल आधारित क्षेत्रों में काम करने वाले युवाओं को अच्छा वेतन और रोजगार के अवसर मिलते हैं। इसी तर्ज पर महाराष्ट्र के युवाओं को कौशल आधारित एवं बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उद्योग जगत को आगे आने की आवश्यकता है।महाराष्ट्र के 32 प्रतिष्ठित उद्योगों एवं प्रतिष्ठानों के मानव संसाधन प्रबंधन (एचआर) विभाग के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की। आगामी रोजगार मेले के संबंध में उद्योग एवं प्रतिष्ठानों की कोई सूचना, आपत्ति अथवा सुझाव हो, तो उन्हें जल्द से जल्द अवगत कराया जाए। कौशल विकास विभाग की ओर से उद्योग एवं प्रतिष्ठानों के लिए ऑनलाइन आवेदन उपलब्ध कराया गया है। संबंधित उद्योग एवं प्रतिष्ठानों को जल्द से जल्द आवेदन भरकर अपना पंजीकरण कराना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन भरते समय किसी कंपनी को तकनीकी समस्या या किसी प्रकार की परेशानी आती है, तो वह कौशल विकास विभाग अथवा संबंधित जिलाधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकती है। पूरे महाराष्ट्र के उद्योग एवं प्रतिष्ठानों से इस रोजगार मेले में सहभागिता के लिए पंजीकरण कराने का आह्वान भी मंत्री लोढ़ा ने किया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के विकास के लिए जिस तरह से कार्य कर रहे हैं, उसी प्रकार राज्य के विकास में हमें भी अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देना चाहिए। यह भावना प्रत्येक कंपनी में होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना देश के सामने रखा है। यह सपना अब धीरे-धीरे साकार होता दिखाई दे रहा है और भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, ऐसा भी लोढ़ा ने कहा। इस अवसर पर मुंबई उपनगर जिले के जिलाधिकारी सौरभ कटियार भी उपस्थित थे।

एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग के जज और जूरी नियुक्त हुए धीरजकुमार सिंह

मुंबई। मुंबई और पूरे भारतीय शूटिंग जगत के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि धीरजकुमार सिंह को जापान में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 की शूटिंग स्पर्धाओं के लिए जज और जूरी नियुक्त किया गया है। धीरजकुमार सिंह राइफल एवं पिस्टल शूटिंग स्पर्धाओं के लिए भारत से एकमात्र जूरी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। यह नियुक्ति उनके अनुभव, तकनीकी विशेषज्ञता तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग खेल के लिए उनके योगदान की महत्वपूर्ण पहचान है। एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग स्पर्धाओं का आयोजन 19 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक जापान में किया जाएगा, जिसमें एशिया के विभिन्न देशों के शीर्ष निशानेबाज भाग लेंगे। धीरजकुमार सिंह लंबे समय से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित शूटिंग प्रतियोगिताओं में विभिन्न तकनीकी एवं निर्णायक भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण ISSF एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में Jury, Judge, Technical Official एवं Instructor के रूप में जिम्मेदारियां निभाई हैं। धीरजकुमार सिंह की यह उपलब्धि केवल उनके लिए ही नहीं, बल्कि मुंबई और महाराष्ट्र के लिए भी गौरव का विषय है। यह नियुक्ति मुंबई से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग खेल के विकास में योगदान देने वाले अधिकारियों और खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

समाज के उत्थान को लेकर समाजसेवियों की परिचर्चा

सिलवासा । महानगर मुंबई के समाजसेवी विगत सप्ताह 6 सितंबर 2026 को सामाजिक विकास युग पुरुष श्रीप्रसाद शर्मा ए आई एम सी ई‌ ए मंडल एडिटर वाराणसी से उनके निजी निवास स्थान दादरा,नगर हवेली दमन,सिलवासा जाकर समाज उत्थान से संदर्भित ज्वलंत मुद्दों पर परिचर्चा हेतु औपचारिक मुलाकात किया, जिन्होंने सैन, सविता,श्रीवास नन्दवंशी समाज संग उत्तर भारतीय समाज को अनेकानेक सुकृत्य सम्मान संग रोजगार मुहैया कराई है। हरिकेश शर्मा नंदवंशी ने बताया कि सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में काम करने वाले ब्यक्तिगत राष्ट्रीय सँगठनो या ट्रस्टों का शीर्ष नेतृत्व अनवरत शिक्षा,स्वास्थ्य,सुरक्षा,सहयोग एवं मानव उत्कर्ष के द्वारा अनेक क्षेत्रों में अपनी महती भूमिका निभाने वाली शख्शियतो से, व्यक्तिगत, सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमो में मुलाकातें करते रहने से विकास संभव है।किसी ने सच ही कहा है कि "तस्वीरें लेना भी जरूरी है साहब!क्योंकि आइने गुजरे वक्त के सुकृत्यों की गवाही नही दिया करते हैं। महानगर मुंबई के सामाजिक प्रहरी सैन हरिकेश शर्मा नन्दवंशी,सन्तोष निरंकार शर्मा,अधिवक्ता एवं कवि अनिल शर्मा भारत सरकार नोटरी,मनोज कुमार शर्मा,प्रदीप कुमार शर्मा नन्दवंशी के साथ स्थानीय मुकेश शर्मा,प्रदीप कुमार श्रीप्रसाद शर्मा,रंजीत शर्मा, संदीप शर्मा,विकास कुमार पाण्डेय,एविक घोष,भविष्य के निर्माता नौनिहालों ने पिता श्रीप्रसाद शर्मा का माला और अंगवस्त्र अर्पित कर सौभाग्यवर्द्धक आशीष प्राप्त किया। श्री प्रसाद शर्मा ने उपस्थित सभी समाजसेवियों का सम्मान अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ हार से किया। सामाजिक परिचर्चा पश्चात अपरंच श्रीप्रसाद शर्मा ए आई एम सी ई‌ ए मंडल एडिटर ने सामाजिक संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और शीर्ष नेतृत्व से दूर ध्वनि यंत्र से संवाद करवाया।तत्पश्चात फास्ट रीलीफ चेरिटेबल टीम ट्रस्ट के कार्यो एवं उद्देश्यों को सैन प्रदीप कुमार नन्दवंशी ने सभी के समक्ष रखा।श्रीप्रसाद शर्मा ने कहा कि मानव सेवा में उत्तम कार्यो एवं महते सुकृत्यों की फास्ट रीलीफ चेरिटेबल टीम ट्रस्ट की सरस् मंशा सराहनीय कदम है और उन्होंने संगठन के उन्नत कार्यो की मौन मीमांसा की भूरी भूरी प्रशंसा किया।

कल्याण की सामाजिक संस्था ने किया कृपाशंकर सिंह का सम्मान

मुंबई। मां झिनका फाउंडेशन, म्हारलगांव, कल्याण के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश हरिलाल अग्रहरि ने आज अपनी संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह से बांद्रा पश्चिम स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने अनेक सामाजिक विषयों पर कृपाशंकर से चर्चा की तथा संस्था की तरफ से अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष महेश किशोरीलाल यादव,अतुल यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। कृपाशंकर सिंह ने सम्मान के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रकट की।

वेस्टर्न एक्सप्रेस हायवेवे पर बनाए जाएं आधुनिक AC और पिंक टॉयलेट : रानी द्विवेदी

मुंबई। बांद्रा और दहिसर के बीच वेस्टर्न एक्सप्रेस हायवे पर पर्याप्त, साफ, सुरक्षित और AC टॉयलेट न होने से नागरिकों को बहुत परेशानी हो रही है। इस गंभीर मुद्दे की ओर ध्यान दिलाते हुए, भाजपा नगरसेविका रानी द्विवेदी (निघूट) ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए मनपा की महासभा में आधुनिक AC तथा पिंक टॉयलेट के साथ ही सर्व सुविधायुक्त एमेनिटी सेंटर बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि वेस्टर्न एक्सप्रेस हायवे पर हर दिन लाखों गाड़ियां चलती हैं। महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और डायबिटीज जैसी बीमारियों से पीड़ित नागरिकों के लिए यात्रा के दौरान टॉयलेट की उपलब्धता बहुत जरूरी है। हालांकि, अभी जो टॉयलेट हैं, उनमें से कई गंदे, बदबूदार और इस्तेमाल करने लायक नहीं हैं। कुछ जगहों पर 'AC टॉयलेट' का जिक्र होने के बावजूद, असल में एयर कंडीशनिंग सिस्टम बंद है या खराब है। कुछ टॉयलेट में अनधिकृत कब्जे से यात्रियों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। नगरसेविका रानी द्विवेदी (निघूट) ने कहा कि मनपा प्रशासन हायवे पर शौचालय के लिए जगह उपलब्ध न होने की बातें करता है, तो फिर 

'वर्टिकल' या उन्नत शौचालय बनाने के लिए अब तक क्या कार्रवाई की गई, इस पर भी महासभा में 

उन्होंने सफाई मांगी। उन्होंने आरोप लगाया कि हायवे पर यात्रियों को इस अहम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मनपा प्रशासन की ओर से बस बहानेबाजी की जा रही है। उन्होंने मुंबई के

प्रवेशद्वार दहिसर चेक नाका पर अच्छी सुविधाओं वाले सुविधा केंद्र तथा वातानुकूलित विश्रामालय बनाने के बारे में पहले किए गए वादों की मौजूदा स्थिति पर भी सफाई मांगी। उनकी इस मांग का सत्ताधारी तथा विरोधी पार्टियों के नगरसेवकों ने समर्थन किया, जिसमें महिलाओं के लिए अलग और सुरक्षित पिंक शौचालय, स्वच्छतागृह, पीने के पानी, नियमित साफ-सफाई और सुरक्षा के इंतजाम की मांग की गई। नगरसेविका रानी द्विवेदी (निघूट) ने कहा कि मुंबई को ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, नवी मुंबई और पनवेल से जोड़ने वाले ईस्टर्न एक्सप्रेसवे और वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर हर दिन लाखों गाड़ियां चलती हैं। इसलिए, नागरिकों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए, दोनों एक्सप्रेसवे पर काफी संख्या में आधुनिक टॉयलेट बनाना जरूरी है। गौरतलब हो कि मुंबई महानगरपालिका ने वर्ष 2012 में 'हायवे टॉयलेट' की संकल्पना को मंजूरी दी थी। वाहन चालकों तथा यात्रियों की सुविधा के लिए इस सुविधा के निर्माण का फैसला किया गया था। यह संकल्पना ईस्टर्न एक्सप्रेसवे पर घाटकोपर और विक्रोली-नाहुर के बीच लागू की गई थी; लेकिन, ईस्टर्न एक्सप्रेसवे और वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर दूसरी जगहों पर इसे बढ़ाने में काफी देरी हुई। उस समय के तत्कालीन मनपा आयुक्त ने भी माना था कि 'हाईवे टॉयलेट' का कॉन्सेप्ट रुका हुआ था। इस दौरान अतिरिक्त मनपा आयुक्त विपिन शर्मा ने माना कि ईस्टर्न और वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर टॉयलेट की कमी है। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय नगरसेवकों से चर्चा कर नई जगहों का सर्वेक्षण किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फंड मिलते ही सही जगहों पर टॉयलेट बनाने का काम शुरू किया जाएगा।

नगरसेविका रानी द्विवेदी (निघूट) ने पुराने टॉयलेट को तुरंत ठीक करने, नए आधुनिक सुविधा केंद्र बनाने, बंद पड़े AC सिस्टम को चालू करने और महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाने के लिए तय समयसीमा की घोषणा करने की पुरजोर मांग

महासभा में की है। उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई के मुख्य प्रवेशद्वार पर लोगों को मूलभूत स्वच्छता सुविधा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी मनपा प्रशासन की है, लिहाजा प्रशासन से महज आश्वासन न देते हुए इस मामले पर ठोस कार्रवाई किए जाने की उम्मीद हम करते हैं।

पर्युषण महापर्व के अवसर पर दादर में चोवीहार हाउस का भव्य शुभारंभ

मुंबई। पवित्र पर्युषण महापर्व के अवसर पर दादर स्थित अटलांटिक प्लाजा में जैन श्रावक-श्राविकाओं के लिए पिछले पांच वर्षों से सेवाकार्य के रूप में संचालित चोवीहार हाउस का पांचवें वर्ष में भव्य शुभारंभ किया गया। चोवीहार हाउस का उद्घाटन दादर के विधायक कालिदास कोलंबकर, श्री वर्धमान श्रुतगंगा के अध्यक्ष-ट्रस्टी संजय जीवनलाल शाह, जैन अल्पसंख्यक सेवा संस्था के महिला विभाग की अध्यक्षा अल्पा संजय शाह, अटलांटिक प्लाजा के चेयरमैन भावेश कोटक तथा विनोद गोशालिया सहित गणमान्य लोगों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर समिति की ओर से संजय शाह तथा अल्पा संजय शाह का सम्मान भी किया गया। चोवीहार हाउस के पांचवें वर्ष के मुख्य लाभार्थी के रूप में विनोदभाई गोशालिया परिवार (निर्वाण फैब) ने सहयोग प्रदान किया है। पर्युषण महापर्व के दौरान रात्रिभोजन का त्याग कर चोवीहार का पालन करने वाले जैन श्रद्धालुओं के लिए यहां एकासण, बियासण तथा उबले हुए पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। प्रतिदिन लगभग 800 से 900 जैन श्रद्धालु इस सेवाकार्य का लाभ लेते हैं। उपवास करने वाले श्रद्धालुओं का भी प्रभावना स्वरूप सम्मान किया जाता है।

चोवीहार हाउस केवल धार्मिक सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि पशु-पक्षियों के पांजरापोल को सहायता देने तथा विभिन्न सामाजिक सेवाकार्यों से भी जुड़ा हुआ है। चोवीहार हाउस रविवार और संवत्सरी के दिन बंद रहेगा। इस अवसर पर समाजसेवा और जीवदया के क्षेत्र में कार्यरत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें प्रवीण मोरबिया, प्रवीण गाला, सुनील छेड़ा, गिरीश सत्रा, मुकेश कोटक, निखिल एरा और वीरभाई (हंसा) सहित प्रमुख लोग तथा सेवाभावी कार्यकर्ता शामिल थे। चोवीहार हाउस की सफलता के पीछे अटलांटिक प्लाजा के अध्यक्ष हरेश पटेल, चेयरमैन भावेश कोटक, मुकेश कोटक (परी), संदीप दोशी, खिलन सत्रा, मनीष रांभिया, धीरज मोरबिया, नितिन शेठ, विनोद वीरा और किशोर जोशी सहित समिति के सदस्यों की सेवाभावी मेहनत महत्वपूर्ण रही है। इस अवसर पर संजय शाह ने भावेश कोटक तथा पूरी टीम को ऐसे सेवाभावी और धार्मिक कार्य निरंतर करते रहने के लिए बधाई देते हुए कहा, “धर्म, जीवदया और समाजसेवा के ऐसे निरंतर कार्यों में हमारा सहयोग हमेशा बना रहेगा।”अटलांटिक प्लाजा के व्यापारियों, समिति के सदस्यों तथा चोवीहार का लाभ लेने वाले श्रद्धालुओं के सहयोग से यह सेवाकार्य लगातार विस्तार पा रहा है। पर्युषण महापर्व की आराधना को अधिक भावपूर्ण और सेवामय बनाने वाला यह चोवीहार हाउस जैन समाज के लिए पांचवें वर्ष में प्रवेश का एक सुंदर और प्रेरणादायी सेवाकार्य बन गया है।

डॉ. हृदय नारायण मिश्र की धर्मपत्नी धनवंती मिश्रा का निधन

मुंबई। सुप्रसिद्ध समाजसेवी तथा भारतीय सद्विचार मंच के सलाहकार समिति सदस्य डॉ हृदय नारायण मिश्र की धर्मपत्नी धनवंती मिश्रा का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई। श्रीमती धनवंती मिश्रा अत्यंत दयालु और धार्मिक स्वभाव की महिला थी। उनके निधन पर राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, विधायक संजय उपाध्याय, प्रख्यात समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह, भारतीय सद्विचार मंच के संस्थापक डॉ राधेश्याम तिवारी, समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. किशोर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय, मीरा भायंदर परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्र, समाजसेवी इंद्रमणि दुबे, बीजेपी नेता अखिलेश चौबे, वरिष्ठ सीए डी.पी.त्रिपाठी, डॉ.विनोद तिवारी, श्रीनिवासानंद महाराज, समाजसेवी हरिशंकर दुबे, पत्रकार महेन्द्र पाण्डेय, समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, वरिष्ठ शिक्षक श्रीनिवासन दुबे, भारतीय सदविचार मंच के अध्यक्ष डॉ. शिवश्याम तिवारी, महामंत्री नागेन्द्र मिश्रा,आधार फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष राजन मिश्रा, लोक गायक मुकेश त्रिपाठी समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

श्रीमती धनवंती मिश्रा की मृत्यु से जुड़े सारे कार्यक्रम उनके गांव मिसिरपुर, जफराबाद,जौनपुर में सम्पन्न होंगे।

संजय जीवणलाल शाह और अल्पा संजय शाह के हाथों गौमाता प्रतिमा का अनावरण

मुंबई। अगाशी तीर्थधाम श्री समवसरण महामंदिर के प्रेरणादाता, लब्धिधारी प.पू. आचार्यश्री विजय दक्षसूरिश्वरजी महाराज साहेब की पावन परंपरा के पट्टालंकार, लोकप्रिय श्रमण सम्राट, सुप्रसिद्ध प्रवचनकार, ज्योतिषविशारद तथा श्री सूरिमंत्र–पार्श्व–पद्मावती महादेवी के साधक प.पू. आचार्यश्री विजय प्रभाकर सूरिश्वरजी महाराज साहेब की पावन निश्रा में गौसेवा, जीवदया और भारतीय संस्कृति के पवित्र संदेश को उजागर करने वाला भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री दक्ष कामधेनु गोकुल गौशाला, समवसरण महामंदिर, चलापेठ रोड, पार्श्व नगर, अगाशी तीर्थ, वाया विरार, जिला पालघर, मुंबई, महाराष्ट्र में भव्य गौमाता प्रतिमा का अनावरण किया गया। भव्य गौमाता प्रतिमा का अनावरण श्री वर्धमान श्रुतगंगा के अध्यक्ष-ट्रस्टी संजय जीवनलाल शाह तथा जैन अल्पसंख्यक सेवा संस्था के महिला विभाग की अध्यक्षा अल्पा संजय शाह के हाथों किया गया। इस अवसर पर पू. मुनिप्रवर श्री महापद्मविजयजी महाराज साहेब, पू. मुनिराज श्री श्रीपद्मविजयजी महाराज साहेब तथा पू. साध्वीजी श्री तत्त्वदर्शनाश्रीजी म.सा. सहित संतवृंद की पावन उपस्थिति रही। संतवृंद की उपस्थिति से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक, पवित्र और भक्तिमय बन गया। धार्मिक श्रद्धा, भक्तिभाव और भारतीय संस्कृति के शाश्वत मूल्यों के साथ आयोजित इस समारोह में उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं तथा गणमान्य अतिथियों ने गौमाता के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। गौसेवा और जीवदया के संदेश को समाजजीवन में और अधिक सुदृढ़ बनाने के संकल्प के साथ आयोजित यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायी बना।संतवृंद ने गौसेवा, जीवदया और करुणाभाव को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि जीवमात्र के प्रति करुणा, सेवा और संरक्षण की भावना ही सच्चे अर्थों में मानवता की पहचान है। गौमाता का सम्मान केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, पर्यावरण, जीवदया और भारतीय संस्कृति के मूल्यों से जुड़ा पवित्र संदेश है।

संजय जीवनलाल शाह ने कहा कि गौसेवा और जीवदया भारतीय संस्कृति की प्राचीन एवं सनातन परंपरा है। गौमाता के प्रति सम्मान और जीवमात्र के प्रति करुणा की भावना नई पीढ़ी में भी जागृत रहे, इसके लिए ऐसे आध्यात्मिक और सेवाभावी आयोजनों का निरंतर आयोजन समय की आवश्यकता है। भव्य गौमाता प्रतिमा का अनावरण केवल धार्मिक समारोह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गौसेवा, जीवदया, करुणा और भारतीय संस्कृति के शाश्वत संस्कारों को समाज तक पहुंचाने वाला प्रेरणादायी अभियान बन गया। इस अवसर पर गाय को भारत की संस्कृति और समृद्धि का आधार बताते हुए गौसेवा को महान सेवा के रूप में सराहा गया। संतवृंद की पावन निश्रा, धार्मिक भावना और श्रद्धालुओं की उपस्थिति से संपूर्ण कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

लोकसंस्कृति और कजरी के रंग में रंगी दिवा की जनता

ठाणे। शिवसेवा श्रावण मास पारायण मंडल, दिवा के तत्वावधान में आयोजित पारंपरिक कजरी गीत महोत्सव भक्तिमय एवं सांस्कृतिक वातावरण में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कजरी गीतों की पारंपरिक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को पूर्वांचल की लोकसंस्कृति और संगीत की समृद्ध विरासत से जोड़ा।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध कजरी लोकगायिका सुप्रसिद्ध कजरी गायिका सुषमा पटेल जी की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वहीं गायक कलाकार नाना मिश्रा सहित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम के मास पारायण अध्यक्ष श्री सचिन चौबे ने आयोजन किया । उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय परशुराम सेना, दिवा अध्यक्ष श्री संतोष तिवारी की उपस्थिति में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम में सुशील पांडे, के.के. शुक्ला, संजय शर्मा, राजेश पांडेय, अविनाश पांडेय, अखिलेश तिवारी, पाल, आरके मिश्रा, अनुराग चौबे, देवराज तिवारी, भूपेंद्र मिश्रा, राहुल दुबे, विनायक सिंह, विनोद दुबे, श्याम सुंदर मिश्रा, संजय पांडे एवं संतोष पांडे , मुन्ना तिवारी, विजय मिश्रा ,सहित यजमानों ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने कजरी गीतों का आनंद लेने के साथ भारतीय लोकपरंपरा, संस्कृति और धार्मिक भावनाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

उपस्थित गणमान्यजनों एवं कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय परशुराम सेना, दिवा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, शिवसेवा श्रावण मास पारायण मंडल के सदस्य, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में कजरी प्रेमी उपस्थित रहे।

काव्यसृजन की गोष्ठी में शिक्षकों का किया गया सम्मान

मुम्बई । साहित्यिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था काव्य-सृजन न्यास के तत्वावधान में रविवार 6 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस को मद्देनजर रखते हुए महानगर के शिक्षकों का सम्मान मासिक काव्यगोष्ठी में किया गया। संस्था ने अपनी मासिक काव्य-गोष्ठी के दौरान मुंबई महानगर और उसके आसपास के कुल 19 शिक्षकों का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ से सामूहिक सम्मान किया।

इस भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले शिक्षकों मेें हौंसिला प्रसाद 'अन्वेषी', प्रो. उमेश चन्द्र शुक्ल, प्रो. मदन मोहन मिश्र, प्रो. विजय नाथ मिश्र, डॉ. नीलिमा पाण्डेय, श्याम भूषण पाठक, सुरेंद्र तिवारी, राकेश मिश्र, प्रा. अंजनीकुमार द्विवेदी 'अनमोल',ओम प्रकाश तिवारी, डॉ. शारदा प्रसाद दुबे 'शरदचंद्र', अनिल पोटेकर, किरण चौबे, विनोद कुमार मिश्र, शिवनारायण यादव, सजनलाल यादव, राजेश त्रिपाठी,रीमा यादव, संगीता शुक्ला जी आदि रहीं।उल्लेखनीय है कि इन शिक्षकों मेें से अधिकांश शिक्षक कवि भी हैं।मुंबई महानगर के इस अभूतपूर्व और अविस्मरणीय कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज में शिक्षकों की महत्ता और उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।काव्य सृजन न्यास के संस्थापक शिवप्रकाश पाण्डेय जमदग्निपुरी, अध्यक्ष आत्मिक श्रीधर मिश्र, उप सचिव आनन्द पाण्डेय 'केवल' आदि ने संस्था की ओर से सभी शिक्षकों का सम्मान किया।शिक्षकों की ओर से शिवनारायण यादव ने काव्य-सृजन न्यास के इन पदाधिकारियों सहित श्याम तिवारी,गगन तिवारी,डॉ प्रमोद पल्लवित, पं.नरोत्तम, शिखा गोस्वामी आदि का स्नेह-सम्मान किया गया।इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य और वरिष्ठ साहित्यकार आ. हौंसिला प्रसाद 'अन्वेषी' ने किया। मुख्य अतिथि रहे एम. डी. कालेज के उप प्राचार्य और वहां के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश चन्द्र शुक्ल। प्रो. मदन मोहन मिश्र और प्रो. विजय नाथ मिश्र ने विशिष्ट अतिथि के रूप मेें शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का सुघड़ संचालन संस्था के सचिव प्रा. अंजनी कुमार द्विवेदी ने किया। आभार ज्ञापन संस्थापक अध्यक्ष पं. जमदग्निपुरी ने किया।सभी के प्रिय कृतायन पाण्डेय ने सुंदर वीडियो और फोटोग्राफी से सबका मन मोहा।मंचासीन अतिथियों और संस्था के पदाधिकारियों ने प्रिय कृतायन पाण्डेय का स्नेह-सम्मान किया।राष्ट्रगान के उपरांत आयोजन सुसंपन्न हुआ।