/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz काव्यसृजन की गोष्ठी में शिक्षकों का किया गया सम्मान Maharashtra
काव्यसृजन की गोष्ठी में शिक्षकों का किया गया सम्मान

मुम्बई । साहित्यिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था काव्य-सृजन न्यास के तत्वावधान में रविवार 6 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस को मद्देनजर रखते हुए महानगर के शिक्षकों का सम्मान मासिक काव्यगोष्ठी में किया गया। संस्था ने अपनी मासिक काव्य-गोष्ठी के दौरान मुंबई महानगर और उसके आसपास के कुल 19 शिक्षकों का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ से सामूहिक सम्मान किया।

इस भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले शिक्षकों मेें हौंसिला प्रसाद 'अन्वेषी', प्रो. उमेश चन्द्र शुक्ल, प्रो. मदन मोहन मिश्र, प्रो. विजय नाथ मिश्र, डॉ. नीलिमा पाण्डेय, श्याम भूषण पाठक, सुरेंद्र तिवारी, राकेश मिश्र, प्रा. अंजनीकुमार द्विवेदी 'अनमोल',ओम प्रकाश तिवारी, डॉ. शारदा प्रसाद दुबे 'शरदचंद्र', अनिल पोटेकर, किरण चौबे, विनोद कुमार मिश्र, शिवनारायण यादव, सजनलाल यादव, राजेश त्रिपाठी,रीमा यादव, संगीता शुक्ला जी आदि रहीं।उल्लेखनीय है कि इन शिक्षकों मेें से अधिकांश शिक्षक कवि भी हैं।मुंबई महानगर के इस अभूतपूर्व और अविस्मरणीय कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज में शिक्षकों की महत्ता और उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।काव्य सृजन न्यास के संस्थापक शिवप्रकाश पाण्डेय जमदग्निपुरी, अध्यक्ष आत्मिक श्रीधर मिश्र, उप सचिव आनन्द पाण्डेय 'केवल' आदि ने संस्था की ओर से सभी शिक्षकों का सम्मान किया।शिक्षकों की ओर से शिवनारायण यादव ने काव्य-सृजन न्यास के इन पदाधिकारियों सहित श्याम तिवारी,गगन तिवारी,डॉ प्रमोद पल्लवित, पं.नरोत्तम, शिखा गोस्वामी आदि का स्नेह-सम्मान किया गया।इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य और वरिष्ठ साहित्यकार आ. हौंसिला प्रसाद 'अन्वेषी' ने किया। मुख्य अतिथि रहे एम. डी. कालेज के उप प्राचार्य और वहां के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश चन्द्र शुक्ल। प्रो. मदन मोहन मिश्र और प्रो. विजय नाथ मिश्र ने विशिष्ट अतिथि के रूप मेें शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का सुघड़ संचालन संस्था के सचिव प्रा. अंजनी कुमार द्विवेदी ने किया। आभार ज्ञापन संस्थापक अध्यक्ष पं. जमदग्निपुरी ने किया।सभी के प्रिय कृतायन पाण्डेय ने सुंदर वीडियो और फोटोग्राफी से सबका मन मोहा।मंचासीन अतिथियों और संस्था के पदाधिकारियों ने प्रिय कृतायन पाण्डेय का स्नेह-सम्मान किया।राष्ट्रगान के उपरांत आयोजन सुसंपन्न हुआ।

ग्रामीण संस्कृति हमारी पहचान और जड़ों की ताकत–डॉ मंजू लोढ़ा

जालौर। नांदिया के तत्वावधान में दो दिवसीय नमामि मात नांदिया महोत्सव-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। जन्माष्टमी एवं विसर्जन दिवस के अवसर पर आयोजित महोत्सव में धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं ग्रामीण परंपराओं से जुड़े विविध कार्यक्रमों ने लोगों को आकर्षित किया।

महोत्सव की मुख्य अतिथि सफल उद्यमी, कवयित्री एवं समाजसेवी मंजू लोढ़ा रहीं। नांदिया पहुंचकर उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की और ग्रामीण संस्कृति, लोक परंपराओं तथा सामाजिक एकजुटता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे महोत्सव हमें अपनी मिट्टी, संस्कृति और जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। मंजू लोढ़ा ने कहा कि “ग्रामीण संस्कृति केवल परंपराओं का संग्रह नहीं, बल्कि हमारी पहचान और हमारी जड़ों की ताकत है।” गांवों में आज भी आपसी प्रेम, भाईचारा, सामूहिकता और लोक परंपराओं की जो भावना देखने को मिलती है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि नांदिया आकर उन्हें विशेष आत्मीयता का अनुभव हुआ। जिस उत्साह और अपनत्व के साथ ग्रामीणों ने अपनी संस्कृति, परंपराओं और मातृभूमि के प्रति सम्मान को प्रस्तुत किया, वह मन को छू लेने वाला है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी मिट्टी और संस्कृति से जुड़ती है। ग्रामीण विरासत को सहेजकर आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोक कलाकारों ने बांधा समां

महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक जमीन खान एवं गायिका रिंकल ने शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर दर्शक झूम उठे तथा तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। महोत्सव में सामूहिक स्वच्छता अभियान के बाद शोभायात्रा, दीपोत्सव, सांस्कृतिक संध्या, कृष्ण लीला, सामूहिक गरबा गायन, लोकनृत्य एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रम हुए। विसर्जन दिवस पर मूर्ति स्थापना एवं अतिथि स्वागत के साथ ऊंट दौड़, पारंपरिक ग्रामीण खेल, गैर, गरबा एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण रहीं।

आयोजन में मातृशक्ति सम्मान, मातृभूमि वंदन, पर्यावरण संरक्षण एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे सामाजिक संदेशों को भी प्रमुखता दी गई। ग्रामीण मेले में झूले, हाट-बाजार एवं बाल मनोरंजन की व्यवस्था रही। पारंपरिक, जैविक एवं आधुनिक कृषि से जुड़ी जानकारी के साथ ग्रामीण जीवन और कृषि संस्कृति को भी प्रदर्शित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

आयोजक सरपंच हिंगलाजदान चारण एवं समस्त ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथि मंजू लोढ़ा, लोक कलाकारों, अतिथियों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुंबई से मंजू लोढ़ा के साथ उनकी चार सखियाँ—विमला बाफना, मालती जैन, अनुजा झवेरी एवं माधवी वोरा—भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

बेस्टी एजुकेशन द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस पर कविगोष्ठी

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था बेस्टी एजुकेशन एंड चेरिटेबल ट्रस्ट दोहा कतर की मुंबई इकाई ने 4 सितंबर 2026 को कृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर अंतरराष्ट्रीय कविगोष्ठी का आयोजन किया। जिसका आयोजन मुंबई इकाई अध्यक्ष कवि विनय शर्मा दीप, संयोजन एवं संचालन संस्थापक डॉ बैजनाथ शर्मा मिंटू ने किया। कविगोष्ठी का मार्गदर्शन अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अफसाना सैयद ने किया। उक्त अंतरराष्ट्रीय कविगोष्ठी की अध्यक्षता रायबरेली से वरिष्ठ साहित्यकार शिक्षाविद् सुखराम शर्मा सागर ने किया जहां मुख्य अतिथि की भूमिका में मुंबई से उत्कृष्ट लेखिका रीना धीमान उपस्थित थी।आनलाइन कविगोष्ठी का शुभारंभ गाजियाबाद की कवियत्री डॉ मधु स्वामी के सरस्वती वंदना से हुआ तत्पश्चात डॉ बैजनाथ शर्मा ने प्रवीण कुमार प्रेमी जौनपुर, कविता ए झा मुंबई, राजेश कुमार पाण्डेय जौनपुर, तुलेश्वर कुमार सेन छत्तीसगढ़, लक्ष्मी यादव ओजस्विनी डोंबिवली ठाणे, रमेशचंद्र नंदवंशी सुल्तानपुर,के आर स्नेही जौनपुर, प्रथमेश प्रवीण नाईक मुंबई, सत्यभामा सिंह ज़िया ठाणे,बीनू त्रिपाठी विभु कल्याण, नरसिंह हैरान जौनपुरी मुंबई एवं गीतकार रविन्द्र कुमार शर्मा दीप जौनपुर को आमंत्रित किया। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने शिक्षक दिवस तथा कृष्ण जन्माष्टमी से संदर्भित रचनाओं को सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में आयोजक कवि एवं पत्रकार तथा मुंबई इकाई अध्यक्ष दीप ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
बिरला स्टेट ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

मुंबई । देश की नामचीन कंपनी बिरला स्टेट वरली शाखा के पदाधिकारियों ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर अपने सहायक कर्मचारियों एवं मजदूरों के साथ शुक्रवार 4 सितंबर 2026 को धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में बिरला स्टेट वरली प्रमुख राहुल मेश्राम एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे।मंच का खूबसूरत संचालन बिरला स्टेट प्रमुख सेफ्टी हरिश ख़ान ने किया।कवि विनय शर्मा दीप ने शिक्षक दिवस पर गुरु के सम्मान में गीत प्रस्तुत किए तथा शिक्षक दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के दूसरे राष्ट्रपति,महान दार्शनिक एवं शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ उनके जन्मदिन पर विद्यालय के बच्चों ने जन्मदिन मनाने का प्राविधान किया तो डॉ राधाकृष्णन ने कहा मेरा जन्मदिन न मनाकर आप सभी उक्त दिन को शिक्षक दिवस के रुप में मनाएं। डॉ राधाकृष्णन के वचनानुसार प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। मुख्य अतिथि राहुल मेश्राम ने शिक्षक दिवस को परिभाषित करते हुए कहा शिक्षक अर्थात गुरु सभी कार्य क्षेत्र में विद्यमान रहते हैं चाहे वह विद्यालय हो या औद्योगिक क्षेत्र,बांध काम क्षेत्र,व्यापार क्षेत्र सभी स्थानों पर सिनियर अपने जूनियर को कुछ न कुछ सिखाता रहता है जिसका अनुकरण करना चाहिए। उक्त समारोह में बिरला स्टेट से गिब्रान शेख,मि. जोसेफ, विजय राजाराम मोरे,मि. अभिषेक,टर्नर रहमान, टर्नर रोहित, टर्नर राजेश ठाकुर, लाइटन से किरण, कमल शर्मा, अभिजीत राठौड़ और बिरला नियारा प्रोजेक्ट के सभी सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे।

नालासोपारा में 3000 ऑटो और टैक्सी चालकों को प्रमाण पत्र वितरित

वसई । महाराष्ट्र सरकार के परिवहन विभाग, राज्य मराठी विकास संस्था, कोंकण मराठी साहित्य परिषद और मुंबई मराठी साहित्य संघ के संयुक्त तत्वावधान में, गैर-मराठी ऑटो चालकों के लिए पूरे महाराष्ट्र में हिंदू हृदय सम्राट और शिवसेना नेता माननीय बालासाहेब ठाकरे 'मराठी पाठ्यक्रम' अभियान चलाया गया। इसके तहत पालघर जिले के नालासोपारा दुबे एस्टेट केंद्र में तीन हजार गैर-मराठी ऑटो और टैक्सी चालकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिन्हें प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर नालासोपारा विधानसभा के विधायक राजन नाइक, वसई विधानसभा की विधायक स्नेहाताई दुबे पंडित, वसई विरार शहर महानगरपालिका के विपक्ष के नेता मनोज पाटिल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र पाटिल, इस अभियान की राज्य समन्वयक डॉ. ज्योतीताई ठाकरे, दुबे एस्टेट के नवीन दुबे, विशाल दुबे, नवनीत दुबे, मानव दुबे, वसई आरटीओ अधिकारी अभिजीत पाटिल सर, नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की ट्रस्टी डॉ. ऋजुता ओमप्रकाश दुबे, साईधाम हॉस्पिटल की डॉ. प्रेरणा मांजलकर, नालासोपारा डॉक्टर्स फोरम के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र वाघ, नालासोपारा मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सचिन पाटिल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नालासोपारा के अध्यक्ष और साईधाम हॉस्पिटल के डॉ. संजय मांजलकर, नालासोपारा मेडिकल असोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और विभास हॉस्पिटल के डॉ. सुरेश पाटिल, नालासोपारा मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और लक्ष्मीनारायण हॉस्पिटल के डॉ. आशीष शुक्ला, रेडियंट हॉस्पिटल के डॉ. अमोल राउत, नालासोपारा मेडिकल एसोसिएशन सांस्कृतिक समिति की सदस्य डॉ. आशा मुंढे मैडम, स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. अनीता सिंह और नगरसेवक पंकज देशमुख, जे. पी. सिंह, निलेश चौधरी, हितेश जाधव, रवि पुरोहित, शरद सुर्वे, गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव, अभय कक्कड़, चंद्रकांत गोरीवले, नगरसेविका एकता सिंह, बंटी तिवारी, अंजू तिवारी, निम्मी दोशी, एड. दर्शना त्रिपाठी, हेमा सिंह, ख्याति घरत, कल्पना नागपुरे, पिंकी राठौड़, मीरा निकम, ऋतु चौबे, बबीता सिंह और नालासोपारा आरटीओ अधिकारी दिगंबर सांगले आदि गणमान्य व्यक्तियों ने इस कार्यक्रम में उपस्थित रहकर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।दुबे एस्टेट केंद्र के अमित ओमप्रकाश दुबे की भारी मदद के कारण तीन हजार ऑटो रिक्षा चालकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस उपक्रम में उनकी भूमिका सराहनीय और आदर्श है। उनके सहयोग के बिना यह होना असंभव था, समापन समारोह के दौरान केंद्र संचालिका और प्रशिक्षिका के रूप में डॉ. सुरेखा धनावडे (कोंकण मराठी साहित्य परिषद नालासोपारा शाखा पूर्व सचिव) ने अपने मनोगत में ये भावनाएं व्यक्त कीं। इस कार्य में प्रशिक्षिका वर्षा भोसले मैडम और रोहिणी जाधव मैडम का सहयोग मिला। इस अवसर पर सहायक के रूप में ऋषभ तिवारी, सोनिया यादव, दीपक माने, सुधीर पाटिल, विशेष पाटिल, नकुल खताते, अनिता जायसवाल और तमन्ना शेख का भी सहयोग प्राप्त हुआ।

साकीनाका के विघ्नहर्ता की 33 फुट ऊंची प्रतिमा का भव्य आगमन

मुंबई। चांदिवली विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 162 में श्रीकृष्ण मित्र मंडल सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल द्वारा साकीनाका के “विघ्नहर्ता” की 33 फुट ऊंची भव्य गणेश प्रतिमा के आगमन समारोह का आयोजन उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। इस भव्य और मनमोहक गणपति की एक झलक पाने के लिए नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। “विघ्नहर्ता” की शोभायात्रा मंडप से उमा महेश्वर मंदिर तक निकाली गई और इसके पश्चात बप्पा को विधिवत रूप से गणेशोत्सव मंडप में विराजमान किया गया। इस अवसर पर मुंबई उपनगर के पूर्व पालकमंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान, सूचना के अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली, नगरसेवक आमिर खान, मंडल के अध्यक्ष चंद्रकांत माने, वजीर चांद मुल्ला, बाबू बत्तेली, महेंद्र भानुशाली, अक्षय यादव, सुरेंद्र सिंह, रियाज़ मुल्ला, रत्नाकर शेट्टी, डेरिन कोटियन, रणजीत मूलये, अशोक यादव और जिगर जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

श्रीकृष्ण मित्र मंडल इस वर्ष अपना 42वां वर्ष मना रहा है। विशेष बात यह है कि पिछले पांच वर्षों से मंडल द्वारा डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है और भगवान श्री गणेश का स्वागत पूरी तरह से पारंपरिक एवं सांस्कृतिक पद्धति से किया जाता है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ‘विश्वविक्रमी रोजगार महाकुंभ’ के लिए व्यापक तैयारी

मुंबई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ‘विश्वविक्रमी रोजगार महाकुंभ’ का आयोजन आगामी 29 सितंबर को किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी पहल को सफल बनाने के लिए पूरे महाराष्ट्र में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राज्य के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल विकास विभाग तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के समन्वय से आयोजित किए जाने वाले रोजगार मेलों और प्लेसमेंट ड्राइव को लेकर आज मंत्रालय से राज्यव्यापी ऑनलाइन बैठक हुई।

बैठक में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील तथा कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा उपस्थित रहे। बैठक में रोजगार महाकुंभ के माध्यम से युवाओं को रोजगार के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराने पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस पहल के तहत पूरे राज्य में 1,000 रोजगार मेले आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया गया। बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि युवाओं में रोजगार हासिल करने की क्षमता और इच्छाशक्ति होने के बावजूद कई बार उन्हें उचित मार्गदर्शन और रोजगार के उपयुक्त अवसरों तक पहुंचने के लिए आवश्यक मंच नहीं मिल पाता। ‘विश्वविक्रमी रोजगार महाकुंभ’ के माध्यम से इस अंतर को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया जाएगा।

युवाओं को रोजगार के लिए बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए 'सात दिवसीय ‘प्री-प्लेसमेंट ट्रेनिंग’ आयोजित की जाएगी। इसमें नौकरी के लिए आवश्यक तैयारी, व्यक्तित्व विकास और इंटरव्यू का प्रभावी तरीके से सामना करने से संबंधित मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके अलावा, रोजगार के लिए चयनित युवाओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार ‘पोस्ट-प्लेसमेंट ट्रेनिंग’ भी उपलब्ध कराई जाएगी।राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होने की उम्मीद है। रोजगार महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कोटा नगर निगम चुनाव में भाजपा की शानदार विजय सुनिश्चित : एड.रवि व्यास
कोटा। कोटा नगर निगम चुनाव में भाजपा की शानदार विजय सुनिश्चित है। यहां की जनता केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं से पूरी तरह संतुष्ट है। कोटा नगर निगम चुनाव में पूरी ताकत के साथ प्रचार कार्य में जुटे मीरा भायंदर महानगरपालिका के सभागृह नेता एडवोकेट रवि व्यास ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष तथा स्थानीय सांसद ओम बिड़ला और विधायक संदीप शर्मा ने यहां के नागरिकों की बुनियादी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास के अनगिनत काम किए हैं। एड.रवि व्यास को दक्षिण कोटा में स्थित 40 वार्डो में जनसंपर्क तथा प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि हम दक्षिण कोटा में ही 35 से अधिक वार्डों में शानदार विजय प्राप्त करने जा रहे हैं। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को यहां का प्रभारी बनाया गया है। एडवोकेट रवि व्यास ने उनके साथ अनेक वार्डों में जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा कि कोटा नगर निगम में भाजपा का महापौर बनना तय है।
म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई ने EHO डॉ संतोष गायकवाड़ का किया सत्कार
मुंबई l म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई के प्रदीप गोविंद नारकर, सहायक सरचिटणीस एवं विट्ठल पांडुरंग गावड़े संगठक के संयोजन में स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों सहित गुरुवार 4 सितंबर 2026 को नवनियुक्त महानगर पालिका कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी (EHO) डॉ संतोष गायकवाड़ का सत्कार पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र सहित साफा पहनाकर किया गया।डॉ.संतोष गायकवाड़ सर को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देने के लिए एफ दक्षिण विभाग तीसरी मंजिल पर सार्वजनिक विभागों संनिरीक्षण,परिवार कल्याण और मातृ शिशु देखभाल,क्षय नियंत्रण,कीटनाशक विभाग और डिस्पेंसरियों में काम करने वाले एसआई,सीनियर एसआई,नगर निगम कर्मचारी यूनियन मुंबई के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों में कवि विनय कुमार शर्मा,सुनील कर्पे, ऋषिकेश कदम, भालचंद्र वाणी,संदीप भरणकर,संजय बने,प्रवीण कदम,दिनेश छौकर,बाळू खामकर, स्वच्छता निरिकक्ष, प्रतिका गोरिवले, अखिलेश सिंगाड़े, तेजस नंदिवडेकर, विनायक भोसले,शंकर जेढे, मोहन शहाणे, राहुल तायडे,दिनेश मारु, विनायक भोसले, विनोद घुड़े, वेंकटेश गजल, प्रकाश झोरे,किशन कलील, निशिकांत घाटे, प्रदीप जावकर,रवि बेरा,राजेश सावंत,मुकेश भाई करोतिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
AIMTR,ASBM और ISTD ने किया “द रेडी जेन जी वर्कफोर्स” विषय पर सम्मेलन

मुंबई। आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च (AIMTR) और आदित्य स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (ASBM) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), मुंबई चैप्टर के सहयोग से आदित्य ऑडिटोरियम हॉल, मुंबई में “द रेडी जेन जी वर्कफोर्स: स्किल्स, एआई एंड करियर रेजिस्टेंस” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन और मेंटर मीट का सफल आयोजन किया।
इस सम्मेलन में उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं, एचआर पेशेवरों, शैक्षणिक विशेषज्ञों, प्रशिक्षकों, मेंटर्स और छात्रों ने एआई संचालित और तेजी से बदलते व्यावसायिक माहौल में काम के बदलते स्वरूप और सफलता के लिए आवश्यक क्षमताओं पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में ISTD के सदस्यों, कॉर्पोरेट पेशेवरों, संकाय सदस्यों और प्रबंधन क्षेत्र के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत पंजीकरण और नेटवर्किंग के साथ हुई, जिसके बाद सरस्वती वंदना, राष्ट्रगान और पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ औपचारिक उद्घाटन किया गया। AIMTR के निदेशक और डीन (प्रबंधन) डॉ. बालकृष्ण परब ने उद्घाटन भाषण दिया और शैक्षणिक संस्थानों द्वारा उभरती उद्योग आवश्यकताओं के अनुरूप सीखने के परिणामों को संरेखित करने की आवश्यकता पर बल दिया। ISTD मुंबई चैप्टर के अध्यक्ष उदय घाग ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया और रोजगार क्षमता, पेशेवर विकास और निरंतर सीखने को बढ़ावा देने के लिए ISTD की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
कार्यक्रम की एक प्रमुख उपलब्धि भाग लेने वाले संस्थानों और ISTD के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करना रहा, जिसका उद्देश्य उद्योग और शिक्षाविद के बीच सहयोग, मार्गदर्शन पहल, कौशल विकास कार्यक्रम और नेटवर्किंग के अवसरों को मजबूत करना है। मुख्य भाषण अल्बर्ट डेविड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ उमेश कुंटे ने दिया, जिन्होंने नेतृत्व, अनुकूलनशीलता और भविष्य के कार्यबल पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने निरंतर सीखने, लचीलेपन, नैतिक नेतृत्व और मानवीय कौशल को बनाए रखते हुए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के महत्व पर जोर दिया। पहला सत्र डॉ. कविता पांडे (मानद सचिव, ISTD मुंबई) द्वारा संचालित किया गया। इसमें चेतन तुपे (एल एंड डी प्रमुख, एजिस गैस इंडिया प्रा. लि.) और हेमंत परब (उपाध्यक्ष) ने भाग लिया। इसमें चर्चा की गई कि एआई कैसे कार्यस्थल को बदल रहा है और नए अवसर पैदा कर रहा है। दूसरा सत्र सिद्धेश रेगे  द्वारा संचालित किया गया। इसमें सुश्री पूनम सिंह और आनंद ध्रुव ने उद्योग के दृष्टिकोण से कार्यस्थल की तैयारी और संगठनात्मक अपेक्षाओं पर विचार साझा किए। ASBM के निदेशक डॉ. सुव्रशिस सरकार ने धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी वक्ताओं, आयोजकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।