नालासोपारा में 3000 ऑटो और टैक्सी चालकों को प्रमाण पत्र वितरित
![]()
वसई । महाराष्ट्र सरकार के परिवहन विभाग, राज्य मराठी विकास संस्था, कोंकण मराठी साहित्य परिषद और मुंबई मराठी साहित्य संघ के संयुक्त तत्वावधान में, गैर-मराठी ऑटो चालकों के लिए पूरे महाराष्ट्र में हिंदू हृदय सम्राट और शिवसेना नेता माननीय बालासाहेब ठाकरे 'मराठी पाठ्यक्रम' अभियान चलाया गया। इसके तहत पालघर जिले के नालासोपारा दुबे एस्टेट केंद्र में तीन हजार गैर-मराठी ऑटो और टैक्सी चालकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिन्हें प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर नालासोपारा विधानसभा के विधायक राजन नाइक, वसई विधानसभा की विधायक स्नेहाताई दुबे पंडित, वसई विरार शहर महानगरपालिका के विपक्ष के नेता मनोज पाटिल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र पाटिल, इस अभियान की राज्य समन्वयक डॉ. ज्योतीताई ठाकरे, दुबे एस्टेट के नवीन दुबे, विशाल दुबे, नवनीत दुबे, मानव दुबे, वसई आरटीओ अधिकारी अभिजीत पाटिल सर, नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की ट्रस्टी डॉ. ऋजुता ओमप्रकाश दुबे, साईधाम हॉस्पिटल की डॉ. प्रेरणा मांजलकर, नालासोपारा डॉक्टर्स फोरम के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र वाघ, नालासोपारा मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सचिन पाटिल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नालासोपारा के अध्यक्ष और साईधाम हॉस्पिटल के डॉ. संजय मांजलकर, नालासोपारा मेडिकल असोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और विभास हॉस्पिटल के डॉ. सुरेश पाटिल, नालासोपारा मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और लक्ष्मीनारायण हॉस्पिटल के डॉ. आशीष शुक्ला, रेडियंट हॉस्पिटल के डॉ. अमोल राउत, नालासोपारा मेडिकल एसोसिएशन सांस्कृतिक समिति की सदस्य डॉ. आशा मुंढे मैडम, स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. अनीता सिंह और नगरसेवक पंकज देशमुख, जे. पी. सिंह, निलेश चौधरी, हितेश जाधव, रवि पुरोहित, शरद सुर्वे, गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव, अभय कक्कड़, चंद्रकांत गोरीवले, नगरसेविका एकता सिंह, बंटी तिवारी, अंजू तिवारी, निम्मी दोशी, एड. दर्शना त्रिपाठी, हेमा सिंह, ख्याति घरत, कल्पना नागपुरे, पिंकी राठौड़, मीरा निकम, ऋतु चौबे, बबीता सिंह और नालासोपारा आरटीओ अधिकारी दिगंबर सांगले आदि गणमान्य व्यक्तियों ने इस कार्यक्रम में उपस्थित रहकर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।दुबे एस्टेट केंद्र के अमित ओमप्रकाश दुबे की भारी मदद के कारण तीन हजार ऑटो रिक्षा चालकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस उपक्रम में उनकी भूमिका सराहनीय और आदर्श है। उनके सहयोग के बिना यह होना असंभव था, समापन समारोह के दौरान केंद्र संचालिका और प्रशिक्षिका के रूप में डॉ. सुरेखा धनावडे (कोंकण मराठी साहित्य परिषद नालासोपारा शाखा पूर्व सचिव) ने अपने मनोगत में ये भावनाएं व्यक्त कीं। इस कार्य में प्रशिक्षिका वर्षा भोसले मैडम और रोहिणी जाधव मैडम का सहयोग मिला। इस अवसर पर सहायक के रूप में ऋषभ तिवारी, सोनिया यादव, दीपक माने, सुधीर पाटिल, विशेष पाटिल, नकुल खताते, अनिता जायसवाल और तमन्ना शेख का भी सहयोग प्राप्त हुआ।



कोटा। कोटा नगर निगम चुनाव में भाजपा की शानदार विजय सुनिश्चित है। यहां की जनता केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं से पूरी तरह संतुष्ट है। कोटा नगर निगम चुनाव में पूरी ताकत के साथ प्रचार कार्य में जुटे मीरा भायंदर महानगरपालिका के सभागृह नेता एडवोकेट रवि व्यास ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष तथा स्थानीय सांसद ओम बिड़ला और विधायक संदीप शर्मा ने यहां के नागरिकों की बुनियादी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास के अनगिनत काम किए हैं। एड.रवि व्यास को दक्षिण कोटा में स्थित 40 वार्डो में जनसंपर्क तथा प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि हम दक्षिण कोटा में ही 35 से अधिक वार्डों में शानदार विजय प्राप्त करने जा रहे हैं। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को यहां का प्रभारी बनाया गया है। एडवोकेट रवि व्यास ने उनके साथ अनेक वार्डों में जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा कि कोटा नगर निगम में भाजपा का महापौर बनना तय है।
मुंबई l म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई के प्रदीप गोविंद नारकर, सहायक सरचिटणीस एवं विट्ठल पांडुरंग गावड़े संगठक के संयोजन में स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों सहित गुरुवार 4 सितंबर 2026 को नवनियुक्त महानगर पालिका कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी (EHO) डॉ संतोष गायकवाड़ का सत्कार पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र सहित साफा पहनाकर किया गया।डॉ.संतोष गायकवाड़ सर को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देने के लिए एफ दक्षिण विभाग तीसरी मंजिल पर सार्वजनिक विभागों संनिरीक्षण,परिवार कल्याण और मातृ शिशु देखभाल,क्षय नियंत्रण,कीटनाशक विभाग और डिस्पेंसरियों में काम करने वाले एसआई,सीनियर एसआई,नगर निगम कर्मचारी यूनियन मुंबई के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों में कवि विनय कुमार शर्मा,सुनील कर्पे, ऋषिकेश कदम, भालचंद्र वाणी,संदीप भरणकर,संजय बने,प्रवीण कदम,दिनेश छौकर,बाळू खामकर, स्वच्छता निरिकक्ष, प्रतिका गोरिवले, अखिलेश सिंगाड़े, तेजस नंदिवडेकर, विनायक भोसले,शंकर जेढे, मोहन शहाणे, राहुल तायडे,दिनेश मारु, विनायक भोसले, विनोद घुड़े, वेंकटेश गजल, प्रकाश झोरे,किशन कलील, निशिकांत घाटे, प्रदीप जावकर,रवि बेरा,राजेश सावंत,मुकेश भाई करोतिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
मुंबई। कला और संस्कृति को समर्पित अग्रणी संस्था समन्वय द्वारा मुंबई के प्रतिष्ठित भारतीय विद्या भवन में 29 अगस्ट,शनिवार को भव्य ‘तृतीय नंदोत्सव’ का गरिमामय आयोजन किया गया। इस उत्सव में देश के जाने-माने उद्योगपतियों और गणमान्य हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से मशहूर अभिनेता टीकू तलसानिया, नंदोत्सव की नीव रखने वाली प्रख्यात विचारक समाज सेवी एवं कवियेत्री डॉ. मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा, समाज सेवी उद्योगपति सुरेश चतुर्वेदी, उद्योगपति अभिषेक चतुर्वेदी,कार्यक्रम के सूत्रधार अशोक मेहता (लालू भाई), रूपा बावरी, घनश्याम एवं श्रीमती रमा पहेलाजानी, अनिल त्रिवेदी, श्रीमती अश्विनी जैन,जयेश भाई दंड, कॉलमिस्ट अलाईशा खान जैसे गणमान्य लोग शामिल हुए। डॉ. मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा ने कार्यक्रम और आयोजको की सरहना की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देश के प्रख्यात ध्रुपद गायक पंडित सुखदेव चतुर्वेदी और उनके साथ आए 40 कलाकारों की मंच पर दी गई ध्रुपद और हवेली संगीत की भव्य प्रस्तुति रही। पंडित सुखदेव चतुर्वेदी ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित 'हवेली संगीत' के पदों और भक्तिपूर्ण भजनों की ऐसी अविरल धारा बहाई कि उपस्थित सभी रसिकजन भक्ति रस में सराबोर हो गए। उनके प्रभावशाली और विशिष्ट 'चौमुखी गायन' ने समूचे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्सव का शुभारंभ मंच पर उपस्थित 20 प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा गाए गए मधुर 'मधुराष्टकम्' से हुआ। इस दिव्य गायन पर विदुषी मिनीयाज्ञिक कांटावाला ने बेहद खूबसूरत और भावपूर्ण भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। पंडित सुखदेव चतुर्वेदी के साथ मंच पर सुर से सुर मिलाने में उनकी प्रतिभावान शिष्य मंडली ने भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया। इनमें रश्मि शुक्ला, नेहल गांधी, अधिष्ठा, वरुणा, अभिषेक, पौरुषी, पीहू, पंकज और शेखर शामिल रहे, जिन्होंने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से गायन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। कार्यक्रम में बाल कलाकार अमानी चतुर्वेदी ने 'छोटी गोपी' के रूप में मंच पर बेहद मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। श्रीमती जानवी जोशी ने सहज और सुसंस्कृत शैली में बेहद सुंदर मंच संचालन (एंकरिंग) किया। समन्वय संस्था की ओर से श्री लोकेश चतुर्वेदी एवं आदित्य चतुर्वेदी ने आए हुए सभी विशिष्ट अतिथियों का भावभीना स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर संस्था के मुख्य आयोजक गगन चतुर्वेदी एवं अधिष्टा चतुर्वेदी ने इस सांस्कृतिक संध्या को सफल बनाने के लिए कलाकारों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के प्रचार प्रसार मे निपम आशाद ने पूर्ण सहयोग दिया।
मुंबई : शिक्षा क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्थाओं, स्कूलों और शिक्षा विशेषज्ञों को अपने क्षेत्र के कम से कम एक महानगरपालिका स्कूल के विकास के लिए पहल करनी चाहिए, ऐसा आह्वान कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने किया। एक कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। लोढ़ा ने स्पष्ट किया कि शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं को केवल अपनी संस्था तक सीमित न रहते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कौशल विकास के महत्व पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को कम उम्र से ही विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण मिलना आवश्यक है। इससे उनमें आत्मविश्वास के साथ-साथ श्रम और मेहनत करने वाले लोगों के प्रति सम्मान की भावना भी विकसित होगी। भारत में ब्लू-कॉलर कार्यों को लेकर बनी सामाजिक मानसिकता को बदलने के लिए कौशल आधारित शिक्षा एक महत्वपूर्ण माध्यम उन्होंने रेखांकित किया कि शिक्षा केवल परीक्षा, अंक और डिग्री तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्कार, संस्कृति, मूल्य, विरासत और आत्मविश्वास भी शिक्षा के समान रूप से महत्वपूर्ण अंग हैं। बदलते समय के अनुरूप शिक्षा पद्धति में निरंतर परिवर्तन आवश्यक है और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के कारण शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव हो रहे हैं।
Sep 05 2026, 19:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.3k