/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz साकीनाका के विघ्नहर्ता की 33 फुट ऊंची प्रतिमा का भव्य आगमन Maharashtra
साकीनाका के विघ्नहर्ता की 33 फुट ऊंची प्रतिमा का भव्य आगमन

मुंबई। चांदिवली विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 162 में श्रीकृष्ण मित्र मंडल सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल द्वारा साकीनाका के “विघ्नहर्ता” की 33 फुट ऊंची भव्य गणेश प्रतिमा के आगमन समारोह का आयोजन उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। इस भव्य और मनमोहक गणपति की एक झलक पाने के लिए नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। “विघ्नहर्ता” की शोभायात्रा मंडप से उमा महेश्वर मंदिर तक निकाली गई और इसके पश्चात बप्पा को विधिवत रूप से गणेशोत्सव मंडप में विराजमान किया गया। इस अवसर पर मुंबई उपनगर के पूर्व पालकमंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान, सूचना के अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली, नगरसेवक आमिर खान, मंडल के अध्यक्ष चंद्रकांत माने, वजीर चांद मुल्ला, बाबू बत्तेली, महेंद्र भानुशाली, अक्षय यादव, सुरेंद्र सिंह, रियाज़ मुल्ला, रत्नाकर शेट्टी, डेरिन कोटियन, रणजीत मूलये, अशोक यादव और जिगर जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

श्रीकृष्ण मित्र मंडल इस वर्ष अपना 42वां वर्ष मना रहा है। विशेष बात यह है कि पिछले पांच वर्षों से मंडल द्वारा डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है और भगवान श्री गणेश का स्वागत पूरी तरह से पारंपरिक एवं सांस्कृतिक पद्धति से किया जाता है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ‘विश्वविक्रमी रोजगार महाकुंभ’ के लिए व्यापक तैयारी

मुंबई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ‘विश्वविक्रमी रोजगार महाकुंभ’ का आयोजन आगामी 29 सितंबर को किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी पहल को सफल बनाने के लिए पूरे महाराष्ट्र में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राज्य के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल विकास विभाग तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के समन्वय से आयोजित किए जाने वाले रोजगार मेलों और प्लेसमेंट ड्राइव को लेकर आज मंत्रालय से राज्यव्यापी ऑनलाइन बैठक हुई।

बैठक में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील तथा कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा उपस्थित रहे। बैठक में रोजगार महाकुंभ के माध्यम से युवाओं को रोजगार के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराने पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस पहल के तहत पूरे राज्य में 1,000 रोजगार मेले आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया गया। बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि युवाओं में रोजगार हासिल करने की क्षमता और इच्छाशक्ति होने के बावजूद कई बार उन्हें उचित मार्गदर्शन और रोजगार के उपयुक्त अवसरों तक पहुंचने के लिए आवश्यक मंच नहीं मिल पाता। ‘विश्वविक्रमी रोजगार महाकुंभ’ के माध्यम से इस अंतर को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया जाएगा।

युवाओं को रोजगार के लिए बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए 'सात दिवसीय ‘प्री-प्लेसमेंट ट्रेनिंग’ आयोजित की जाएगी। इसमें नौकरी के लिए आवश्यक तैयारी, व्यक्तित्व विकास और इंटरव्यू का प्रभावी तरीके से सामना करने से संबंधित मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके अलावा, रोजगार के लिए चयनित युवाओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार ‘पोस्ट-प्लेसमेंट ट्रेनिंग’ भी उपलब्ध कराई जाएगी।राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होने की उम्मीद है। रोजगार महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कोटा नगर निगम चुनाव में भाजपा की शानदार विजय सुनिश्चित : एड.रवि व्यास
कोटा। कोटा नगर निगम चुनाव में भाजपा की शानदार विजय सुनिश्चित है। यहां की जनता केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं से पूरी तरह संतुष्ट है। कोटा नगर निगम चुनाव में पूरी ताकत के साथ प्रचार कार्य में जुटे मीरा भायंदर महानगरपालिका के सभागृह नेता एडवोकेट रवि व्यास ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष तथा स्थानीय सांसद ओम बिड़ला और विधायक संदीप शर्मा ने यहां के नागरिकों की बुनियादी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास के अनगिनत काम किए हैं। एड.रवि व्यास को दक्षिण कोटा में स्थित 40 वार्डो में जनसंपर्क तथा प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि हम दक्षिण कोटा में ही 35 से अधिक वार्डों में शानदार विजय प्राप्त करने जा रहे हैं। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को यहां का प्रभारी बनाया गया है। एडवोकेट रवि व्यास ने उनके साथ अनेक वार्डों में जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा कि कोटा नगर निगम में भाजपा का महापौर बनना तय है।
म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई ने EHO डॉ संतोष गायकवाड़ का किया सत्कार
मुंबई l म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई के प्रदीप गोविंद नारकर, सहायक सरचिटणीस एवं विट्ठल पांडुरंग गावड़े संगठक के संयोजन में स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों सहित गुरुवार 4 सितंबर 2026 को नवनियुक्त महानगर पालिका कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी (EHO) डॉ संतोष गायकवाड़ का सत्कार पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र सहित साफा पहनाकर किया गया।डॉ.संतोष गायकवाड़ सर को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देने के लिए एफ दक्षिण विभाग तीसरी मंजिल पर सार्वजनिक विभागों संनिरीक्षण,परिवार कल्याण और मातृ शिशु देखभाल,क्षय नियंत्रण,कीटनाशक विभाग और डिस्पेंसरियों में काम करने वाले एसआई,सीनियर एसआई,नगर निगम कर्मचारी यूनियन मुंबई के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों में कवि विनय कुमार शर्मा,सुनील कर्पे, ऋषिकेश कदम, भालचंद्र वाणी,संदीप भरणकर,संजय बने,प्रवीण कदम,दिनेश छौकर,बाळू खामकर, स्वच्छता निरिकक्ष, प्रतिका गोरिवले, अखिलेश सिंगाड़े, तेजस नंदिवडेकर, विनायक भोसले,शंकर जेढे, मोहन शहाणे, राहुल तायडे,दिनेश मारु, विनायक भोसले, विनोद घुड़े, वेंकटेश गजल, प्रकाश झोरे,किशन कलील, निशिकांत घाटे, प्रदीप जावकर,रवि बेरा,राजेश सावंत,मुकेश भाई करोतिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
AIMTR,ASBM और ISTD ने किया “द रेडी जेन जी वर्कफोर्स” विषय पर सम्मेलन

मुंबई। आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च (AIMTR) और आदित्य स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (ASBM) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), मुंबई चैप्टर के सहयोग से आदित्य ऑडिटोरियम हॉल, मुंबई में “द रेडी जेन जी वर्कफोर्स: स्किल्स, एआई एंड करियर रेजिस्टेंस” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन और मेंटर मीट का सफल आयोजन किया।
इस सम्मेलन में उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं, एचआर पेशेवरों, शैक्षणिक विशेषज्ञों, प्रशिक्षकों, मेंटर्स और छात्रों ने एआई संचालित और तेजी से बदलते व्यावसायिक माहौल में काम के बदलते स्वरूप और सफलता के लिए आवश्यक क्षमताओं पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में ISTD के सदस्यों, कॉर्पोरेट पेशेवरों, संकाय सदस्यों और प्रबंधन क्षेत्र के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत पंजीकरण और नेटवर्किंग के साथ हुई, जिसके बाद सरस्वती वंदना, राष्ट्रगान और पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ औपचारिक उद्घाटन किया गया। AIMTR के निदेशक और डीन (प्रबंधन) डॉ. बालकृष्ण परब ने उद्घाटन भाषण दिया और शैक्षणिक संस्थानों द्वारा उभरती उद्योग आवश्यकताओं के अनुरूप सीखने के परिणामों को संरेखित करने की आवश्यकता पर बल दिया। ISTD मुंबई चैप्टर के अध्यक्ष उदय घाग ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया और रोजगार क्षमता, पेशेवर विकास और निरंतर सीखने को बढ़ावा देने के लिए ISTD की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
कार्यक्रम की एक प्रमुख उपलब्धि भाग लेने वाले संस्थानों और ISTD के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करना रहा, जिसका उद्देश्य उद्योग और शिक्षाविद के बीच सहयोग, मार्गदर्शन पहल, कौशल विकास कार्यक्रम और नेटवर्किंग के अवसरों को मजबूत करना है। मुख्य भाषण अल्बर्ट डेविड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ उमेश कुंटे ने दिया, जिन्होंने नेतृत्व, अनुकूलनशीलता और भविष्य के कार्यबल पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने निरंतर सीखने, लचीलेपन, नैतिक नेतृत्व और मानवीय कौशल को बनाए रखते हुए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के महत्व पर जोर दिया। पहला सत्र डॉ. कविता पांडे (मानद सचिव, ISTD मुंबई) द्वारा संचालित किया गया। इसमें चेतन तुपे (एल एंड डी प्रमुख, एजिस गैस इंडिया प्रा. लि.) और हेमंत परब (उपाध्यक्ष) ने भाग लिया। इसमें चर्चा की गई कि एआई कैसे कार्यस्थल को बदल रहा है और नए अवसर पैदा कर रहा है। दूसरा सत्र सिद्धेश रेगे  द्वारा संचालित किया गया। इसमें सुश्री पूनम सिंह और आनंद ध्रुव ने उद्योग के दृष्टिकोण से कार्यस्थल की तैयारी और संगठनात्मक अपेक्षाओं पर विचार साझा किए। ASBM के निदेशक डॉ. सुव्रशिस सरकार ने धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी वक्ताओं, आयोजकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
पंडित सुखदेव चतुर्वेदी के चौमुखी ध्रुपद गायन और हवेली संगीत से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता
मुंबई।  कला और संस्कृति को समर्पित अग्रणी संस्था समन्वय द्वारा मुंबई के प्रतिष्ठित भारतीय विद्या भवन में 29 अगस्ट,शनिवार को भव्य ‘तृतीय नंदोत्सव’ का गरिमामय आयोजन किया गया। इस उत्सव में देश के जाने-माने उद्योगपतियों और गणमान्य हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से मशहूर अभिनेता टीकू तलसानिया, नंदोत्सव की नीव रखने वाली प्रख्यात विचारक समाज सेवी एवं कवियेत्री डॉ. मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा, समाज सेवी उद्योगपति सुरेश चतुर्वेदी, उद्योगपति अभिषेक चतुर्वेदी,कार्यक्रम के सूत्रधार अशोक मेहता (लालू भाई), रूपा बावरी, घनश्याम एवं श्रीमती रमा पहेलाजानी, अनिल त्रिवेदी, श्रीमती अश्विनी जैन,जयेश भाई दंड, कॉलमिस्ट अलाईशा खान जैसे गणमान्य लोग शामिल हुए। डॉ. मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा ने कार्यक्रम और आयोजको की सरहना की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देश के प्रख्यात ध्रुपद गायक पंडित सुखदेव चतुर्वेदी और उनके साथ आए 40 कलाकारों की मंच पर दी गई ध्रुपद और हवेली संगीत की भव्य प्रस्तुति रही। पंडित सुखदेव चतुर्वेदी ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित 'हवेली संगीत' के पदों और भक्तिपूर्ण भजनों की ऐसी अविरल धारा बहाई कि उपस्थित सभी रसिकजन भक्ति रस में सराबोर हो गए। उनके प्रभावशाली और विशिष्ट 'चौमुखी गायन' ने समूचे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्सव का शुभारंभ मंच पर उपस्थित 20 प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा गाए गए मधुर 'मधुराष्टकम्' से हुआ। इस दिव्य गायन पर विदुषी मिनीयाज्ञिक कांटावाला ने बेहद खूबसूरत और भावपूर्ण भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। पंडित सुखदेव चतुर्वेदी के साथ मंच पर सुर से सुर मिलाने में उनकी प्रतिभावान शिष्य मंडली ने भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया। इनमें रश्मि शुक्ला, नेहल गांधी, अधिष्ठा, वरुणा, अभिषेक, पौरुषी, पीहू, पंकज और शेखर शामिल रहे, जिन्होंने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से गायन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। कार्यक्रम में बाल कलाकार अमानी चतुर्वेदी ने 'छोटी गोपी' के रूप में मंच पर बेहद मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। श्रीमती जानवी जोशी ने सहज और सुसंस्कृत शैली में बेहद सुंदर मंच संचालन (एंकरिंग) किया। समन्वय संस्था की ओर से श्री लोकेश चतुर्वेदी एवं आदित्य चतुर्वेदी ने आए हुए सभी विशिष्ट अतिथियों का भावभीना स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर संस्था के मुख्य आयोजक गगन चतुर्वेदी एवं अधिष्टा चतुर्वेदी ने इस सांस्कृतिक संध्या को सफल बनाने के लिए कलाकारों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के प्रचार प्रसार मे निपम आशाद ने पूर्ण सहयोग दिया।
महानगरपालिका स्कूल को गोद लेकर उसके विकास में योगदान दें :  मंगल प्रभात लोढ़ा
मुंबई : शिक्षा क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्थाओं, स्कूलों और शिक्षा विशेषज्ञों को अपने क्षेत्र के कम से कम एक महानगरपालिका स्कूल के विकास के लिए पहल करनी चाहिए, ऐसा आह्वान कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने किया। एक कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। लोढ़ा ने स्पष्ट किया कि शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं को केवल अपनी संस्था तक सीमित न रहते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कौशल विकास के महत्व पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को कम उम्र से ही विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण मिलना आवश्यक है। इससे उनमें आत्मविश्वास के साथ-साथ श्रम और मेहनत करने वाले लोगों के प्रति सम्मान की भावना भी विकसित होगी। भारत में ब्लू-कॉलर कार्यों को लेकर बनी सामाजिक मानसिकता को बदलने के लिए कौशल आधारित शिक्षा एक महत्वपूर्ण माध्यम उन्होंने रेखांकित किया कि शिक्षा केवल परीक्षा, अंक और डिग्री तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्कार, संस्कृति, मूल्य, विरासत और आत्मविश्वास भी शिक्षा के समान रूप से महत्वपूर्ण अंग हैं। बदलते समय के अनुरूप शिक्षा पद्धति में निरंतर परिवर्तन आवश्यक है और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के कारण शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव हो रहे हैं।
भारत की शिक्षा व्यवस्था केवल किताबी ज्ञान पर आधारित नहीं थी, बल्कि भारत में कौशल, संस्कार, श्रम की प्रतिष्ठा, संस्कृति और जीवनोपयोगी शिक्षा की समृद्ध परंपरा पहले से रही है। ब्रिटिश शासन के दौरान इस पारंपरिक शिक्षा पद्धति को कमजोर करते हुए रटने और रोजगार-केंद्रित शिक्षा को प्राथमिकता दी गई, ऐसी भूमिका मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से भारतीय शिक्षा की इस समृद्ध परंपरा को आधुनिक कौशल और तकनीक से जोड़कर फिर से सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। कौशल आधारित शिक्षा, भारतीय संस्कृति, मूल्य, आत्मविश्वास और व्यावहारिक ज्ञान को शिक्षा की मुख्यधारा में लाकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में यह नई शिक्षा व्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
गणपत कोठारी सहित 9 प्रवासी राजस्थानियों को किया गया सम्मानित

मुंबई। भारत 24 की ओर से मुंबई में आयोजित ‘प्रवासी राजस्थानी समिट 2026’ में देश-विदेश में राजस्थान की पहचान और प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले प्रवासी राजस्थानियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों, सामाजिक योगदान एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया। समिट में राजस्थान फाउंडेशन मुंबई चैप्टर के अध्यक्ष गणपत कोठारी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे कुल नौ प्रवासी राजस्थानियों को सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित व्यक्तित्वों में अक्षत खेतान, झुमरमल टुनवाल, धरम कुलरिया, डॉ. विजय केडिया, सुश्री नीति गोयल, चंदन चित्तरंजन शर्मा, राकेश राधेश्याम काबरा, सुश्री मधु जैन तथा गणपत कोठारी शामिल रहे। कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा एवं  आशीष शेलार सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। भारत 24 के एमडी जगदीश चंद्रा, सीबीओ मनोज जग्यासी, भीम शंकर नेगी, सुश्री पूर्णिमा मिश्रा सहित भारत 24 की टीम और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने प्रवासी राजस्थानियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान के प्रतिभाशाली लोग देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के हर हिस्से में अपनी मेहनत, ईमानदारी और प्रतिभा से प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने में प्रवासी भारतीयों और विशेष रूप से प्रवासी राजस्थानियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समिट में राजस्थान की संस्कृति, परंपरा, उद्यमिता, शिक्षा, समाजसेवा, उद्योग, व्यापार एवं कला के क्षेत्र में प्रवासी राजस्थानियों के योगदान पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी अपनी जन्मभूमि से भावनात्मक रूप से जुड़े रहते हुए अपनी कर्मभूमि में भी समाज और राष्ट्र के विकास में निरंतर योगदान दे रहे हैं। राजस्थान फाउंडेशन के मुंबई चैप्टर अध्यक्ष गणपत कोठारी ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों को एक मंच पर जोड़ना, उनकी उपलब्धियों को पहचान देना तथा राजस्थान के विकास में उनकी भागीदारी को और मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान फाउंडेशन प्रवासी राजस्थानियों और राजस्थान के बीच सेतु की भूमिका निभाते हुए शिक्षा, उद्योग, संस्कृति, निवेश और सामाजिक विकास के क्षेत्र में नए अवसरों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने सम्मानित सभी प्रवासी राजस्थानियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समिट ने यह संदेश दिया कि प्रवासी राजस्थानियों की प्रतिभा, परिश्रम और सेवा भावना राजस्थान की गौरवशाली पहचान को वैश्विक स्तर पर और मजबूत कर रही है।
डा. राजेश्वर उनियाल उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य नियुक्त
मुंबई। मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार डा. राजेश्वर उनियाल को उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड भाषा संस्थान का सदस्य नियुक्त किया है। डा. उनियाल 40 वर्षों तक राजभाषा के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे व वर्तमान में होटल प्रबंधन संस्थान, दादर में हिंदी सलाहकार हैं। आपने मुंबई विश्वविद्यालय से डा. शीतला प्रसाद दुबे के मार्गदर्शन में हिंदी लोक साहित्य में पीएचडी की थी । उनकी सृजनशीलता को देखते हुए भारत के माननीय राष्ट्रपति ने भी पुरस्कृत किया है। इसी के साथ आप दो बार महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी से सदस्य भी रहे। कई पुरस्कारों से सम्मानित डा. राजेश्वर उनियाल एक ओजस्वी वक्ता तथा कवि भी हैं।
सद्भाव सहयोग संस्था द्वारा मीरा रोड में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम  संपन्न
मुंबई। सावन के समापन के अवसर पर सद्भाव सहयोग संस्था के तत्वावधान में ‘सावन फिर आना’ नामक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति और लोकगीत परंपरा की मनमोहक झलक देखने को मिली। कजरी, सावनी लोकगीत और भजनों की स्वर-लहरियों ने पूरे वातावरण को उत्तर प्रदेश की मिट्टी की खुशबू से सराबोर कर दिया। ‘सावन फिर आना’ के माध्यम से मुंबई में रह रहे उत्तर भारतीय समाज को अपनी लोकसंस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया गया। लोकगायक सुरेश शुक्ल और लोकगायिका अंकिता दुबे ने अपने सुमधुर लोकगीतों और कजरी की प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा माहौल संगीतमय हो उठा। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। यह सावन महोत्सव सुरभि बैंक्वेट हाल, मीरा रोड में आयोजित किया गया जिसका संयोजन सुरेन्द्र मिश्र ने किया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने इस सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा मुंबई उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद मिश्र का विशेष सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में मीरा भाईंदर महानगरपालिका में परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्र, नगरसेवक नवीन सिंह, नगरसेवक मनोज दुबे, शहर भाजपा महासचिव बृजेश तिवारी, भाजपा प्रवक्ता भरत मिश्र एवं शैलेश पांडेय के अलावा उद्योगपति बलवंत सिंह, रमाकांत सिंह, शिवसेना उत्तर भारतीय सेल के अध्यक्ष संदीप तिवारी, भाजपा नेता राजू मिश्रा, विद्याशंकर चतुर्वेदी, मनोज चतुर्वेदी, उत्तर भारतीय संघ मीरारोड के अध्यक्ष आलोक सिंह, उन्नति फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष सिंह, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, वरिष्ठ पत्रकार अरुण उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार अभय मिश्र, पत्रकार राजेश उपाध्याय, शिवकृष्ण पांडेय तथा समाज के अन्य विशिष्ट महानुभावों की गरिमामयी उपस्थिति ने और भव्यता प्रदान की। अतिथियों ने उत्तर भारतीय लोककला, लोकगीत और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण तथा उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सद्भाव सहयोग संस्था के अध्यक्ष एड. जी.सी.तिवारी, कार्याध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, प्रमोद दुबे, उपाध्यक्ष अशोक यादव, सचिव राकेश यादव, प्रमोद शुक्ला, रमेश उपाध्याय, कमलेश गुप्ता, रत्नेश मिश्रा, दीपक कनौजिया, विनोद तिवारी, जितेन्द्र गुप्ता, लालचंद यादव, मोहन मिश्रा आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।