02 अवैध पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन व 02 अतिरिक्त मैगजीन .32 बोर के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रमेश दूबे
पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दुबे व एसओजी प्रभारी रजनीश राय की संयुक्त टीम द्वारा दिनाँक 22.08.2026 की रात्रि में मुखबीर की सूचना पर हनुमान मंदिर, NH-28 रसूलाबाद तिराहा के पास से अभियुक्त चन्द्रप्रकाश सिंह उर्फ चन्दन सिंह पुत्र प्रेमसागर सिंह निवासी ग्राम बढ़या ठाठर थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को 02 अदद अवैध पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन, 02 अदद अतिरिक्त मैगजीन .32 बोर, 01 मोबाइल फोन, 01 पिट्ठू बैग, कपड़े एवं ₹500 नगद के साथ गिरफ्तार किया गया ।
पंजीकृत अभियोगः- गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 783/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम 1959 पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1. चन्द्रप्रकाश सिंह उर्फ चन्दन सिंह पुत्र प्रेमसागर सिंह निवासी ग्राम बढ़या ठाठर थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर ।
बरामदगी का विवरणः-
* 02 अदद अवैध पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन ।
* 02 अदद अतिरिक्त मैगजीन .32 बोर ।
* 01 अदद मोबाइल फोन ।
* 01 अदद पिट्ठू बैग, कपड़े एवं ₹500 नगद ।
अपराधिक इतिहास अभियुक्त-
01.मु0अ0सं0 04/2023 धारा 323/354,452,504,506 भा0द0वि0 थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज ।
2. मु0अ0सं0 783/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम 1959 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
पूछताछ का विवरणः- पूछताछ में अभियुक्त चन्द्रप्रकाश सिंह उर्फ चन्दन सिंह ने बताया कि बरामद दोनों अवैध पिस्टल एवं मैगजीन मेरे दो साथियों ने यह कहकर मुझे दिया था कि उक्त पिस्टल व मैगजीन को ले जाकर लखनऊ में हम लोगों द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से बताये गये व्यक्ति को दे देना और उससे मिलने वाला पैसा हम लोग आपस में बाँट लेंगे । मैं उक्त पिस्टल व मैगजीन को लेकर लखनऊ जाने की फिराक में था, तभी आप लोगों द्वारा मुझे पकड़ लिया गया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1. जयप्रकाश दुबे प्रभारी निरीक्षक, वीरेन्द्र यादव निरीक्षक अपराध, उ0नि0 प्रभान्शु राय, उ0नि0 विनोद कुमार यादव, का0 बलराम यादव, का0 गिरजेश उपाध्याय, का0 प्रशान्त विक्रम सिंह, का0 मुकेश यादव, का0 दिनकर सिंह, का0 संतोष यादव थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
2. उ0नि0 रजनीश राय प्रभारी एसओजी, हे0का0 अनूप राय,v हे0का0 अभिषेक सिंह, का0 सर्वेश मिश्रा, का0 दीपक सिंह, का0 शुभम सिंह एसओजी संतकबीरनगर ।
8 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1