महुली पुलिस ने किया गरीबों की सहायता के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
रमेश दूबे
*संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए प्रगति फिनसर्व कम्पनी में फर्जी दस्तावेजों के जरिए करीब 90 लाख रुपए की ठगी व धोखाधड़ी के मामले में वांछित 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार*
*जरूरतमंदों की मजबूरी का फायदा उठाकर आर्थिक सहायता के नाम पर धन की हेराफेरी करने वाले आरोपियों पर कसा शिकंजा*
पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा *श्री अभयनाथ मिश्र* के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष महुली *श्री दुर्गेश पाण्डेय* के नेतृत्व में थाना महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 67/2026 धारा 318(4) बीएनएस में वाँछित ठगी व घोखाधड़ी कर 90 लाख रुपए हड़पने की घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तों 1. अभय कुमार तिवारी पुत्र गुप्तेश्वर तिवारी निवासी ग्राम बरियारपुर थाना सहतवार जनपद बलिया(ब्रांच मैनेजर) को ग्राम बरियारपुर थाना सहतवार जनपद बलिया, 02. विरेन्द्र पुत्र बेदराम साकिन रामनगर मुडौल, रायपुर खास थाना कायमगंज जनपद फतेहगढ़ (फरुखाबाद)( बैंक मित्रा) को एग्रो कालोनी कोतवाली खलीलाबाद, 03. शिवा वर्मा पुत्र राजकिशोर वर्मा साकिन आमा थाना पैकोलिया जनपद बस्ती(प्रगति पद)को एग्रो कालोनी कोतवाली खलीलाबाद, 4. अकरम हुसैन पुत्र अली रजा साकिन एकडंगा भावपुर ग्राट थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर(प्रगति मित्र) को कस्बा मेहदावल बाराखाल चौराहा ई- कार्ट आफिस से अलग अलग टीमों द्वारा गिरफ्तार किया गया ।
*घटना का विवरणः-* दिनांक 21.02.2026 को वादी श्री रघुवीर पुत्र हरिलाल निवासी प्रजापतिपुर पोस्ट मवैया जनपद मिर्जापुर जो प्रगति फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड, नाथनगर मुखलिसपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा थाना महुली पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि प्रगति फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर अभय कुमार तिवारी एवं अन्य नामजद व्यक्तियों द्वारा आपस में मिलीभगत कर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को ट्रस्ट के माध्यम से आर्थिक सहायता/धनराशि दिलाने के नाम पर धनराशि वापस लेकर कंपनी/संस्था के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी एवं गबन किया गया । प्रकरण में लगभग 90 लाख रुपये की धनराशि से संबंधित धोखाधड़ी/गबन का आरोप सामने आया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 67/2026, धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों, तथ्यों एवं परिस्थितियों के आधार पर मुकदमे में धारा 319(2), 338, 336(3), 339 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई* ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-*
1. अभय कुमार तिवारी पुत्र गुप्तेश्वर तिवारी निवासी बरियारपुर जनपद बलिया ।
2. वीरेंद्र पुत्र वेदराम निवासी रामनगर, मुढ़ाल, रायपुर खास, फतेहगढ़ ।
3. शिव वर्मा पुत्र राजकिशोर वर्मा निवासी पोस्ट पैकोलिया, जनपद बस्ती ।
04. अकरम हुसैन पुत्र अली राजा निवासी कुरिया एकदंगा, भावपुर, शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर ।
*पूछताछ विवरणः-*
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह लोग पूर्व में प्रगति फिन्सर्व प्राइवेट लिमिटेड बैंक, मुखलिसपुर बाजार थाना महुली जनपद संतकबीरनगर में कार्यरत थे । बैंक में कुछ घोटाला हो गया था जिसमें बैंक मैनेजर 1. अभय कुमार तिवारी पुत्र गुप्तेश्वर तिवारी साकिन बरियापुर जिला बलिया 2. विरेन्द्र पुत्र बेदराम साकिन रामनगर मुडौल, रायपुर खास थाना कायमगंज जनपद फतेहगढ़ (फरुखाबाद) 3. शिवा वर्मा पुत्र राजकिशोर वर्मा साकिन आमा थाना पैकोलिया जनपद बस्ती 4. अकरम हुसैन पुत्र अली रजा साकिन एकडंगा भावपुर ग्राट थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर के विरुद्ध थाना महुली जनपद संतकबीरनगर मुकदमा पंजीकृत हुआ था । गिरफ्तारी से बचने के लिये हम लोग हाईकोर्ट गये थे परन्तु हम लोगों के पक्ष में आदेश न मिल पाने के कारण गिरफ्तारी से बचने के लिये भाग रहे थे ।
*गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-*
थानाध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश कुमार पांडेय, श्री अजय कुमार भारती, का0 आदित्य सिंह, का0 हर्ष तिवारी, का0 अनुराग मिश्रा, का0 अरविन्द यादव, का0 रितेश यादव, म0का0 शालिनी तिवारी ।
Aug 29 2026, 19:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k