/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का खुर्जा में भव्य स्वागत Maharashtra
बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का खुर्जा में भव्य स्वागत
बुलंदशहर। बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक अगम कुमार निगम का जनपद आगमन पर जगह-जगह भव्य अभिनंदन किया गया। दौरे की शुरुआत में बुलंदशहर स्थित आजाद पब्लिक स्कूल में वाशिक आजाद द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके पश्चात, गायक अगम कुमार निगम खुर्जा पहुंचे, जहां विधानसभा-70 से भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी मुकेश कुमार मासूम के कैंप कार्यालय पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुकेश कुमार मासूम ने ढोल-नगाड़ों की थाप, पुष्पमालाएं अर्पित कर और पटका पहनाकर पार्श्व गायक का आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों और समर्थकों ने संगीत एवं समाजसेवा के क्षेत्र में अगम कुमार निगम के उल्लेखनीय योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें देश के प्रतिष्ठित 'पद्म पुरस्कार' से सम्मानित करने की मांग उठाई। इस दौरान अगम कुमार निगम ने भी अपनी मधुर आवाज में कई यादगार गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। खुर्जा की जनता के प्रेम और सरल व्यवहार से गदगद अगम कुमार निगम ने स्थानीय निवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भाजपा नेता मुकेश कुमार मासूम के जनसेवा, ईमानदारी और क्षेत्रवासियों की निस्वार्थ मदद के प्रति समर्पण की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुकेश मासूम जैसे निष्ठावान समाजसेवियों को जनता का भरपूर सहयोग और सफलता मिलनी चाहिए। गायक ने अपने जीवन के कठिन संघर्षों की यादें साझा कीं और अपने सुपुत्र व बॉलीवुड के ख्यात गायक सोनू निगम के संगीतमय सफर और उनकी उपलब्धियों पर भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर फेमुद्दीन फम्मन, कैलाश भागमल प्रधान, डीसी गुप्ता (कांटे वाले), सरदार मनीष सलूजा, हरेंद्र सिंह ठाकुर, योगेश गौतम, कमरुद्दीन समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति व समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने गायक अगम कुमार निगम का खुर्जा आगमन पर आभार व्यक्त किया।
समरस फाउंडेशन ने किया वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र द्विवेदी का सम्मान
भायंदर। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज वरिष्ठ पत्रकार और हमारा महानगर के कार्यकारी संपादक राघवेंद्र द्विवेदी का सम्मान किया गया। संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने मीरा रोड स्थित उनके आवास पर उनका सम्मान किया। 1992 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय राघवेंद्र द्विवेदी विभिन्न अखबारों में प्रतिष्ठित पदों पर काम कर चुके हैं। संस्था के अध्यक्ष डॉ किशोर सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में श्री द्विवेदी प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को जगाने का प्रयास कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।
ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन द्वारा कैंसर पीड़ित परिवार को 30,000 रुपए की मदद
मुंबई। ब्राह्मणों के सम्मान, सुरक्षा, आत्म गौरव और सहयोग की दिशा में प्रेरणादायक काम कर रही संस्था ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद निवासी कैंसर पीड़ित शैलेंद्र दुबे के परिवार को 30 हजार रुपए की मदद की गई। संस्था द्वारा शैलेंद्र दुबे के रिश्तेदार विष्णु त्रिपाठी को चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन मिश्रा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी, राष्ट्रीय संरक्षक कमलेश दुबे, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष निशा तिवारी उपस्थित रहे। राजन मिश्रा ने कहा कि संस्था शैलेंद्र दुबे के परिवार के साथ खड़ी है। हम सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। संस्था द्वारा इसके पहले भी देश के अलग-अलग भागों में पीड़ित ब्राह्मण परिवारों की आर्थिक मदद की जा चुकी है। पिछले साल भायंदर निवासी एक महिला के इलाज के लिए संस्था द्वारा एक लाख रुपए की अधिक मदद की गई थी।
हजारों कांवरियों के हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा गोरेगांव   
                     .  

मुंबई। गोरेगांव सकल हिंदू समाज की तरफ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पवित्र श्रावण मास में भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया,जो गोरेगांव (पश्चिम) के प्रेमनगर से चलकर राम मंदिर रोड पर के पास राम मंदिर देवस्थान पर समाप्त हुआ। राम मंदिर देवस्थान पर समाजसेवक मनोज जयनाथ यादव ने अपनी संस्था स्वर्गीय जयनाथ यादव प्रतिष्ठान के माध्यम से हजारों कांवरियों को महाप्रसाद अन्नग्रहण करवाया। इस अवसर पर नगरसेवक संदीप पटेल, चेतन भट्ट, गौरव राने, राहुल उपाध्याय, कुन्फू मास्टर प्रदीप यादव, अशोक सहनी, अमरीश यादव व संस्था के कई पदाधिकारियों ने कांवरियों के स्वागत सम्मान के साथ-साथ प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर हजारों कांवरियों ने हर हर महादेव के जयघोष के साथ देवस्थान पर जल चढ़ाएं।
संगीत साहित्य मंच द्वारा विशेष काव्य संध्या एवं पुस्तक विमोचन संपन्न
ठाणे । साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संगीत साहित्य मंच के तत्वावधान में रविवार 16 अगस्त 2026 को वर्धमान सभागृह गोकुल नगर ठाणे पश्चिम विशेष काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसका आयोजन संस्थापक रामजीत गुप्ता के साथ पदाधिकारियों ने किया।समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार हौंसला प्रसाद सिंह अन्वेषी एवं स्वागताध्यक्ष की जिम्मेदारी हृदयांगन संस्थापक डॉ विधु भूषण त्रिवेदी ने संभाला। मुख्य अतिथि के रूप में अनिल कुमार सिंह प्रबंध निदेशक एस एन डिग्री कालेज बांसगांव गोरखपुर उपस्थित थे। समारोह दो सत्रों में विभक्त हुआ प्रथम सत्र सम्मान समारोह जिसका संचालन सदाशिव चतुर्वेदी मधुर तथा द्वितीय सत्र काव्य संध्या का संचालन लालबहादुर यादव कमल एवं उमेशचंद्र मिश्र प्रभाकर ने किया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती को पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर कवियत्री अधिवक्ता नेहा मिश्र नेह के वंदना से हुआ।काव्य संध्या की अध्यक्ष कनकलता तिवारी,मुख्य अतिथि सत्यभामा सिंह एवं अन्नपूर्णा गुप्ता तथा दूसरे सत्र में अध्यक्ष रविमोहन अवस्थी, विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश तिवारी, राजेश दुबे अल्हड़ असरदार की उपस्थिति में काव्य संध्या का शुभारंभ मुंबई के सभी साहित्यिक संस्थाओं के मिडिया प्रभारी कवि विनय शर्मा दीप ने अवधि कजरी गीत से किया।तत्पश्चात तिलकराज खुराना, अजय सिंह, डॉ सतीश पांडेय, रामप्यारे सिंह रघुवंशी, त्रिलोचन सिंह अरोरा, अमरनाथ दुबे, शिवप्रकाश जमदग्निपुरी,श्रीधर मिश्र, अंजनी कुमार द्विवेदी,नंदलाल क्षितिज,अनिल कुमार राही, रामस्वरूप साहू,रामसिंह सिंह,नामदार राही, अरुण दुबे अविकल, प्रवीण कुमार प्रेमी, शिक्षाविद् अवनीश कुमार दीक्षित, मिनाक्षी शर्मा पंकज,बीनू त्रिपाठी विभु, अरुण मिश्र अनुरागी,डॉ शारदा प्रसाद दुबे शरतचंद्र, विनय मिश्रा, सदाशिव चतुर्वेदी मधुर, डॉ प्रमोद पल्लवित,रितेश गौड़, लक्ष्मीकांत कमलनयन ने काव्य पाठ किया।समारोह में संस्था संरक्षक समाजसेवी दयाशंकर सिंह की विशेष उपस्थिति देखी गई जो शुभारंभ से अंत तक कवियों का हौसला-अफजाई करते रहे।काव्य संध्या में उत्कृष्ट प्रस्तुति हेतु नेहा मिश्र नेह को प्रथम, विनय शर्मा दीप को द्वितीय,अरुण दुबे अविकल को तृतीय पुरस्कार नगद धनराशि से सम्मानित किया गया। समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार गज़लकार एन बी सिंह नादान की पुस्तक ' शांति दूत गौतम बुद्ध ' काव्य कथा का लोकार्पण संपन्न हुआ। जिसकी समीक्षा डॉक्टर सतीश पांडेय ने विधिवत किया।अंत में संस्थापक सहित स्वागताध्यक्ष, समारोह अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।
सद्विचारेश्वर महादेव मंदिर में हर हर महादेव के जयकारों के बीच महारुद्राभिषेक सम्पन्न

मुंबई। श्रावण मास भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पावन महीना माना जाता है। इस दौरान शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। इसी धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय सद्विचार मंच की ओर से पिछले कई वर्षों से श्रावण मास में महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार , दिनांक 16अगस्त,2026 को दहिसर पूर्व स्थित श्री सद्विचारेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ महारुद्राभिषेक संपन्न हुआ।सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चले महारुद्राभिषेक में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, आमदार मूरजी पटेल , श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे, शिवसेना नेता गुलाब दुबे, नगर सेवक, विवेक उपाध्याय (मीर भायंदर), पूर्व नगर सेवक विद्यार्थी सिंह,पूर्व नगरसेवक विजय राय, पूर्व नगर सेवक विनोद मिश्रा, श्रीमती नीतू संतोष, आर.एन. सिंह, अनिल गलगली(आरटीआई कार्यकर्ता),मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, समाजसेवी एडवोकेट रामकृपाल उपाध्याय, प्रसिद्ध टेक्नोक्रेट दिनेशचन्द्र उपाध्याय, पत्रकार अभय मिश्रा, श्रीनिवासानंद महाराज, पत्रकार राजकिशोर तिवारी, पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय, पत्रकार भगवती मिश्रा, पत्रकार राजेश उपाध्याय,  वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी,विनोद यादव, कांग्रेसी नेता डॉ. किशोर सिंह, अवनीश तीर्थराज सिंह, देवशंकर (बाबा )दुबे, समाजसेवी सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, डॉ. अजय एल. दुबे, पत्रकार रविन्द्रनाथ दुबे, अनिरुद्ध पाण्डेय, संस्था की अंधेरी शाखा अध्यक्ष प्रेमचंद (बाबा) तिवारी, भवन निर्माता एडवोकेट मनोज चतुर्वेदी, उद्योगपति ब्रह्मदेव सिंह, डॉ. ओ.के.मिश्रा(संचालक,मेट्रोपाॅल हास्पीटल, ठाणे), समाजसेवी अमित ओमप्रकाश दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भारतीय सद्विचार मंच के संस्थापक एवं मुख्य मार्गदर्शक डॉ. राधेश्याम तिवारी, अध्यक्ष डॉ. शिवश्याम तिवारी, उपाध्यक्ष पं. कमलाशंकर मिश्रा एवं बैजनाथ मिश्रा, मंत्री नागेंद्र मिश्रा,सह मंत्री राजीव मिश्रा, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा सहित संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजकों ने कहा कि श्रावण मास में होने वाला यह धार्मिक आयोजन पिछले कई वर्षों से श्रद्धा और आस्था के साथ आयोजित किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम का समापन महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ।
रामकुमार पाल राष्ट्रीय विश्व हिंदू रक्षा परिषद के महाराष्ट्र प्रवक्ता नियुक्त
मुंबई। मुंबई में उत्तर भारतीय समाज के सशक्त  सेवक, सुप्रसिद्ध समाजसेवी, सनातन धर्म प्रेमी, दर्जनों सामाजिक संस्थाओ में विभिन्न पदों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे रामकुमार पाल को विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रेल मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य गोपाल राय ने महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। गोपाल राय ने रामकुमार पाल को मुंबई के उनके कार्यालय में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के महाराष्ट्र प्रवक्ता की जिम्मेदारी का नियुक्ति पत्र  देकर उन्हें बधाई दी। रामकुमार पाल को राष्ट्रीय विश्व हिंदू रक्षा परिषद का महाराष्ट्र प्रवक्ता बनाए जाने पर 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' ट्रस्ट के अध्यक्ष डाॅ अजय एल दुबे, शिवसेना (शिंदे गुट) के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर, समेत सामाजिक आर्थिक राजनीतिक पत्रकार जगत के लोगों ने उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई है। बता दें कि रामकुमार पाल भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व दादरा एवं नगर हवेली प्रभारी, भाजपा कामगार आघाड़ी के मुंबई प्रवक्ता, प्रधानमंत्री आत्म निर्भर भारत अभियान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष जैसे पदों पर कार्यरत हैं।
समरस फाउंडेशन ने किया उत्तर प्रदेश के पूर्व जिला जज कमलेश दुबे का सम्मान
मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज उत्तर प्रदेश के पूर्व जिला जज कमलेश दुबे का सम्मान किया गया। संस्था के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व उप शिक्षणाधिकारी अशोक मिश्रा, प्रधानाचार्य डॉ नागेश पांडे, पूर्व प्रधानाचार्य श्रीप्रकाश त्रिगुणायत, शिक्षक सेना के सचिव दिनेश शर्मा तथा विवेक राय उपस्थित रहे। कमलेश दुबे उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार न्यायाधीश माने जाते रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण फैसले सुनाए। वे मूल रूप से जौनपुर जिला के मडियाहू तहसील अंतर्गत स्थित राजापुर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने दिए गए सम्मान के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
समरस फाउंडेशन ने किया उत्तर प्रदेश के पूर्व जिला जज कमलेश दुबे का सम्मान

मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज उत्तर प्रदेश के पूर्व जिला जज कमलेश दुबे का सम्मान किया गया। संस्था के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व उप शिक्षणाधिकारी अशोक मिश्रा, प्रधानाचार्य डॉ नागेश पांडे, पूर्व प्रधानाचार्य श्रीप्रकाश त्रिगुणायत, प्रधानाचार्य ओमकार भार्गव, शिक्षक सेना के सचिव दिनेश शर्मा तथा विवेक राय उपस्थित रहे। कमलेश दुबे उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार न्यायाधीश माने जाते रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण फैसले सुनाए। वे मूल रूप से जौनपुर जिला के मडियाहू तहसील अंतर्गत स्थित राजापुर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने दिए गए सम्मान के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर भारतीय संघ ने किया शहीदों के परिजनों का सम्मान

मुंबई। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर भारतीय संघ की ओर से बांद्रा पूर्व स्थित संघ भवन के बाबू सत्यनारायण सिंह सभागृह में शहीदों के परिजनों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। देशभक्ति के गीतों के बीच जब शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया तो सभागृह का माहौल भावुक हो उठा। शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके परिजनों को सम्मान निधि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह की संकल्पना के तहत किया गया।
समारोह में विशेष रूप से नागपुर से शहीद लांस नायक रत्नाकर कलंबे की पत्नी डॉ. अर्चना रत्नाकर कलंबे, नायक सुनील काशीराम नखाते की पत्नी कल्पना नखाते, सातारा से शहीद एकनाथ माने की पत्नी सुमन माने तथा मुंबई से शहीद माणिक दमदमे की पत्नी पुष्पा दमदमे का विशेष रूप से सत्कार किया गया। उत्तर भारतीय संघ शहीदों के परिजनों का सम्मान कर गौरवान्वित है। संघ की तरफ से  प्रत्येक सम्मानित परिवार को एक-एक लाख रुपए का चेक, प्रशस्ति पत्र और गणपति प्रतिमा प्रदान की गई। सम्मान प्राप्त करते समय शहीद परिवारों की भावनाएं छलक उठीं और कई मौकों पर उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। सभागृह में मौजूद लोगों ने भी भावुक होकर वीर शहीदों को नमन किया।
उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहीदों के परिजन पूरे समाज के लिए विशेष सम्मान और प्रेरणा के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सम्मान निधि के रूप में कितनी राशि दी गई, यह महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि शहीदों के परिवारों ने संघ का निमंत्रण स्वीकार कर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संतोष आरएन सिंह ने शहीद परिवारों के प्रति पूरे समाज की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर भारतीय संघ हमेशा उनके सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने घोषणा की कि शहीद परिवारों के किसी भी पारिवारिक कार्यक्रम के लिए उत्तर भारतीय संघ का सभागार उन्हें निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि संघ की ओर से हर वर्ष 15 अगस्त का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है और भविष्य में भी यह परंपरा जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हम सभी आज यहां शहीदों की वजह से खड़े हैं। देश की स्वतंत्रता और उसकी रक्षा के लिए जिन वीरों ने अपना जीवन समर्पित किया, उनके परिवारों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।शहीद लांस नायक रत्नाकर कलंबे की पत्नी डॉ. अर्चना रत्नाकर कलंबे ने सम्मान के लिए उत्तर भारतीय संघ और अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश की सेवा केवल सेना में जाकर ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपने-अपने स्तर पर की जा सकती है। उन्होंने आम लोगों से भी देश और समाज की सेवा के लिए आगे आने की अपील की। डॉ. अर्चना कलंबे ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि कठिन परिस्थितियों में उन्होंने मजदूरी करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां संभालीं। उनके संघर्ष और जज्बे को सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग भावुक हो गए। उत्तर भारतीय संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आजादी के लिए संघर्ष करने वाले महापुरुषों और शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि 80 वर्ष पहले देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अनेक महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आजादी के बाद आने वाली पीढ़ियों ने देश के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों के परिवारों के प्रति समाज की जिम्मेदारी कभी खत्म नहीं हो सकती। उत्तर भारतीय संघ शहीद परिवारों के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहेगा। इस मौके पर म्यूजिकल ग्रुप स्वर मल्हार ने देशभक्ति गीतों का लोगों में जोश भर दिया। कार्यक्रम में उत्तर भारतीय संघ के कार्याध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम तिवारी, उपाध्यक्ष संजय सिंह, महासचिव देवेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय सिंह, सदस्य अनुराग ‌त्रिपाठी, आदित्य दुबे सहित और समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह ने स्वतंत्रता दिवस को केवल उत्सव के रूप में मनाने के बजाय शहीदों के बलिदान को याद करने, उनके परिवारों का सम्मान करने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।