सद्विचारेश्वर महादेव मंदिर में हर हर महादेव के जयकारों के बीच महारुद्राभिषेक सम्पन्न
![]()
मुंबई। श्रावण मास भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पावन महीना माना जाता है। इस दौरान शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। इसी धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय सद्विचार मंच की ओर से पिछले कई वर्षों से श्रावण मास में महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार , दिनांक 16अगस्त,2026 को दहिसर पूर्व स्थित श्री सद्विचारेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ महारुद्राभिषेक संपन्न हुआ।सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चले महारुद्राभिषेक में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, आमदार मूरजी पटेल , श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे, शिवसेना नेता गुलाब दुबे, नगर सेवक, विवेक उपाध्याय (मीर भायंदर), पूर्व नगर सेवक विद्यार्थी सिंह,पूर्व नगरसेवक विजय राय, पूर्व नगर सेवक विनोद मिश्रा, श्रीमती नीतू संतोष, आर.एन. सिंह, अनिल गलगली(आरटीआई कार्यकर्ता),मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, समाजसेवी एडवोकेट रामकृपाल उपाध्याय, प्रसिद्ध टेक्नोक्रेट दिनेशचन्द्र उपाध्याय, पत्रकार अभय मिश्रा, श्रीनिवासानंद महाराज, पत्रकार राजकिशोर तिवारी, पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय, पत्रकार भगवती मिश्रा, पत्रकार राजेश उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी,विनोद यादव, कांग्रेसी नेता डॉ. किशोर सिंह, अवनीश तीर्थराज सिंह, देवशंकर (बाबा )दुबे, समाजसेवी सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, डॉ. अजय एल. दुबे, पत्रकार रविन्द्रनाथ दुबे, अनिरुद्ध पाण्डेय, संस्था की अंधेरी शाखा अध्यक्ष प्रेमचंद (बाबा) तिवारी, भवन निर्माता एडवोकेट मनोज चतुर्वेदी, उद्योगपति ब्रह्मदेव सिंह, डॉ. ओ.के.मिश्रा(संचालक,मेट्रोपाॅल हास्पीटल, ठाणे), समाजसेवी अमित ओमप्रकाश दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भारतीय सद्विचार मंच के संस्थापक एवं मुख्य मार्गदर्शक डॉ. राधेश्याम तिवारी, अध्यक्ष डॉ. शिवश्याम तिवारी, उपाध्यक्ष पं. कमलाशंकर मिश्रा एवं बैजनाथ मिश्रा, मंत्री नागेंद्र मिश्रा,सह मंत्री राजीव मिश्रा, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा सहित संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजकों ने कहा कि श्रावण मास में होने वाला यह धार्मिक आयोजन पिछले कई वर्षों से श्रद्धा और आस्था के साथ आयोजित किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम का समापन महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ।


मुंबई। मुंबई में उत्तर भारतीय समाज के सशक्त सेवक, सुप्रसिद्ध समाजसेवी, सनातन धर्म प्रेमी, दर्जनों सामाजिक संस्थाओ में विभिन्न पदों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे रामकुमार पाल को विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रेल मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य गोपाल राय ने महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। गोपाल राय ने रामकुमार पाल को मुंबई के उनके कार्यालय में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के महाराष्ट्र प्रवक्ता की जिम्मेदारी का नियुक्ति पत्र देकर उन्हें बधाई दी। रामकुमार पाल को राष्ट्रीय विश्व हिंदू रक्षा परिषद का महाराष्ट्र प्रवक्ता बनाए जाने पर 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' ट्रस्ट के अध्यक्ष डाॅ अजय एल दुबे, शिवसेना (शिंदे गुट) के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर, समेत सामाजिक आर्थिक राजनीतिक पत्रकार जगत के लोगों ने उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई है। बता दें कि रामकुमार पाल भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व दादरा एवं नगर हवेली प्रभारी, भाजपा कामगार आघाड़ी के मुंबई प्रवक्ता, प्रधानमंत्री आत्म निर्भर भारत अभियान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष जैसे पदों पर कार्यरत हैं।
मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज उत्तर प्रदेश के पूर्व जिला जज कमलेश दुबे का सम्मान किया गया। संस्था के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व उप शिक्षणाधिकारी अशोक मिश्रा, प्रधानाचार्य डॉ नागेश पांडे, पूर्व प्रधानाचार्य श्रीप्रकाश त्रिगुणायत, शिक्षक सेना के सचिव दिनेश शर्मा तथा विवेक राय उपस्थित रहे। कमलेश दुबे उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार न्यायाधीश माने जाते रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण फैसले सुनाए। वे मूल रूप से जौनपुर जिला के मडियाहू तहसील अंतर्गत स्थित राजापुर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने दिए गए सम्मान के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
खुर्जा। राजधानी दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब में बीते दिनों 'भारत सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में खुर्जा क्षेत्र की कई सामाजिक, सम्मानित एवं गणमान्य हस्तियों को आमंत्रित किया गया था। हालांकि, किसी अपरिहार्य कारणवश खुर्जा के सम्मानित नागरिक फहीमुद्दीन 'फम्मन' इस समारोह में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित नहीं हो सके थे। इसी क्रम में, भारतीय जनता पार्टी विधानसभा-70, खुर्जा के वरिष्ठ नेता एवं 'मुकेश मासूम फाउंडेशन' के अध्यक्ष मुकेश कुमार मासूम ने फहीमुद्दीन फम्मन के कार्यालय पहुंचकर उन्हें पटका पहनाकर एवं 'भारत सम्मान' की शील्ड भेंट कर भव्य नागरिक सम्मान से नवाजा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया और वहां मौजूद लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गईं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खुर्जा कोतवाल की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुंबई। लोढ़ा कास्टेरिया में देशभक्ति और उत्साह के माहौल में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कवयित्री मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा ने राष्ट्रध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में लोढ़ा कास्टेरिया के समस्त परिवार के सदस्य एवं रहवासी बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के प्रति अपनी भावना व्यक्त की।
मुंबई। श्री अशोक सिंघल रुग्ण सेवा सदन द्वारा सायन हनुमान टेकरी, कोलीवाड़ा परिसर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना के साथ गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर कैंसर पीड़ित बच्चों सहित जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास के लिए और अधिक सहायता उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के वर्किंग प्रेसीडेंट संजय जीवनलाल शाह, एवं श्री जैन रक्षा इंटरनेशनल युवा ग्रुप के अध्यक्ष संदीप दोशी जैन, अल्पसंख्यक सेवा संस्थान की महिला विभाग की अध्यक्ष अल्पा संजय शाह एवं अशोक सिंघल रुग्ण सेवा सदन के कमेटी सदस्यों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया और राष्ट्रध्वज को वंदन किया गया। राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत हो गया।
Aug 17 2026, 18:01
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.6k