स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर भारतीय संघ ने किया शहीदों के परिजनों का सम्मान
![]()
मुंबई। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर भारतीय संघ की ओर से बांद्रा पूर्व स्थित संघ भवन के बाबू सत्यनारायण सिंह सभागृह में शहीदों के परिजनों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। देशभक्ति के गीतों के बीच जब शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया तो सभागृह का माहौल भावुक हो उठा। शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके परिजनों को सम्मान निधि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह की संकल्पना के तहत किया गया।
समारोह में विशेष रूप से नागपुर से शहीद लांस नायक रत्नाकर कलंबे की पत्नी डॉ. अर्चना रत्नाकर कलंबे, नायक सुनील काशीराम नखाते की पत्नी कल्पना नखाते, सातारा से शहीद एकनाथ माने की पत्नी सुमन माने तथा मुंबई से शहीद माणिक दमदमे की पत्नी पुष्पा दमदमे का विशेष रूप से सत्कार किया गया। उत्तर भारतीय संघ शहीदों के परिजनों का सम्मान कर गौरवान्वित है। संघ की तरफ से प्रत्येक सम्मानित परिवार को एक-एक लाख रुपए का चेक, प्रशस्ति पत्र और गणपति प्रतिमा प्रदान की गई। सम्मान प्राप्त करते समय शहीद परिवारों की भावनाएं छलक उठीं और कई मौकों पर उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। सभागृह में मौजूद लोगों ने भी भावुक होकर वीर शहीदों को नमन किया।
उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहीदों के परिजन पूरे समाज के लिए विशेष सम्मान और प्रेरणा के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सम्मान निधि के रूप में कितनी राशि दी गई, यह महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि शहीदों के परिवारों ने संघ का निमंत्रण स्वीकार कर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संतोष आरएन सिंह ने शहीद परिवारों के प्रति पूरे समाज की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर भारतीय संघ हमेशा उनके सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने घोषणा की कि शहीद परिवारों के किसी भी पारिवारिक कार्यक्रम के लिए उत्तर भारतीय संघ का सभागार उन्हें निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि संघ की ओर से हर वर्ष 15 अगस्त का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है और भविष्य में भी यह परंपरा जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हम सभी आज यहां शहीदों की वजह से खड़े हैं। देश की स्वतंत्रता और उसकी रक्षा के लिए जिन वीरों ने अपना जीवन समर्पित किया, उनके परिवारों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।शहीद लांस नायक रत्नाकर कलंबे की पत्नी डॉ. अर्चना रत्नाकर कलंबे ने सम्मान के लिए उत्तर भारतीय संघ और अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश की सेवा केवल सेना में जाकर ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपने-अपने स्तर पर की जा सकती है। उन्होंने आम लोगों से भी देश और समाज की सेवा के लिए आगे आने की अपील की। डॉ. अर्चना कलंबे ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि कठिन परिस्थितियों में उन्होंने मजदूरी करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां संभालीं। उनके संघर्ष और जज्बे को सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग भावुक हो गए। उत्तर भारतीय संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आजादी के लिए संघर्ष करने वाले महापुरुषों और शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि 80 वर्ष पहले देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अनेक महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आजादी के बाद आने वाली पीढ़ियों ने देश के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों के परिवारों के प्रति समाज की जिम्मेदारी कभी खत्म नहीं हो सकती। उत्तर भारतीय संघ शहीद परिवारों के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहेगा। इस मौके पर म्यूजिकल ग्रुप स्वर मल्हार ने देशभक्ति गीतों का लोगों में जोश भर दिया। कार्यक्रम में उत्तर भारतीय संघ के कार्याध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम तिवारी, उपाध्यक्ष संजय सिंह, महासचिव देवेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय सिंह, सदस्य अनुराग त्रिपाठी, आदित्य दुबे सहित और समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह ने स्वतंत्रता दिवस को केवल उत्सव के रूप में मनाने के बजाय शहीदों के बलिदान को याद करने, उनके परिवारों का सम्मान करने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।


खुर्जा। राजधानी दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब में बीते दिनों 'भारत सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में खुर्जा क्षेत्र की कई सामाजिक, सम्मानित एवं गणमान्य हस्तियों को आमंत्रित किया गया था। हालांकि, किसी अपरिहार्य कारणवश खुर्जा के सम्मानित नागरिक फहीमुद्दीन 'फम्मन' इस समारोह में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित नहीं हो सके थे। इसी क्रम में, भारतीय जनता पार्टी विधानसभा-70, खुर्जा के वरिष्ठ नेता एवं 'मुकेश मासूम फाउंडेशन' के अध्यक्ष मुकेश कुमार मासूम ने फहीमुद्दीन फम्मन के कार्यालय पहुंचकर उन्हें पटका पहनाकर एवं 'भारत सम्मान' की शील्ड भेंट कर भव्य नागरिक सम्मान से नवाजा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया और वहां मौजूद लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गईं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खुर्जा कोतवाल की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुंबई। लोढ़ा कास्टेरिया में देशभक्ति और उत्साह के माहौल में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कवयित्री मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा ने राष्ट्रध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में लोढ़ा कास्टेरिया के समस्त परिवार के सदस्य एवं रहवासी बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के प्रति अपनी भावना व्यक्त की।
मुंबई। श्री अशोक सिंघल रुग्ण सेवा सदन द्वारा सायन हनुमान टेकरी, कोलीवाड़ा परिसर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना के साथ गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर कैंसर पीड़ित बच्चों सहित जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास के लिए और अधिक सहायता उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के वर्किंग प्रेसीडेंट संजय जीवनलाल शाह, एवं श्री जैन रक्षा इंटरनेशनल युवा ग्रुप के अध्यक्ष संदीप दोशी जैन, अल्पसंख्यक सेवा संस्थान की महिला विभाग की अध्यक्ष अल्पा संजय शाह एवं अशोक सिंघल रुग्ण सेवा सदन के कमेटी सदस्यों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया और राष्ट्रध्वज को वंदन किया गया। राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत हो गया।
भायंदर। सेंट जेवियर्स हाईस्कूल, काशीगांव में आज धूमधाम से 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए । कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में भारतीय सेना के मेजर रोशन उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हर व्यक्ति को अपने राष्ट्र पर गर्व होना चाहिए। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार जटाशंकर सिंह, पुलिस उप निरीक्षक और राहुल कुमार पाटिल, सहायक अग्निशमन अधिकारी सतीश गायकवाड़, डॉ नेहा अंसारी, स्कूल के पूर्व छात्र स्वरूप विश्वकर्मा समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कीर्ति मैडम ने किया। स्कूल की प्रिंसिपल सरोजा शेट्टीगर ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुंबई। भवन निर्माता दीपेश निरुपम द्वारा आयोजित एक विशेष पारिवारिक समारोह में परिवार की पांच पीढ़ियां एक साथ एक मंच पर नजर आईं। इस अवसर पर नानी प्रेम देवी, उनकी पुत्री किरण श्रीवास्तव, उनकी पुत्री नीतू श्रीवास्तव, उनकी पुत्री स्नेहिल और उनकी पुत्री आश्री एक साथ उपस्थित रहीं।
भायंदर। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला सचिव तथा तीर्थराज प्रयाग पूर्वांचल फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण तिवारी द्वारा उनके श्री नवदुर्गा कार्गो सर्विस शॉप में महारुद्राभिषेक का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राजनीति और समाज के अनेक जाने-माने लोग उपस्थित रहे। देश के सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता तथा मुंबई भाजपा प्रवक्ता डॉ. योगेश दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप जैन, वरिष्ठ पत्रकार अरुण उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, कामगार नेता अवधेश पांडे, परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, संदीप शाह, आचार्य बालकृष्ण द्विवेदी, बीजेपी जिला महासचिव रथीन दत्ता, दीपक अग्रवाल,वरिष्ठ पत्रकार विजय गिरी, युवा समाजसेवी पप्पू सिंह, हौसला प्रसाद शुक्ला, जिला महासचिव वेंकटेश दुबे, अदालत पांडे, राजश्री शर्मा, वीरेंद्र पाठक, कुणाल पटेल, केविन शाह, महेंद्र पांडे, सुभाष पांडे, एड, पी एस दुबे, महंत सुरेश गुरु ओझा, लोकगायक मुकेश तिवारी, बृजेश पांडे सचिन सिंह, हौसला शुक्ला, लक्ष्य यादव समेत अनेक लोगों ने महारुद्राभिषेक में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। अरुण तिवारी ने समस्त लोगों का स्वागत सम्मान किया।
Aug 16 2026, 09:18
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k