/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz संस्कार, अनुशासन और  शिक्षा के साथ जिम्मेदार नागरिक बने विद्यार्थी : संजय सिंह Maharashtra
संस्कार, अनुशासन और  शिक्षा के साथ जिम्मेदार नागरिक बने विद्यार्थी : संजय सिंह

हिंदी बाल विद्या मंदिर में संजय सिंह ने किया ध्वजारोहण

मुंबई । उत्तर भारतीय संघ द्वारा संचालित हिंदी बाल विद्या मंदिर असल्फा घाटकोपर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं समारोह का आयोजन उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष संजय सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर ट्रस्टी विनोद मिश्रा, मुख्याध्यापिका श्रीमती प्रिया सिंह, प्राथमिक विभाग की मुख्याध्यापिका श्रीमती निर्मला पाल, सुपरवाइजर महेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षक, शिक्षिकाएँ, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।अपने संबोधन में संजय सिंह ने कहा कि “हमारी स्वतंत्रता महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। आज की युवा पीढ़ी,  ज्ञान, तकनीक, अनुशासन और सकारात्मक सोच के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।” उन्होंने विद्यार्थियों से अच्छे संस्कार, अनुशासन और शिक्षा के साथ एक जिम्मेदार नागरिक बनने तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों से विद्यालय के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।ध्वजारोहण के पश्चात विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन “वंदे मातरम्” एवं “भारत माता की जय” के जयघोष तथा मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।
खुर्जा में वरिष्ठ नेता मुकेश मासूम ने फहीमुद्दीन फम्मन को किया सम्मानित
खुर्जा। राजधानी दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब में बीते दिनों 'भारत सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में खुर्जा क्षेत्र की कई सामाजिक, सम्मानित एवं गणमान्य हस्तियों को आमंत्रित किया गया था। हालांकि, किसी अपरिहार्य कारणवश खुर्जा के सम्मानित नागरिक फहीमुद्दीन 'फम्मन' इस समारोह में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित नहीं हो सके थे। इसी क्रम में, भारतीय जनता पार्टी विधानसभा-70, खुर्जा के वरिष्ठ नेता एवं 'मुकेश मासूम फाउंडेशन' के अध्यक्ष मुकेश कुमार मासूम ने फहीमुद्दीन फम्मन के कार्यालय पहुंचकर उन्हें पटका पहनाकर एवं 'भारत सम्मान' की शील्ड भेंट कर भव्य नागरिक सम्मान से नवाजा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया और वहां मौजूद लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गईं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खुर्जा कोतवाल की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मुकेश मासूम ने कहा, "भारत सम्मान का मुख्य उद्देश्य उन प्रतिभाओं और महान व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाना है, जिन्होंने समाज, राष्ट्रहित और जनसेवा में अपना अतुलनीय योगदान दिया है। ऐसे सम्मानित व्यक्तियों की उपलब्धियां समाज के अन्य लोगों और युवाओं को भी राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेंगी।" कार्यक्रम के दौरान फहीमुद्दीन फम्मन, कैलाश भागमल प्रधान, शानू बेग,अरबाज बेग, साकिर अंसारी, हामिद बेग सहित क्षेत्र के तमाम सामाजिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लोढ़ा कास्टेरिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
मुंबई। लोढ़ा कास्टेरिया में देशभक्ति और उत्साह के माहौल में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कवयित्री मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा ने राष्ट्रध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में लोढ़ा कास्टेरिया के समस्त परिवार के सदस्य एवं रहवासी बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के प्रति अपनी भावना व्यक्त की।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का वातावरण बना रहा। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से परिसर गूंज उठा।समारोह में उपस्थित सभी रहवासी बंधुओं ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की प्रगति एवं समृद्धि की कामना की।
श्री अशोक सिंघल रुग्ण सेवा सदन में स्वतंत्रता दिवस का गौरवपूर्ण आयोजन
मुंबई। श्री अशोक सिंघल रुग्ण सेवा सदन द्वारा सायन हनुमान टेकरी, कोलीवाड़ा परिसर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना के साथ गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर कैंसर पीड़ित बच्चों सहित जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास के लिए और अधिक सहायता उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के वर्किंग प्रेसीडेंट संजय जीवनलाल शाह, एवं श्री जैन रक्षा इंटरनेशनल युवा ग्रुप के अध्यक्ष संदीप दोशी जैन, अल्पसंख्यक सेवा संस्थान की महिला विभाग की अध्यक्ष अल्पा संजय शाह एवं अशोक सिंघल रुग्ण सेवा सदन के कमेटी सदस्यों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया और राष्ट्रध्वज को वंदन किया गया। राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत हो गया।
इस अवसर पर संजय जीवनलाल शाह और  अल्पा संजय शाह द्वारा विद्यालय के बच्चों को टिफिन एवं स्कूल बैग का वितरण किया गया।
अपने संबोधन में संजय जीवनलाल शाह ने कहा कि, आज का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और भावनाओं से भरा हुआ है। स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों के त्याग और बलिदान की अमूल्य विरासत है। हमें अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों को भी पूरी निष्ठा से निभाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छ भारत, शिक्षित समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति ‘विविधता में एकता’ है और सभी धर्मों, भाषाओं एवं संस्कृतियों के लोगों को मिलकर देश की एकता एवं अखंडता को और मजबूत बनाना चाहिए।
उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कि वे देश की स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की कार्य समिति के ट्रस्टी शंभू पांडे ने समाजसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संजय जीवनलाल शाह एवं अल्पा संजय शाह को सम्मानित किया। अल्पा संजय शाह ने अपने संबोधन में कहा कि, हमारा उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग के बच्चों को शिक्षा, संस्कार और विकास के समान अवसर उपलब्ध कराना है। बच्चों को सही मार्गदर्शन और आवश्यक सुविधाएं मिलें, यही हमारी प्राथमिकता है। ऐसी पहल बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।कार्यक्रम में श्री अशोक सिंघल रुग्ण सेवा सदन के कमेटी सदस्यों सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता और मानवसेवा के संकल्प के साथ हुआ।
सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, काशीगाँव में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
भायंदर। सेंट जेवियर्स हाईस्कूल, काशीगांव में आज धूमधाम से 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए । कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में भारतीय सेना के मेजर रोशन उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हर व्यक्ति को अपने राष्ट्र पर गर्व होना चाहिए। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार जटाशंकर सिंह, पुलिस उप निरीक्षक और राहुल कुमार पाटिल, सहायक अग्निशमन अधिकारी सतीश गायकवाड़, डॉ नेहा अंसारी, स्कूल के पूर्व छात्र स्वरूप विश्वकर्मा समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कीर्ति मैडम ने किया। स्कूल की प्रिंसिपल सरोजा शेट्टीगर ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बांद्रा फोर्ट पर सीमा सिंह की तिरंगा यात्रा में गूंजा नशा मुक्त भारत अभियान

मुंबई। नशा से देश के लाखों युवाओं का भविष्य नष्ट हो रहा है। घर बिखर रहे हैं और समाज के साथ-साथ देश पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। यही कारण है कि देश की जानी-मानी समाज सेविका तथा मेघाश्रेय संस्था की अध्यक्ष सीमा सिंह ने आज बांद्रा फोर्ट पर नशा मुक्त भारत अभियान के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह यात्रा भारत के उन तमाम वीर सपूतों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने देश के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि हमारा देश तभी शक्तिशाली बनेगा जब हमारे देश के युवा शक्तिशाली और पूरी तरह से नशा मुक्त होंगे। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से उन्होंने देश को नशा मुक्त बनाने की अपील की है। इस अवसर पर संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।
बिखरते परिवारों को राह दिखाता दीपेश निरुपम का 5 पीढ़ियों का संयुक्त परिवार
मुंबई। भवन निर्माता दीपेश निरुपम द्वारा आयोजित एक विशेष पारिवारिक समारोह में परिवार की पांच पीढ़ियां एक साथ एक मंच पर नजर आईं। इस अवसर पर नानी प्रेम देवी, उनकी पुत्री किरण श्रीवास्तव, उनकी पुत्री नीतू श्रीवास्तव, उनकी पुत्री स्नेहिल और उनकी पुत्री आश्री  एक साथ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब ग्याना निरुपम ने अपनी दादी के लिए लिखे भावपूर्ण शब्द सुनाए। उन्होंने कहा, “दादी, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आपने मुझे जीवन के संस्कार, बड़ों का सम्मान और परिवार की अहमियत सिखाई है।” उनकी बातें सुनकर कई लोगों की आंखें नम हो गईं।
समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और भोजपुरी गीतों की प्रस्तुतियां भी हुईं। परिवार के सदस्यों और मित्रों ने इस दुर्लभ मिलन का आनंद लिया। उपस्थित लोगों ने दीपेश निरुपम की इस पहल को पारिवारिक मूल्यों और पीढ़ियों के बीच प्रेम को सहेजने का सुंदर प्रयास बताया।
बीजेपी युवा नेता अरुण तिवारी द्वारा आयोजित महारुद्राभिषेक में पहुंचे गणमान्य लोग
भायंदर। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला सचिव तथा तीर्थराज प्रयाग पूर्वांचल फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण तिवारी द्वारा उनके श्री नवदुर्गा कार्गो सर्विस शॉप में महारुद्राभिषेक का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राजनीति और समाज  के अनेक जाने-माने लोग उपस्थित रहे। देश के सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता तथा मुंबई भाजपा प्रवक्ता डॉ. योगेश दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप जैन, वरिष्ठ पत्रकार अरुण उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, कामगार नेता अवधेश पांडे, परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, संदीप शाह, आचार्य बालकृष्ण द्विवेदी, बीजेपी जिला महासचिव रथीन दत्ता, दीपक अग्रवाल,वरिष्ठ पत्रकार विजय गिरी, युवा समाजसेवी पप्पू सिंह, हौसला प्रसाद शुक्ला, जिला महासचिव वेंकटेश दुबे, अदालत पांडे, राजश्री शर्मा, वीरेंद्र पाठक, कुणाल पटेल, केविन शाह, महेंद्र पांडे, सुभाष पांडे, एड, पी एस दुबे, महंत सुरेश गुरु ओझा, लोकगायक मुकेश तिवारी, बृजेश पांडे सचिन सिंह, हौसला शुक्ला, लक्ष्य यादव समेत अनेक लोगों ने महारुद्राभिषेक में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। अरुण तिवारी ने समस्त लोगों का स्वागत सम्मान किया।
पुस्तकालय शांत वातावरण में ज्ञान प्राप्त करने का सर्वोत्तम साधन : लल्लन तिवारी
भायंदर। पुस्तकालय ज्ञान का मंदिर है। यह वह स्थान है जहाँ विभिन्न विषयों की अनगिनत पुस्तकें, पत्रिकाएँ और अन्य अध्ययन सामग्री सुरक्षित रखी जाती है। पुस्तकालय का महत्व छात्रों, शोधकर्ताओं और आम लोगों के जीवन में बहुत अधिक है क्योंकि यह निःशुल्क और शांत वातावरण में ज्ञान प्राप्त करने का सबसे अच्छा साधन है। मीरा रोड स्थित श्री एल आर तिवारी कॉलेज ऑफ़ लॉ में लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी ने उपरोक्त बातें कही। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिव पूजन पांडे, महाविद्यालय के प्राचार्य, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य, जूनियर कॉलेज के प्राचार्य, विधि महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, प्रशासनिक कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विधि विद्यार्थी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने नई लाइब्रेरी का अवलोकन किया तथा विधि विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अध्ययन सुविधाओं की सराहना की। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि कानून के विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं, बल्कि उनके ज्ञान, शोध एवं व्यावसायिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र होता है। आधुनिक एवं समृद्ध लाइब्रेरी विद्यार्थियों को अपने विषय का गहन अध्ययन करने, न्यायिक निर्णयों एवं विधिक साहित्य का अध्ययन करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं एवं भविष्य के विधिक व्यवसाय की तैयारी में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने इस अवसर पर कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना महाविद्यालय की प्राथमिकता है। नई लाइब्रेरी की स्थापना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी इस सुविधा का अधिकतम उपयोग कर अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक ज्ञान को और मजबूत करेंगे। नई लाइब्रेरी के उद्घाटन के साथ श्री एल. आर. तिवारी कॉलेज ऑफ लॉ ने अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर अध्ययन एवं शोध सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है। यह नई सुविधा आने वाले समय में विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन, विधिक अनुसंधान तथा उनके समग्र शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
शिव भक्त युवा सेवा संघ की भव्य कांवड़ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब
मुंबई। शिव भक्त युवा सेवा संघ के तत्वावधान में आयोजक अमित पांडे एवं उनके सहयोगियों द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। यात्रा श्री राम भक्त हनुमान सेवा संघ से प्रारंभ होकर अमृतेश्वर महादेव मंदिर (स्वयंभू), भायंदर तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान शिव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए धार्मिक उत्साह के साथ यात्रा पूरी की। आयोजन में सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। नगरसेवक शिवकुमार झा, समाजसेवक साई नायडू, दीपक झा, आशुतोष पांडे एवं दिलीप गोंड की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
आयोजक अमित पांडे ने बताया कि कांवड़ यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से पोईसर क्षेत्र के युवाओं को नशे, गलत संगत एवं नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखते हुए भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा कि युवा समाज की शक्ति हैं और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करना सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य को लेकर शिव भक्त युवा सेवा संघ पिछले दो वर्षों से लगातार कांवड़ यात्रा का आयोजन करता आ रहा है। संघ द्वारा वर्षभर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को संस्कार, सेवा और सकारात्मक सोच से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को सुंदरकांड पाठ सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है, जिसके माध्यम से युवाओं को आध्यात्मिक एवं सामाजिक रूप से जागरूक करने का प्रयास जारी है।
आयोजकों के अनुसार, धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ समाज में युवा जागरूकता, आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और संस्कारों को मजबूत करना संघ की प्राथमिकताओं में शामिल है। कांवड़ यात्रा जैसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम की सफलता में नगरसेविका रानी द्विवेदी (निघोट) एवं पूर्व नगरसेवक ठाकुर सागर सिंह का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। शिव भक्त युवा सेवा संघ ने उनके सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
आयोजन के समापन अवसर पर संघ की ओर से भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक, सामाजिक एवं युवा-केंद्रित कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था के साथ-साथ एकता, संस्कार, सेवा भावना और युवा जागरूकता का संदेश मजबूत करना है।