श्री अशोक सिंघल रुग्ण सेवा सदन में स्वतंत्रता दिवस का गौरवपूर्ण आयोजन
मुंबई। श्री अशोक सिंघल रुग्ण सेवा सदन द्वारा सायन हनुमान टेकरी, कोलीवाड़ा परिसर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना के साथ गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर कैंसर पीड़ित बच्चों सहित जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास के लिए और अधिक सहायता उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के वर्किंग प्रेसीडेंट संजय जीवनलाल शाह, एवं श्री जैन रक्षा इंटरनेशनल युवा ग्रुप के अध्यक्ष संदीप दोशी जैन, अल्पसंख्यक सेवा संस्थान की महिला विभाग की अध्यक्ष अल्पा संजय शाह एवं अशोक सिंघल रुग्ण सेवा सदन के कमेटी सदस्यों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया और राष्ट्रध्वज को वंदन किया गया। राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत हो गया।
इस अवसर पर संजय जीवनलाल शाह और अल्पा संजय शाह द्वारा विद्यालय के बच्चों को टिफिन एवं स्कूल बैग का वितरण किया गया।
अपने संबोधन में संजय जीवनलाल शाह ने कहा कि, आज का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और भावनाओं से भरा हुआ है। स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों के त्याग और बलिदान की अमूल्य विरासत है। हमें अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों को भी पूरी निष्ठा से निभाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छ भारत, शिक्षित समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति ‘विविधता में एकता’ है और सभी धर्मों, भाषाओं एवं संस्कृतियों के लोगों को मिलकर देश की एकता एवं अखंडता को और मजबूत बनाना चाहिए।
उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कि वे देश की स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की कार्य समिति के ट्रस्टी शंभू पांडे ने समाजसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संजय जीवनलाल शाह एवं अल्पा संजय शाह को सम्मानित किया। अल्पा संजय शाह ने अपने संबोधन में कहा कि, हमारा उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग के बच्चों को शिक्षा, संस्कार और विकास के समान अवसर उपलब्ध कराना है। बच्चों को सही मार्गदर्शन और आवश्यक सुविधाएं मिलें, यही हमारी प्राथमिकता है। ऐसी पहल बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।कार्यक्रम में श्री अशोक सिंघल रुग्ण सेवा सदन के कमेटी सदस्यों सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता और मानवसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

मुंबई। श्री अशोक सिंघल रुग्ण सेवा सदन द्वारा सायन हनुमान टेकरी, कोलीवाड़ा परिसर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना के साथ गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर कैंसर पीड़ित बच्चों सहित जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास के लिए और अधिक सहायता उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के वर्किंग प्रेसीडेंट संजय जीवनलाल शाह, एवं श्री जैन रक्षा इंटरनेशनल युवा ग्रुप के अध्यक्ष संदीप दोशी जैन, अल्पसंख्यक सेवा संस्थान की महिला विभाग की अध्यक्ष अल्पा संजय शाह एवं अशोक सिंघल रुग्ण सेवा सदन के कमेटी सदस्यों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया और राष्ट्रध्वज को वंदन किया गया। राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत हो गया।

भायंदर। सेंट जेवियर्स हाईस्कूल, काशीगांव में आज धूमधाम से 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए । कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में भारतीय सेना के मेजर रोशन उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हर व्यक्ति को अपने राष्ट्र पर गर्व होना चाहिए। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार जटाशंकर सिंह, पुलिस उप निरीक्षक और राहुल कुमार पाटिल, सहायक अग्निशमन अधिकारी सतीश गायकवाड़, डॉ नेहा अंसारी, स्कूल के पूर्व छात्र स्वरूप विश्वकर्मा समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कीर्ति मैडम ने किया। स्कूल की प्रिंसिपल सरोजा शेट्टीगर ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुंबई। भवन निर्माता दीपेश निरुपम द्वारा आयोजित एक विशेष पारिवारिक समारोह में परिवार की पांच पीढ़ियां एक साथ एक मंच पर नजर आईं। इस अवसर पर नानी प्रेम देवी, उनकी पुत्री किरण श्रीवास्तव, उनकी पुत्री नीतू श्रीवास्तव, उनकी पुत्री स्नेहिल और उनकी पुत्री आश्री एक साथ उपस्थित रहीं।
भायंदर। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला सचिव तथा तीर्थराज प्रयाग पूर्वांचल फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण तिवारी द्वारा उनके श्री नवदुर्गा कार्गो सर्विस शॉप में महारुद्राभिषेक का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राजनीति और समाज के अनेक जाने-माने लोग उपस्थित रहे। देश के सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता तथा मुंबई भाजपा प्रवक्ता डॉ. योगेश दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप जैन, वरिष्ठ पत्रकार अरुण उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, कामगार नेता अवधेश पांडे, परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, संदीप शाह, आचार्य बालकृष्ण द्विवेदी, बीजेपी जिला महासचिव रथीन दत्ता, दीपक अग्रवाल,वरिष्ठ पत्रकार विजय गिरी, युवा समाजसेवी पप्पू सिंह, हौसला प्रसाद शुक्ला, जिला महासचिव वेंकटेश दुबे, अदालत पांडे, राजश्री शर्मा, वीरेंद्र पाठक, कुणाल पटेल, केविन शाह, महेंद्र पांडे, सुभाष पांडे, एड, पी एस दुबे, महंत सुरेश गुरु ओझा, लोकगायक मुकेश तिवारी, बृजेश पांडे सचिन सिंह, हौसला शुक्ला, लक्ष्य यादव समेत अनेक लोगों ने महारुद्राभिषेक में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। अरुण तिवारी ने समस्त लोगों का स्वागत सम्मान किया।
भायंदर। पुस्तकालय ज्ञान का मंदिर है। यह वह स्थान है जहाँ विभिन्न विषयों की अनगिनत पुस्तकें, पत्रिकाएँ और अन्य अध्ययन सामग्री सुरक्षित रखी जाती है। पुस्तकालय का महत्व छात्रों, शोधकर्ताओं और आम लोगों के जीवन में बहुत अधिक है क्योंकि यह निःशुल्क और शांत वातावरण में ज्ञान प्राप्त करने का सबसे अच्छा साधन है। मीरा रोड स्थित श्री एल आर तिवारी कॉलेज ऑफ़ लॉ में लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी ने उपरोक्त बातें कही। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिव पूजन पांडे, महाविद्यालय के प्राचार्य, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य, जूनियर कॉलेज के प्राचार्य, विधि महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, प्रशासनिक कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विधि विद्यार्थी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने नई लाइब्रेरी का अवलोकन किया तथा विधि विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अध्ययन सुविधाओं की सराहना की। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि कानून के विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं, बल्कि उनके ज्ञान, शोध एवं व्यावसायिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र होता है। आधुनिक एवं समृद्ध लाइब्रेरी विद्यार्थियों को अपने विषय का गहन अध्ययन करने, न्यायिक निर्णयों एवं विधिक साहित्य का अध्ययन करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं एवं भविष्य के विधिक व्यवसाय की तैयारी में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेगी।
मुंबई। शिव भक्त युवा सेवा संघ के तत्वावधान में आयोजक अमित पांडे एवं उनके सहयोगियों द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। यात्रा श्री राम भक्त हनुमान सेवा संघ से प्रारंभ होकर अमृतेश्वर महादेव मंदिर (स्वयंभू), भायंदर तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान शिव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए धार्मिक उत्साह के साथ यात्रा पूरी की। आयोजन में सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। नगरसेवक शिवकुमार झा, समाजसेवक साई नायडू, दीपक झा, आशुतोष पांडे एवं दिलीप गोंड की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
मुंबई में भूस्खलन के कारण जानमाल का नुकसान और आर्थिक नुकसान कोई नई बात नहीं है और राज्य सरकार पिछले 15 वर्षों से भूस्खलन के हादसे को नियंत्रित करने के लिए गंभीर नहीं है। पिछले 34 सालों में सड़क हादसों में 340 लोगों की मौत हुई है और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
Aug 15 2026, 17:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k