/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz बीजेपी युवा नेता अरुण तिवारी द्वारा आयोजित महारुद्राभिषेक में पहुंचे गणमान्य लोग Maharashtra
बीजेपी युवा नेता अरुण तिवारी द्वारा आयोजित महारुद्राभिषेक में पहुंचे गणमान्य लोग
भायंदर। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला सचिव तथा तीर्थराज प्रयाग पूर्वांचल फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण तिवारी द्वारा उनके श्री नवदुर्गा कार्गो सर्विस शॉप में महारुद्राभिषेक का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राजनीति और समाज  के अनेक जाने-माने लोग उपस्थित रहे। देश के सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता तथा मुंबई भाजपा प्रवक्ता डॉ. योगेश दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप जैन, वरिष्ठ पत्रकार अरुण उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, कामगार नेता अवधेश पांडे, परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, संदीप शाह, आचार्य बालकृष्ण द्विवेदी, बीजेपी जिला महासचिव रथीन दत्ता, दीपक अग्रवाल,वरिष्ठ पत्रकार विजय गिरी, युवा समाजसेवी पप्पू सिंह, हौसला प्रसाद शुक्ला, जिला महासचिव वेंकटेश दुबे, अदालत पांडे, राजश्री शर्मा, वीरेंद्र पाठक, कुणाल पटेल, केविन शाह, महेंद्र पांडे, सुभाष पांडे, एड, पी एस दुबे, महंत सुरेश गुरु ओझा, लोकगायक मुकेश तिवारी, बृजेश पांडे सचिन सिंह, हौसला शुक्ला, लक्ष्य यादव समेत अनेक लोगों ने महारुद्राभिषेक में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। अरुण तिवारी ने समस्त लोगों का स्वागत सम्मान किया।
पुस्तकालय शांत वातावरण में ज्ञान प्राप्त करने का सर्वोत्तम साधन : लल्लन तिवारी
भायंदर। पुस्तकालय ज्ञान का मंदिर है। यह वह स्थान है जहाँ विभिन्न विषयों की अनगिनत पुस्तकें, पत्रिकाएँ और अन्य अध्ययन सामग्री सुरक्षित रखी जाती है। पुस्तकालय का महत्व छात्रों, शोधकर्ताओं और आम लोगों के जीवन में बहुत अधिक है क्योंकि यह निःशुल्क और शांत वातावरण में ज्ञान प्राप्त करने का सबसे अच्छा साधन है। मीरा रोड स्थित श्री एल आर तिवारी कॉलेज ऑफ़ लॉ में लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी ने उपरोक्त बातें कही। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिव पूजन पांडे, महाविद्यालय के प्राचार्य, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य, जूनियर कॉलेज के प्राचार्य, विधि महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, प्रशासनिक कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विधि विद्यार्थी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने नई लाइब्रेरी का अवलोकन किया तथा विधि विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अध्ययन सुविधाओं की सराहना की। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि कानून के विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं, बल्कि उनके ज्ञान, शोध एवं व्यावसायिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र होता है। आधुनिक एवं समृद्ध लाइब्रेरी विद्यार्थियों को अपने विषय का गहन अध्ययन करने, न्यायिक निर्णयों एवं विधिक साहित्य का अध्ययन करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं एवं भविष्य के विधिक व्यवसाय की तैयारी में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने इस अवसर पर कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना महाविद्यालय की प्राथमिकता है। नई लाइब्रेरी की स्थापना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी इस सुविधा का अधिकतम उपयोग कर अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक ज्ञान को और मजबूत करेंगे। नई लाइब्रेरी के उद्घाटन के साथ श्री एल. आर. तिवारी कॉलेज ऑफ लॉ ने अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर अध्ययन एवं शोध सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है। यह नई सुविधा आने वाले समय में विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन, विधिक अनुसंधान तथा उनके समग्र शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
शिव भक्त युवा सेवा संघ की भव्य कांवड़ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब
मुंबई। शिव भक्त युवा सेवा संघ के तत्वावधान में आयोजक अमित पांडे एवं उनके सहयोगियों द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। यात्रा श्री राम भक्त हनुमान सेवा संघ से प्रारंभ होकर अमृतेश्वर महादेव मंदिर (स्वयंभू), भायंदर तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान शिव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए धार्मिक उत्साह के साथ यात्रा पूरी की। आयोजन में सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। नगरसेवक शिवकुमार झा, समाजसेवक साई नायडू, दीपक झा, आशुतोष पांडे एवं दिलीप गोंड की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
आयोजक अमित पांडे ने बताया कि कांवड़ यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से पोईसर क्षेत्र के युवाओं को नशे, गलत संगत एवं नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखते हुए भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा कि युवा समाज की शक्ति हैं और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करना सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य को लेकर शिव भक्त युवा सेवा संघ पिछले दो वर्षों से लगातार कांवड़ यात्रा का आयोजन करता आ रहा है। संघ द्वारा वर्षभर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को संस्कार, सेवा और सकारात्मक सोच से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को सुंदरकांड पाठ सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है, जिसके माध्यम से युवाओं को आध्यात्मिक एवं सामाजिक रूप से जागरूक करने का प्रयास जारी है।
आयोजकों के अनुसार, धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ समाज में युवा जागरूकता, आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और संस्कारों को मजबूत करना संघ की प्राथमिकताओं में शामिल है। कांवड़ यात्रा जैसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम की सफलता में नगरसेविका रानी द्विवेदी (निघोट) एवं पूर्व नगरसेवक ठाकुर सागर सिंह का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। शिव भक्त युवा सेवा संघ ने उनके सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
आयोजन के समापन अवसर पर संघ की ओर से भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक, सामाजिक एवं युवा-केंद्रित कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था के साथ-साथ एकता, संस्कार, सेवा भावना और युवा जागरूकता का संदेश मजबूत करना है।
मीरा भायंदर के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण मेरी प्राथमिकता : रवि व्यास

भायंदर। मीरा भायंदर शहर के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी पहले प्राथमिकता है। सोसाइटी की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुलाकात करने आए प्रतिनिधिमंडल से की गई बातचीत के बाद सभागृह नेता एडवोकेट रवि व्यास ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय और सोसाइटी से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करना उनकी बड़ी प्राथमिकता है। विभिन्न सोसाइटी से आए प्रतिनिधिमंडल ने रवि व्यास का सम्मान भी किया। राजनीति के क्षेत्र में एडवोकेट रवि व्यास जनता के बीच सबसे लोकप्रिय हैं। खासकर युवाओं की पहली पसंद माने  जाते हैं। महानगरपालिका चुनाव के बाद लोगों को पूरी उम्मीद थी कि वे मीरा भायंदर का महापौर बनेंगे। लोगों को पूरा विश्वास है कि अगले टर्म में वे महापौर जरूर बनेंगे।
मुंबई की भूस्खलन वाली जगहों पर  रहनेवाले 22,483 परिवारों के सिर पर मंडराता मौत का खतरा
मुंबई में भूस्खलन के कारण जानमाल का नुकसान और आर्थिक नुकसान कोई नई बात नहीं है और राज्य सरकार पिछले 15 वर्षों से भूस्खलन के हादसे को नियंत्रित करने के लिए गंभीर नहीं है। पिछले 34 सालों में सड़क हादसों में 340 लोगों की मौत हुई है और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
मुंबई की 36 में से 25 विधानसभा की सीटों पर 257 जगहों को पहाड़ी इलाकों में खतरनाक की श्रेणी में रखा गया है। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि मुंबई स्लम इम्प्रूवमेंट बोर्ड ने राज्य सरकार को प्राथमिकता के आधार पर 22,483 झोपड़ियों में से 9657 झोपड़ियों को स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी। पहाड़ियों के चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाकर शेष झोपड़ियों की सुरक्षित करने का प्रस्ताव रखा गया था। अनिल गलगली ने इससे पहले महाराष्ट्र सरकार को मानसून के दौरान 327 जगहों पर भूस्खलन की वजह से चेतावनी दी थी। वर्ष 1992 से 2026 के बीच भूस्खलन के हादसे में 340 लोगों की मौत हुई और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए। मुंबई स्लम इम्प्रूवमेंट बोर्ड ने स्थानांतरण करने की सिफारिश की थी। 2010 में एक व्यापक सर्वेक्षण किया था, और अगर उसी समय पर कार्रवाई की जाती, तो पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों की मौत को रोका जा सकता था। बोर्ड की रिपोर्ट और अनिल गलगली के पत्रव्यवहार के बाद, तत्कालीन मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने 1 सितंबर, 2011 को एक कार्य योजना तैयार करने का आदेश नगरविकास विभाग को दिया था। हालांकि, तब से 15 साल बीत चुके हैं, लेकिन नगर विकास विभाग अभी भी इसपर काम ही नहीं शुरु किया हैं। यानी किसी ने भी मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार एक्शन टेकिंग प्लान (एटीपी) नहीं बनाया है, गलगली ने कहा।
सभागृह नेता रवि व्यास की मुख्यमंत्री से अपील,सड़कों के लिए 500 करोड़ का कर्ज तत्काल रिलीज करे नगर विकास विभाग


भायंदर। मीरा भायंदर शहर में खराब सड़कों के चलते नागरिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए, सभागृह नेता एडवोकेट रवि व्यास ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर, नगर विकास विभाग को मीरा भायंदर की खस्ताहाल सड़कों के निर्माण के लिए मीरा भायंदर महानगरपालिका को 500 करोड़ रुपए का कर्ज तत्काल रिलीज़ करने का निर्देश देने की अपील की है। एड व्यास ने    मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे इस विषय को अपने स्तर से निर्देशित कर समाधान निकाले ताकि इस पर हो रही राजनीति और मतभेद समाप्त हो सके।मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में रवि व्यास ने कहा है कि बढ़ते वाहनों और खराब सड़कों के चलते शहर के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में खराब सड़कों की मरम्मत और निर्माण के लिए महानगरपालिका को तत्काल 500 करोड़ रुपए मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर विकास विभाग द्वारा भुगतान में हो रही देरी के चलते सड़कों का निर्माण कार्य रुका हुआ है और राजनीतिक मतभेद का भी निर्माण हो रहा है। रवि व्यास ने इशारे में 500 करोड़ के कर्ज को लेकर विधायक नरेंद्र मेहता और प्रताप सरनाईक के बीच चल रहे राजनीतिक मतभेद और आरोप प्रत्यारोप का जिक्र किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध किया है कि वे तत्काल कर्ज रिलीज करने के लिए नगर विकास विभाग को निर्देशित करें ताकि महानगरपालिका शहर के लोगों की अपेक्षाओं को पूरा कर सके।
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे राज्यपाल मनोज सिन्हा का आचार्य पवन त्रिपाठी ने किया सम्मान

मुंबई। जम्मू कश्मीर में शांति और सुरक्षा लाने की दिशा में अभूतपूर्व काम कर रहे राज्यपाल मनोज सिन्हा ने विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद दिया। श्री सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने मंदिर प्रशासन की तरफ से गणपति बप्पा की मूर्ति देकर उनका सम्मान किया।  पत्रकारों से बात करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि श्री सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश का दर्शन कर एक अद्भुत शांति और ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बप्पा से देश की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। ज्ञातव्य है कि राज्यपाल मनोज सिन्हा जब भी मुंबई आते हैं, वह सिद्धिविनायक जाकर गणपति बप्पा के दर्शन जरूर करते हैं।
रिया अहीर देश की बहादुर बेटी : डॉ. द्रिगेश यादव ,पूर्वांचल विकास परिवार ने किया सम्मान
मुंबई। पूर्वांचल विकास परिवार के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वांचल पुत्र डॉ द्रिगेश यादव द्वारा आयरन लेडी रिया अहीर का सम्मान किया गया । रिया अहीर ने नीट पेपर का विरोध कर रहे 46 छात्रों को असंवैधानिक तरीके से की गई गिरफ्तारी का विरोध करते हुए उन्हें ले जा रही पुलिस वैन को रोक दिया था । पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर ले जा रही थी । रिया अहीर गाड़ी के सामने आकर खड़ी हो गई थीं और पुलिस को सारे लोगों को छोड़ना पड़ा था । आज पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्वांचल विकास परिवार कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि रिया अहीर देश की बहादुर बेटी है जिस पर हम सबको गर्व है। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में कांग्रेस नेता सुनील यादव , प्रद्युम्न यादव , पूर्वांचल के उत्तर प्रदेश कमेटी के गोविंद यादव , प्रधान यादव का समावेश रहा। रिया के पिता राजकुमार यादव ने किए गए सम्मान के लिए डॉ द्रिगेश यादव तथा समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रख्यात लोकगीत गायक मुकेश त्रिपाठी का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन
मुंबई। ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष तथा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रख्यात लोकगीत गायक मुकेश त्रिपाठी का आज दहिसर पूर्व के रावलपाड़ा स्थित मोरेश्वर स्कूल में धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय, समरस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक चंद्रावती त्रिपाठी, अध्यक्ष राजन मिश्रा, महिला अध्यक्ष निशा तिवारी, संतोष तिवारी मुकेश तिवारी, धीरज शुक्ला ,कमलेश मिश्रा, नितेश उपाध्याय, गुलाबचंद तिवारी, अंकित मिश्रा, शैलेंद्र उपाध्याय समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने मुकेश त्रिपाठी के स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी। अंत में कार्यक्रम की आयोजक निशा तिवारी ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। अपने जन्मदिन के अवसर पर मुकेश त्रिपाठी ने मीरारोड के काशीगांव स्थित नित्यानंद आश्रम में बुजुर्गों और बच्चों की सेवा करके उनका आशीर्वाद लिया। शिवसेना उत्तर भारतीय सेल के मीरा भयंदर जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी ने मुकेश त्रिपाठी के जन्मदिन पर दिए गए शुभकामना संदेश में कहा है कि मुकेश त्रिपाठी एक ऐसे लोक गायक हैं, जिनकी आवाज में मधुरता तो है ही व्यवहार में भी सरलता और विनम्रता है। समाज के प्रति उनका समर्पण अत्यंत सराहनीय है।
गौतम आदिवासी शासकीय छात्रावास में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
मुंबई | विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गौतम आदिवासी शासकीय छात्रावास, गोरेगांव (मुंबई) में एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, शिक्षा, संवैधानिक अधिकारों तथा युवा नेतृत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ॲड. प्रेम कुमार राष्ट्रीय प्रवक्ता, प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत (भाजपा), ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आदिवासी संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक मूल्यों तथा जीवन में ईमानदारी के महत्व पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, अनुशासन, आत्मविश्वास और चरित्र निर्माण ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी सांस्कृतिक पहचान पर गर्व करने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि ॲड. सिद्धांत सरवदे (प्रैक्टिसिंग एडवोकेट, बॉम्बे हाई कोर्ट ) ने आदिवासी इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलनों में आदिवासी समाज के योगदान, शिक्षा के महत्व तथा आदिवासी समाज के उत्थान में विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रेरक विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी भाषा, संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के साथ-साथ उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज के नेतृत्व के लिए आगे आने का आह्वान किया।इस अवसर पर छात्रावास के छात्र पवन गायकवाड़, जिन्होंने हाल ही में सहायक अभियंता (Assistant Engineer), पाटबंधारे विभाग की परीक्षा उत्तीर्ण की है, उनका मुख्य अतिथियों ॲड. प्रेमकुमार एवं ॲड. सिद्धांत सरवदे द्वारा शॉल, पुष्पगुच्छ एवं सम्मानचिह्न देकर विशेष सम्मान किया गया। अतिथियों ने उनकी उपलब्धि को आदिवासी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम में गोरेगांव बालक छात्रावास के वार्डन टाक सर तथा मीरा-भायंदर छात्रावास के वार्डन खांडेकर सर की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों वार्डनों ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा आदिवासी समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं समन्वय श्री सतीश मडावी सर तथा ॲड. अक्षय पटले द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य आदिवासी विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक संरक्षण तथा संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता विकसित करना है।कार्यक्रम के समापन पर छात्रावास के विद्यार्थियों द्वारा पारंपरिक तारपा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने आदिवासी संस्कृति की समृद्ध विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। विश्व आदिवासी दिवस के इस आयोजन ने विद्यार्थियों में अपनी संस्कृति, इतिहास और अधिकारों के प्रति जागरूकता, आत्मगौरव तथा सामाजिक नेतृत्व की भावना को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।