/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz मीरा भायंदर के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण मेरी प्राथमिकता : रवि व्यास Maharashtra
मीरा भायंदर के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण मेरी प्राथमिकता : रवि व्यास

भायंदर। मीरा भायंदर शहर के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी पहले प्राथमिकता है। सोसाइटी की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुलाकात करने आए प्रतिनिधिमंडल से की गई बातचीत के बाद सभागृह नेता एडवोकेट रवि व्यास ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय और सोसाइटी से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करना उनकी बड़ी प्राथमिकता है। विभिन्न सोसाइटी से आए प्रतिनिधिमंडल ने रवि व्यास का सम्मान भी किया। राजनीति के क्षेत्र में एडवोकेट रवि व्यास जनता के बीच सबसे लोकप्रिय हैं। खासकर युवाओं की पहली पसंद माने  जाते हैं। महानगरपालिका चुनाव के बाद लोगों को पूरी उम्मीद थी कि वे मीरा भायंदर का महापौर बनेंगे। लोगों को पूरा विश्वास है कि अगले टर्म में वे महापौर जरूर बनेंगे।
मुंबई की भूस्खलन वाली जगहों पर  रहनेवाले 22,483 परिवारों के सिर पर मंडराता मौत का खतरा
मुंबई में भूस्खलन के कारण जानमाल का नुकसान और आर्थिक नुकसान कोई नई बात नहीं है और राज्य सरकार पिछले 15 वर्षों से भूस्खलन के हादसे को नियंत्रित करने के लिए गंभीर नहीं है। पिछले 34 सालों में सड़क हादसों में 340 लोगों की मौत हुई है और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
मुंबई की 36 में से 25 विधानसभा की सीटों पर 257 जगहों को पहाड़ी इलाकों में खतरनाक की श्रेणी में रखा गया है। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि मुंबई स्लम इम्प्रूवमेंट बोर्ड ने राज्य सरकार को प्राथमिकता के आधार पर 22,483 झोपड़ियों में से 9657 झोपड़ियों को स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी। पहाड़ियों के चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाकर शेष झोपड़ियों की सुरक्षित करने का प्रस्ताव रखा गया था। अनिल गलगली ने इससे पहले महाराष्ट्र सरकार को मानसून के दौरान 327 जगहों पर भूस्खलन की वजह से चेतावनी दी थी। वर्ष 1992 से 2026 के बीच भूस्खलन के हादसे में 340 लोगों की मौत हुई और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए। मुंबई स्लम इम्प्रूवमेंट बोर्ड ने स्थानांतरण करने की सिफारिश की थी। 2010 में एक व्यापक सर्वेक्षण किया था, और अगर उसी समय पर कार्रवाई की जाती, तो पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों की मौत को रोका जा सकता था। बोर्ड की रिपोर्ट और अनिल गलगली के पत्रव्यवहार के बाद, तत्कालीन मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने 1 सितंबर, 2011 को एक कार्य योजना तैयार करने का आदेश नगरविकास विभाग को दिया था। हालांकि, तब से 15 साल बीत चुके हैं, लेकिन नगर विकास विभाग अभी भी इसपर काम ही नहीं शुरु किया हैं। यानी किसी ने भी मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार एक्शन टेकिंग प्लान (एटीपी) नहीं बनाया है, गलगली ने कहा।
सभागृह नेता रवि व्यास की मुख्यमंत्री से अपील,सड़कों के लिए 500 करोड़ का कर्ज तत्काल रिलीज करे नगर विकास विभाग


भायंदर। मीरा भायंदर शहर में खराब सड़कों के चलते नागरिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए, सभागृह नेता एडवोकेट रवि व्यास ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर, नगर विकास विभाग को मीरा भायंदर की खस्ताहाल सड़कों के निर्माण के लिए मीरा भायंदर महानगरपालिका को 500 करोड़ रुपए का कर्ज तत्काल रिलीज़ करने का निर्देश देने की अपील की है। एड व्यास ने    मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे इस विषय को अपने स्तर से निर्देशित कर समाधान निकाले ताकि इस पर हो रही राजनीति और मतभेद समाप्त हो सके।मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में रवि व्यास ने कहा है कि बढ़ते वाहनों और खराब सड़कों के चलते शहर के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में खराब सड़कों की मरम्मत और निर्माण के लिए महानगरपालिका को तत्काल 500 करोड़ रुपए मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर विकास विभाग द्वारा भुगतान में हो रही देरी के चलते सड़कों का निर्माण कार्य रुका हुआ है और राजनीतिक मतभेद का भी निर्माण हो रहा है। रवि व्यास ने इशारे में 500 करोड़ के कर्ज को लेकर विधायक नरेंद्र मेहता और प्रताप सरनाईक के बीच चल रहे राजनीतिक मतभेद और आरोप प्रत्यारोप का जिक्र किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध किया है कि वे तत्काल कर्ज रिलीज करने के लिए नगर विकास विभाग को निर्देशित करें ताकि महानगरपालिका शहर के लोगों की अपेक्षाओं को पूरा कर सके।
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे राज्यपाल मनोज सिन्हा का आचार्य पवन त्रिपाठी ने किया सम्मान

मुंबई। जम्मू कश्मीर में शांति और सुरक्षा लाने की दिशा में अभूतपूर्व काम कर रहे राज्यपाल मनोज सिन्हा ने विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद दिया। श्री सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने मंदिर प्रशासन की तरफ से गणपति बप्पा की मूर्ति देकर उनका सम्मान किया।  पत्रकारों से बात करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि श्री सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश का दर्शन कर एक अद्भुत शांति और ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बप्पा से देश की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। ज्ञातव्य है कि राज्यपाल मनोज सिन्हा जब भी मुंबई आते हैं, वह सिद्धिविनायक जाकर गणपति बप्पा के दर्शन जरूर करते हैं।
रिया अहीर देश की बहादुर बेटी : डॉ. द्रिगेश यादव ,पूर्वांचल विकास परिवार ने किया सम्मान
मुंबई। पूर्वांचल विकास परिवार के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वांचल पुत्र डॉ द्रिगेश यादव द्वारा आयरन लेडी रिया अहीर का सम्मान किया गया । रिया अहीर ने नीट पेपर का विरोध कर रहे 46 छात्रों को असंवैधानिक तरीके से की गई गिरफ्तारी का विरोध करते हुए उन्हें ले जा रही पुलिस वैन को रोक दिया था । पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर ले जा रही थी । रिया अहीर गाड़ी के सामने आकर खड़ी हो गई थीं और पुलिस को सारे लोगों को छोड़ना पड़ा था । आज पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्वांचल विकास परिवार कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि रिया अहीर देश की बहादुर बेटी है जिस पर हम सबको गर्व है। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में कांग्रेस नेता सुनील यादव , प्रद्युम्न यादव , पूर्वांचल के उत्तर प्रदेश कमेटी के गोविंद यादव , प्रधान यादव का समावेश रहा। रिया के पिता राजकुमार यादव ने किए गए सम्मान के लिए डॉ द्रिगेश यादव तथा समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रख्यात लोकगीत गायक मुकेश त्रिपाठी का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन
मुंबई। ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष तथा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रख्यात लोकगीत गायक मुकेश त्रिपाठी का आज दहिसर पूर्व के रावलपाड़ा स्थित मोरेश्वर स्कूल में धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय, समरस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक चंद्रावती त्रिपाठी, अध्यक्ष राजन मिश्रा, महिला अध्यक्ष निशा तिवारी, संतोष तिवारी मुकेश तिवारी, धीरज शुक्ला ,कमलेश मिश्रा, नितेश उपाध्याय, गुलाबचंद तिवारी, अंकित मिश्रा, शैलेंद्र उपाध्याय समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने मुकेश त्रिपाठी के स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी। अंत में कार्यक्रम की आयोजक निशा तिवारी ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। अपने जन्मदिन के अवसर पर मुकेश त्रिपाठी ने मीरारोड के काशीगांव स्थित नित्यानंद आश्रम में बुजुर्गों और बच्चों की सेवा करके उनका आशीर्वाद लिया। शिवसेना उत्तर भारतीय सेल के मीरा भयंदर जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी ने मुकेश त्रिपाठी के जन्मदिन पर दिए गए शुभकामना संदेश में कहा है कि मुकेश त्रिपाठी एक ऐसे लोक गायक हैं, जिनकी आवाज में मधुरता तो है ही व्यवहार में भी सरलता और विनम्रता है। समाज के प्रति उनका समर्पण अत्यंत सराहनीय है।
गौतम आदिवासी शासकीय छात्रावास में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
मुंबई | विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गौतम आदिवासी शासकीय छात्रावास, गोरेगांव (मुंबई) में एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, शिक्षा, संवैधानिक अधिकारों तथा युवा नेतृत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ॲड. प्रेम कुमार राष्ट्रीय प्रवक्ता, प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत (भाजपा), ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आदिवासी संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक मूल्यों तथा जीवन में ईमानदारी के महत्व पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, अनुशासन, आत्मविश्वास और चरित्र निर्माण ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी सांस्कृतिक पहचान पर गर्व करने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि ॲड. सिद्धांत सरवदे (प्रैक्टिसिंग एडवोकेट, बॉम्बे हाई कोर्ट ) ने आदिवासी इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलनों में आदिवासी समाज के योगदान, शिक्षा के महत्व तथा आदिवासी समाज के उत्थान में विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रेरक विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी भाषा, संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के साथ-साथ उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज के नेतृत्व के लिए आगे आने का आह्वान किया।इस अवसर पर छात्रावास के छात्र पवन गायकवाड़, जिन्होंने हाल ही में सहायक अभियंता (Assistant Engineer), पाटबंधारे विभाग की परीक्षा उत्तीर्ण की है, उनका मुख्य अतिथियों ॲड. प्रेमकुमार एवं ॲड. सिद्धांत सरवदे द्वारा शॉल, पुष्पगुच्छ एवं सम्मानचिह्न देकर विशेष सम्मान किया गया। अतिथियों ने उनकी उपलब्धि को आदिवासी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम में गोरेगांव बालक छात्रावास के वार्डन टाक सर तथा मीरा-भायंदर छात्रावास के वार्डन खांडेकर सर की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों वार्डनों ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा आदिवासी समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं समन्वय श्री सतीश मडावी सर तथा ॲड. अक्षय पटले द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य आदिवासी विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक संरक्षण तथा संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता विकसित करना है।कार्यक्रम के समापन पर छात्रावास के विद्यार्थियों द्वारा पारंपरिक तारपा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने आदिवासी संस्कृति की समृद्ध विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। विश्व आदिवासी दिवस के इस आयोजन ने विद्यार्थियों में अपनी संस्कृति, इतिहास और अधिकारों के प्रति जागरूकता, आत्मगौरव तथा सामाजिक नेतृत्व की भावना को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
समरस फाउंडेशन ने किया जौनपुर के समाजसेवी सुरेश यादव का सम्मान
मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में जौनपुर के युवा समाजसेवी सुरेश यादव का सम्मान किया गया। संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे तथा उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव ने शॉल और स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। सुरेश यादव जौनपुर जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित तियरा गांव के रहनेवाले हैं। एक सफल व्यवसाई होने के साथ-साथ सुरेश यादव समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय काम कर रहे हैं। इस अवसर पर मुंबई के बिजनेसमैन हरिकेश यादव, एडवोकेट प्रशांत परदेसी,बृजेश यादव समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
राहुल एजुकेशन ने किया AGI के चेयरमैन डॉ. हरिशचंद्र मिश्रा का सम्मान
मुंबई। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन द्वारा आज आदित्य ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स (AGI) के चेयरमैन तथा फाउंडर ट्रस्टी डॉ हरिश्चंद्र मिश्रा के 75 वें वर्ष में प्रवेश करने पर उनका सम्मान किया गया। मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी की तरफ से शॉल और स्मृति चिन्ह से उनका सम्मान किया। शिक्षा के क्षेत्र में आदित्य ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान के रूप में जाना जाता है। मुंबई महानगरपालिका से अभियंता पद से सेवानिवृत्त हरिश्चंद्र मिश्रा ने वर्ष 2011 में बोरीवली पश्चिम स्थित सिंपोली परिसर में आदित्य ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स का शुभारंभ किया। 2005 से ही उन्होंने यहां काम शुरू कर दिया था। पूरी तरह से इमारत बन जाने के बाद उन्होंने शिक्षण संस्थान शुरू किया। मैनेजमेंट कोर्स से शुरू शिक्षण संस्थान ने अबतक विकास और उपलब्धियों की कई ऊंचाइयां तय की है। आज यहां पीजीडीएम, एमबीए, आर्किटेक्चर, इंटीरियर डिजाइन, अप्लाइड आर्ट्स, बिल्डर्स, एमसीए, एमबीए के पाठ्यक्रम पूरी सफलता और लोकप्रियता के साथ संचालित किया जा रहे हैं। शिक्षण संस्थान को यूजीसी से ऑटोनॉमस स्टेटस दिया गया है, जिसे आधी यूनिवर्सिटी का स्वरूप माना जाता है। समीपवर्ती मेट्रो स्टेशन का कॉलेज के नाम पर आदित्य कॉलेज सिंपोली स्टेशन रखा गया है। नामउनके दोनों युवा सुपुत्र आशीष और आदित्य उनके कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रतापगढ़ के रानीगंज तहसील स्थित मल्हूपुर (देवग्राम) की माटी में पैदा हुए डॉ हरिश्चंद्र मिश्रा ने शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी का जो इतिहास लिखा है, वह सदियों तक याद किया जाता रहेगा।
भारत–मलेशिया के बीच रत्न एवं आभूषण व्यापार को मिलेगी नई उड़ान
मुंबई। भारतीय रत्न एवं आभूषण उद्योग को वैश्विक बाजारों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ज्वेल ट्रेंड्ज प्रा. लि. और मलेशिया इंडियन गोल्डस्मिथ्स एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (MIGJA) ने ज्वेल ट्रेंड्ज इंटरनेशनल जेम्स एंड ज्वेलरी शो (JTIGJS) – मलेशिया एडिशन 2026 की घोषणा की। साथ ही दोनों संस्थाओं के बीच रणनीतिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर MIGJA के अध्यक्ष दातुक अब्दुल रसूल बिन अब्दुल रजाक, ज्वेल ट्रेंड्ज प्रा. लि. के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक गोविंद वर्मा, कोपाथा ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन दातो इब्राहिम कोपाथा, MIGJA के उपाध्यक्ष सैम, ज्वेलर्स मेकर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शाह तथा साउथ गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नैनेश पंचीघर सहित भारत और मलेशिया के उद्योग जगत के अनेक गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसकी घोषणा मुंबई के होटल सहारा स्टार में आयोजित 22वें ज्वेल ट्रेंड्ज जेम्स एंड ज्वेलरी शो (JTGJS) 2026 के दौरान की गई। यह रणनीतिक साझेदारी भारत और मलेशिया के बीच रत्न एवं आभूषण व्यापार को नई गति देने, निवेश एवं व्यापारिक सहयोग बढ़ाने तथा भारतीय उद्योग को मलेशिया सहित पूरे आसियान (ASEAN) क्षेत्र के बाजारों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
JTIGJS – मलेशिया एडिशन 2026 का आयोजन 10 एवं 11 अक्टूबर 2026 को रेनेसां कुआलालंपुर होटल एंड कन्वेंशन सेंटर, मलेशिया में किया जाएगा। इस प्रीमियम अंतरराष्ट्रीय बी2बी प्रदर्शनी में 45 अग्रणी ज्वेलरी निर्माता एवं ब्रांड अपने 1 लाख से अधिक नवीनतम आभूषण डिजाइनों का प्रदर्शन करेंगे, जबकि 300 से अधिक प्रमुख रिटेलर्स, खरीदार एवं व्यापारिक प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे। यह आयोजन भारतीय निर्माताओं, निर्यातकों, थोक व्यापारियों और डिजाइनरों को मलेशिया सहित पूरे आसियान क्षेत्र में नए व्यापारिक अवसर उपलब्ध कराएगा।
MIGJA के अध्यक्ष दातुक अब्दुल रसूल बिन अब्दुल रजाक और ज्वेल ट्रेंड्ज प्रा. लि. के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक गोविंद वर्मा ने कहा कि यह साझेदारी भारत और मलेशिया के बीच आभूषण व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी तथा दोनों देशों के उद्योगों के लिए दीर्घकालिक व्यावसायिक सहयोग और निवेश के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी। कोपाथा ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन दातो इब्राहिम कोपाथा ने कहा कि मलेशिया, आसियान क्षेत्र का प्रमुख प्रवेश द्वार है और JTIGJS – मलेशिया एडिशन भारतीय कंपनियों के लिए दक्षिण-पूर्व एशियाई बाजारों में विस्तार का प्रभावी मंच सिद्ध होगा।
ज्वेलर्स मेकर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शाह ने कहा कि JTIGJS – मलेशिया एडिशन भारतीय आभूषण उद्योग के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इससे भारतीय निर्माताओं को नए निर्यात बाजार मिलेंगे और विश्व स्तर पर भारतीय शिल्पकला, नवाचार तथा विनिर्माण क्षमता को नई पहचान प्राप्त होगी। साउथ गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नैनेश पंचीघर ने कहा कि यह मंच भारतीय निर्यातकों और निर्माताओं को नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और द्विपक्षीय व्यापार को नई गति देगा। टी. एन. ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक रोहित नाहटा ने कहा, कि टी. एन. ज्वेलर्स अपनी विशिष्ट स्वर्ण आभूषण डिजाइनों और उत्कृष्ट भारतीय कारीगरी के लिए जाना जाता है। प्रत्येक आभूषण को तैयार करने में हमारे कारीगरों की महीनों की मेहनत, कौशल और बारीक शिल्पकला झलकती है। JTIGJS – मलेशिया एडिशन के माध्यम से हम लगभग 300 भारतीय ज्वेलर्स के साथ मलेशिया जा रहे हैं। यह केवल एक व्यापारिक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारतीय स्वर्ण आभूषणों की समृद्ध परंपरा, उत्कृष्ट शिल्पकला और सांस्कृतिक विरासत को मलेशिया में प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
ज्वेल ट्रेंड्ज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक गोविंद वर्मा ने कहा, कि JTIGJS – मलेशिया एडिशन केवल एक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारतीय रत्न एवं आभूषण उद्योग के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान है। यह मंच भारतीय निर्माताओं, निर्यातकों और ब्रांड्स को मलेशिया के माध्यम से पूरे आसियान क्षेत्र के बाजारों तक पहुंचने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। हमें विश्वास है कि यह साझेदारी भारत और मलेशिया के बीच व्यापार, निवेश और दीर्घकालिक व्यावसायिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी तथा भारतीय आभूषण उद्योग की वैश्विक पहचान को और मजबूत करेगी ।