/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz जहां श्रीकृष्ण का साथ हो वहां सत्य की विजय सुनिश्चित : चीफ केसी पांडे Maharashtra
जहां श्रीकृष्ण का साथ हो वहां सत्य की विजय सुनिश्चित : चीफ केसी पांडे
नाशिक। सत्य, प्रेम, कर्म और धर्म के मार्ग पर ही भगवान श्रीकृष्ण का वास होता है। जहाँ इंसान निष्काम भाव से अपने कर्तव्य का पालन करता है। जहाँ अहंकार छोड़कर भक्त पूरी तरह समर्पित होता है। जहाँ श्रीकृष्ण का साथ हो, वहाँ सत्य की विजय सुनिश्चित है। सतपुर, नासिक के बीएलवीडी होटल में आयोजित “सुनो श्रीकृष्ण क्या कह रहे हैं...?” पुस्तक के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रख्यात समाजसेवी तथा विश्व प्रसिद्ध गार्गोटी म्यूजियम के संस्थापक चीफ केसी पांडे ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने प्रेरणादायक पुस्तक लिखने के लिए डॉ. रोचना भारती को बधाई दी। प्रमुख वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रख्यात विद्वान डॉ. वागीश आचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष शोध निदेशक डॉ. विद्या केशव चिटको ने किया। इस अवसर पर उद्योगपति तापड़िया विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुंदर संचालन कवयित्री सुनीता महेश्वरी ने किया।
भारतीय संस्कृति अनुभूति और सहजीवन का संदेश देती है : राजकिशोर वाजपेई
ठाणे। बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की केंद्रीय इकाई की ओर से शनिवार सायंकाल आयोजित व्याख्यानमाला में प्रख्यात वक्ता राजकिशोर वाजपेई ने "भारतीय संस्कृति" विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति केवल परंपराओं का संग्रह नहीं, बल्कि अनुभूति, सहजीवन और सार्वभौमिक दृष्टि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति का मूल उद्देश्य मनुष्य को श्रेष्ठ जीवन मूल्यों से जोड़कर मनुष्यता की स्थापना करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. ज्योति कृष्ण मिश्रा द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद ट्रस्ट की राष्ट्रीय सचिव सत्यभामा सिंह ने ट्रस्ट का संक्षिप्त परिचय देते हुए मुख्य वक्ता का स्वागत किया और व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया।

अपने संबोधन में राजकिशोर वाजपेई ने कहा कि भारतीय संस्कृति की विषय-वस्तु संपूर्ण वसुधा है। हमारे देवविग्रह किसी न किसी जीव, वृक्ष अथवा प्रकृति से जुड़े हैं और उनके वाहन भी विभिन्न प्राणी हैं, जो सहजीवन और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में तर्क और शास्त्रार्थ का महत्वपूर्ण स्थान है, जहां द्वेष और क्रोध के लिए कोई स्थान नहीं है। महाभारत, रामायण और श्रीमद्भगवद्गीता के विभिन्न प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि संस्कृति का अंतिम लक्ष्य मनुष्य को मनुष्यता तक पहुंचाना है। जीवन में सत्य, तप, त्याग और नैतिक मूल्यों को अपनाना ही भारतीय संस्कृति की वास्तविक पहचान है। उन्होंने कहा कि गुरु कोई शरीर नहीं, बल्कि ज्ञान का स्वरूप होता है और वही गुरुत्व उसे गुरु बनाता है। भारत में स्थान और भाषा के आधार पर विविधता दिखाई देती है, किंतु उसकी मूल सांस्कृतिक चेतना सदैव एक रही है।

व्याख्यान के बाद संवाद सत्र आयोजित हुआ, जिसमें श्रोताओं ने भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका वक्ता ने विस्तार से उत्तर दिया। इस अवसर पर सत्यभामा सिंह ने पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण पर एक भावपूर्ण छंद भी प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तेजी से अपसंस्कृति की ओर बढ़ रही है। ऐसे समय में अपनी प्राचीन संस्कृति को जानना, समझना और जीवन में अपनाना पहले से अधिक आवश्यक हो गया है। उपभोक्तावाद के बढ़ते प्रभाव के बीच त्याग, सत्य और तप जैसे जीवन मूल्य चुनौती का सामना कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सचिव सत्यभामा सिंह ने मुख्य वक्ता तथा सभी श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रभारी मुख्याध्यापक समरनाथ यादव की शानदार विदाई समारोह संपन्न
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित मुंबई पब्लिक स्कूल, शास्त्री नगर, सांताक्रूज़ पूर्व के प्रभारी मुख्याध्यापक समरनाथ राजाराम यादव का विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शानदार विदाई की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षा निरीक्षक डॉ शिवधनी पांडे ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रशासकीय अधिकारी श्रीमती कांचना गोसावी तथा सम्मानित अतिथि के रूप में प्रधानाध्यापक डॉ. नागेश पांडे, विभाग निरीक्षक अशोक जैसवार ,पूर्व विभाग निरीक्षक श्रीमती रेशमा जेडीया , श्रीमती नज़हत परवीन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुंदर संचालन अच्छेलाल पाठक ने किया तथा आभार प्रदर्शन बृजेश यादव ने किया। रामकृपाल मौर्य ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में अरुण त्रिपाठी, शिवशंकर यादव, घनश्याम यादव, गिरीश मिश्रा, दीपिका सोरते, निगम राय, दीपक लिल्हारे, दान बहादुर यादव, प्रवीण यादव, रमेश यादव, सुरजीत पाल, मंजुला गुप्ता आदि का समावेश रहा।
शिक्षक समाज और देश को नई दिशा देता है : आचार्य पवन त्रिपाठी
पवई में शिक्षिका मीना त्रिलोकीनाथ मिश्रा का सम्मान समारोह संपन्न

मुंबई। श्री लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित पवई स्थित श्रीमती शोभादेवी सिंह विद्यामंदिर की प्रशिक्षित सहायक शिक्षिका श्रीमती मीना त्रिलोकीनाथ मिश्रा के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन 31 जुलाई को पवई प्लाजा स्थित मंत्रा डाइनिंग हाल में किया गया। हिन्दी विद्या प्रचार समिति के सचिव डॉ राजेन्द्र सिंह, ट्रस्ट सचिव विवेक सिंह, भाजपा महामंत्री एवं श्री सिद्धिविनायक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, नवभारत समाचारपत्र के संपादक ब्रजमोहन पांडे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पूर्व नगरसेवक श्रीनिवास त्रिपाठी, ट्रस्ट सदस्य प्राची सिंह व नीलू सिंह इत्यादि गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित रहकर अपनी शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक कभी भी सेवानिवृत नहीं होता। वह अपनी अंतिम सांस तक अपने ज्ञान से समाज को आलोकित करता है। डॉ राजेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक सबसे अधिक सम्मानजनक पद है। बच्चे अपने माता-पिता से अधिक अपने शिक्षक का अनुसरण करते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ त्रिलोकीनाथ मिश्रा ने किया।  विद्यामंदिर के प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने उपस्थितों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में प्राचार्य हाकिम सिंह, प्राचार्य रामबचन प्रजापति, प्राचार्य लिली परेरा, संतोष पांडे, पत्रकार शैलेश तिवारी, रमेश तिवारी, सुनील यादव, संदीप तिवारी, आशा भब्बड, रमेश मिश्रा, अनिल यादव, राधेरमण मिश्रा, प्रदीप तिवारी, पियूष मिश्रा, पायल मिश्रा आदि का समावेश रहा।
श्री एलआर  तिवारी कॉलेज ऑफ लॉ में विधिक सहायता केंद्र का उद्घाटन

मीरा रोड। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित श्री एल. आर. तिवारी कॉलेज ऑफ लॉ, मीरा रोड (पूर्व) में आज विधिक सहायता केंद्र (Legal Aid Clinic) का भव्य उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों, प्राध्यापकों, अधिवक्ताओं तथा गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. रागिनी कृष्णा जंगम (न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (JMFC) एवं सिविल जज (कनिष्ठ स्तर), मीरा-भायंदर न्यायालय) थीं। उन्होंने दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर लीगल एड क्लिनिक का विधिवत उद्घाटन किया।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में डॉ. रागिनी कृष्णा जंगम ने कहा कि निःशुल्क विधिक सहायता प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है तथा विधि के विद्यार्थियों को समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों तक न्याय की पहुँच सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से विधिक जागरूकता अभियान, कानूनी परामर्श शिविर तथा जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी, सचिव  राहुल तिवारी, संयुक्त सचिव श्रीमती कृष्णा तिवारी तथा सीओओ. उत्सव तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने विधिक सहायता केंद्र की स्थापना को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल बताते हुए विद्यार्थियों को सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. श्वेता चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि लीगल एड क्लिनिक का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क विधिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना, विधिक जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों को व्यवहारिक कानूनी शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह केंद्र न्याय तक सभी की समान पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगा।
समारोह के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों ने विधिक सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस संदेश के साथ हुआ कि न्याय तक समान पहुँच ही एक सशक्त एवं न्यायपूर्ण समाज की आधारशिला है। श्री एल. आर. तिवारी कॉलेज ऑफ लॉ द्वारा स्थापित यह लीगल एड क्लिनिक भविष्य में निःशुल्क कानूनी परामर्श, विधिक जागरूकता कार्यक्रम, जनहित शिविर, लोक अदालतों के प्रति जागरूकता तथा विभिन्न सामाजिक वर्गों के लिए कानूनी सहायता गतिविधियों का संचालन करेगा, जिससे समाज में न्याय एवं विधिक सशक्तिकरण की भावना को और अधिक बल मिलेगा। इस अवसर पर लॉ कॉलेज के प्रोफेसर्स वैभव, विष्णु, पूजा, मनीषा, अमिता, कीर्ति, राहुल राय तथा एडमिन मुख्य प्रवीण पांडेय उपस्थित थे ।
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अनिल गलगली ने जमा किया गणना प्रपत्र

मुंबई । मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पत्रकार एवं सूचना का अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली ने चांदिवली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 168, सूची भाग क्रमांक 337 की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सहभागिता की। इस अवसर पर अनिल गलगली ने काजूपाड़ा स्थित लोकसेवा मंडल कार्यालय में सूची भाग क्रमांक 337 के बूथ स्तर अधिकारी यशवंत पारधी से मुलाकात की। उन्होंने विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया के अंतर्गत आवश्यक गणना प्रपत्र भरकर बूथ स्तर अधिकारी यशवंत पारधी के पास जमा किया।

अनिल गलगली ने कहा कि मतदाता सूची को सही, पारदर्शी और अद्यतन बनाए रखने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक को पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। नागरिक अपने नाम, पते एवं अन्य विवरणों की जांच कर आवश्यक सुधार के लिए संबंधित बूथ स्तर अधिकारी से संपर्क करें।उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए और अपात्र नामों की भी उचित जांच होनी चाहिए। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है।
कृपाशंकर सिंह उत्तर भारतीय समाज के गौरव : सुरेश सिंह
भायंदर। झमाझम हो रही बारिश के बावजूद महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह का 76वा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सुबह 10 बजे से ही बांद्रा पूर्व स्थित उनके कार्यालय पर लोगों का आगमन शुरू हो गया था। मीरा भायंदर शहर से भारी संख्या में लोग समारोह में शामिल हुए। उत्तर भारतीय मोर्चा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष तथा राज रियलिटी के संचालक सुरेश सिंह ने अपने साथियों के साथ सबसे पहले उनका सम्मान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, जिला महामंत्री कमलेश दुबे ,पत्रकार महेंद्र पांडे, सुरेंद्र तिवारी तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे उपस्थित रहे। सुरेश सिंह ने कहा कि कृपाशंकर सिंह उत्तर भारतीय समाज के गौरव हैं। उन्होंने हमेशा उत्तर भारतीय समाज का सिर गर्व से ऊंचा किया है। हम सभी ईश्वर से उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करते हैं।
आरआर एज्युकेशनल ट्रस्ट मराठी प्राथमिक विद्यालय में कॉपियों का वितरण
मुंबई । गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आर.आर. एज्युकेशनल ट्रस्ट मराठी प्राथमिक विद्यालय के हमारे सभी जरूरतमंद विद्यार्थियों को कॉपियों का वितरण किया गया।विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के लिए कॉपियों का वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित करने वाली आर. आर.एज्युकेशनल ट्रस्ट बी. एड. कॉलेज की प्राध्यापिका श्रीमती डॉ. शशिकला पटेल के प्रति हम विशेष रूप से आभारी हैं।उनके इस उदार सहयोग के कारण अनेक विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सकी है।विद्यालय के प्रबंधक ने कहा कि सभी विद्यार्थी इन कॉपियों का सदुपयोग करते हुए मन लगाकर अध्ययन करेंगे,ऐसा विश्वास व्यक्त करते हुए मैं,विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती अपूर्वा पवार उनके इस प्रेरणादायी सहयोग एवं अपने दायित्व के प्रति उनकी संवेदनशीलता के लिए हृदयपूर्वक कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ।
गुरु पूर्णिमा पर श्री नित्यानंद स्वामी की प्रतिमा स्थापित

मुंबई। घाटकोपर पश्चिम, असल्फा स्थित श्री क्षेत्र गीतांबिका देवस्थान में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री नित्यानंद स्वामी की संगमरमर के भव्य आसन पर प्रतिमा की विधिवत स्थापना एवं लोकार्पण किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश पूजा, रंगा पूजा एवं अन्नदान से हुआ। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री नित्यानंद स्वामी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना संपन्न हुई। वरिष्ठ पत्रकार एवं आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली भी विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सतीश कुशाला शेट्टी एवं शोभा कुशाला शेट्टी द्वारा संगमरमर का आसन एवं अन्नदान सेवा का सहयोग प्रदान किया गया, जबकि जलजा आर. पुजारी द्वारा समारोह के लिए भव्य मंडप की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने भी पुष्प, फल, प्रसाद एवं अन्य सेवाओं के माध्यम से अपनी श्रद्धा अर्पित की। समारोह के मुख्य आयोजक सतीश करिअन्ना शेट्टी, रामनाथ कोटियन, धर्मपाल कोटियन, सुरेश शेट्टी, सतीश कुशाला शेट्टी, लव एवं कुशा पुजारी, सुनील अमीन, डी. एम. कोटियन तथा प्रभाकर कुंदर रहे। मंदिर प्रबंधन ने सभी आयोजकों, दानदाताओं, स्वयंसेवकों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। नवस्थापित श्री नित्यानंद स्वामी की प्रतिमा अब श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक प्रेरणा का प्रमुख केंद्र बनेगी।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लल्लन तिवारी ने लिया स्वामी जी का आशीर्वाद

भायंदर। गुरुओं का आशीर्वाद लेना व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सही मार्गदर्शन और आत्मबल प्राप्त करने का एक अत्यंत महत्वपूर्ण साधन है। यह हमें जीवन के पथ पर आगे बढ़ने की शक्ति और संबल देता है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी ने आरएनपी पार्क स्थित स्वर्गीय पंडित रामअधार तिवारी सत्संग आश्रम में आयोजित सत्संग में शामिल हुए और स्वामी जी का आशीर्वाद लिया। लल्लन तिवारी की धर्मपत्नी श्रीमती कांति तिवारी ने भी स्वामी जी का आशीर्वाद लिया। स्वामी जी ने सबके मंगल की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में परसोत्तम पांडे, बी आर मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, अभयराज चौबे, चंदौली के पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह फौजी, देवाशीष शहा, संतोष कुमार शर्मा, डॉ त्रैलोक्यमणि त्रिपाठी, लल्लू तिवारी आदि का समावेश रहा। ज्ञातव्य हो कि इस आश्रम का निर्माण 25 वर्ष पहले लल्लन तिवारी ने अपने पिता स्वर्गीय रामअधार तिवारी की स्मृति में किया था। तब से यहां हमेशा अखंड ज्योति जलती रहती है, जिसमें हर महीने 6 किलो घी लगता है। गुरु पूर्णिमा के दिन यहां हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे और सत्संग के बाद महाप्रसाद ग्रहण किया।