/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz कृपाशंकर सिंह उत्तर भारतीय समाज के गौरव : सुरेश सिंह Maharashtra
कृपाशंकर सिंह उत्तर भारतीय समाज के गौरव : सुरेश सिंह
भायंदर। झमाझम हो रही बारिश के बावजूद महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह का 76वा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सुबह 10 बजे से ही बांद्रा पूर्व स्थित उनके कार्यालय पर लोगों का आगमन शुरू हो गया था। मीरा भायंदर शहर से भारी संख्या में लोग समारोह में शामिल हुए। उत्तर भारतीय मोर्चा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष तथा राज रियलिटी के संचालक सुरेश सिंह ने अपने साथियों के साथ सबसे पहले उनका सम्मान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, जिला महामंत्री कमलेश दुबे ,पत्रकार महेंद्र पांडे, सुरेंद्र तिवारी तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे उपस्थित रहे। सुरेश सिंह ने कहा कि कृपाशंकर सिंह उत्तर भारतीय समाज के गौरव हैं। उन्होंने हमेशा उत्तर भारतीय समाज का सिर गर्व से ऊंचा किया है। हम सभी ईश्वर से उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करते हैं।
आरआर एज्युकेशनल ट्रस्ट मराठी प्राथमिक विद्यालय में कॉपियों का वितरण
मुंबई । गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आर.आर. एज्युकेशनल ट्रस्ट मराठी प्राथमिक विद्यालय के हमारे सभी जरूरतमंद विद्यार्थियों को कॉपियों का वितरण किया गया।विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के लिए कॉपियों का वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित करने वाली आर. आर.एज्युकेशनल ट्रस्ट बी. एड. कॉलेज की प्राध्यापिका श्रीमती डॉ. शशिकला पटेल के प्रति हम विशेष रूप से आभारी हैं।उनके इस उदार सहयोग के कारण अनेक विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सकी है।विद्यालय के प्रबंधक ने कहा कि सभी विद्यार्थी इन कॉपियों का सदुपयोग करते हुए मन लगाकर अध्ययन करेंगे,ऐसा विश्वास व्यक्त करते हुए मैं,विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती अपूर्वा पवार उनके इस प्रेरणादायी सहयोग एवं अपने दायित्व के प्रति उनकी संवेदनशीलता के लिए हृदयपूर्वक कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ।
गुरु पूर्णिमा पर श्री नित्यानंद स्वामी की प्रतिमा स्थापित

मुंबई। घाटकोपर पश्चिम, असल्फा स्थित श्री क्षेत्र गीतांबिका देवस्थान में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री नित्यानंद स्वामी की संगमरमर के भव्य आसन पर प्रतिमा की विधिवत स्थापना एवं लोकार्पण किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश पूजा, रंगा पूजा एवं अन्नदान से हुआ। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री नित्यानंद स्वामी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना संपन्न हुई। वरिष्ठ पत्रकार एवं आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली भी विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सतीश कुशाला शेट्टी एवं शोभा कुशाला शेट्टी द्वारा संगमरमर का आसन एवं अन्नदान सेवा का सहयोग प्रदान किया गया, जबकि जलजा आर. पुजारी द्वारा समारोह के लिए भव्य मंडप की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने भी पुष्प, फल, प्रसाद एवं अन्य सेवाओं के माध्यम से अपनी श्रद्धा अर्पित की। समारोह के मुख्य आयोजक सतीश करिअन्ना शेट्टी, रामनाथ कोटियन, धर्मपाल कोटियन, सुरेश शेट्टी, सतीश कुशाला शेट्टी, लव एवं कुशा पुजारी, सुनील अमीन, डी. एम. कोटियन तथा प्रभाकर कुंदर रहे। मंदिर प्रबंधन ने सभी आयोजकों, दानदाताओं, स्वयंसेवकों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। नवस्थापित श्री नित्यानंद स्वामी की प्रतिमा अब श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक प्रेरणा का प्रमुख केंद्र बनेगी।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लल्लन तिवारी ने लिया स्वामी जी का आशीर्वाद

भायंदर। गुरुओं का आशीर्वाद लेना व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सही मार्गदर्शन और आत्मबल प्राप्त करने का एक अत्यंत महत्वपूर्ण साधन है। यह हमें जीवन के पथ पर आगे बढ़ने की शक्ति और संबल देता है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी ने आरएनपी पार्क स्थित स्वर्गीय पंडित रामअधार तिवारी सत्संग आश्रम में आयोजित सत्संग में शामिल हुए और स्वामी जी का आशीर्वाद लिया। लल्लन तिवारी की धर्मपत्नी श्रीमती कांति तिवारी ने भी स्वामी जी का आशीर्वाद लिया। स्वामी जी ने सबके मंगल की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में परसोत्तम पांडे, बी आर मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, अभयराज चौबे, चंदौली के पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह फौजी, देवाशीष शहा, संतोष कुमार शर्मा, डॉ त्रैलोक्यमणि त्रिपाठी, लल्लू तिवारी आदि का समावेश रहा। ज्ञातव्य हो कि इस आश्रम का निर्माण 25 वर्ष पहले लल्लन तिवारी ने अपने पिता स्वर्गीय रामअधार तिवारी की स्मृति में किया था। तब से यहां हमेशा अखंड ज्योति जलती रहती है, जिसमें हर महीने 6 किलो घी लगता है। गुरु पूर्णिमा के दिन यहां हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे और सत्संग के बाद महाप्रसाद ग्रहण किया।
स्वानंद बाबा आश्रम में विधि विधान से मनाई गई गुरुपौर्णिमा
ठाणे। येऊर स्थित परम पूज्य स्वानंद बाबा आश्रम में गुरुपौर्णिमा मनाई गई.  इस मौके पर स्वानंद बाबा की मूर्ति स्थापित की गई जिसका विधिवत पूजन मुख्य ट्रस्टी प्रेम शुक्ला और शांति शुक्ला ने किया. पपू स्वानंद बाबा सेवा न्यास द्वारा गुरुपौर्णिमा के पावन मौके पर भजन का आयोजन किया गया था. उसके बाद भंडारा का हजारों श्रद्धालुओं ने लाभ लिया. सभी भक्तों का स्वागत पं. दुर्गा प्रसाद पाठक और अन्य आयोजकों ने किया.  इस मौके पर आरटीआई कार्यक्रम अनिल गलगली,  उद्योगपति पंकज मिश्रा, सत्येंद्र विश्वकर्मा, पत्रकार अनिल शुक्ला, अभय मिश्रा, श्रीनारायण तिवारी, विजय सिंह कौशिक, आदित्य दुबे, सुरेश शुक्ला ,उदय प्रताप सिंह, जय प्रकाश सिंह, सुरेंद्र मिश्र, राकेश तिवारी बबलू ,नागेंद्र शुक्ला , सुरेश मिश्रा , राकेश पाण्डेय, रंजीत सिंह अविनाश पांडे, आलोक पांडे,  वीपेद्र पाठक, शिवसागर मिश्रा आदि उपस्थित थे।
बीएमसी के प्रभारी मुख्याध्यापक ब्रजेशदत्त मिश्र की शानदार विदाई समारोह संपन्न

भायंदर। अगले माह से सेवानिवृत होने जा रहे सोडावाला लेन हिंदी शाला, बोरीवली पश्चिम  के प्रभारी मुख्याध्यापक ब्रजेशदत्त मिश्र के सम्मान में 26 जुलाई को मीरा रोड के सेंट्रल प्लाजा सभागृह में सेवा साफल्य सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उप शिक्षणाधिकारी अशोक मिश्र ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में प्रशासकीय अधिकारी अस्मिता कासले, पूर्व कनिष्ठ पर्यवेक्षक दुर्गा प्रसाद मिश्र,पूर्व विभाग निरीक्षक रामराज पाल, नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, नगरसेविका नीला सोंस, मीरा भायंदर महानगरपालिका शिक्षण समिति की चेयरमैन स्नेहा पांडे, भाजपा प्रवक्ता शैलेश पांडे, वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा तथा वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट डीके पांडे उपस्थित रहे। प्रमुख वक्ताओं में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, शिक्षक नेता योगेंद्र सिंह, रमाशंकर यादव, ईश्वरदेव पाल, लव कुमार मिश्र, राजीव मिश्र, सुरेंद्र मिश्र कौशलेंद्र सिंह तथा अवधेश सिंह ने अपने विचार रखे। श्रीमती नेहा शुक्ला ने मानपत्र वाचन किया तथा सोनल वाबले ने आभार प्रदर्शन किया। राजेश सिंह और राजेश हरिश्चंन्द्रे ने मधुर स्वरों में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और अन्य गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में पत्रकार राजेश उपाध्याय, आचार्य गुलाबधर पांडे,शिक्षक सेल के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे, लिटिल जीनियस स्कूल के प्रबंधक राजेश मिश्र, श्याम नारायण मिश्र, वेद प्रकाश शुक्ल, राकेश पांडे, समरनाथ यादव, शिवशंकर यादव, अरुण त्रिपाठी, रामबली तिवारी, विनोद मिश्र, अशोक कुमार सिंह, कुंवरकांत शुक्ला, संकठा प्रसाद शुक्ला, ज्ञान शंकर सिंह,रमेश मिश्रा, एडवोकेट प्रथमेश शुक्ला, राधेश्याम मिश्र समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। ब्रजेशदत्त मिश्र के बेटों निलेश, शिवेश और सुदेश ने आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर परिवार की तरफ से श्री मिश्रा की धर्मपत्नी आराधना मिश्रा, बहू रजनी मिश्रा, बहू रिचा मिश्रा, पौत्र अगस्त मिश्रा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उनके विद्यालय परिवार की तरफ से किरण गुप्ता, दीपमाला सिंह, नीतू सिंह, निकिता तिवारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
हिंदी प्रचार शोध संस्थान ने किया शिक्षण समिति की सभापति स्नेहा शैलेश पांडे का सम्मान
भायंदर। हिन्दी प्रचार शोध संस्थान, मुंबई द्वारा संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुधाकर मिश्र के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मीरा भायंदर महानगरपालिका की नवनियुक्त निर्विरोध चुनी गई शिक्षण, कला क्रीड़ा, सांस्कृतिक सभापति स्नेहा शैलेश पांडे का नागरिक अभिनंदन किया गया।साथ ही प्रति माह की तरह  हिन्दी प्रचार एवं शोध संस्था की 262 वीं गोष्ठी संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुधाकर मिश्र ने की। समारोह संयोजक डॉ उमेश चन्द्र शुक्ल रहे । संचालन विजय नाथ मिश्र तथा सरस्वती वंदना शिवप्रकाश जमदग्नि पुरी ने किया l मासिक काव्य गोष्ठी समारोह भी आयोजन किया गया।हिन्दी प्रचार एवं शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष  वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुधाकर मिश्र ने शिक्षण सभापति के सत्कार के उपरांत उनके व्यवहार कुशलता, सादगी एवं सेवा कार्यों की प्रशंसा की तथा शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं ऐतिहासिक कार्य करने का आशीर्वाद दिया। शिक्षण समिति सभापति स्नेहा पांडे ने अपने वक्तव्य में सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा, आने वाले समय में आप सभी साहित्यकारों के मार्गदर्शन मे हमें साहित्य, शिक्षा जगत में अनेक कार्य करने हैं। उन्होंने कहा कि आपके सुझाव मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद हमेशा सेवा कार्य के प्रति प्रेरणादायक रहेंगे।समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित होने वाले लोगों में भाजपा प्रवक्ता आचार्य शैलेश पांडे,राष्ट्रीय कवि सुरेश मिश्र, प्रो श्रीधर मिश्र,अजीत शुक्ल प्रबंधक मारुती ज्युनियर कॉलेज , डॉ.ओम प्रकाश तिवारी डॉ.प्रमोद पल्लवित, विजय नाथ मिश्र ,डॉ लक्ष्मण शिवणेकर , शिव प्रकाश जमदग्नि पुरी,हीरालाल विमलेश झा ,लालबहादुर यादव ,अरुण दुबे, लक्ष्मी यादव ,विनोद कुमार शुक्ल ,उपेंद्र पाण्डेय, माता कृपाल उपाध्याय, शारदा प्रसाद दुबे , शरतचन्द्र , आर.पी.सिंहडॉ.अशोक पाण्डेय,दिनेश दुबे उद्योगपति आदि का समावेश रहा।

भारतीय जनभाषा प्रचार समिति की मासिक काव्यगोष्ठी संपन्न
ठाणे । साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे की मासिक काव्यगोष्ठी शनिवार 25 जुलाई 2026 को मुन्ना सिंह विष्ट कार्यालय सिडको ठाणे पश्चिम में उत्कृष्ट साहित्यकारों की उपस्थिति में संपन्न हुई।उक्त गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती शिल्पा सोनटक्के ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव सजल उपस्थित थी। गोष्ठी का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ जिसका संचालन संस्थाध्यक्ष विनय सिंह विनम्र ने किया। संस्था के मिडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि गोष्ठी में कजरी गीत उत्तर प्रदेश के मिट्टी की सुगंध अवधि मिठास का रसास्वादन तथा कविता, गज़ल,मुक्तक का श्रवण कर लोग मंत्रमुग्ध हुए। उपस्थित साहित्यकारों में वरिष्ठ साहित्यकार टी आर खुराना, डॉ शारदा प्रसाद दुबे शरतचंद्र, श्रीमती बीनू त्रिपाठी विभु, रामजीत गुप्ता, नरसिंह हैरान जौनपुरी, त्रिलोचन सिंह अरोरा, शिवशंकर मिश्र, राजेंद्र चतुर्वेदी, लालबहादुर यादव कमल, आत्मिक श्रीधर मिश्र, सुशील शुक्ला नाचीज़, डॉ वफ़ा वारसी,अजय कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।अंत में नरसिंह हैरान जौनपुरी ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रगान के साथ गोष्ठी का समापन किया गया।