/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz मीरापुर में धूमधाम से मनाया गया महाराजा दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव Muzaffernagar12
मीरापुर में धूमधाम से मनाया गया महाराजा दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव

समाज सुधारक संतराम बी.ए. डॉ रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार भारतीय संविधान सभा के सदस्य को भारत रत्न घोषित किये जाने की मांग की


(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )

मीरापुर।संवाददाता- महाराजा दक्ष प्रजापति सेवा समिति, मीरापुर के तत्वावधान में प्रजापति धर्मशाला में महाराजा दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कर किया गया।


सोमवार को कस्बें की प्रजापति धर्मशाला में आयोजित महाराजा दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हवन व पूजन के साथ हुआ।इसके उपरांत मौजूद अतिथियों व प्रजापति समाज के गणमान्य नागरिकों ने महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।इसके बाद कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष विनय प्रजापति व उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रजापति,मंत्री मनीष प्रजापति व कोषाध्यक्ष रूप सिंह प्रजापति व शिक्षाविद मा० सुभाष प्रजापति ने मुख्य अथिति राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति,विशिष्ट अथिति भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय प्रजापति तथा पूर्व विधायक प्रत्याशी रमेश प्रजापति समेत अन्य जनपदों से आएं अतिथियों को माल्यार्पण व  अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।इस दौरान मौजूद जनसमूह को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज को अपने बच्चों को शिक्षित कर उन्हें मजबूत बनाना चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज की भागीदारी हमेशा देश हित में रही है आजादी से लेकर आज तक प्रजापति समाज हमेशा देश हित में खड़ा रहा है।उन्होंने प्रजापति समाज के लोगों से एकजुट होकर देशहित में राजनीति व प्रशासनिक सेवाओं में अपनी भागदारी दर्ज कराने को कहा।विशिष्ट अतिथि रमेश प्रजापति ने महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन, आदर्शों एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाज में एकता, शिक्षा और संगठन पर बल दिया। साथ ही उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र ने अग्रणी योगदान देने वाले समाज सुधारक संतराम बी.ए. व भारतीय संविधान सभा के सदस्य रहें डॉ रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार को भारत रत्न घोषित किये जाने की मांग सरकार से की।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपाल सुकरालिया गुरु जी,संचालन ओमप्रकाश प्रजापति व सन्दीप प्रजापति ने किया।इस दौरान समाजसेवी वेदप्रकाश आर्य,धर्मपाल प्रजापति,रविन्द्र प्रजापति,डॉ जयभगवान प्रजापति,भाजपा नेता अभिषेक गर्ग,सचिन ठाकुर,शिवकुमार प्रजापति,रूप सिंह प्रजापति,धर्मेन्द्र प्रजापति,राजपाल प्रजापति ,तिलकराम प्रजापति,सतीश प्रजापति मौजूद रहें।अंत में आयोजक समिति के विनय प्रजापति रविन्द्र प्रजापति,रूप सिंह व मा०सुभाष प्रजापति ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
मीरापुर में आयोजित महाराजा दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव कार्यक्रम में मंचासीन अथिति व स्वागत करते प्रजापति समाज के लोग
(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )प्रेस क्लब अध्यक्ष के छोटे भाई अधिवक्ता स्व०मोहित शर्मा की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए
मीरापुर।संवाददाता-मीरापुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प० राहुल शर्मा के छोटे भाई स्व०मोहित शर्मा की सातवीं पुण्यतिथि पर कस्बे के गणमान्य नागरिकों,पत्रकारों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नम आँखों से अधिवक्ता स्व०मोहित शर्मा को याद किया।
मीरापुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार प० राहुल शर्मा के छोटे भाई अधिवक्ता मोहित शर्मा ने वर्ष 2019 में अपनी पत्नी व ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से तंग आकर गंगा बैराज से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।शनि पुण्यतिथि थी इस अवसर पर सर्वप्रथम स्व० मोहित शर्मा की स्मृति में प्रत्येक वर्ष की भांति प्रेस क्लब अध्यक्ष प० राहुल शर्मा के आवास पर हवन किया गया।इसके बाद कस्बें के गणमान्य नागरिकों,पत्रकारों व अधिवक्ताओं ने स्व०मोहित शर्मा की याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद करते हुए उनके चित्र के सम्मुख श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान अधिवक्ता सिद्धार्थ राजवंशी ने कहा कि मोहित शर्मा बहुत ही सरल व्यवहार के तथा प्रतिभाशाली व्यक्ति थे वो हमेशा हमारे दिल मे रहेंगे। हम उन्हें कभी नही बुला सकते। भाजपा नेता डॉ.आर.के पाराशर ने स्व०मोहित शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।समाजसेवी अभिषेक गर्ग ने कहा कि छोटे भाई स्व० मोहित शर्मा के अचानक हम सबको छोड़कर जाने का दर्द सात वर्ष बाद भी हमारे दिल  है हम कभी उन्हें नही बुला सकते। वरिष्ठ पत्रकार ऋतुमोहन ने कहा कि स्व० मोहित शर्मा बेहद प्रतिभाशाली व्यक्ति थे उन्हें बुलाना हमारे लिए असम्भव है। समाजसेवी प०अरुण शर्मा ने कहा कि स्व०मोहित शर्मा को हम सबके बीच से गये सात वर्ष हो चुके है किंतु उनके जाने का दर्द हम सभी आज भी महसूस करते है और हमेशा करते रहेंगे।समाजसेवी प0 रामकिशोर शर्मा  ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि छोटे भाई मोहित शर्मा के सात वर्ष पूर्व अचानक हमारे बीच से जाने की पीड़ा हमेशा हमारे दिल में रहेगी।इस दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में वरिष्ठ सपा नेता स0 अमरजीत सिंह , आकाश रस्तौगी,वरिष्ठ पत्रकार शाहनवाज (सोनू)ब्रजपाल चौधरी,शिक्षक राहुल रस्तौगी, शिक्षक तुषार ठाकुर,अधिवक्ता प्रिंस सैनी, वरिष्ठ सपा नेता , प्रभात शर्मा,सुनील दत्त शर्मा,सुशील शर्मा,सुधीर शर्मा,प्रभात शर्मा,करण मैत्रेय,अर्जुन मैत्रेय,आयुष शर्मा,पीयूष शर्मा,ऋतिक शर्मा, आर्यन शर्मा,जुबेर फारूखी,आमिर खान  आदि शामिल रहे है।

मीरापुर में स्व०अधिवक्ता मोहित शर्मा की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते लोग
मीरापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों की होगी जांच

सैकड़ों अपात्रों को आवास मिलने की भाजपा नेता ने की शिकायत

पात्र लाभार्थियों को अब तक नहीं मिला लाभ

(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )

मीरापुर में पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाए गए सैकड़ो आवासों में भारी गड़बड़ी की भाजपा नेता द्वारा की गई शिकायत के बाद शासन से मामलें की जांच शुरू हो गई है।प्रमुख सचिव ने आवासों की जांच के आदेश जारी किए हैं।

मीरापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक गर्ग ने  लखनऊ में आवास शहरी कार्य मंत्रालय विभाग के प्रमुख सचिव को भेजी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मीरापुर में आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में अपात्र लोगों को आवास का लाभ दिया गया है, जबकि कई वास्तविक पात्र परिवार आज भी योजना के लाभ से वंचित हैं। शिकायत मिलने के बाद संबंधित विभाग ने लाभार्थियों के अभिलेखों और पात्रता की जांच शुरू कर दी है।भाजपा नेता अभिषेक गर्ग ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से भी आवास योजना में हुई गड़बड़ी की शिकायत की है।भाजपा नेता का कहना है कि अपात्रों को दिए गए आवास मामलें में वो जल्द ही बड़ा खुलासा करते हुए जिलाधिकारी को सूची सौपेंगे।
संदिग्ध परिस्थितियों में किसान का नौकर मृत मिला, गांव में सनसनी
(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )
मीरापुर। संवाददाता- क्षेत्र के गांव शिवपुरी में एक किसान के यहां काम करने वाला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्षेत्र के  गांव शिवपुरी निवासी किसान शौकीन सिंह पुत्र बुद्धू को करीब चार-पांच वर्ष पूर्व गांव के पास एक मंदबुद्धि युवक घूमता हुआ मिला था। युवक अपना नाम-पता नहीं बता पा रहा था, जिसके बाद किसान ने उसका नाम अंकुश रख दिया और तभी से वह उनके यहां रहकर डेयरी व खेती का कार्य करता था।बुधवार दोपहर अंकुश किसान की गांव के बाहर स्थित डेयरी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पड़ा मिला। तथा उसकी नाक से खून निकल रहा था,शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर बीआईटी चौकी इंचार्ज भूपेंद्र कालरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं

चौकी इंचार्ज भूपेन्द्र कालरा के अनुसार मृतक नौकर अंकुश की मौत के कारणों को लेकर गांव में विभिन्न तरह की चर्चाएं हैंl मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
नलकूप में रंगरेलियां मनाने का विरोध किया तो मजदूर को मारपीट कर घायल किया
(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर ) मीरापुरlसंवाददाता-क्षेत्र में गांव सिखरेड़ा में एक किसान के खेत पर बने कमरे में रंगरेलियां मना रहें प्रेमी युगल को किसान के यहां नौकरी करने वाले मजदूर ने पकड़ लिया तथा वहाँ रंगरेलियां मनाने से मना किया तो प्रेमी युवक ने अपने साथी के संग मिलकर मजदूर की जमकर पिटाई कर उसे घायल कर दिया । गांव सिखरेड़ा निवासी पप्पू पुत्र मान सिंह गांव में ही एक किसान के यहाँ मजदूरी का कार्य करता है सोमवार की देररात्रि पप्पू किसान के नलकूप पर ताला लगाने गया था तो आरोप है कि इस दौरान मीरापुर निवासी एक युवक वहाँ बने कमरें में अपनी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था जिसका पप्पू ने विरोध करते हुए उन्हें वहाँ से बाहर निकाल दिया तो आरोप है कि इससे युवक आक्रोशित हो गया और उसने प्रेमिका व अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पप्पू की जमकर पिटाई की और सिर फोड़ दिया तथा मौके से फरार हो गए,घायल अवस्था में घर पहुंचे पप्पू को उसका पुत्र थाने लेकर पंहुचा ,और आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बैठक का आयोजन
(विपिन राठौर मीरापुर. मुज़फ्फरनगर )

मीरापुर। कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना प्रांगण में कस्बे के सभी सभासदों को कांवड़ यात्रा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बैठक में मौजूद सभी से कहा कि
यात्रा के दौरान कस्बे में सभी अंडे व मीट की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। यदि कोई व्यक्ति इन वस्तुओं को बेचता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी
गृह क्लह में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )
मीरापुर। क्षेत्र के गांव कासमपुर भुम्मा निवासी 35 वर्षीय युवक ने आम के पेड़ पर लटकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। क्षेत्र के गांव कासमपुर भुम्मा निवासी अंकित पुत्र बिजेंद्र का रविवार को किसी बात को लेकर अपने परिजनों से कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह घर से निकल गया और घर से कुछ ही दूरी पर जंगल में एक आम के पेड़ पर लटकर फांसी लगा ली। खेत में काम करने गए एक युवक ने उसका शव पेड़ पर लटका हुआ देखा तो उसके घर जाकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजन मौके भी पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर जानसठ सीओ ऋषिका सिंह भी मौके पर पहुंची और युवक के शव को पेड़ से उतारकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा का कहना है कि युवक का शव पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की आत्महत्या करने के कारणों के बारे मे जानकारी की जा रही है
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत , मृतक के पुत्र ने दर्ज कराया मुकदमा

विपिन राठौर

मीरापुर।संवाददाता-क्षेत्र के गांव कासमपुर भूम्मा निवासी एक किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र विक्रान्त की तहरीर पर मीरापुर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शुक्रवार की देररात्रि कासमपुर भुम्मा निवासी रामभजन (56)साइकिल से गांव कुतुबपुर से अपने गांव कासमपुर भूम्मा लौट रहे थे।इस दौरान  कुतुबपुर और कासमपुर भूम्मा मार्ग के बीच में सामने से आए एक अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामभजन की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने रात्रि में ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था|
मृतक के पुत्र विक्रान्त ने मीरापुर थाने में तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है
महिला को परिजनों को सुपुर्द किया


(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर
मीरापुर। बृहस्पतिवार की सुबह गांव सम्भलहेडा स्थित तालाब में एक महिला अचेत अवस्था में पड़ी मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला ने होश में आने के बाद अपना नाम अंजुम पत्नी जावेद निवासी गांव सिकंदरपुर बताया था। पुलिस की सूचना पर देर रात महिला के परिजन व ससुराल वाले जिला अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने महिला को उनके परिजनों व ससुराल वालों के सुपुर्द कर दिया था
खेड़ी सराय के जंगल में दिखा तेंदुआ
वन विभाग ने पिंजरा लगाया

(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर)

मीरापुर। गांव खेड़ी सराय के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने के कारण वन विभाग ने गांव के जंगल में स्थित एक बाग में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है
कई दिन पूर्व नया गांव भुम्मा व कुतुबपुर के जंगल में ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा था और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी की थी। जंगल में तेंदुआ दिखाई देने के बाद वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए नया गांव भुम्मा के जंगल में पिंजरा लगाया था लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया था। दो दिनों से गांव खेड़ी सराय के लोगों व किसानों को तेंदुआ उनके गांव के जंगल में दिखाई देने के कारण उन्होंने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी थी। बृहस्पतिवार को वन विभाग टीम ने पिंजरा गांव खेड़ी सराय के जंगल में स्थित एक बाग में लगा दिया है।