विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदी
पटना। सीमावर्ती गांवों का विकास केवल भौगोलिक जुड़ाव नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का मुख्य स्तंभ है। 'मेरा युवा भारत' (MY Bharat) द्वारा आयोजित 'विकसित वाइब्रेंट विलेज' कार्यक्रम के तहत आयोजित वर्चुअल संवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात कही। इस विशेष आयोजन में पटना सदर ब्लॉक से 'माय भारत पटना' के 20 वालंटियर्स ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
प्रधानमंत्री मोदी ने लेह, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के दुर्गम सीमावर्ती इलाकों में पहुंचे युवाओं से सीधे बातचीत कर उनके अनुभव जाने। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे सीमा पर्यटन को बढ़ावा दें और इन क्षेत्रों में सीखे पाठ को जन-जन तक पहुंचाएं। पीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में देश की युवा शक्ति ही सबसे बड़ी ताकत साबित होगी।
संवाद के दौरान पटना सदर ब्लॉक में मौजूद 20 स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया। वालंटियर्स ने समाजसेवा, जनभागीदारी और सीमावर्ती विकास से जुड़े विचारों को आत्मसात करते हुए देश के प्रति अपने दायित्वों को निभाने की बात कही।
इस पूरे आयोजन का मुख्य ध्येय देश के युवाओं में राष्ट्रीय उत्तरदायित्व की भावना को गहरा करना और उन्हें सांस्कृतिक एकता व राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से मजबूती से जोड़ना था।
रिपोर्ट- गौरव कुमार // पटना
आस पास की खबरों के लिए संपर्क करें- 9123475540
Jul 26 2026, 22:48
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k