(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )प्रेस क्लब अध्यक्ष के छोटे भाई अधिवक्ता स्व०मोहित शर्मा की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए
मीरापुर।संवाददाता-मीरापुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प० राहुल शर्मा के छोटे भाई स्व०मोहित शर्मा की सातवीं पुण्यतिथि पर कस्बे के गणमान्य नागरिकों,पत्रकारों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नम आँखों से अधिवक्ता स्व०मोहित शर्मा को याद किया।
मीरापुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार प० राहुल शर्मा के छोटे भाई अधिवक्ता मोहित शर्मा ने वर्ष 2019 में अपनी पत्नी व ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से तंग आकर गंगा बैराज से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।शनि पुण्यतिथि थी इस अवसर पर सर्वप्रथम स्व० मोहित शर्मा की स्मृति में प्रत्येक वर्ष की भांति प्रेस क्लब अध्यक्ष प० राहुल शर्मा के आवास पर हवन किया गया।इसके बाद कस्बें के गणमान्य नागरिकों,पत्रकारों व अधिवक्ताओं ने स्व०मोहित शर्मा की याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद करते हुए उनके चित्र के सम्मुख श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान अधिवक्ता सिद्धार्थ राजवंशी ने कहा कि मोहित शर्मा बहुत ही सरल व्यवहार के तथा प्रतिभाशाली व्यक्ति थे वो हमेशा हमारे दिल मे रहेंगे। हम उन्हें कभी नही बुला सकते। भाजपा नेता डॉ.आर.के पाराशर ने स्व०मोहित शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।समाजसेवी अभिषेक गर्ग ने कहा कि छोटे भाई स्व० मोहित शर्मा के अचानक हम सबको छोड़कर जाने का दर्द सात वर्ष बाद भी हमारे दिल है हम कभी उन्हें नही बुला सकते। वरिष्ठ पत्रकार ऋतुमोहन ने कहा कि स्व० मोहित शर्मा बेहद प्रतिभाशाली व्यक्ति थे उन्हें बुलाना हमारे लिए असम्भव है। समाजसेवी प०अरुण शर्मा ने कहा कि स्व०मोहित शर्मा को हम सबके बीच से गये सात वर्ष हो चुके है किंतु उनके जाने का दर्द हम सभी आज भी महसूस करते है और हमेशा करते रहेंगे।समाजसेवी प0 रामकिशोर शर्मा ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि छोटे भाई मोहित शर्मा के सात वर्ष पूर्व अचानक हमारे बीच से जाने की पीड़ा हमेशा हमारे दिल में रहेगी।इस दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में वरिष्ठ सपा नेता स0 अमरजीत सिंह , आकाश रस्तौगी,वरिष्ठ पत्रकार शाहनवाज (सोनू)ब्रजपाल चौधरी,शिक्षक राहुल रस्तौगी, शिक्षक तुषार ठाकुर,अधिवक्ता प्रिंस सैनी, वरिष्ठ सपा नेता , प्रभात शर्मा,सुनील दत्त शर्मा,सुशील शर्मा,सुधीर शर्मा,प्रभात शर्मा,करण मैत्रेय,अर्जुन मैत्रेय,आयुष शर्मा,पीयूष शर्मा,ऋतिक शर्मा, आर्यन शर्मा,जुबेर फारूखी,आमिर खान आदि शामिल रहे है।
मीरापुर में स्व०अधिवक्ता मोहित शर्मा की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते लोग
Jul 25 2026, 15:13
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.9k