/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में शिथिलता को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे थॉमस जोसेफ Maharashtra
रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में शिथिलता को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे थॉमस जोसेफ
बदलापुर । क्षेत्र में स्थित सेन्ट जेवीयर्स स्कूल के निदेशक थामस जोसेफ ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि शाहगंज-प्रयागराज मार्ग पर श्रीकृष्णा नगर रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे 2-लेन रेल ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण कार्य में राज्य सेतु निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारी शिथिलता बरती जा रही है। कुल 38 करोड़ रुपये  की लागत से निर्माणाधीन ओवरब्रिज में बरती जा रही शिथिलता को संजीदगी से लेते हुए कार्य में तेजी कराए जाने की मांग को लेकर  निदेशक थामस जोसेफ  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करनें का मन बना रहे हैं। इस सम्बन्ध में निदेशक थामस जोसेफ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , राष्ट्रपति तथा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को भी रजिस्टर्ड पत्र भेजकर ओवरब्रिज का अविलंब निर्माण कराये जाने की मांग किया है। इस परियोजना पर लगभग ₹38 करोड़ खर्च किए जा रहे है ।  यह एक 2-लेन (Two-Lane) चौड़ा रेलवे ओवरब्रिज है। यह रेलवे क्रॉसिंग (फाटक संख्या 23 ) के दोनों तरफ एप्रोच रोड को जोड़ती है। श्रीकृष्णा नगर रेलवे फाटक पर लगने वाले भारी जाम से जनता, स्कूली बच्चों और मरीजों को मुक्ति दिलाना ईश्वर ब्रिज का मुख्य उद्देश्य है। गौरतलाप है कि 17 सितंबर 2024 से बदलापुर प्रयागराज में वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद करके रोड डायवर्ट किया गया है। इस ओवर ब्रिज का वर्चुअल शिलान्यास जनवरी 2024 में किया गया था। सेंट जेवियर स्कूल के निदेशक थॉमस जोसेफ ने प्रेस वार्ता में बताया कि ओवर ब्रिज के निर्माण में भारी शीतलता बढ़ती जा रही है। परिणाम स्वरूप प्रतिदिन वाहन संचालकों छात्राओं व्यापारियों सहित अन्य तपके के लोगों के सामने आवागमन को लेकर भारी समस्या बनी हुई है। सुबह शाम विद्यालय की बसों को लगभग 2022 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी प्रतिदिन तय करनी पड़ रही है । लगभग दो दर्जन से अधिक विद्यालय के सैकड़ो वाहनों तथा शाहगंज से प्रयागराज आने जाने वाली बसों को अतिरिक्त दूरी तय की करनी पड़ रही है। जिससे अतिरिक्त व्यय और समय दोनों का भारी नुकसान हो रहा है।
ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक बने पत्रकार महेंद्र पांडे
भायंदर। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेवक महेंद्र पाण्डेय को ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन संस्था ने अपना राष्ट्रीय संरक्षण बनाया है। ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि महेंद्र पाण्डेय के जुड़ने से ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन को एक नई ऊर्जा मिली है और हम सब उनके संरक्षण में समाज से लिए अच्छे कार्य करेंगे। ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष  निशा तिवारी ने कहा कि नेतृत्व वही श्रेष्ठ है जो समाज को दिशा और संगठन को नई ऊर्जा दे उसी की आगे बढ़ाने के लिए हम सब बचनबद्ध है जिसे महेंद्र पाण्डेय के संरक्षण में पूर्ण होगा क्योंकि महेंद्र पाण्डेय विगत कई वर्षों से सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यों के साथ श्रीमद भागवत कथा का बड़ा आयोजन मीरा रोड में कराते है। ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन हमेशा दीन दुखियों एवं जरूरत मंदो के लिए अग्रसर होकर कार्य करती है। संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए सामाजिक, एवं सांस्कृतिक कार्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किए।
ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वाह ही राष्ट्र प्रेम : चीफ केसी पांडे
नाशिक। हर व्यक्ति को अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम रखना चाहिए क्योंकि यह देश की एकता, शांति और विकास की नींव है। राष्ट्र प्रेम का अर्थ सिर्फ नारे लगाना नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाना है। 90 वर्ष पुराना भोसला मिलिटरी कॉलेज से संलग्न सेंट्रल हिंदू मिलिट्री स्कूल में आयोजित रामदांडी प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेरणादायक स्पीच देते हुए भारत का पहला और दुनिया का सबसे बड़ा निजी रत्न और खनिज संग्रहालय गारगोटी म्यूजियम के संस्थापक चीफ तथा शिरडी साई संस्थान के पूर्व ट्रस्टी केसी पांडे ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि हमें नेशन फर्स्ट की भावना से काम करना चाहिए और देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। मां और मातृभूमि स्वर्ग से बढ़कर होते हैं। इसलिए हमें मातृभूमि की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।  सनातन धर्म पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सनातन धर्म  शाश्वत और अनादि मार्ग,जो सदा से है और जिसका कोई आदि या अंत नहीं है। इसकी मुख्य विशेषताएं सार्वभौमिक सत्य, कर्म सिद्धांत और मोक्ष हैं। यह संपूर्ण मानवता और प्रकृति के कल्याण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जहाँ देश और दुनिया के युवा अपनी प्राचीन संस्कृति, मूल्यों और जड़ों की ओर तेजी से लौट रहे हैं। यह जुड़ाव केवल आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक शांति, जीवन प्रबंधन और राष्ट्र निर्माण में भी अपनी भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति से जुड़े अनेक मान्यवर, वक्ता,अभिभावक तथा बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
नगरसेविका नीला सोंस ने अपने वार्ड को सुरक्षित, स्वच्छ और दुर्घटना मुक्त बनाने का लिया संकल्प भायंदर।
मीरा भायंदर महानगरपालिका के वार्ड क्रमांक 18 की भाजपा नगरसेविका श्रीमती नीला सोंस ने अपने वार्ड को पूरी तरह से सुरक्षित स्वच्छ और दुर्घटना मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। यही कारण है कि यह उन्होंने अपने वार्ड के लोगों को संपर्क/ हेल्पलाइन–7718966567 , 8097971086 जारी किया है। उन्होंने कहा है कि यदि प्रभाग 18 में किसी भी सोसायटी परिसर या आसपास कोई पेड़ झुका हुआ या टूटने की स्थिति में दिखाई दे, अथवा किसी पेड़ की छंटाई (Pruning) या कटाई (Cutting) आवश्यक हो, या सड़क पर कोई गड्ढा (Pothole) अभी तक भरा न गया हो तो उन्हें तत्काल दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करें। उन्होंने लोगों से निवेदन किया है कि सूचना भेजते समय संबंधित स्थान का फोटो एवं लोकेशन अवश्य भेजें, ताकि संबंधित विभाग को सही स्थान की जानकारी देकर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करवाई जा सके।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र को मिली विकास की रफ्तार : कृपाशंकर सिंह

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र के विकास को गति और पूर्णता मिली। महाराष्ट्र में डिजिटल क्रांति और कृषि सुधार की दिशा में मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कार्य बेमिसाल हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर सहयाद्री गेस्ट हाउस में उनका सम्मान करने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि राज्य में रिकॉर्ड विदेशी पूंजी निवेश हुआ है। मुख्यमंत्री ने ई गवर्नेंस और जलयुक्त शिवार जैसी योजनाओं के माध्यम से गांव को पानी की समस्या से मुक्त कर दिया है। कृपाशंकर ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यों से प्रभावित दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री भी आज महाराष्ट्र की योजनाओं को अपने राज्यों में लागू करने में लगे हैं। महाराष्ट्र ने महिलाओं को कानूनी रूप से किसानों का दर्जा देने के लिए जो क्रांतिकारी महिला किसान सशक्तिकरण अधिनियम पारित किया है, उसे कई अन्य राज्य अपने कृषि ढांचे में लागू करने पर विचार कर रहे हैं। कृपाशंकर ने कहा कि महाराष्ट्र भारत का पहला राज्य है जहां यह अधिनियम पारित किया गया है। इससे महिला सशक्तिकरण को ताकत मिलेगी।
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर रोजगार सृजन और कौशल विकास का संकल्प और अधिक सशक्त – लोढ़ा
मुंबई। महाराष्ट्र के आर्थिक विकास को गति देने के लिए उद्योग, निवेश और रोजगार सृजन को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। राज्य में सृजित होने वाले प्रत्येक रोजगार अवसर के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करना हमारी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग रोजगार सृजन, कौशल विकास और उद्यमिता के अपने संकल्प को और अधिक सशक्त कर रहा है। कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महाराष्ट्र ने उद्योग, निवेश और बुनियादी ढांचा विकास के क्षेत्र में देश में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। दावोस में हुए ₹15.70 लाख करोड़ के समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के माध्यम से लगभग 15.95 लाख रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इन रोजगार अवसरों का लाभ महाराष्ट्र के युवाओं को मिले, इसके लिए कौशल विकास विभाग उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल एवं रोजगार योग्य मानव संसाधन तैयार करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अप्रैल 2024 से जून 2026 के दौरान विभाग द्वारा 1,619 रोजगार मेलों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से 85,834 युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत 1,38,635 युवाओं को प्रत्यक्ष प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा ₹897.65 करोड़ की छात्रवृत्ति वितरित की गई। इसके अतिरिक्त, राज्य के 2,507 कौशल प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से 3.84 लाख से अधिक युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप योजनाओं के तहत 1.71 लाख से अधिक अभ्यर्थी रोजगार योग्य बने हैं। राज्य के आईटीआई संस्थानों से प्रतिवर्ष लगभग 1.5 लाख युवा उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानव संसाधन के रूप में तैयार हो रहे हैं। आधुनिक तकनीक, अल्पकालिक पाठ्यक्रम, कौशल केंद्रों और उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को बदलते रोजगार बाजार के अनुरूप सक्षम बनाया जा रहा है। कौशल विकास केंद्रों, अप्रेंटिसशिप, शॉर्ट टर्म कोर्स तथा आईटीआई के माध्यम से चालू वित्तीय वर्ष में लगभग 7.5 लाख अभ्यर्थी रोजगार योग्य बने हैं। उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए राज्य में 36 स्टार्टअप केंद्र, मुख्यमंत्री महाफंड तथा स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने वाली विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। विभाग केवल रोजगार खोजने वाले नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाले युवाओं को तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। अंत में मंत्री लोढ़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा विकसित महाराष्ट्र के लिए प्रस्तुत रोजगारोन्मुख विकास दृष्टि को साकार करने हेतु हमारा विभाग पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रहा है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर हम युवाओं को अधिक कौशलयुक्त, रोजगार योग्य और उद्यमी बनाने के अपने संकल्प को और अधिक सुदृढ़ कर रहे हैं। उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु प्राप्त हो तथा उनके नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास की नई ऊँचाइयों को निरंतर प्राप्त करता रहे, यही हमारी शुभकामना है।
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर आज बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एसएम खान द्वारा भाजपा कार्यालय, वर्सोवा विधानसभा के आनंद नगर जोगेश्वरी (पश्चिम) में रक्तदान शिविर का प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष एस एम खान द्वारा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा महाराष्ट्र के अध्यक्ष इदरीश मुल्तानी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि रक्तदान श्रेष्ठ दान है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान जरुर करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर एक अच्छे कार्यक्रम के लिए एसएम खान को बधाई दी। रक्तदान शिविर में भारी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। महात्मा गांधी ब्लड बैंक हॉस्पिटल ब्लड बैंक द्वारा संग्रह किए गए ब्लड को सुरक्षित रखा गया। एसएम खान ने सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि इदरीश मुल्तानी महाराष्ट्र अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा राज्य मंत्री. मुंबई अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा वसीम खान.उस्मान खान. हुसैन पठान.राज यादव. चंद्रकांत शिंदे. इश्तियाक वी जागीरदार. हुसैन पठान. सुनील दुबे. आरके दुबे  मनोज यादव. पंकज शर्मा. आरिफ हयात. जनतु निसा सायरा आपा सबीना शेख सरिता डांगे समेत भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय रहवासी उपस्थित थे।
सिर्फ प्रतापगढ़ परिवार की तरफ से हास्य कवि सुरेश मिश्र का किया गया अभिनंदन
मुंबई। मुंबई के प्रसिद्ध हास्य कवि सुरेश मिश्र को लखनऊ में महाकवि बाण प्रतिष्ठान द्वारा महाकवि बाण पुरस्कार प्रदान किया गया जिसके तहत स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व इक्यावन हजार रुपए नकद राशि लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने प्रदान किया। सुरेश मिश्र के मुंबई लौटने पर अनेक संस्थाओं द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। इसी क्रम में सिर्फ प्रतापगढ़ परिवार के कुछ प्रमुख लोगों ने हरे राम हरे कृष्ण मंदिर मुंबई के सभागार में सुरेश मिश्र का सम्मान किया। सिर्फ प्रतापगढ़ परिवार के संस्थापक डाक्टर अमर मिश्र, भाजपा टैक्सी -रिक्शा यूनियन प्रकोष्ठ के प्रमुख व समाजसेवी के.के. तिवारी, प्रसिद्ध पार्श्व गायक रवी त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार अविनाश पांडेय और समाजसेवी संजय सिंह ने सिर्फ प्रतापगढ़ परिवार की तरफ से सुरेश मिश्र का सम्मान किए। उनकी सद्य प्रकाशित हिन्दी साहित्य इतिहास की पहली डमरू छंद संग्रह डमरू शतक के लिए बधाइयां दीं तथा भविष्य में भी इस तरह की अनेक अनमोल रचनाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। मुंबई में रहने वाले सुरेश मिश्र मूलतः प्रतापगढ़ जिले के धनऊपुर के हैं जिनकी रचित दो रचनाएं महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम में शामिल की गई हैं जो प्रत्येक प्रतापगढ़वासी के लिए गर्व की बात है।
विकसित राष्ट्र निर्माण में आर.सी.एम. अभियान सर्वोपरि होगा- डी. कुमार

मुंबई। स्वास्थ्य, सेवा,संस्कार एवं महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य तथा स्वदेशी अपनाओ‌,प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ बनाओ अभियान को लेकर महानगर में मजबूती प्रदान करने एवं बेरोजगारी दूर करने के उद्देश्य से अंडरवर्ल्ड प्रांगण गोरेगांव मुंबई में मंगलवार 21 जुलाई 2026 को कोर लीडर एवं स्टार रुबी डी कुमार का वाराणसी उत्तर प्रदेश से मुंबई महानगर में पदार्पण हुआ।जहां उपस्थित अतिथियों ने स्टार रुबी डी कुमार सर का अंगवस्त्र, पुष्पहार के साथ कर्तलध्वनि से स्वागत किया।डी कुमार सर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में जनरल मैनेजर पद पर कार्यरत होते हुए पार्ट टाइम आरसीएम से जुड़े पर कुछ वर्षों पश्चात बैंक की नौकरी से ज्यादा आय आरसीएम में होने लगा तो उसे छोड़कर फूलटाइम आरसीएम ज्वाइन करके देश को स्वस्थ एवं सबल बनाने की वीणा उठाई।आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में युवा बेरोजगार पड़े हुए हैं सिर्फ जिविकोपार्जन कर रहें हैं ऐसे में उनका भविष्य क्या होगा पता नहीं।ऐसी स्थिति में आरसीएम पूरे देश में बेरोज़गारी समाप्त करके युवाओं का भविष्य सुनहरा बनाने तथा सपना साकार करने के उद्देश्य को लेकर अपना अभियान चला रही है।उक्त उद्देश्य को लेकर स्टार रुबी डी कुमार सर ने सैकड़ों RCM सेवकों को संबोधित करते हुए आरसीएम के उद्देश्य को समझाया। स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर आरसीएम 450 से अधिक उत्पादों को लेकर देश में हाजिर है जो गुणवत्ता और शुद्धता के हर मानक पर भारत सरकार द्वारा खरा उतरते हुए मान्यता प्राप्त है।सही उत्पादों के चयन एवं उसके उपयोग से देश के हम सभी नागरिक स्वस्थ रह सकते हैं।आप भी स्वस्थ रहें और देश के हर नागरिक को भी स्वस्थ बनाए। अंत उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र निर्माण में आर. सी. एम. अभियान सर्वोपरि होगा।वक्ता डी कुमार के मार्गदर्शन से सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए तथा उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की सभी ने वीणा उठाई।डी कुमार ने कहा देश की वर्तमान हालत ऐसी हो गई है कि युवा नौजवान आज नौकरी के लिए परेशान हैं ऐसी स्थिति में आरसीएम ऐसे बेरोजगारों को सुनहरा अवसर प्रदान करने हेतु खड़ी है,आज ज्वाइन करें आपका आने वाला कल बदलिए।उक्त कार्यक्रम का आयोजन दीपक सिंह एवं संयोजन अंडरवर्ल्ड प्राइम गोरेगांव के नरेन्द्र जैन ने किया।उपस्थित अतिथियों में कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,जौनपुर से रविन्द्र कुमार शर्मा,अनिल गुलाब विश्वकर्मा, नरेन्द्र सिंह तामट्टा,रमेश सिंह, छोटेलाल कोल,अमृता सिंह, शरद मारुति जाधव, मसिलामणी नाडार,अनिता विक्रम सिंह तामट्टा,कुबेर बोरले,देवेन्द्र यादव,कमलेश कुमार,प्रदीप यादव,संदेश एम सिंह,शर्मिला दीपक सिंह, मथुरा नरेन्द्र सिंह तामट्टा प्रमुख रहे।
रिमझिम वर्षां के बीच बही काव्य की फुहार
नवी मुंबई। बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट नवी मुंबई इकाई द्वारा आयोजित मासिक ऑनलाइन काव्य गोष्ठी “काव्य फुहार” शनिवार 18 जुलाई 2026 को वर्षा ऋतु विषय को समर्पित रही।सावन की रिमझिम,मेघों की गूँज,भीगी धरती की सोंधी महक, प्रेम, विरह और प्रकृति के मनोहारी रूप को कवियों ने अपनी सशक्त रचनाओं में जीवंत कर दिया।पूरे आयोजन में मानो शब्दों के साथ वर्षा की फुहारें भी बरसती रहीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ एस.बी. उपाध्याय ने किया।संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद द्विवेदी,राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सत्यभामा सिंह तथा विशिष्ट अतिथि कवि एवं पत्रकार विनय दीप शर्मा एवं श्रीमती शशि भार्गव की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मीनाक्षी शर्मा ‘पंकज’ द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ।राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सत्यभामा सिंह के कुशल संयोजन तथा नवी मुंबई इकाई अध्यक्ष श्रीमती सीमा त्रिवेदी के प्रभावशाली एवं सहज संचालन ने कार्यक्रम को निरंतर गतिमान और रोचक बनाए रखा। डॉ. गीता विश्वकर्मा ‘नेह’  श्रीमती रोमा झा,राम जीत गुप्ता, डॉ रामस्वरूप साहू, श्रीमती मनवीन कौर पाहवा,ओम प्रकाश सिंह तथा डॉ. चन्द्रिका व्यास सहित सभी रचनाकारों ने वर्षा ऋतु के विविध रंगों और भावों को अपनी ओजपूर्ण एवं सरस रचनाओं के माध्यम से साकार कर श्रोताओं की भरपूर सराहना प्राप्त की।अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ एस. बी. उपाध्याय ने भारतीय काव्य परंपरा में वर्षा ऋतु के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी रचनाकारों के काव्य-पाठ की सराहना की। श्रोता के रूप में जुड़ी सुमिता भोसले ने गोष्ठी की मुक्त कंठ से सराहना की। अंत में राष्ट्रीय सचिव सत्यभामा सिंह ने सभी प्रतिभागियों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।