/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz विकसित राष्ट्र निर्माण में आर.सी.एम. अभियान सर्वोपरि होगा- डी. कुमार Maharashtra
विकसित राष्ट्र निर्माण में आर.सी.एम. अभियान सर्वोपरि होगा- डी. कुमार

मुंबई। स्वास्थ्य, सेवा,संस्कार एवं महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य तथा स्वदेशी अपनाओ‌,प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ बनाओ अभियान को लेकर महानगर में मजबूती प्रदान करने एवं बेरोजगारी दूर करने के उद्देश्य से अंडरवर्ल्ड प्रांगण गोरेगांव मुंबई में मंगलवार 21 जुलाई 2026 को कोर लीडर एवं स्टार रुबी डी कुमार का वाराणसी उत्तर प्रदेश से मुंबई महानगर में पदार्पण हुआ।जहां उपस्थित अतिथियों ने स्टार रुबी डी कुमार सर का अंगवस्त्र, पुष्पहार के साथ कर्तलध्वनि से स्वागत किया।डी कुमार सर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में जनरल मैनेजर पद पर कार्यरत होते हुए पार्ट टाइम आरसीएम से जुड़े पर कुछ वर्षों पश्चात बैंक की नौकरी से ज्यादा आय आरसीएम में होने लगा तो उसे छोड़कर फूलटाइम आरसीएम ज्वाइन करके देश को स्वस्थ एवं सबल बनाने की वीणा उठाई।आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में युवा बेरोजगार पड़े हुए हैं सिर्फ जिविकोपार्जन कर रहें हैं ऐसे में उनका भविष्य क्या होगा पता नहीं।ऐसी स्थिति में आरसीएम पूरे देश में बेरोज़गारी समाप्त करके युवाओं का भविष्य सुनहरा बनाने तथा सपना साकार करने के उद्देश्य को लेकर अपना अभियान चला रही है।उक्त उद्देश्य को लेकर स्टार रुबी डी कुमार सर ने सैकड़ों RCM सेवकों को संबोधित करते हुए आरसीएम के उद्देश्य को समझाया। स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर आरसीएम 450 से अधिक उत्पादों को लेकर देश में हाजिर है जो गुणवत्ता और शुद्धता के हर मानक पर भारत सरकार द्वारा खरा उतरते हुए मान्यता प्राप्त है।सही उत्पादों के चयन एवं उसके उपयोग से देश के हम सभी नागरिक स्वस्थ रह सकते हैं।आप भी स्वस्थ रहें और देश के हर नागरिक को भी स्वस्थ बनाए। अंत उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र निर्माण में आर. सी. एम. अभियान सर्वोपरि होगा।वक्ता डी कुमार के मार्गदर्शन से सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए तथा उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की सभी ने वीणा उठाई।डी कुमार ने कहा देश की वर्तमान हालत ऐसी हो गई है कि युवा नौजवान आज नौकरी के लिए परेशान हैं ऐसी स्थिति में आरसीएम ऐसे बेरोजगारों को सुनहरा अवसर प्रदान करने हेतु खड़ी है,आज ज्वाइन करें आपका आने वाला कल बदलिए।उक्त कार्यक्रम का आयोजन दीपक सिंह एवं संयोजन अंडरवर्ल्ड प्राइम गोरेगांव के नरेन्द्र जैन ने किया।उपस्थित अतिथियों में कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,जौनपुर से रविन्द्र कुमार शर्मा,अनिल गुलाब विश्वकर्मा, नरेन्द्र सिंह तामट्टा,रमेश सिंह, छोटेलाल कोल,अमृता सिंह, शरद मारुति जाधव, मसिलामणी नाडार,अनिता विक्रम सिंह तामट्टा,कुबेर बोरले,देवेन्द्र यादव,कमलेश कुमार,प्रदीप यादव,संदेश एम सिंह,शर्मिला दीपक सिंह, मथुरा नरेन्द्र सिंह तामट्टा प्रमुख रहे।
रिमझिम वर्षां के बीच बही काव्य की फुहार
नवी मुंबई। बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट नवी मुंबई इकाई द्वारा आयोजित मासिक ऑनलाइन काव्य गोष्ठी “काव्य फुहार” शनिवार 18 जुलाई 2026 को वर्षा ऋतु विषय को समर्पित रही।सावन की रिमझिम,मेघों की गूँज,भीगी धरती की सोंधी महक, प्रेम, विरह और प्रकृति के मनोहारी रूप को कवियों ने अपनी सशक्त रचनाओं में जीवंत कर दिया।पूरे आयोजन में मानो शब्दों के साथ वर्षा की फुहारें भी बरसती रहीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ एस.बी. उपाध्याय ने किया।संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद द्विवेदी,राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सत्यभामा सिंह तथा विशिष्ट अतिथि कवि एवं पत्रकार विनय दीप शर्मा एवं श्रीमती शशि भार्गव की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मीनाक्षी शर्मा ‘पंकज’ द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ।राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सत्यभामा सिंह के कुशल संयोजन तथा नवी मुंबई इकाई अध्यक्ष श्रीमती सीमा त्रिवेदी के प्रभावशाली एवं सहज संचालन ने कार्यक्रम को निरंतर गतिमान और रोचक बनाए रखा। डॉ. गीता विश्वकर्मा ‘नेह’  श्रीमती रोमा झा,राम जीत गुप्ता, डॉ रामस्वरूप साहू, श्रीमती मनवीन कौर पाहवा,ओम प्रकाश सिंह तथा डॉ. चन्द्रिका व्यास सहित सभी रचनाकारों ने वर्षा ऋतु के विविध रंगों और भावों को अपनी ओजपूर्ण एवं सरस रचनाओं के माध्यम से साकार कर श्रोताओं की भरपूर सराहना प्राप्त की।अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ एस. बी. उपाध्याय ने भारतीय काव्य परंपरा में वर्षा ऋतु के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी रचनाकारों के काव्य-पाठ की सराहना की। श्रोता के रूप में जुड़ी सुमिता भोसले ने गोष्ठी की मुक्त कंठ से सराहना की। अंत में राष्ट्रीय सचिव सत्यभामा सिंह ने सभी प्रतिभागियों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
संगीत साहित्य मंच की 133 वीं काव्यगोष्ठी में हुई गीतों की बौछार
ठाणे । साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संगीत साहित्य मंच की 133 काव्यगोष्ठी रविवार 19 जुलाई 2026 को आनलाइन आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार ओमप्रकाश सिंह ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे।मंच का खूबसूरत संचालन संस्था के सह संयोजक सदाशिव चतुर्वेदी मधुर ने किया।पत्रकार दीप ने बताया कि गोष्ठी में अन्य सभी साहित्यिक विधाओं के साथ विशेष रूप से कजरी गीत विधा का आनंद श्रोताओं ने खूब उठाया। उपस्थित साहित्यकारों में ओमप्रकाश तिवारी, डॉ शारदा प्रसाद दुबे शरतचंद्र,संस्थापक एवं संयोजक रामजीत गुप्ता, श्रीधर मिश्र आत्मिक, विनय कुमार मिश्र, श्रीमती शिल्पा सोनटक्के,श्रीमती सुषमा सिन्हा प्रमुख रहे।अध्यक्षीय उद्बोधन पश्चात संयोजक रामजीत गुप्ता ने आगामी 16 अगस्त 2026 को संस्था द्वारा सावनी फुहार के विशेष कार्यक्रम की सूचना देते हुए सभी को आमंत्रित किया और कहा कि मुंबई, ठाणे,नवी मुंबई में रहने वाले सभी साहित्यकार उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित हैं कार्यक्रम स्थल की सूचना भेजी जाएगी और अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
मीरा रोड में श्री एल आर तिवारी विश्वविद्यालय का सपना साकार, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दी बधाई
भायंदर। विश्वविद्यालय (University) उच्च शिक्षा, अनुसंधान और समग्र विकास का प्रमुख केंद्र है। यह छात्रों को विशेष ज्ञान, महत्वपूर्ण और रोजगार के अवसर प्रदान करता है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होता है और राष्ट्र निर्माण में मदद मिलती है। राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर आज महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने अगले सत्र से मीरा रोड में श्री एल आर तिवारी विश्वविद्यालय के शुरू होने की सूचना देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा उच्च शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील को मीरा भायंदर शहर की जनता की तरफ से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा क्या हो सकता है? साथ ही उन्होंने लल्लन तिवारी से अगले संकल्प के रूप में मेडिकल कॉलेज खोलने का अनुरोध किया। उन्होंने मंच पर उपस्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के दो विधायक सुशील कुमार सिंह तथा डॉ. अवधेश सिंह से निवेदन किया कि वे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर मेडिकल कॉलेज बनाने का संकल्प पूरा करा सकते हैं। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में विधायक नरेंद्र मेहता, ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा, वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, आचार्य पवन त्रिपाठी, प्रमोद मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, एडवोकेट अखिलेश चौबे, परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा आदि का समावेश रहा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू द्वारा अगले 60 दिनों तक देश के अलग-अलग प्रदेशों में वृक्षारोपण अभियान के शुभारंभ की घोषणा की गई। विगत 8 वर्षों में संस्था द्वारा 26200 वृक्षों का सफल रोपण किया जा चुका है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लल्लन तिवारी को फोन कर मीरा रोड में श्री एल आर तिवारी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए बधाई दी। इसके पहले कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। राहुल एजुकेशन की सचिव कृष्णा तिवारी तथा सीओओ उत्सव तिवारी ने राहुल एजुकेशन के विकास पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मीरा भायंदर महानगरपालिका में सभागृह नेता एडवोकेट रवि व्यास, नगरसेवक मदन सिंह नगरसेवक दरोगा पांडे, नगरसेवक मुन्ना सिंह, नगरसेवक अशोक तिवारी, दिनेश उपाध्याय, दिनेश त्रिपाठी, भाजपा जिला मंत्री बृजेश तिवारी, शिवसेना नेता विक्रम प्रताप सिंह, शिवसेना नेता गुलाब दुबे, एडवोकेट जितेंद्र शुक्ला, एडवोकेट गुलाब शुक्ला, जितेंद्र दुबे,संदीप तिवारी, प्रमोद तिवारी, प्रदीप तिवारी, समाजसेवी अजय सदानंद दुबे, संदीप सिंह फौजी, सूर्यमणि तिवारी, हरिवंश सिंह, संजय पांडे, अमरीश सिंह भोला, पूर्व ब्लाक प्रमुख भूरा सिंह, गगन सिंह, महेंद्र सिंह, अजय सिंह, जुलम तिवारी, पप्पू पासवान, देवेंद्र तिवारी, संदीप तिवारी, अजय एल दुबे, उमाशंकर तिवारी एडवोकेट आर जे मिश्रा, विजय मिश्रा समेत भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी ने सभी लोगों के प्रति आभार पूर्वक धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुलुंड में मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
मुंबई। मुलुंड (पश्चिम) स्थित महाराष्ट्र सेवा संघ सभागार में नगरसेवक प्रकाश गंगाधरे के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एवं मुलुंड सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में 28वें गुणवंत विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में दसवीं बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा ईशा संतोष सोनवणे का विशेष सम्मान महाराष्ट्र के सूचना प्रौद्योगिकी एवं सांस्कृतिक कार्य मंत्री तथा मुंबई उपनगर के पालकमंत्री एडवोकेट आशीष शेलार, भाजपा मुंबई अध्यक्ष एवं विधायक अमित साटम तथा बृहन्मुंबई महानगरपालिका की महापौर ऋतु तावड़े के करकमलों से किया गया। सभी सम्मानित विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट किए गए। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर सीखने की भावना बनाए रखने की प्रेरणा देते हुए देश और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। वहीं, सिलिका इंस्टीट्यूट की संचालिका कविता रेडकर ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर विकल्पों और भविष्य की योजना को लेकर उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में विधायक मिहिर कोटेचा, भाजपा प्रवक्ता अवधूत वाघ, वरिष्ठ पत्रकार सुखरूप खांडेकर, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के मुलुंड तालुका अध्यक्ष योगेश शीलवंत सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि पिछले 28 वर्षों से आयोजित यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें शिक्षा, संस्कार एवं समाजसेवा के प्रति प्रेरित करने का सफल माध्यम बना हुआ है।
रेलवे टिकट दलाली पर RPF का शिकंजा, पांच वर्षों में 1,676 मामले दर्ज
मुंबई। सूचना के अधिकार (RTI) अधिनियम, 2005 के तहत आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को केंद्रीय रेलवे सुरक्षा बल (RPF), मध्य रेलवे मुख्यालय, मुंबई द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी से खुलासा हुआ है कि वर्ष 2022 से जून 2026 तक रेलवे टिकटों की अवैध दलाली (टाउटिंग) के 1,676 मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान करोड़ों रुपये मूल्य के ई-टिकट और JCR टिकट जब्त किए गए तथा सैकड़ों टाउट एवं एजेंटों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में 309, 2023 में 399, 2024 में सर्वाधिक 502, 2025 में 356 तथा जून 2026 तक 110 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में कुल ₹8,849,299.55 मूल्य के JCR टिकट तथा ₹96,201,653.02 मूल्य के ई-टिकट जब्त किए गए। आरटीआई के जवाब के अनुसार अवैध टिकट बुकिंग एवं टाउटिंग के आरोप में वर्ष 2022 में 318 टाउट और 52 एजेंट, 2023 में 356 टाउट और 141 एजेंट, 2024 में 411 टाउट और 204 एजेंट, 2025 में 429 टाउट और 13 एजेंट, जबकि जुलाई 2026 तक 127 टाउट गिरफ्तार किए गए। वर्ष 2026 में अब तक किसी एजेंट की गिरफ्तारी दर्ज नहीं की गई है। जानकारी में यह भी सामने आया कि इस अवधि में कुछ रेलवे कर्मचारियों की भी ऐसे मामलों में गिरफ्तारी हुई। वर्ष 2022 में एक कर्मचारी, 2023 में दो कर्मचारी तथा 2024 में चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि वर्ष 2025 और 2026 में किसी रेलवे कर्मचारी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि प्राप्त जानकारी से स्पष्ट होता है कि रेलवे टिकटों की अवैध दलाली के विरुद्ध RPF लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को केवल अधिकृत माध्यमों से ही टिकट खरीदना चाहिए तथा दलालों के माध्यम से टिकट लेने से बचना चाहिए, जिससे इस अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
डोंबिवली में संगीतमय सुंदरकांड पाठ संपन्न
ठाणे । डोंबिवली पश्चिम स्थित राममंदिर,शास्त्री नगर प्रांगण में शनिवार 18 जुलाई 2026 को सनातनी भक्तों ने रामचरितमानस के सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। सुंदरकांड पाठ के पश्चात भजन गायकों द्वारा भजनों पर उपस्थित सभी राम भक्तों ने नृत्य करते हुए जयकारा लगाया।उक्त कार्यक्रम का आयोजन संस्था की संकल्पना करने वाले रामभक्त मनोज शिव शंकर तिवारी,संस्था के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा,महामंत्री गौरव दुबे,कोषाध्यक्ष आनंद गुप्ता और महिला मंडल में सोनी गुप्ता,रूबी सिंह,सरिता सेठ,शांति गुप्ता,नीलम दुबे ने किया।आमंत्रित मुख्य अतिथियों में कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,जौनपुर उत्तर प्रदेश से गीतकार रविन्द्र कुमार शर्मा दीप,अवधेश शर्मा, रामकृपाल दुबे,सुभाष मिश्रा, सुनील गुप्ता,डॉ गौतम, जयप्रकाश तिवारी,मनोज गुप्ता,कांता प्रसाद गुप्ता, शशिभूषण दुबे, सुनील शुक्ल, स्वतन्त्र शुक्ला,विवेक पाण्डेय उपस्थित रहे।सुंदरकांड पाठ का सुमधुर वाचन आर बी ब्रदर्स म्यूज़िकल ग्रुप मुंबई के भजन गायक राज मिश्र (अतुल) एवं उनके सहयोगियों ने किया।सुंदरकांड पश्चात भजनों का दौर शुरू हुआ जिसमें जौनपुर से पधारे दूरदर्शन,यूट्यूब पर अपनी उत्कृष्ट छवि एवं गीतों से पहचाने जाने वाले गीतकार रविन्द्र शर्मा दीप ने देवी गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया तत्पश्चात भजन गायकों ने गीतों के साथ जयकारा लगाया जिससे श्रोता झूम उठे।अंत में आयोजक मंडल ने उपस्थित सभी भक्तों का अभिवादन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा प्रसाद एवं आरती पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।
बीजेपी विधायक भारती लवेकर के जनसेवी कार्यों से बढ़ी लोकप्रियता
मुंबई। बतौर भाजपा विधायक वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र का लगातार 10 वर्षों तक प्रतिनिधित्व करने वाली भारती लवेकर के जनसेवी कार्यों का सिलसिला अनवरत जारी है, जिससे उनकी लोकप्रियता क्षेत्र के सर्व-समाज के बीच बनी हुई है। इस दौरान सनातन सुरक्षा सेना के नवनियुक्त महाराष्ट्र/मुंबई अध्यक्ष नितिन गुप्ता के नेतृत्व में
पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूर्व विधायक भारती लवेकर से पूर्व नगरसेवक योगीराज धाभड़कर के सौजन्य से सदिच्छा मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा की। इस मौके पर भारती लवेकर द्वारा सनातन सुरक्षा सेना के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई। सनातन सुरक्षा सेना के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने भारती लवेकर द्वारा अपने विधायक के कार्यकाल में वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बगैर भेद-भाव के उनके कार्यों से समस्त वर्सोवा वासी बेहद प्रभावित हैं। महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके कार्य बेहद सराहनीय रहे हैं, और वर्तमान में भी किए जा रहे हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र में बरकरार है। नितिन गुप्ता ने पूर्व विधायक भारती लवेकर के सभी जनहितकारी कार्य में सनातन सुरक्षा सेना की ओर से पूरे सहयोग एवं समर्थन का भरोसा दिया।
भोर भ्रमण परिवार के सम्मान से भावविभोर हुए लल्लन तिवारी
भायंदर। मीरा भायंदर शहर में रहने वाले प्रबुद्ध उत्तर भारतीयों के संगठन भोर भ्रमण परिवार द्वारा आज संस्था के संरक्षक तथा प्रख्यात समाजसेवी शिक्षा सम्राट लल्लन तिवारी के जन्मदिन (20 जुलाई) के एक दिन पूर्व जेसल पार्क स्थित उनके आवास राहुल बंगला में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सुबह 5 बजे से प्रारंभ समारोह पूरी तरह से गीत और संगीत से सराबोर रहा। कजरी से लेकर सोहर तक की अनेक धुनों पर कुछ लोग नृत्य करते भी नजर आए। सबसे पहले माता कृपालु उपाध्याय ने गीत के माध्यम से पंडित लल्लन तिवारी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद प्रोफेसर विजयनाथ मिश्रा, भाजपा युवा नेता बृजेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, परिवहन समिति के सभापति एड. राजकुमार मिश्रा, पंडित उमाशंकर तिवारी, डॉ उमेश कुमार शुक्ला, मृत्युंजय सिंह दीपू, उपेंद्र पांडे, मनोज मिश्रा समेत अनेक लोगों ने लल्लन तिवारी के कार्यों की सराहना करते हुए अपनी बातें रखी। कार्यक्रम का सुंदर संचालन भारत सरकार के नोटरी एडवोकेट आर जे मिश्रा ने किया। लल्लन तिवारी ने प्रामाणिक भोर भ्रमण परिवार का भोर भ्रमण परिवार में विलय कराते हुए पंडित उमाशंकर तिवारी को सर्वसम्मति से आगे के लिए भी अध्यक्ष घोषित कर उनका माल्यार्पण किया। भोर भ्रमण परिवार द्वारा जिस उत्साहित भावना और श्रद्धा के साथ लल्लन तिवारी का सम्मान किया गया उसे देखकर वे कुछ क्षणों के लिए भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि अपने परिवार का सम्मान सबसे बड़ा सम्मान होता है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में वरिष्ठ नगरसेवक तथा सभापति मदन सिंह, परसोत्तम पांडे, अभय राज पांडे ,डॉ राकेश मिश्रा, प्रभाकर मिश्रा, अदालत पांडे, प्रोफेसर अनिल पांडे, प्रोफेसर बीआर दुबे, प्रोफेसर हरी प्रसाद पाठक, पत्रकार अरुण उपाध्याय, पत्रकार रविंद्र उपाध्याय, युवा समाजसेवी पप्पू सिंह, समाजसेवी अरुण तिवारी, संतोष मिश्रा, शिव पांडे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह, श्रीकांत उपाध्याय, उपेंद्र सिंह, सुशील तिवारी, डॉ मयूर दुबे, समाजसेवी संजय दुबे, राकेश मणि त्रिपाठी, लल्लू तिवारी, राजेश तिवारी, श्रीराम दुबे, इंद्रभान सिंह, आर पी सिंह, वीरेंद्र पाठक, आनंद पाठक, अजीत शुक्ला, दिनेश दुबे समेत अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।
जगन्नाथ पुरी की रथयात्रा : आस्था, समर्पण, समानता और मानवता का दिव्य महापर्व
–डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा, वरिष्ठ साहित्यकार

भारत की सनातन संस्कृति में अनेक पर्व और उत्सव मनाए जाते हैं, लेकिन ओडिशा के पुरी में आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा विश्व के सबसे विशाल और दिव्य धार्मिक आयोजनों में से एक है। यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आस्था, समर्पण, सेवा, समानता और मानवता का अनुपम महापर्व है, जो करोड़ों श्रद्धालुओं को एक सूत्र में बाँध देता है।

पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर चार धामों में से एक माना जाता है। यहाँ भगवान जगन्नाथ (श्रीकृष्ण) अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ विराजमान हैं।

रथयात्रा कब होती है?

रथयात्रा प्रत्येक वर्ष आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के दिन प्रारंभ होती है। इसी दिन भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा अपने-अपने भव्य रथों में विराजमान होकर श्रीमंदिर से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित गुंडिचा मंदिर की ओर प्रस्थान करते हैं। वहाँ लगभग सात दिन विराजमान रहने के पश्चात आषाढ़ शुक्ल दशमी को बहुदा यात्रा के माध्यम से पुनः अपने मूल मंदिर लौटते हैं। सम्पूर्ण उत्सव लगभग नौ दिनों तक चलता है।

तीनों रथों के नाम :-
* भगवान जगन्नाथ – नंदीघोष
* भगवान बलभद्र – तालध्वज
* माता सुभद्रा – दर्पदलन (देवदलन)

"जगन्नाथ" अर्थात् जगत के नाथ — सम्पूर्ण सृष्टि के स्वामी। वे किसी एक जाति, धर्म, समाज या देश के नहीं, बल्कि समस्त चराचर जगत के भगवान हैं। शायद यही कारण है कि वर्ष में एक बार वे स्वयं मंदिर से बाहर निकलकर अपने भक्तों के बीच आते हैं, ताकि कोई भी उनके दर्शन से वंचित न रह जाए।कौन कहता है कि भगवान केवल मंदिरों में निवास करते हैं? वे तो हर उस हृदय में बसते हैं जहाँ श्रद्धा, प्रेम और निष्कपट भक्ति होती है। मनुष्य, पशु-पक्षी, वृक्ष, वनस्पति और प्रकृति का प्रत्येक कण उनकी सृष्टि है, इसलिए उनकी कृपा भी सभी पर समान रूप से बरसती है।रथयात्रा का सबसे सुंदर दृश्य तब होता है जब लाखों श्रद्धालु एक साथ भगवान के रथ की रस्सी पकड़कर उसे खींचते हैं। उस क्षण न कोई ऊँच-नीच रहती है, न अमीर-गरीब का भेद—सब केवल भगवान के भक्त बन जाते हैं। यही इस महापर्व की सबसे बड़ी विशेषता है।
रथयात्रा का एक अत्यंत प्रेरणादायक प्रसंग "छेरा पहरा" है। इसमें गजपति महाराज स्वयं स्वर्णमंडित झाड़ू से भगवान के रथ के मार्ग की सफाई करते हैं। एक राजा का सेवक बन जाना यह संदेश देता है कि ईश्वर के समक्ष सभी समान हैं। वास्तव में सबसे बड़ा वही है, जो सबसे अधिक विनम्र है।
रथयात्रा के तीनों रथ हर वर्ष नई लकड़ी से बनाए जाते हैं। पुराने रथों का पुनः उपयोग नहीं किया जाता। यह हमें सिखाता हैं कि जीवन भी निरंतर नवीनता, परिवर्तन और आगे बढ़ने का नाम है। यह परम्परा केवल रथ निर्माण की प्रक्रिया नहीं, बल्कि जीवन-दर्शन का भी प्रतीक हैं कि समय के साथ स्वयं को नवीनीकृत करते हुए आगे बढ़ना ही प्रगति का मार्ग है।पुरी का महाप्रसाद भी भारतीय संस्कृति की समरसता का अद्भुत प्रतीक है। भगवान को अर्पित होने के बाद यह प्रसाद बिना किसी भेदभाव के सभी भक्त एक साथ ग्रहण करते हैं। यह संदेश देता हैं कि ईश्वर की कृपा और प्रसाद पर सबका समान अधिकार है।
भक्ति में न धन का महत्व है, न वैभव का। भगवान तो केवल प्रेम देखते हैं। कर्माबाई के खिचड़े की कथा इसका अमर उदाहरण है। अत्यंत सरल भाव से प्रतिदिन भगवान के लिए बनाई गई खिचड़ी को उनके निष्कपट प्रेम ने इतना पवित्र बना दिया कि भगवान स्वयं उसका भोग स्वीकार करने आते थे। यह कथा बताती हैं कि भगवान को छप्पन भोग से अधिक प्रिय भक्त का निष्कलुष प्रेम है। रथयात्रा का आध्यात्मिक संदेश अत्यंत गहन है। यह केवल भगवान का एक मंदिर से दूसरे मंदिर जाना नहीं, बल्कि उस परमात्मा का अपनी संतान के बीच स्वयं चलकर आना है। मानो वे प्रत्येक भक्त से कह रहे हो,यदि किसी कारणवश तुम मेरे पास नहीं आ सकते, तो मैं स्वयं तुम्हारे पास आ जाता हूँ। यही कारण है कि जगन्नाथ पुरी की रथयात्रा केवल एक धार्मिक परम्परा नहीं, बल्कि प्रेम, सेवा, समानता, विनम्रता और मानवता का जीवंत महापर्व है। जब लाखों हाथ मिलकर रथ की रस्सी थामते हैं, तब केवल भगवान का रथ ही आगे नहीं बढ़ता, बल्कि समाज की एकता, सामूहिक चेतना और मानवता भी आगे बढ़ती है।