मीरा रोड में श्री एल आर तिवारी विश्वविद्यालय का सपना साकार, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दी बधाई
भायंदर। विश्वविद्यालय (University) उच्च शिक्षा, अनुसंधान और समग्र विकास का प्रमुख केंद्र है। यह छात्रों को विशेष ज्ञान, महत्वपूर्ण और रोजगार के अवसर प्रदान करता है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होता है और राष्ट्र निर्माण में मदद मिलती है। राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर आज महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने अगले सत्र से मीरा रोड में श्री एल आर तिवारी विश्वविद्यालय के शुरू होने की सूचना देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा उच्च शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील को मीरा भायंदर शहर की जनता की तरफ से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा क्या हो सकता है? साथ ही उन्होंने लल्लन तिवारी से अगले संकल्प के रूप में मेडिकल कॉलेज खोलने का अनुरोध किया। उन्होंने मंच पर उपस्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के दो विधायक सुशील कुमार सिंह तथा डॉ. अवधेश सिंह से निवेदन किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर मेडिकल कॉलेज बनाने का संकल्प पूरा करा सकते हैं। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में विधायक नरेंद्र मेहता, ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा, वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, आचार्य पवन त्रिपाठी, प्रमोद मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, एडवोकेट अखिलेश चौबे, परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा आदि का समावेश रहा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू द्वारा अगले 60 दिनों तक देश के अलग-अलग प्रदेशों में वृक्षारोपण अभियान के शुभारंभ की घोषणा की गई। विगत 8 वर्षों में संस्था द्वारा 26200 वृक्षों का सफल रोपण किया जा चुका है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लल्लन तिवारी को फोन कर मीरा रोड में श्री एल आर तिवारी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए बधाई दी। इसके पहले कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। राहुल एजुकेशन की सचिव कृष्णा तिवारी तथा सीओओ उत्सव तिवारी ने राहुल एजुकेशन के विकास पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मीरा भायंदर महानगरपालिका में सभागृह नेता एडवोकेट रवि व्यास, नगरसेवक मदन सिंह नगरसेवक दरोगा पांडे, नगरसेवक मुन्ना सिंह, नगरसेवक अशोक तिवारी, दिनेश उपाध्याय, दिनेश त्रिपाठी, भाजपा जिला मंत्री बृजेश तिवारी, शिवसेना नेता विक्रम प्रताप सिंह, शिवसेना नेता गुलाब दुबे, एडवोकेट जितेंद्र शुक्ला, एडवोकेट गुलाब शुक्ला, जितेंद्र दुबे,संदीप तिवारी, प्रमोद तिवारी, प्रदीप तिवारी, समाजसेवी अजय सदानंद दुबे, संदीप सिंह फौजी, सूर्यमणि तिवारी, हरिवंश सिंह, संजय पांडे, अमरीश सिंह भोला, पूर्व ब्लाक प्रमुख भूरा सिंह, गगन सिंह, महेंद्र सिंह, अजय सिंह, जुलम तिवारी, पप्पू पासवान, देवेंद्र तिवारी, संदीप तिवारी, अजय एल दुबे, उमाशंकर तिवारी एडवोकेट आर जे मिश्रा, विजय मिश्रा समेत भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी ने सभी लोगों के प्रति आभार पूर्वक धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुंबई। मुलुंड (पश्चिम) स्थित महाराष्ट्र सेवा संघ सभागार में नगरसेवक प्रकाश गंगाधरे के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एवं मुलुंड सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में 28वें गुणवंत विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में दसवीं बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा ईशा संतोष सोनवणे का विशेष सम्मान महाराष्ट्र के सूचना प्रौद्योगिकी एवं सांस्कृतिक कार्य मंत्री तथा मुंबई उपनगर के पालकमंत्री एडवोकेट आशीष शेलार, भाजपा मुंबई अध्यक्ष एवं विधायक अमित साटम तथा बृहन्मुंबई महानगरपालिका की महापौर ऋतु तावड़े के करकमलों से किया गया। सभी सम्मानित विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट किए गए। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर सीखने की भावना बनाए रखने की प्रेरणा देते हुए देश और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। वहीं, सिलिका इंस्टीट्यूट की संचालिका कविता रेडकर ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर विकल्पों और भविष्य की योजना को लेकर उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में विधायक मिहिर कोटेचा, भाजपा प्रवक्ता अवधूत वाघ, वरिष्ठ पत्रकार सुखरूप खांडेकर, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के मुलुंड तालुका अध्यक्ष योगेश शीलवंत सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि पिछले 28 वर्षों से आयोजित यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें शिक्षा, संस्कार एवं समाजसेवा के प्रति प्रेरित करने का सफल माध्यम बना हुआ है।
मुंबई। सूचना के अधिकार (RTI) अधिनियम, 2005 के तहत आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को केंद्रीय रेलवे सुरक्षा बल (RPF), मध्य रेलवे मुख्यालय, मुंबई द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी से खुलासा हुआ है कि वर्ष 2022 से जून 2026 तक रेलवे टिकटों की अवैध दलाली (टाउटिंग) के 1,676 मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान करोड़ों रुपये मूल्य के ई-टिकट और JCR टिकट जब्त किए गए तथा सैकड़ों टाउट एवं एजेंटों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
ठाणे । डोंबिवली पश्चिम स्थित राममंदिर,शास्त्री नगर प्रांगण में शनिवार 18 जुलाई 2026 को सनातनी भक्तों ने रामचरितमानस के सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। सुंदरकांड पाठ के पश्चात भजन गायकों द्वारा भजनों पर उपस्थित सभी राम भक्तों ने नृत्य करते हुए जयकारा लगाया।उक्त कार्यक्रम का आयोजन संस्था की संकल्पना करने वाले रामभक्त मनोज शिव शंकर तिवारी,संस्था के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा,महामंत्री गौरव दुबे,कोषाध्यक्ष आनंद गुप्ता और महिला मंडल में सोनी गुप्ता,रूबी सिंह,सरिता सेठ,शांति गुप्ता,नीलम दुबे ने किया।आमंत्रित मुख्य अतिथियों में कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,जौनपुर उत्तर प्रदेश से गीतकार रविन्द्र कुमार शर्मा दीप,अवधेश शर्मा, रामकृपाल दुबे,सुभाष मिश्रा, सुनील गुप्ता,डॉ गौतम, जयप्रकाश तिवारी,मनोज गुप्ता,कांता प्रसाद गुप्ता, शशिभूषण दुबे, सुनील शुक्ल, स्वतन्त्र शुक्ला,विवेक पाण्डेय उपस्थित रहे।सुंदरकांड पाठ का सुमधुर वाचन आर बी ब्रदर्स म्यूज़िकल ग्रुप मुंबई के भजन गायक राज मिश्र (अतुल) एवं उनके सहयोगियों ने किया।सुंदरकांड पश्चात भजनों का दौर शुरू हुआ जिसमें जौनपुर से पधारे दूरदर्शन,यूट्यूब पर अपनी उत्कृष्ट छवि एवं गीतों से पहचाने जाने वाले गीतकार रविन्द्र शर्मा दीप ने देवी गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया तत्पश्चात भजन गायकों ने गीतों के साथ जयकारा लगाया जिससे श्रोता झूम उठे।अंत में आयोजक मंडल ने उपस्थित सभी भक्तों का अभिवादन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा प्रसाद एवं आरती पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।
मुंबई। बतौर भाजपा विधायक वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र का लगातार 10 वर्षों तक प्रतिनिधित्व करने वाली भारती लवेकर के जनसेवी कार्यों का सिलसिला अनवरत जारी है, जिससे उनकी लोकप्रियता क्षेत्र के सर्व-समाज के बीच बनी हुई है। इस दौरान सनातन सुरक्षा सेना के नवनियुक्त महाराष्ट्र/मुंबई अध्यक्ष नितिन गुप्ता के नेतृत्व में
भायंदर। मीरा भायंदर शहर में रहने वाले प्रबुद्ध उत्तर भारतीयों के संगठन भोर भ्रमण परिवार द्वारा आज संस्था के संरक्षक तथा प्रख्यात समाजसेवी शिक्षा सम्राट लल्लन तिवारी के जन्मदिन (20 जुलाई) के एक दिन पूर्व जेसल पार्क स्थित उनके आवास राहुल बंगला में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सुबह 5 बजे से प्रारंभ समारोह पूरी तरह से गीत और संगीत से सराबोर रहा। कजरी से लेकर सोहर तक की अनेक धुनों पर कुछ लोग नृत्य करते भी नजर आए। सबसे पहले माता कृपालु उपाध्याय ने गीत के माध्यम से पंडित लल्लन तिवारी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद प्रोफेसर विजयनाथ मिश्रा, भाजपा युवा नेता बृजेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, परिवहन समिति के सभापति एड. राजकुमार मिश्रा, पंडित उमाशंकर तिवारी, डॉ उमेश कुमार शुक्ला, मृत्युंजय सिंह दीपू, उपेंद्र पांडे, मनोज मिश्रा समेत अनेक लोगों ने लल्लन तिवारी के कार्यों की सराहना करते हुए अपनी बातें रखी। कार्यक्रम का सुंदर संचालन भारत सरकार के नोटरी एडवोकेट आर जे मिश्रा ने किया। लल्लन तिवारी ने प्रामाणिक भोर भ्रमण परिवार का भोर भ्रमण परिवार में विलय कराते हुए पंडित उमाशंकर तिवारी को सर्वसम्मति से आगे के लिए भी अध्यक्ष घोषित कर उनका माल्यार्पण किया। भोर भ्रमण परिवार द्वारा जिस उत्साहित भावना और श्रद्धा के साथ लल्लन तिवारी का सम्मान किया गया उसे देखकर वे कुछ क्षणों के लिए भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि अपने परिवार का सम्मान सबसे बड़ा सम्मान होता है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में वरिष्ठ नगरसेवक तथा सभापति मदन सिंह, परसोत्तम पांडे, अभय राज पांडे ,डॉ राकेश मिश्रा, प्रभाकर मिश्रा, अदालत पांडे, प्रोफेसर अनिल पांडे, प्रोफेसर बीआर दुबे, प्रोफेसर हरी प्रसाद पाठक, पत्रकार अरुण उपाध्याय, पत्रकार रविंद्र उपाध्याय, युवा समाजसेवी पप्पू सिंह, समाजसेवी अरुण तिवारी, संतोष मिश्रा, शिव पांडे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह, श्रीकांत उपाध्याय, उपेंद्र सिंह, सुशील तिवारी, डॉ मयूर दुबे, समाजसेवी संजय दुबे, राकेश मणि त्रिपाठी, लल्लू तिवारी, राजेश तिवारी, श्रीराम दुबे, इंद्रभान सिंह, आर पी सिंह, वीरेंद्र पाठक, आनंद पाठक, अजीत शुक्ला, दिनेश दुबे समेत अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।
–डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा, वरिष्ठ साहित्यकार
मुंबई। वसूली तथा दहशत फैलाने में संलिप्त नशे में धुत आपराधिक प्रवृत्ति के राकेश थोरात द्वारा छोटे-मोटे काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले नेपाली युवक ताशी बहादुर लामा पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे लोगों में दहशत तथा आक्रोश व्याप्त है। गंभीर रूप से जख्मी पीड़ित ताशी बहादुर लामा का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि भांडुप पुलिस ने आरोपी राकेश थोरात के विरूद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बीते 12 जुलाई को रात 12 बजे भांडुप पश्चिम, जंगल मंगल रोड, मुंबई में घटित हुई। उपरोक्त दिनांक को आरोपी राकेश थोरात पूर्ण रूप से नशे में धुत था। यह व्यक्ति पिछले कई महीनों से क्षेत्र में दहशत फैला रहा है। आरोपी का मकसद सिर्फ अपना रौब जमाना है। स्थानीय नागरिकों के मुताबिक आरोपी छोटे-छोटे व्यापारियों को धमकाता है और जबरन "हफ्ता" वसूलता है। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है। इसी कड़ी में 12 जुलाई की रात नशे की हालत में आरोपी ने बिना किसी कारण पीड़ित ताशी बहादुर लामा पर जानलेवा हमला किया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक आरोपी रोज नशा करके राहगीरों से गाली-गलौज, मारपीट करता है। इसके डर से महिलाएं, बच्चे और व्यापारी शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते। गरीबों के न्याय तथा हक की लड़ाई लड़ रही सनातन सुरक्षा सेना के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने गरीब नेपाली युवक पर अपनी दादागिरी दिखाकर वसूली के प्रयास में किए गए प्राणघातक हमले की निंदा करते हुए धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कठोर सजा के साथ ही उसे मुंबई से तड़ीपार करने की मांग की है।
Jul 20 2026, 19:22
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.6k