/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png StreetBuzz छत से टपक रहा पानी, गिर रहा प्लास्टर - संस्कृत विद्यालय में दहशत में पढ़ाई Balrampur
छत से टपक रहा पानी, गिर रहा प्लास्टर - संस्कृत विद्यालय में दहशत में पढ़ाई
तुलसीपुर, बलरामपुर ।स्थानीय श्रीराधा कृष्ण संस्कृत माध्यमिक विद्यालय तुलसीपुर में इस सत्र में पढ़ने वाले छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण पढ़ाई भी बाधित हो रही है।
         छात्रों के सामने पठन-पाठन में रोज कोई न कोई समस्या बनी रहती है। कमरों की पूरी छतों से बरसात का पानी टपक रहा है। साथ ही प्लास्टर टूट-टूटकर गिर रहे हैं। इसके कारण अध्यापकों के साथ-साथ पढ़ने वाले बच्चों में हर समय दहशत बनी रहती है।
         प्रधानाचार्य अनिल कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस विद्यालय में 160 बच्चे पंजीकृत हैं तथा 75 बच्चे छात्रावास में रहते हैं। उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी यहीं की जाती है।
         उन्होंने बताया कि यह विद्यालय पहले सैकड़ों साल पुराना विद्यालय देवीपाटन रोड स्थित जुगलीपुर में संचालित था। जो प्रदेश सरकार द्वारा देवीपाटन मंदिर कॉरिडोर विस्तार एवं सुंदरीकरण के लिए ओवर ब्रिज निर्माण और सड़क चौड़ीकरण में यह विद्यालय आ गया था। तब जिला प्रशासन ने बच्चों की समस्या को देखते हुए इसे तत्काल स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज खेल के मैदान के पास जिला पंचायत की बनी बिल्डिंग में हस्तांतरित कर दिया था। वर्तमान में यहीं बच्चों का पठन-पाठन कार्य चल रहा है।
       प्रधानाचार्य ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बरसात से स्कूल के कमरों के ऊपर से पानी बाहर न गिरकर छत पर भरा रहता है। जिसके कारण कमरों में टपक रहा है। सभी कमरे प्रभावित हो गए हैं तथा छतों के प्लास्टर टूट-टूटकर गिर रहे हैं। दहशत बनी रहती है कि बच्चे चोटिल न हो जाएं।विद्यालय में सहायक अध्यापक अनिरुद्ध कुमार पांडे, अरुण कुमार त्रिपाठी तैनात हैं और बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।
        अध्यापकों और छात्रों ने बताया कि जब बरसात खत्म होती है तो छत के ऊपर चढ़कर झाड़ू से घंटों मेहनत करके पानी नीचे गिराते हैं। तब जाकर टपकना बंद होता है। लेकिन प्लास्टर बीच-बीच में टूट-टूटकर गिरते रहते हैं। इस समस्या को लेकर तहसील व जिले के अधिकारियों से मांग की गई है कि बरसात के मौसम में छात्रों की समस्या को देखते हुए विद्यालय के कमरों की मरम्मत कराई जाए, जिससे सुरक्षित रहते हुए बच्चे सही रूप से शिक्षा ग्रहण कर सकें।
प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल! पात्र गरीबों को छोड़ संपन्न लोगों को आवास देने का आरोप, 50-50 बंटवारे की भी चर्चा

पचपेड़वा (बलरामपुर)। विकासखंड पचपेड़वा की ग्राम पंचायत सिसहनिया घोपलापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंद और कच्चे मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों तक नहीं पहुंच रहा है, जबकि आर्थिक रूप से संपन्न और बड़े भू-स्वामित्व वाले लोगों को पात्र बनाकर आवास स्वीकृत किए जा रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत में कई ऐसे गरीब परिवार हैं जो आज भी जर्जर और कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। दूसरी ओर आरोप है कि सरकारी नौकरी करने वाले तथा तीन-चार हेक्टेयर तक कृषि भूमि रखने वाले लोगों के नाम पात्र सूची में शामिल कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
सूत्रों के हवाले से यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि आवास स्वीकृत कराने के नाम पर "50-50 बंटवारे" की बात कही गई। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। यदि इन आरोपों में सच्चाई पाई जाती है तो यह प्रधानमंत्री आवास योजना की पारदर्शिता और पात्रता प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
ग्राम पंचायत के प्रधान मोहम्मद शब्बीर हसन एवं प्रधान प्रतिनिधि जुबेर अहमद का नाम भी दबी जुबान से इस मामले में चर्चा में है। ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर अपात्र लाभार्थियों के आवास निरस्त करने तथा वास्तविक गरीबों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।

यदि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाती है और लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता के इस कथित प्रकरण में संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।
खेल मैदान बाउंड्री वॉल जल्द कराए जाने की मांग

तुलसीपुर-बलरामपुर- विगत 10 माह से नगर का एकमात्र खेल मैदान की बाउंड्रीवाल शासन द्वारा स्वीकृत होने के बाद भी निर्माण न शुरू किए जाने से आक्रोशित खेल मैदान बचाओ संघर्ष समिति के u पदाधिकारियों ने आज समाधान दिवस में ज़िलाधिकारी को पत्र देकर बाउंड्रीवाल का निर्माण जल्द शुरू कराए जाने की मांग की है।
संरक्षक केसरी प्रसाद शुक्ल ने बताया कि विगत 6 अप्रैल 2026 को अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत से जनसूचना मांगी गई थी जिस पर 90 दिनों के जवाब दिया गया कि बाउंड्रीवाल निर्माण किए जाने हेतु विगत वर्ष 15 अक्टूबर 2025 को ही आदेश निर्गत किया गया है।बिदित हो को शासन द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में ही बजट स्वीकृति किया जा चुका था।लेकिन श्रेय लेने की मची होड़ के बीच कार्य को लटकाया जाता रहा है।ठेकेदार सलमान ने बताया कि अब मुझे पूर्ण रूप जे ई द्वारा निर्माण को लेकर स्वीकृति दी जा चुकी है जल्द ही निर्माण आरम्भ किया जाएगा।राजेश पाल एडवोकेट,मुजीब अल्वी,रूप चन्द्र गुप्ता,एस  डी चौरसिया मौजूद रहे।
योगेश सेठ की पुण्यतिथि पर अनाथ आश्रम में मानवीय मदद
बदलापुर। स्वर्गीय कृष्णचंद (योगेश शेठ) सत्यनारायण अग्रहरि के द्वितीय पुण्य तिथि के दिन, के.एस.जी. फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष तथा उनके परिवार एवं ईष्ट मित्रों के साथ बदलापुर स्वर्गीय निर्मला देवी चिंतामन दिघे अनाथ आश्रम में बुक व स्कूल साहित्य एवं भोजन का विशेष कार्यक्रम  सम्पन्न हुआ,साथ में उपस्थित रहे, श्रीमती अर्चना कृष्णचंद अग्रहरि, ओमप्रकाश एस. अग्रहरि, शिवम् कृष्णचंद अग्रहरि, हिमांशु कृष्णचंद अग्रहरि, रितेश कृष्णचंद अग्रहरि, आयुष कृष्णचंद अग्रहरि, मां झिनका फाउंडेशन रजि म्हारलगांव संस्थापक अध्यक्ष दिनेश हरिलाल अग्रहरि, महेश यादव, संतोष गुप्ता,अरविंद मिश्रा, शिवकुमार वैश्य,अंतिम दुबे, भरत जम्ब, विशाल करे, आकाश गुप्ता, आदित्य शिंदे, लखन राठौड़, विनायक मढवी, हेमन्त सौंदिक, अतुल राठौड़,एवम् समस्त लोग उपस्थित रहे,
क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के भव्य स्वागत के साथ भाजपा की जिला बैठक सम्पन्न,संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर
  
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाशं कार्यालय अटल भवन,तुलसी पार्क में गुरुवार को भाजपा की महत्वपूर्ण जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है,जहां कार्यकर्ता को सर्वोच्च स्थान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि "भाजपा में कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं होता,वह जीवनभर संगठन का अभिन्न अंग रहता है।" उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार "सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। जिला अध्यक्ष रवि मिश्र ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को तिवारी,सदर विधायक पल्टूराम,रामजबूत बनाने और पार्टी के अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.आरतीकुशैलेषमारम प्रताप वर्मा, सिंह 'शैलू',चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू',सविता गुप्ता,पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश सिंह,चन्द्र प्रकाश सिंह 'गुड्डू',प्रदीप सिंह,अनूप चन्द्र गुप्त,प्रिन्स वर्मा,ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह,राकेश तिवारी,शक्ति सिंह हेमंत जायसवाल,महिपाल चौधरी,मनोज तिवारी सहित जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मंडल महामंत्री,विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष,महामंत्री तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी अभियानों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।            
                                    
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाशं कार्यालय अटल भवन,तुलसी पार्क में गुरुवार को भाजपा की महत्वपूर्ण जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है,जहां कार्यकर्ता को सर्वोच्च स्थान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि "भाजपा में कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं होता,वह जीवनभर संगठन का अभिन्न अंग रहता है।"
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार "सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। जिला अध्यक्ष रवि मिश्र ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.आरती तिवारी,सदर विधायक पल्टूराम,राम प्रताप वर्मा,शैलेष कुमार सिंह 'शैलू',चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू',सविता गुप्ता,पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश सिंह,चन्द्र प्रकाश सिंह 'गुड्डू',प्रदीप सिंह,अनूप चन्द्र गुप्त,प्रिन्स वर्मा,ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह,राकेश तिवारी,शक्ति सिंह हेमंत जायसवाल,महिपाल चौधरी,मनोज तिवारी सहित जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मंडल महामंत्री,विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष,महामंत्री तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी अभियानों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का नगर में भव्य स्वागत,अटल जी की कर्मभूमि को किया नमन।
                  
                                  
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' के नेतृत्व में वीर विनय चौराहे पर आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि को नमन करते हुए वीर शहीद विनय कायस्थ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और उनके आदर्श नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। इस अवसर पर नगर का वातावरण भाजपा के नारों और उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र,सदर विधायक पल्टूराम,ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह,राकेश तिवारी,डी.पी.सिंह बैस,विनय मिश्र,संजय शुक्ल,वरुण सिंह 'मोनू',संजय शर्मा,सरदार प्रीतपाल सिंह,डॉ. देवेश चंद्र,सभासदों सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन क्षेत्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
तुलसीपुर में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
तुलसीपुर, संवाददाता।
भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के यशस्वी क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अवधेश द्विवेदी  के जनपद बलरामपुर की विधानसभा 291 तुलसीपुर में प्रथम आगमन पर कलश चौराहा पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं पुष्पमाला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।
       कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं बलरामपुर जिला प्रभारी राहुल रस्तोगी, जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा, गैसड़ी के निवर्तमान विधायक शैलेश कुमार सिंह 'शैलू', गैसड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस वर्मा, ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह, पूर्व जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, राम प्रसाद सिंह, मंडल अध्यक्ष विश्राम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृज गोपाल पांडेय, मनीष तिवारी, अशोक कुमार यादव, प्रशांत सिंह 'गुड्डू', सभासद विजय प्रताप सोनी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
        इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी  का प्रेरणादायी नेतृत्व संगठन को निरंतर नई ऊर्जा, नई दिशा एवं मजबूती प्रदान कर रहा है। उनके कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी जनसेवा, संगठन विस्तार एवं विकास के संकल्प को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाते हुए नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं जोश देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में स्वागत का वातावरण रहा तथा कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और एकजुटता का परिचय दिया।
तुलसीपुर के विकास में एक नया ऐतिहासिक अध्याय!
आज एक नए स्वर्णिम युग की शुरुआत हुई है!

बलरामपुर । अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के नए, भव्य और अत्याधुनिक भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम पूरी भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनते हुए, क्षेत्र के लोकप्रिय एवं यशस्वी विधायक  कैलाश नाथ शुक्ला जी एवं सम्मानित SDM राकेश कुमार जयंत  के कर-कमलों द्वारा विधि-विधान से भूमि पूजन का कार्य संपन्न कराया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य उपस्थिति:
अदनान फिरोज  (नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि) – जिनके कुशल नेतृत्व में तुलसीपुर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
समस्त सम्मानित सभासद गण – जनता की आवाज़ और विकास के सच्चे सारथी।
नगर पंचायत के कर्मठ कर्मचारी बंधु – जिनकी मेहनत से हर संकल्प धरातल पर उतरता है।
"यह नया भवन सिर्फ ईंट-पत्थर की इमारत नहीं, बल्कि तुलसीपुर के उज्ज्वल भविष्य, सुदृढ़ व्यवस्था और जन-सेवा के नए संकल्प का प्रतीक बनेगा।"
तुलसीपुर की देवतुल्य जनता को इस ऐतिहासिक सौगात के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! प्रगति का यह रथ अब रुकने वाला नहीं है।
मऊ पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान! SP कमलेश बहादुर ने दिए 15 सख्त आदेश , अपराधियों में मचा हड़कंप

मऊ । जनपद मऊ में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 13 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन मऊ के सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार , जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, जनशिकायतों के निस्तारण, महिला सुरक्षा, आगामी त्योहारों की तैयारियों और संगठित अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए—

छोटी-छोटी घटनाओं पर भी विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

किसी भी गंभीर घटना की सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया जाए तथा उच्चाधिकारियों को समय से अवगत कराया जाए।

जनशिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करते हुए मौके का निरीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए।

अपराधों की रोकथाम के लिए नियमित पैदल गश्त एवं पिकेट ड्यूटी प्रभावी ढंग से संचालित की जाए।

बीट पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए।

गोवध से जुड़े मामलों में आरोपियों के विरुद्ध गुण्डा एवं गैंगस्टर अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई की जाए।

अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर सख्त अंकुश लगाया जाए तथा संभावित क्षेत्रों में लगातार चेकिंग और दबिश दी जाए। ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।

लूट जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पूर्व में संलिप्त अपराधियों का सत्यापन अभियान चलाकर उनके विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की जाए।

भूमि विवादों के मामलों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर मौके पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान कराया जाए।

सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर आमजन को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण अधिकतम पाँच दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

महिला संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाए।

आगामी त्योहारों को देखते हुए भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, गश्त एवं पिकेट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी रखते हुए अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई एवं भ्रामक सूचनाओं का समय रहते खंडन किया जाए

संगठित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरतने और सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।

जनहित सर्वोपरि:नगर अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह "धीरू" ने विकास परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद,बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह "धीरू" ने बुधवार को नगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने निर्माणाधीन प्राचीन झारखंडी सरोवर,बुद्धा पार्क,संस्कृत पाठशाला,चौक बाजार स्थित घंटाघर,प्राचीन रानी तालाब मंदिर,आजाद पार्क (संतोषी माता मंदिर के निकट) सहित नगर की विभिन्न विकास परियोजनाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक स्थल पर चल रहे कार्यों की वास्तविक स्थिति का अवलोकन करते हुए निर्माण की गुणवत्ता,प्रयुक्त निर्माण सामग्री की मानकता तथा तकनीकी मानकों के अनुपालन की गहन समीक्षा की।

डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह "धीरू" ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परियोजना में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी निर्माण कार्य पूर्ण पारदर्शिता,उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं,जिससे नगरवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।

विकास कार्यों के निरीक्षण के साथ-साथ उन्होंने नगर की स्वच्छता व्यवस्था एवं नाला सफाई अभियान का भी विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने,जलभराव की समस्या से बचाव हेतु नालों की प्रभावी सफाई कराने तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

नगर अध्यक्ष ने कहा कि आदर्श नगर पालिका परिषद का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं,बल्कि उन्हें उच्च गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूरा कराना है,ताकि नगर का समग्र एवं स्थायी विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक विकास परियोजना की नियमित निगरानी इसी उद्देश्य से की जा रही है।

उन्होंने दोहराया कि "जनहित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विकसित,स्वच्छ एवं सुंदर बलरामपुर के निर्माण हेतु हमारा संकल्प निरंतर जारी है।" उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों में तेजी लाने,गुणवत्ता बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।