/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496033543160754.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496033543160754.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496033543160754.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496033543160754.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496033543160754.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496033543160754.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496033543160754.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496033543160754.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496033543160754.png StreetBuzz पीएमसीएच में इस महीने शुरू होगी दो सीटी स्कैन व एक एमआरआई मशीन Patna
पीएमसीएच में इस महीने शुरू होगी दो सीटी स्कैन व एक एमआरआई मशीन

पटना। बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में मरीजों को अत्याधुनिक जांच सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी महीने पीएमसीएच के नए रेडियोलॉजी भवन में दो अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन और एक रिसर्च आधारित एमआरआई मशीन स्थापित की जाएगी। इन मशीनों के शुरू होने से मरीजों को कम समय में उच्च गुणवत्ता की जांच सुविधा मिलेगी, वहीं चिकित्सकों को शोध एवं जटिल बीमारियों के बेहतर अध्ययन में भी सहायता मिलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में आधुनिक और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। पीएमसीएच में अत्याधुनिक सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों की स्थापना बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगी। इससे मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और कम लागत पर बेहतर जांच सुविधा अपने ही राज्य में उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि मरीजों को इलाज और जांच के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े तथा सभी आधुनिक सुविधाएं बिहार में ही उपलब्ध हों।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस महीने के अंत तक नए रेडियोलॉजी भवन में दो सीटी स्कैन और एक एमआरआई मशीन का इंस्टॉलेशन पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इन मशीनों से मरीजों की जांच शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बिहार में पहली बार ऐसी आधुनिक मशीनें लगाई जा रही हैं, जिनका उपयोग केवल मरीजों की जांच के लिए ही नहीं, बल्कि विभिन्न बीमारियों पर शोध (रिसर्च) के लिए भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नई एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनों की क्षमता वर्तमान मशीनों की तुलना में कहीं अधिक होगी। प्रत्येक मशीन से 24 घंटे में औसतन 100 से अधिक मरीजों की जांच की जा सकेगी। इससे मरीजों की लंबी प्रतीक्षा समाप्त होगी और जांच रिपोर्ट भी पहले की अपेक्षा अधिक तेजी से उपलब्ध हो सकेगी। मशीनों के सुचारू संचालन के लिए जल्द ही आउटसोर्सिंग के माध्यम से प्रशिक्षित टेक्नीशियनों की नियुक्ति की जाएगी। अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि एमआरआई व सीटी स्कैन मशीन के संचालन के लिए बीएमकआईसीएल ने कार्यबल देने का निर्णय लिया है। जल्द ही रोगी कल्याण समिति के साथ बैठक का आयोजन किया जायेगा। जिसमें आसानी से मरीजों के जांच के लिए न्यूनतम रेट का निर्धारण किया जायेगा।

पीएमसीएच में जांच सेवाओं के लगातार विस्तार का सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहा है। जून माह में अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में 2,34,018 से अधिक जांचें सफलतापूर्वक की गईं, जो अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। नई मशीनों के शुरू होने के बाद जांच सेवाओं की क्षमता में और वृद्धि होगी तथा मरीजों को एक ही परिसर में अधिक सुविधाजनक और समयबद्ध जांच उपलब्ध हो सकेगी। प्रयास है कि मरीजों को कम से कम शुल्क पर उच्च गुणवत्ता की जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीज भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ आसानी से उठा सकें।

IGIMS पटना का होगा कायाकल्प: स्वास्थ्य सचिव ने 3 माह में 500 बेड अस्पताल पूरा करने का दिया अल्टीमेटम

पटना । स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस), पटना का दौरा कर परिसर में चल रहे पुनर्विकास एवं विस्तार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन 500 बेड वाले टीचिंग अस्पताल, 1200 बेड वाले अस्पताल, हॉस्टल एवं आवासीय भवनों सहित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

स्थलीय निरीक्षण के उपरांत स्वास्थ्य सचिव ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। जिसमें संस्थान परिसर में निर्माणाधीन 500 बेड वाले टीचिंग अस्पताल, 1200 बेड वाले अस्पताल, हॉस्टल एवं आवासीय भवनों सहित विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति से स्वास्थ्य सचिव को अवगत कराया गया। समीक्षा के दौरान सचिव महोदय ने 500 बेड वाले टीचिंग अस्पताल के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्माण एजेंसी को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल का निर्माण कार्य अगले तीन माह के भीतर पूर्ण किया जाए। मीटिंग के दौरान श्री कुमार रवि ने कहा कि हर सप्ताह निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी।

उन्होंने अस्पताल के आंतरिक एवं बाहरी एचवीएसी (HVAC) कार्यों को भी सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरा करने का निर्देश दिया। इसके लिए 31 अगस्त 2026 की अंतिम समय-सीमा निर्धारित की गई है। स्वास्थ्य सचिव ने साइट पर चिलर प्लांट, कूलिंग टावर, पंप, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना, पाइपिंग एवं डक्टिंग सहित सभी शेष कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

बैठक में निर्माणाधीन 1200 बेड वाले अस्पताल, हॉस्टल एवं आवासीय भवनों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का 59.24 प्रतिशत कार्य अब तक पूर्ण हो चुका है। स्वास्थ्य सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्वक तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक के अंत में स्वास्थ्य सचिव श्री कुमार रवि ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिया कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करें, ताकि राज्य की जनता को शीघ्र आधुनिक एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

भगवा से हरे रंग में बदला राबड़ी देवी का नया बंगला

Patna: राबड़ी देवी को आवंटित भगवा कलर के बंगले को हरा रंग में बदला जा चुका है। इसके अलावे राबड़ी देवी के डिमांड के मुताबिक सम्राट सरकार बंगले को मोडिफाई करा रही है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर सियासी हलचल तेज है।

भवन निर्माण विभाग ने उन्हें वर्तमान 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगला खाली करने के लिए 29 जून तक का अंतिम अल्टीमेटम जारी किया है। समय सीमा समाप्त होने पर प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

तैयार हो रहा राबड़ी देवी का नया बंगला

दूसरी ओर, राबड़ी देवी को आवंटित नए आवास 39 हार्डिंग रोड में शिफ्टिंग की तैयारियां जोरों पर हैं। लालू परिवार की राजनीतिक पसंद के अनुसार नए बंगले का लुक पूरी तरह बदल दिया गया है, जहां से भगवा रंग को हटाकर आरजेडी के पसंदीदा हरे और सफेद रंग से सजावट की जा रही है।

भगवा की जगह चढ़ा आरजेडी का हरा-सफेद रंग

राबड़ी देवी को जो नया सरकारी आवास आवंटित हुआ है, उसके लुक में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बंगले के रंग-रोगन का काम अब अपने अंतिम चरण में है।

रंगों का बदलाव: अब तक भगवा (केसरिया) रंग में रंगे इस आवास को अब सफेद और हरे रंग से सजाया जा रहा।

बंगले के मुख्य गेट को भी अब पूरी तरह से हरे रंग में रंग दिया गया है, जो पहले भगवा था।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का चुनावी सिंबल लालटेन और पार्टी के गमछे का रंग हरा है, इसीलिए आवास की दीवारों पर सफेद और हरा पेंट किया गया है।

राबड़ी देवी ने नए घर में जाने के लिए सरकार से एक महीने का समय मांगा था, जिसकी अवधि अब पूरी होने वाली है। ये नया आवास उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के बंगले के पास ही स्थित है।