/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz एक पेड़ मां के नाम" मुहिम के अंतर्गत मुख्य अतिथि विधायक ने रोपित किये छायादार व फलदाई पौधे Hardoi1
एक पेड़ मां के नाम" मुहिम के अंतर्गत मुख्य अतिथि विधायक ने रोपित किये छायादार व फलदाई पौधे

रितेश मिश्रा

कछौना(हरदोई):* कछौना वन रेंज के अंतर्गत नगर वन कामीपुर में मुख्य अतिथि विधायक रामपाल वर्मा ने "एक पेड़ मां के नाम" मुहिम के अंतर्गत शुक्रवार को छायादार व फलदाई पौधे रोपित किये।

विधायक ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। हम सभी को जीवन में पौधे अवश्य लगाने चाहिए और उन्हें संरक्षित भी करना चाहिए। प्रकृति ने हमें कुदरत के रूप में शुद्ध हवा, धूप, पानी जीवन के लिए निशुल्क चीजें मुहैया कराई हैं। हमारा भी फर्ज बनता है जिससे हमारा जीवन है उनकी रक्षा करना है। इस महा अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोग आगे जाकर जुड़ें। यह नगर वन कछौना क्षेत्र की शान है। पर्यावरण की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण भी है।

वन क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि नगर वन के कायाकल्प के लिए वह सदैव प्रयासरत हैं, लेकिन बजट के अभाव में बेहतर सुधार नहीं हो पा रहा है। कुछ बुनियादी सुविधाएं वाटर कूलर, सोलर लाइट, बेंच, हाट, एक कैंटीन आदि सुविधाएं होने से घूमने आने वाले लोगों को सुगमता होगी।

इस अवसर पर डॉक्टर शिवराज सिंह पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, जिला उपाध्यक्ष अरिजीत वर्मा, मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, युवा नेता अरिजीत वर्मा, प्रधान कप्तान, पूर्व प्रधान कृष्णकांत सिंह, सनोज राठौर, अमर बहादुर वर्मा, सौरभ सिंह, सनशाइन स्कूल प्रबंधक सुनील सोनी, शिवम मिश्रा सहित प्रधानगण, विभागीय अधिकारी वीरेंद्र कुमार, सचिन, प्रधान मुकेश सिंह व अनेक प्रबुद्धजनों ने प्रतिभाग किया

मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीण चौपाल में सुनी जनसमस्याएं
रितेश मिश्रा
हरदोई मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने आज विकास खंड सांडी की ग्राम पंचायत आदमपुर में आयोजित ग्रामीण चौपाल में प्रतिभाग कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से फीडबैक प्राप्त किया तथा ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीण चौपाल के दौरान भानु मिश्रा के घर के पास लगे हैंडपंप को रिबोर योग्य पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने तत्काल रिबोर कराने के निर्देश दिए। वहीं सांडी देहात के कोटेदार रामशंकर के विरुद्ध निर्धारित मात्रा से कम राशन वितरण की शिकायत पर जांच कर शिकायत सही पाए जाने की स्थिति में कठोर कार्रवाई करने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए। आदमपुर के मजरा पुरवा में नाली की सफाई न होने की शिकायत पर जांच कर दोषी सफाई कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को दिए। चौपाल में शकुंतला द्वारा अपने दिव्यांग पुत्र आयुष को साइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से प्रकरण का परीक्षण कर पात्रता के अनुसार साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 50 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कृषि, समाज कल्याण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
ग्रामीण चौपाल के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने संविलियन विद्यालय आदमपुर से स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। बच्चों ने रैली के माध्यम से शत-प्रतिशत नामांकन एवं नियमित उपस्थिति का संदेश दिया। इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। विद्यालय निरीक्षण के दौरान आधारभूत सुविधाओं, पेयजल, रसोईघर, कक्षाओं एवं कायाकल्प के विभिन्न मानकों का निरीक्षण किया गया। रसोईघर में पर्याप्त प्रकाश एवं वेंटिलेशन का अभाव, चूल्हे पर भोजन बनते पाए जाने तथा हैंडवॉश यूनिट में जलापूर्ति न होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी को दिए। इसके पश्चात उन्होंने रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आर.आर.सी.) एवं अस्थायी गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। आर.आर.सी. सेंटर पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। गौ आश्रय स्थल पर गोवंश के लिए हरे चारे, भूसे एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता का निरीक्षण किया गया तथा पेयजल टैंक में काई पाए जाने पर तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पंजीकरण कक्ष, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, एक्स-रे कक्ष, औषधि वितरण कक्ष एवं जननी सुरक्षा वार्ड का निरीक्षण किया तथा भर्ती महिलाओं से वार्ता कर उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक को शीघ्र फायर एनओसी प्राप्त करने, परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा खराब सोलर वाटर टैंक को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण एवं ग्रामीण चौपाल के दौरान उप जिलाधिकारी बिलग्राम, खंड विकास अधिकारी सांडी, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी, पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया आम महोत्सव का तीन दिवसीय उद्घाटन
रितेश मिश्रा
हरदोई इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में आम महोत्सव का तीन दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया जिसमें विशिष्ठ अतिथि माननीय श्री दिनेश प्रताप सिंह जी मंत्री उद्यान कृषि विपणन, कृषि निर्यात, कृषि विदेश व्यापार जी उपस्थित रहे। इस महोत्सव मे जनपद हरदोई से 150 कृषको द्वारा प्रतिभाग किया गया। महोत्सव में कृषकों द्वारा लगभग 800 से अधिक आम की वैराइटी लगाए गई । इस अवसर पर जनपद हरदोई से जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्रा एवं सहायक उद्यान निरीक्षक अजय कुमार वर्मा उपस्थित रहें।
पीस कमेटी की बैठक संपन्न, सावन और चेहल्लुम को लेकर सख्त निर्देश, नए कार्यक्रमों की अनुमति नहीं*
बबलू प्रजापति
*पिहानी, हरदोई,कोतवाली परिसर में गुरुवार को आगामी सावन माह और चेहल्लुम त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस-प्रशासन ने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है।
CO हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम और कोतवाल छोटे लाल ने बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के अलावा किसी भी नए जुलूस, डीजे या अन्य प्रोग्राम की अनुमति नहीं दी जाएगी। आयोजकों को तय रूट और समय का सख्ती से पालन करना होगा।
बैठक में चेतावनी दी गई कि फेसबुक, व्हाट्सएप या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली अवैध टिप्पणी, पोस्ट या वीडियो शेयर न करें। ऐसा करने वालों पर आईटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई होगी। साइबर सेल को एक्टिव कर दिया गया है।
CO लक्ष्मीकांत गौतम ने कहा कि सावन के सोमवार और चेहल्लुम के दौरान संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। डीजे को लेकर आवाज 65,डिसमिल और प्रतिबंधित गीतों पर रोक प्रतिबंध रहेगा। हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

*कमेटी सदस्यों से अपील*
बैठक में दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं, सभासदों और *: पिहानी में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, सावन और चेहल्लुम को लेकर सख्त निर्देश, नए कार्यक्रमों की अनुमति नहीं*

*पिहानी, हरदोई, 3 जुलाई 2026*: कोतवाली परिसर में गुरुवार को आगामी सावन माह और चेहल्लुम त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस-प्रशासन ने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है।
*बैठक के मुख्य बिंदु*:
CO हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम और कोतवाल छोटे लाल ने बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के अलावा किसी भी नए जुलूस, डीजे या अन्य प्रोग्राम की अनुमति नहीं दी जाएगी। आयोजकों को तय रूट और समय का सख्ती से पालन करना होगा।
*सोशल मीडिया पर रहेगी नजर*:
बैठक में चेतावनी दी गई कि फेसबुक, व्हाट्सएप या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली अवैध टिप्पणी, पोस्ट या वीडियो शेयर न करें। ऐसा करने वालों पर आईटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई होगी। साइबर सेल को एक्टिव कर दिया गया है।
*पुलिस-प्रशासन अलर्ट*:
CO लक्ष्मीकांत गौतम ने कहा कि सावन के सोमवार और चेहल्लुम के दौरान संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। डीजे को लेकर आवाज 65,डिसमिल और प्रतिबंधित गीतों पर रोक प्रतिबंध रहेगा। हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
*कमेटी सदस्यों से अपील*:
बैठक में दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं, सभासदों और संभ्रांत लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई। कहा गया कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।संभ्रांत लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई। कहा गया कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
बैंक कर्मियों की मनमानी, घर में घुसकर दूसरे व्यक्ति को आरसी नोटिस थमा कर अभद्रता का आरोप।
रितेश मिश्रा
बेनीगंज(हरदोई)। जनपद के कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज में बैंक कर्मियों की कथित मनमानी और संवेदनहीन कार्यशैली का एक बेहद दुखद एवं आक्रोशित कर देने वाला मामला सामने आया है। सिकंदरपुर गांव के निकट झाला क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार ने आरोप लगाया है कि संडीला स्थित भूमि विकास बैंक के कर्मचारियों ने बिना किसी ठोस सत्यापन के उनके घर में घुसकर महिलाओं और परिवारजनों को भयभीत किया, मोबाइल फोन से घर और कृषि यंत्रों की तस्वीरें खींचीं तथा एक ऐसे व्यक्ति के नाम की आरसी नोटिस थमा दी जिसका उनसे कोई संबंध ही नहीं है। घटना के बाद पूरा परिवार मानसिक रूप से आहत और भयभीत है।
पीड़ित सरदार विक्की सिंह पुत्र गुरनाम सिंह ने इस संबंध में बेनीगंज कोतवाली में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि दिनांक 02 जुलाई 2026 को वह दवा लेने के लिए लखनऊ गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी परमवीर कौर अकेली थीं जबकि उनका 18 वर्षीय पुत्र अजय सिंह खेत में जुताई करने गया हुआ था। इसी दौरान दोपहर लगभग 12:30 बजे एक सफेद रंग की कार उनके घर के बाहर आकर रुकी, जिसमें से कुछ अज्ञात लोग एक महिला सहित उतरे और बिना किसी पूर्व सूचना अथवा अनुमति के सीधे घर के अंदर प्रवेश कर गए।
परिवार का आरोप है कि घर में घुसते ही उक्त लोग मोबाइल फोन से घर की और कृषि यंत्रों की तस्वीरें खींचने लगे। अचानक घर में अजनबियों के इस प्रकार घुस आने से परमवीर कौर बुरी तरह घबरा गईं और डर के मारे खेत पर जाकर अपने बेटे अजय सिंह को पूरी बात बताई। जब अजय सिंह मौके पर पहुंचा और उसने उन लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने स्वयं को बैंक कर्मी बताते हुए कहा कि वे बकाया लोन की आरसी नोटिस देने आए हैं।
आरोप है कि बैंक कर्मियों ने 18 वर्षीय युवक अजय सिंह को डांट-फटकार लगाते हुए जबरन एक सादे कागज पर हस्ताक्षर कराए और 58 हजार रुपये के कथित लोन की नोटिस थमा दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि नोटिस पर “तारा चंद्र पुत्र राम लाल निवासी बहादुरपुर पिपरी” का नाम अंकित था, जबकि विक्की सिंह और उनके परिवार का उस व्यक्ति से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है।
घर लौटने पर जब विक्की सिंह को पूरी घटना की जानकारी हुई तो वह स्तब्ध रह गए। उनका कहना है कि उन्होंने कभी किसी बैंक से कोई लोन नहीं लिया और न ही उन पर किसी प्रकार का कोई बकाया कर्ज है। इसके बावजूद बैंक कर्मियों द्वारा उनके घर में इस प्रकार घुसकर परिवार को भयभीत करना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि यह आम नागरिकों के सम्मान और निजता पर भी सीधा हमला है।
पीड़ित विक्की सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संडीला तहसीलदार अमित कुमार से भी मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। इस पर तहसीलदार ने कथित रूप से कहा कि नोटिस पर उनके हस्ताक्षर अवश्य हैं, लेकिन उनके द्वारा ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया है जिससे किसी व्यक्ति के मान-सम्मान को ठेस पहुंचे या परिवार को प्रताड़ित किया जाए।
उधर, जब इस संबंध में भूमि विकास बैंक संडीला के मैनेजर योगेंद्र कुमार से द टेलीकास्ट द्वारा फोन पर बातचीत की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि बैंक का स्टाफ नोटिस देने गया था, लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार की अभद्रता से इनकार किया। हालांकि, पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित बैंक कर्मी एक घर के अंदर घूमते हुए मोबाइल फोन से तस्वीरें लेते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।
विक्की सिंह का यह भी आरोप है कि वह समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और उन्हें साजिशन बदनाम एवं मानसिक रूप से परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि बैंक को किसी अन्य व्यक्ति की तलाश थी तो पहले सही सत्यापन किया जाना चाहिए था। निर्दोष परिवार को इस तरह डराना और सार्वजनिक रूप से अपमानित करना किसी भी सभ्य व्यवस्था में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बैंक कर्मी इस तरह बिना जांच-पड़ताल किसी के भी घर में घुसकर कार्रवाई करने लगेंगे तो आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस करेगी। लोगों ने दोषी कर्मचारियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बेनीगंज पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है और शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर बिना सत्यापन एक निर्दोष परिवार को क्यों प्रताड़ित किया गया? क्या बैंक कर्मचारियों को किसी के घर में इस तरह घुसकर तस्वीरें लेने और परिवार को भयभीत करने का अधिकार है? यदि समय रहते ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आम जनता का भरोसा व्यवस्था से पूरी तरह उठ सकता है।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
रितेश मिश्रा
हरदोई उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज द्वितीय दिवस की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने संयुक्त रूप से राजकीय इंटर कॉलेज  एवं राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज हरदोई का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आयोग एवं शासन द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि मानकों के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों हेतु मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि परीक्षार्थियों हेतु शुद्ध पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं दुरूस्त रखी जायें और सभी परीक्षार्थियों का सही ढंग से चेकिंग कराते हुये परीक्षा सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायी जाये। सी0सी0टी0वी0 कैमरे द्वारा अनवरत निगरानी सुनिश्चित की जाय। सभी सम्बंधित अधिकारी भ्रमणशील रहते हुए निरीक्षण करें। ‎निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये।
आम महोत्सव मे जनपद के कृषक करेगें प्रतिभाग
रितेश मिश्रा
हरदोई जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चन्द्र ने बताया है कि आम महोत्सव- का आयोजन 03 जुलाई से 05 जुलाई 2026 तक इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान विभूति खण्ड गोमती नगर, लखनऊ में होना प्रस्तावित है एवं 04 जुलाई 2026 को जनपद-हरदोई के 20 कृषक मैंगो बायर सेलर मीट जो कि जनभवन प्रांगण, लखनऊ में प्रस्तावित है, में भी प्रतिभाग करेंगें। जिसमें मुख्य अतिथि श्री योगी आदित्यनाथ जी, माननीय मुख्यमंत्री उ०प्र० एवं विशिष्ट अतिथि श्री दिनेश प्रताप सिंह जी, माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उ०प्र० होंगें। आम महोत्सव में जनपद-हरदोई के कृषक अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर सकते हैं। जनपद-हरदोई से 03 जुलाई 2026 को 150 कृषक एवं 05 जुलाई 2026 को 200 कृषकों द्वारा प्रतिभाग कराया जायेगा। उक्त आम महोत्सव में जनपद के कृषकों द्वारा अपने आम प्रदर्शों के स्टाल लगाये जा रहे हैं।
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में  मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना   सलाहकार समिति की बैठक
रितेश मिश्रा
हरदोई. आज स्वामी विवेकानन्द सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना तथा बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  बैठक के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत प्राप्त आवेदनों, उनकी स्क्रीनिंग और बैंकों में लंबित लोन मामलों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया कि योजना के तहत आने वाले आवेदनों को बिना किसी अनावश्यक देरी के स्वीकृत किया जाए। उन्होंने कहा कि लोन देने में तेजी लाएं और हर बैंक शाखा के लिए तय लक्ष्य को समय से पूरा करें। बैठक के दौरान बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) के कार्यों की समीक्षा की गई। आरसेटी के निदेशक ने चालू वित्तीय वर्ष में आयोजित किए गए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों (जैसे-मोबाइल रिपेयरिंग, सिलाई, कंप्यूटर, डेयरी फार्मिंग आदि) और उनके सेटलमेंट रेट (रोजगार शुरू करने वाले युवाओं का प्रतिशत) की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक, अरविद रंजन, उपनिदेशक कृषि, जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि, बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी के निदेशक विक्रांत ओझा, आरसेटी फैकल्टीे दिव्यांशू पाण्डेय, बैंकों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
पेड़ से लटका मिला आपराधिक प्रवृत्ति के युवक का शव, सनसनी
रितेश मिश्रा
कछौना (हरदोई):* कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत शारदा नहर रेलवे लोहिया पुल के पास एक युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बबुरहा के पास डबल नहर कलौली पुल के आगे शारदा नहर की पटरी पर स्थित एक पेड़ से युवक का शव लटकता हुआ मिला। मृतक की शिनाख्त सूरज चौरसिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक कछौना में किराए के मकान में रहता था और उसकी प्रवृत्ति आपराधिक थी। नहर की पटरी पर शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों का तांता लग गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि युवक ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया।
गंदगी से नरक बना सराय सुल्तान, दर्जनों परिवारों ने किया पलायन
रितेश मिश्रा
हरदोई। एक तरफ जहां सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को चकाचक करने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ हरदोई जिले के जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इन दावों की धज्जियां उड़ाने में मसरूफ हैं। ताजा और बेहद हैरान करने वाला मामला विकासखंड मल्लावां की ग्राम पंचायत सराय सुल्तान से सामने आया है, जहां विकास के नाम पर सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ाए जा रहे हैं।बताया गया है कि सराय सुल्तान गांव इस समय पूरी तरह गंदगी के टापू में तब्दील हो चुका है। गांव की नालियां पूरी तरह चोक हैं और गंदा पानी व कीचड़ रास्तों पर बह रहा है। गांव में फैली भयंकर बदबू के कारण ग्रामीणों का सांस लेना तक दूभर हो गया है। इस नरकीय स्थिति के कारण गांव में संक्रामक बीमारियां पैर पसार चुकी हैं। बीमारी के खौफ और स्थानीय प्रशासन की घोर लापरवाही से तंग आकर अब तक दर्जनों परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर हो चुके हैं।गांव के ही निवासी एक वकील ने ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।अधिबक्ता शिकायतकर्ता का कहना है कि ग्राम प्रधान वसीक और ग्राम पंचायत सचिव प्रवीन पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं। आरोप है कि पिछले 5 वर्षों में प्रधान ने केवल अपना विकास किया है। सफाई के नाम पर सिर्फ प्रधान के घर के आसपास ही चकाचक सफाई की जाती है,