/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz जनसंवाद कार्यक्रम में 4.90 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, मंत्री नितिन अग्रवाल ने विकास और जनसमर्थन का किया दावा Hardoi1
जनसंवाद कार्यक्रम में 4.90 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, मंत्री नितिन अग्रवाल ने विकास और जनसमर्थन का किया दावा
रितेश मिश्रा
हरदोई। नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र के आवास पर शनिवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित लगभग 4 करोड़ 90 लाख रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने शिलापट्टों का अनावरण एवं बटन दबाकर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने जनपद के सभी धर्मों, वर्गों और जातियों के लोगों के साथ समान भाव से कार्य किया है तथा विकास कार्यों में कभी किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया। उन्होंने कहा कि जनहित और विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अपने संबोधन में मंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि पूरा विपक्ष एकजुट होकर भी चुनाव लड़े, तब भी जनता के समर्थन के बल पर उन्हें पराजित नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास उनके साथ है और इसी भरोसे के साथ विकास की यात्रा आगे बढ़ती रहेगी। साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों से आगामी चुनाव में सहयोग का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने की। इस अवसर पर अजीत अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख अहिरोरी पन्ने सिंह, राजीव सिंह, सभासद राजीव सिंह टेनी , शिशुपाल सिंह, विनोद राठौर, पवन जैन, त्रिलोकी सिंह गौर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
शिक्षा में रंगमंच से निखर रहा विद्यार्थियों का व्यक्तित्व,

भरावन में 10 दिवसीय स्किल बेस कार्यशाला जारी

रितेश मिश्रा
हरदोई। संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के स्वायत्त संस्थान भारतेंदु नाटक अकादमी (बीएनए) द्वारा संचालित "रंगमंच पहुँचे यूपी के गाँव-गाँव तक" अभियान के अंतर्गत जनपद हरदोई के भरावन ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय दलेलपुर (पोस्ट बहुती कलां) में 10 दिवसीय स्किल बेस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 21 जून से 30 जून 2026 तक ग्रोथ ह्यूमन फाउंडेशन, हरदोई के सहयोग से आयोजित की जा रही है।
कार्यशाला में प्रतिभागियों को संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क, समस्या समाधान, मंच संचालन, नाट्य अभिनय तथा रोजगारोन्मुखी कौशल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कार्यशाला प्रशिक्षक नागपाल ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास विकसित करना, उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारना तथा उन्हें भविष्य के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करना है। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष जनपद के 50 स्कूलों एवं कॉलेजों में भी ऐसी कार्यशालाएं आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि हरदोई जनपद में संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के पंजीकृत कलाकार एवं प्रशिक्षक समय-समय पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं नाट्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं।
कार्यक्रम से जुड़े प्रशिक्षकों में मनमोहन सिंह जोती, टीना कटियार, लक्ष्मी देवी, मुस्कान, सिमन अंसारी, रामसनेही देवी एवं अमर सिंह (नाट्य कला), श्याम सुंदर वर्मा, कोलंबस कुमार, अनूप कुमार एवं ओमपाल (लोक गायन एवं हारमोनियम), तथा दुलीचंद (ढोलक वादन) शामिल हैं। कार्यशाला के संचालन में भूपेंद्र कुमार, रामेंद्र कुमार, सरमिंद कुमार एवं अंकित कुमार सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉ. रति शंकर त्रिपाठी (अध्यक्ष, भारतेंदु नाटक अकादमी), डॉ. सुमित श्रीवास्तव (बीएनए शिक्षक) तथा अभिषेक कुमार दीक्षित (अधिवक्ता, हाईकोर्ट लखनऊ एवं हरि सुधा सोशल रिफॉर्म फाउंडेशन, हरदोई) के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया।
महिला कांग्रेस की बैठक में महिला आरक्षण और रोजगार के मुद्दों पर सरकार को घेरा
रितेश मिश्रा
हरदोई। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, नघेटा रोड पर शनिवार को महिला कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता देवी ने की, जबकि मुख्य अतिथि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधा प्रसाद रहीं।
बैठक में संगठन विस्तार, आगामी चुनाव की तैयारियों तथा महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि डॉ. सुधा प्रसाद ने कहा कि महिलाओं को जागरूक होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा। उन्होंने केंद्र सरकार से वर्ष 2023 में पारित महिला आरक्षण को लागू करने, महिलाओं को बराबर की भागीदारी देने, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार रोकने तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार समाज में नफरत का माहौल पैदा कर रही है।
बैठक को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि महिलाएं अब पूरी तरह जागरूक हैं और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी का समर्थन करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा पारित महिला आरक्षण को लागू न कर सरकार महिलाओं को गुमराह कर रही है और इसे शीघ्र लागू किया जाना चाहिए।
बैठक में मंजू लता मित्र (प्रदेश सचिव), कुमार राजवंशी (उपाध्यक्ष), आशा शुक्ला (उपाध्यक्ष), रानी देवी, सावित्री देवी (महासचिव), संध्या वर्मा (महासचिव), शशि वर्मा (उपाध्यक्ष), बेबी खान (शहर अध्यक्ष, महिला कांग्रेस), सम बेगम, पूजा वर्मा, ममता वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
'यूजर चार्ज' के खिलाफ सभासद का मोर्चा, हर घर से वसूली पर रोक लगाने की उठाई मांग
रितेश मिश्रा
संडीला (हरदोई)। संडीला नगर पालिका के सभासद अर्पित वैश्य ने उत्तर प्रदेश में प्रत्येक घर से वसूले जा रहे 'यूजर चार्ज' को जनविरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने विधान परिषद सदस्य एवं याचिका समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर सरकार से 6 मार्च 2021 की गजट अधिसूचना में संशोधन कराने की अपील की है।ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका पहले से ही हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और अन्य कर वसूल रही है। ऐसे में हर घर पर अतिरिक्त 'यूजर चार्ज' लगाना आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने जैसा है। सभासद का कहना है कि इस शुल्क को लागू करते समय गरीब, मजदूर और निम्न आय वर्ग के परिवारों की आर्थिक स्थिति का ध्यान नहीं रखा गया, जिससे यह व्यवस्था अव्यावहारिक और अन्यायपूर्ण प्रतीत होती है।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन नगर पालिका की मूल जिम्मेदारी है, जिसके लिए पहले से कर लिया जाता है। ऐसे में उसी सेवा के लिए अलग से शुल्क वसूलना उचित नहीं है।अर्पित वैश्य ने एमएलसी से अनुरोध किया कि वे इस मुद्दे को मुख्यमंत्री और विधान परिषद के समक्ष उठाकर जनहित में यूजर चार्ज व्यवस्था को समाप्त कराने अथवा इसमें आवश्यक संशोधन कराने की पहल करें। ज्ञापन के साथ नगर के सम्मानित नागरिकों और सभासदों के हस्ताक्षर भी संलग्न किए गए हैं।
ज्येष्ठ के अंतिम शनिवार पर युवा उद्यमी सूर्या गुप्ता ने कराया विशाल भंडारा, उमड़ी भीड़

रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई:* ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी में आम जनमानस को राहत देने के लिए प्रसाद वितरित करवाने का विशेष महत्व है, तप सेवा दान और भक्ति का महीना माना जाता है। इसलिए जलपान शर्बत प्याऊ भंडारा जैसे आयोजन के माध्यम से मानव सेवा और परोपकार का संदेश देता है। इसी क्रम में बनियनखेड़ा निवासी युवा उद्यमी सूर्या गुप्ता उर्फ लिटिल ने  अपने कछौना कस्बे के निज निवास पर ज्येष्ठ माह के अंतिम शनिवार को भंडारे का आयोजन किया। इसमें बूंदी, पूड़ी, सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। इसमें राहगीरों, पुरुष, महिलाओं, बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस माह में भगवान हनुमान जी की उपासना का विशेष महत्व है, क्योंकि वह भक्ति, सेवा और समर्पण के प्रतीक है। हनुमान जी के ध्यान से विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस विशाल भंडारे के आयोजन में धार्मिक आस्था और सेवा भाव का सुंदर दृश्य देखने को मिला। इस तरह के आयोजन से समाज में एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव, भाईचारा से सद्भाव बढ़ता है। इस अवसर पर प्रबुद्धजन, जन प्रतिनिधि गण सभासद,  शिक्षक गण, व्यापारियों ने बढ़कर भागीदारी की। व्यापार मंडल संरक्षक रामखेलावन गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, मनोज गुप्ता, निलेश गुप्ता, रुद्र प्रताप सिंह, युवा नेता संचित अग्रवाल, गौतम कनौजिया, श्रीश मिश्रा, रविंद्र कुमार सिंह, दुर्गेश सिंह, लालन गुप्ता, पूर्व सभासद धर्मेंद्र सिंह, मुकेश कुमार सिंह उर्फ गोलू, बबलू गुप्ता, अंशु गुप्ता, रामू गुप्ता, सी.एस. गुप्ता, अनुज गुप्ता, रोहित गुप्ता, युवा कवि अवलोक श्रीवास्तव, शिक्षक अमृतलाल शर्मा, आशुतोष प्रजापति, मैनेजर बसंत सिंह, मनीष सिंह, आलोक राठौर, योगेंद्र राठौर, अनुज गुप्ता, धीरेंद्र गुप्ता, भल्ले अग्रवाल, पंकज यादव, लालता सिंह, मनीष चौरसिया, विनय तिवारी, अनिल गुप्ता उर्फ मंटू सहित पुरुष, महिलाओं, बच्चों ने बढ़कर  सहयोग किया। पूरे समय में वातावरण में भक्ति एवं सेवा का भाव दिखाई दिया।
सरकारी उपेक्षा की भेंट चढ़ा नलकूप
धान की रोपाई सिर पर, पानी को तरस रहे गौतरा के किसान

रितेश मिश्रा
हरदोई। विकास खंड माधौगंज की ग्राम पंचायत गौतरा (तहसील बिलग्राम) में सरकारी धन के दुरुपयोग और विभागों की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। वर्ष 2012-13 में सरकार द्वारा किसानों की सहूलियत और सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगभग 30 से 32 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से सरकारी नलकूप संख्या बी.जी. 182 का निर्माण कराया गया था। लेकिन विडंबना देखिए कि निर्माण के एक दशक बीत जाने के बाद भी यह नलकूप सफेद हाथी साबित हो रहा है।
स्थानीय किसान अनिल कुमार अवस्थी ने बताया कि सिंचाई विभाग और विद्युत विभाग की आपसी उदासीनता और घोर अनदेखी के कारण यह नलकूप पिछले कई सालों से धूल फांक रहा है। किसानों का आरोप है कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी गईं, लेकिन हर बार आश्वासन के सिवा कुछ हाथ नहीं लगा। अधिकारी मूकदर्शक बने बैठे हैं और धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
धान की रोपाई संकट में, किसानों की आजीविका पर खतरा
वर्तमान में धान की रोपाई का सीजन शुरू हो चुका है। किसानों के सामने सबसे बड़ा संकट पानी का है। नलकूप चालू न होने से किसानों को महंगे दामों पर निजी साधनों से सिंचाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे उनकी लागत दोगुनी हो रही है। कई गरीब किसानों के पास तो सिंचाई का कोई दूसरा साधन भी नहीं है। ऐसे में उनकी जीविका पर सीधा संकट मंडराने लगा है।
गौतरा के पीड़ित किसानों ने पत्रकार बंधुओं के माध्यम से सरकार और जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस जनहित के मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया जाए। किसानों की मांग है कि दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए और नलकूप संख्या बी.जी. 182 को तत्काल प्रभाव से चालू कराया जाए, ताकि किसानों की फसल बर्बाद होने से बच सके।।
हरदोई एडीएम दीपाली भार्गव  ने किया पिहानी नगर पालिका का औचक निरीक्षण:

विकास कार्यों में ढिलाई बरतने पर लगाई कड़ी फटकार!

रितेश मिश्रा
हरदोई की अपर जिलाधिकारी ने अरूआ के गोद लिए विद्यालय की जानी हकीकत, ईओ को समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए दिए निर्देश
पिहानी,हरदोई।सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों में  निर्धारित मानक व गुणवत्ता मे  बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  अपर जिलाधिकारी राजस्व एवं वित्त दीपाली भार्गव ने शनिवार को  नगर पालिका परिषद क्या अधिकारियों का कर्मचारियों को उक्त संदर्भ में निर्देश दिया। एडीएम ने कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण करते हुए विभिन्न विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की की फाइलों का बालिका से निरीक्षण किया ।समीक्षा बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी ईओ अमित कुमार सिंह से शहर में चल रही विकास योजनाओं, बजट के सदुपयोग और सबसे महत्वपूर्ण—सफाई व्यवस्था की प्रगति रिपोर्ट तलब की।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपावली भार्गव ने अरूआ स्थित नगर पालिका द्वारा गोद लिया गया विद्यालय के बारे में कराए गए कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की, उन्होंने इस विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए मुहैया कराई जा रही आधारभूत सुविधाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रस्तावित योजनाओं की एक-एक कर समीक्षा की।
उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि विद्यालय के कायाकल्प में कोई कसर न छोड़ा जाए और सभी अधूरे कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
पल्स पोलियो अभियान को लेकर विशाल जागरूकता रैली, कल से शुरू होगा महाअभियान

रितेश मिश्रा


हरदोई। जनपद में 28 जून से 06 जुलाई 2026 तक चलने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की सफलता के लिए आज शनिवार (27 जून) को एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पांडेय ने गांधी भवन परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने गगनभेदी नारों के साथ आमजन को बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए प्रेरित किया ।

रैली में बड़ी संख्या आशा, आशा संगिनी, ए०एन०एम० एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे | रैली का निर्देशन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ० आर०के० सिंह द्वारा किया गया | इसके अतिरिक्त रैली में अर्बन नोडल एनयूएचएम, सीएमओ कार्यालय के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर, गावी-जेएसआई के जिला समन्वयक आदि उपस्थित रहे |

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने बताया कि अभियान के पहले दिन यानी 28 जून को 'बूथ दिवस' मनाया जाएगा । इसके लिए पूरे जिले में 1,792 पोलियो बूथ बनाए गए हैं । इसके बाद 29 जून से 06 जुलाई 2026 तक स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी । जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के मुताबिक इस अभियान के तहत जनपद के 0 से 5 वर्ष तक के लगभग 5 लाख 32 हजार बच्चों को 'दो बूंद जिंदगी की' देने का लक्ष्य रखा गया है । इसके लिए ईंट-भट्टों, निर्माण स्थलों और दूर-दराज के क्षेत्रों (हाई रिस्क एरिया) पर विशेष नजर रखी जाएगी ताकि कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रहे । अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्जवल और स्वस्थ भविष्य के लिए उन्हें पोलियो बूथ पर ले जाकर दवा जरूर पिलवाएं ।
विवाहित युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ घर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या
रितेश मिश्रा

कछौना(हरदोई):कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम चौरा में विवाहित युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से गांव समेत पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शनिवार की सुबह परिजनों को जानकारी हुई। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली कछौना टीम, क्षेत्राधिकारी प्रभा पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने पहुंचकर दोनों समन को उतरवा कर विधि कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।

कोतवाली कछौना के ग्राम चौरा मजरा पतसेनी देहात में जवाहर का 30 वर्षीय पुत्र श्रवण ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। जवाहर की पुत्री थाना बेनीगंज ग्राम फत्तेपुर में ब्याही थी। जहां पर जवाहर के पुत्र श्रवण का लगभग 2 वर्ष से अधिक समय से आना जाना था। इसी बीच फत्तेपुर में सोबरन की पुत्री कुंती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया जिसको लेकर परिवार में वाद विवाद होता था। इन दोनों के संबंधों को लेकर बीती 23 जून को ग्राम फत्तेपुर में विवाद हुआ था।

परिजनों की शिकायत पर श्रवण का शांति भंग में चालान भी हुआ था। 24 जून को श्रवण अपने गांव चौरा वापस आ गया था। 25 जून को कोतवाली कछौना के पास स्थित लंगड़े दास बाबा कुटी मंदिर के परिसर में श्रवण व प्रेमिका के मध्य स्थानीय लोगों की मौजूदगी में सुलह समझौता हुआ। लड़की के भाई ने कहा कि तुम श्रवण के साथ जाकर रहो और हमारे परिवार व दुनिया से दूर हो जाओ। श्रवण अपनी प्रेमिका कुंती को लेकर अपने गांव चौरा आ गया। मृतक श्रवण के तीन मासूम बच्चे हैं। 26 जून को दोनों ने संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगा ली जिसकी जानकारी परिजनों को तड़के सुबह हुई। थोड़ी देर में यह घटना पूरे क्षेत्र आग की तरह में फैल गई। आला अधिकारियों के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी बिंदुओं की गहन जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाये।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि घटना से सम्बंधित सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी प्रभा पटेल के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की गई। मृतक के बुजुर्ग माता-पिता नेत्रहीन हैं, साथ ही पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना को लेकर लोगों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं जारी हैं।
रोडवेज परिचालक को जख्मी कर दो हजार लूटे, जाँच मे जुटी पुलिस
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।कस्बे के मौलागंज बस स्टैंड पर दिन दहाड़े एक युवक ने रोडवेज परिचालक को जख़्मी कर उससे दो हज़ार रूपए छीन कर फरार हो गया। परिचालक ने पुलिस को घटना की लिखित सूचना दी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।रोडवेज बस संख्या यूपी 78 एल टी 5750 के परिचालक अवधेश कुमार पुत्र भईया लाल निवासी मोहल्ला कटरा के अनुसार वह शाहजहांपुर डिपो मे परिचालक है शुक्रवार दोपहर वह बस लेकर कानपुर के लिए निकला था हरदोई बाईपास पर एक अज्ञात व्यक्ति उसकी बस से बैठकर शाहाबाद आया और बस स्टैंड पर उस व्यक्ति ने उसे भय दिखाते हुए लोहे की पटिया से उस पर वार कर लहू लुहान कर दिया और हाथ मे पकड़े किराये के दो हजार रूपए छीन कर भाग गया। उसने पुलिस सहायता केंद्र मौलागंज पर ड्यूटी रत पुलिस कर्मियों को घटना की सूचना दी लेकिन आरोपी तब तक भाग गया था।
         पीड़ित की लिखित सूचना लेकर पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।