/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png StreetBuzz कन्नौज: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान Kannuaj
कन्नौज: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान

पंकज श्रीवास्तव/विवेक कुमार

कन्नौज जिले के जलालाबाद ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पांडेपुरवा निवासी रामकिशोर पांडे पुत्र गिरजा शंकर पांडे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही जसोदा चौकी से दरोगा अशोक कुमार व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

मामले की जानकारी देते हुए दरोगा अशोक कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।
कन्नौज मे कॉलर्स से धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा
पंकज कुमार श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश में चल रहा था पीआरवी कॉलर्स से धोखाधड़ी का बड़ा खेल, कॉलर्स को फोन कर समस्या समाधान के लिया वसूले जा रहे थे रूपए, पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, इन आरोपियों में प्रदेश के कई जनपदों में पीआरबी के कॉलर्स से उनको फोन कर वसूली की है।

जनपद कन्नौज में यूपी-112 के कॉलर्स से धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के 02 सदस्यों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है पुलिस को जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 04 मोबाइल फोन व फर्जी अधिवक्ता पहिचान पत्र व 2,900/- रूपये नगद बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने घटना को लेकर बताया पिछले कुछ समय से जनपद कन्नौज के पीआरवी वाहनो के कर्मियों से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दो पहिया  चार पहिया पीआरवी वाहनों के सीयूजी नंम्बरो पर फोन करके स्वयं को यूपी 112 मुख्यालय का कर्मी बताकर पूर्व के इवेंट का विवरण ( कालर का नाम, मो0नं0, विपक्षी का नाम तथा एटीआर आदि) नोट किये जा रहे थे  तथा पी0आर0वी0 से प्राप्त कालरो के मो0नं0 पर फोन करके कॉलर को लोकल थाने का सिपाही, दीवान, लेखपाल, अधिवक्ता बताते हुए इवेंट की जांच करने व कॉलर का काम कराने का झांसा देकर कॉलर को व्हाट्सपर पर अलग -2 क्यूआर कोड भेजकर उसमें रुपये ट्रांसफर कराये जा रहे है । मामले में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कॉलर 1.घनश्याम पुत्र सतीशचन्द्र निवासी ग्राम कटरा पोस्ट भुन्ना थाना ठठिया जनपद कन्नौज से दो बार में 3,000 रूपये, 2. रमन प्रकाश पुत्र श्री रामदयाल निवासी ग्राम कनौली थाना तिर्वा जनपद कन्नौज से 1,000 रूपये, 3. विनोद कुमार पुत्र सियाराम यादव निवासी ग्राम चिंतापुर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज से चार बार में 7,000 रूपये धोखाधड़ी करके डलवाये गये तथा 4. शांति देवी उर्फ रामकाली पत्नी रामस्वरूप निवासी रामपुर शादी पो0 सतोरा कन्नौज से रूपये ठगने का प्रयास किया गया ।  आरोपियों ने जनपद कन्नौज सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में भी यूपी-112 के कॉलर के साथ धोखाधड़ी कर रूपये ट्रांसफर कराये गये है जिसके सम्बन्ध में जाँच की जा रही है । पुलिस ने इस मामले में अमन कुमार तिवारी उर्फ मुल्ली पुत्र विष्णुदयाल व रामवीर पुत्र स्व0 बाबूराम को पूछताछ हेतु यूपी 112 कन्नौज बुलाया गया जहां आरोप सत्य पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया ।

पूछताछ में आरोपियों का कबूलनामा :- आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि हम लोगों ने रामवीर की आई0डी0 पर दो सिम कार्ड लिये थे, जिनसे अमन  कुमार तिवारी उर्फ मुल्ली यूपी-112 मुख्यालय का कर्मचारी बनकर पी0आर0वी0 बाहनों के सी0यू0जी0 पर फोन करता था तथा फीडबैक लेने के नाम पर पी0आर0वी0 कर्मी से पूर्व के ईवेंट का विवरण (कालर का नाम, मो0नं0, विपक्षी का नाम तथा एटीआर आदि) प्राप्त कर लेता था, तथा पी0आर0वी0 से प्राप्त कॉलर के नम्बर पर लोकर थाना का पुलिस कर्मी/लेखपाल/अधिवक्ता बनकर कॉलर की समस्या का समाधान करने/कराने का झांसा देकर पैसे की मांग करता था तथा कॉलर के व्हाट्सप पर उपरोक्त नम्बरों से जनपद शाहजहाँपुर के जनसेवा केन्द्रों व दुकानों के क्यू0आर0 कोड भेजकर कॉलर से रूपये उसमें डलवा लेते थे तथा बाद में जनसेवा केन्द्रों व दुकानों से नगद रूपये ले आते थे ।
कन्नौज में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

पंकज कुमार श्रीवास्यव


कन्नौज। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने परीक्षा के लिए स्थापित कंट्रोल रूम तथा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, संचार व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों से प्राप्त होने वाली सूचनाओं की निगरानी प्रणाली तथा परीक्षा संचालन संबंधी तैयारियों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा पूरी निष्पक्षता और शुचिता के साथ संपन्न कराई जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल, संदिग्ध गतिविधि या परीक्षा की गोपनीयता भंग करने के प्रयास की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, सुरक्षा जांच, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके। इसके अलावा परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने का दावा किया है।