/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा किया गया सम्मान समारोह एवं काव्यगोष्ठी का आयोजन Maharashtra
बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा किया गया सम्मान समारोह एवं काव्यगोष्ठी का आयोजन
ठाणे । साहित्य,शिक्षा एवं संस्कृति को समर्पित  ट्रस्ट बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट,कल्याण पश्चिम, ठाणे द्वारा गुरुवार 11 जून 2026  की संध्या सम्मान समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन संस्थापक अध्यक्ष शिव कुमार सिंह के आवास पर किया गया।उक्त अवसर पर आकाशवाणी के उद्घोषक एवं वरिष्ठ कवि आनंद प्रकाश सिंह मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ ममता झा, डॉ मनीषा सिंह आमंत्रित थी।महाराष्ट्र साहित्य अकादमी द्वारा सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार एवं सम्मानमूर्ति रामकृष्ण सहस्रबुद्धे ने काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता किया।सम्मान समारोह का शुभारम्भ जागृति सिन्हा के सरस्वती वंदना से हुआ। तत्पश्चात अध्यक्ष शिवकुमार सिंह एवं सचिव सत्यभामा सिंह ने नागपुर से पधारे सम्मानमूर्ति रामकृष्ण सहस्रबुद्धे का पारम्परिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया।काव्य पाठ की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए संचालिका सुश्री रीना धीमान ने सर्वप्रथम कवयित्री रिंकी सिंह को काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया तत्पश्चात  मीनाक्षी,किरन तिवारी, सुमंगला,सुमित्रा सखी, कविता झा,जागृति सिन्हा,कुसुम तिवारी, अनिल कुमार राही,रंजन सरल, कवि एवं पत्रकार विनय दीप शर्मा,सदाशिव चतुर्वेदी, रोशनी किरन,बिट्टू जैन, सत्यभामा सिंह ज़िया, रीना धीमान ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से सभी को प्रमुदित कर दिया।काव्य पाठ के दूसरे दौर में वरिष्ठ कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने संचालक की भूमिका निभाते हुए बाहुबली सिंह को काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया तत्पश्चात ओम प्रकाश सिंह निडर, ए. पी. द्विवेदी ,शिव कुमार सिंह,डॉ ममता झा,डॉ मनीषा सिंह,मुख्य अतिथि आनंद प्रकाश सिंह (स्त्री हो, जो तुम कंठ से नहीं गाती, तुम राग हो जिसे ब्रह्माण्ड को गाना है ) की विविध विषयों पर आधारित कविताओं ने सुन्दर समां बांध दिया।अध्यक्ष एवं सम्मानमूर्ति रामकृष्ण सहस्रबुद्धे अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में सभी काव्य पाठों की सराहना करते हुए भावपूर्ण -(पूछ रहा हूँ उत्तर दे दो..राम लिखा एक पत्थर दे दो )काव्य प्रस्तुति दी। उक्त गोष्ठी में उपस्थित सभी साहित्यकारों का सम्मान संस्था द्वारा पुष्पगुच्छ एवं उपहार देकर किया गया।ट्रस्ट के उपाध्यक्ष ए पी द्विवेद ने मुख्य अतिथि, अध्यक्ष, संचालक द्वय एवं सभी उपस्थित कवियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कोली समुदाय के मुद्दों का समाधान निकालने के लिए मंगल प्रभात लोढ़ा ने दिया निर्देश


मुंबई | गिरगांव चौपाटी से कोली समुदाय की नौकाएं हटाने के कारण उत्पन्न स्थिति का राज्य के मंत्री और स्थानीय विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने तत्काल संज्ञान लिया है और संबंधित तंत्र को आवश्यक निर्देश दिए हैं। इस संदर्भ में, कोली समाज के प्रतिनिधियों ने  मंगल प्रभात लोढ़ा से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा। उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए, मंगल प्रभात लोढ़ा ने तत्काल बृहन्मुंबई महानगरपालिका के सह-आयुक्त और मत्स्य पालन विभाग के आयुक्त से टेलीफोन पर संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कोली समुदाय के साथ समन्वय बनाकर सहयोग करने और कोई भी कार्रवाई करते समय उनकी आजीविका व पारंपरिक अधिकारों का व्यापक विचार करने के स्पष्ट निर्देश दिए। गिरगांव चौपाटी परिसर मुंबई की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और यहाँ लंबे समय से कोली समाज पारंपरिक तरीके से अपनी आजीविका चला रहा है। इस पृष्ठभूमि में, विकास कार्यों और स्थानीय लोगों के अधिकारों के बीच संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, इस बात पर उन्होंने जोर दिया। इस संदर्भ में मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि गिरगांव चौपाटी पर कोली समुदाय का मुद्दा अत्यंत संवेदनशील है। प्रशासन और स्थानीय समुदाय के बीच उचित समन्वय बनाकर ही इस समस्या का हल निकाला जाना चाहिए। जब तक कोली समुदाय के लिए गिरगांव चौपाटी पर उचित स्थान या वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं हो जाती, तब तक हम उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। मुंबई सबसे पहले कोली समुदाय की है। कोली समुदाय की आजीविका और उनके पारंपरिक अधिकारों का सम्मान करते हुए सकारात्मक समाधान निकले, इसके लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।”
इस मामले में सभी संबंधित घटकों के बीच संवाद के माध्यम से मार्ग निकालने को प्राथमिकता दी जाएगी और जल्द ही इस पर सकारात्मक समाधान निकलेगा, ऐसा विश्वास उन्होंने व्यक्त किया है।
मीरा भायंदर में साफ सफाई के लिए मैदान में उतरे बीजेपी नगरसेवक
भायंदर। मीरा भायंदर शहर के भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता के मार्गदर्शन में सभी नगरसेवक और नगरसेविकाओं द्वारा बीएमसी के सफाई कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों और अधिकारियों के सहयोग से अपने अपने प्रभागों में गटर सफाई, डीप क्लीनिंग, मच्छर की दवा का छिड़काव का काम किया जा रहा है। प्रभाग समिति 5 में स्थानीय नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे के साथ सभापति नगरसेवक दिनेश जैन, नगरसेवक संजय पवार, सुमित सिंह तथा रजनी मिश्रा ने सफाई निरीक्षक अनिल राठौड़ तथा बीएमसी के सफाई कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के साथ वार्ड क्रमांक  20, 21 तथा 22 में संपूर्ण परिसर की साफ सफाई की। स्थानीय जनता इस काम को देखकर बेहद खुश नजर आ रही थी।
मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर  बीएमसी कर्मचारी सजग
मुंबई । बृहन्मुंबई महानगरपालिका जी-दक्षिण स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग के स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विरेंद्र वी.मोहिते साहेब के मार्गदर्शन एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष सार्दुल,डॉ अमोल दर्रोई व समाज विकास अधिकारी राजेश सुरवाडे के संयोजन में गुरुवार 11 जून 2026 को मानसून पूर्व मलेरिया,डेंग्यू रोकथाम अभियान चलाया गया।बीडीडी चाल एन एम जोशी मार्ग लोअर परेल मुंबई के क्षेत्र में नवीन बांधकाम प्रगति पर होने के कारण क्षेत्र के परिसर में एनाफिलीज मच्छर द्वारा प्रसारित होने वाला मलेरिया महामारी बढ़ने ना पाए इस उद्देश्य से क्रुसेड एक्टिविटी की गई जहां स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य सुरक्षा संदेश,बैनर डिस्प्ले तथा रक्त जांच के साथ स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन एम एच कंपाउंड स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रज्योत चव्हाण ने किया जहां सैकड़ों नागरिकों ने खांसी,बुखार,दर्द, डायरिया,ब्लडप्रेशर जांच के साथ औषधि लेकर लाभ लिया। उक्त कार्यक्रम में सर्वेलेंस निरिक्षक सुनील मोरे, कीटनाशक अधिकारी प्रवीण सांगले,समन्वयक मनीष बनकर,अन्वेषक विनय कुमार शर्मा, संतोष खांबे,नवीन चोपड़े के साथ स्वास्थ्य केंद्र की परिचायिकाओं में ए.एन.एम. शोभा निकम,ज्योति कदम, अरुणा चिपलूनकर,रेश्मा अकिरकर,वर्षा जाधव, शर्मिला सालूंखे, निवेदिता उडिलकर, सुनंदा कांबले,निलिमा साहनी, सानिका पुराडकर,संघमित्रा शिंदे,रुपाली खेसकर,अश्विनी पवार,रिजवाना रखांगी,कविता चौगुले,कविता दोरकर,काजल खंडारे,चंद्रकांत सागरे,शोभा निकम,दर्शन कवारी उपस्थित थीं।मुफ्त स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर के साथ मनपा अधिकारियों ने बीडीडी चाल में चल रहे नवीन बांधकाम स्थल पर मिटिंग लेकर बांध काम कर्मचारियों को एनाफिलीज मच्छर के लार्वा ब्रीडिंग से बचाव व सावधान रहने हेतु अवगत कराया।
मुंबादेवी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु के लिए विशेष दर्शन-पूजन
मुंबई। लगातार सबसे लंबे समय तक देश की सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का ऐतिहासिक गौरव प्राप्त करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र के निरंतर विकास हेतु आज मुंबा देवी मंदिर में विशेष दर्शन-पूजन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के मनपा बेस्ट समिति सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने माँ मुंबादेवी के चरणों में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में नगरसेवक आकाश पुरोहित, सुनील गनाचार्य, अजय सिंह, संतोष मेडेकर, रमाकांत गुप्ता तथा संजय वाकोडे सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा में हुई अभूतपूर्व वृद्धि की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।
सिद्धिविनायक कॉरिडोर से बदलेगी मंदिर परिसर की तस्वीर : आचार्य पवन त्रिपाठी
मुंबई।  विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर, प्रभादेवी के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने एक पत्रकार परिषद के माध्यम से बताया कि 500 करोड रुपए की विकास योजना से मंदिर परिसर की तस्वीर पूरी तरह से बदल जाएगी। महाकाल मंदिर कॉरिडोर की डिजाइन टीम ही सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर का काम कर रही है। आचार्य त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर के विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी सुरक्षित रखा जाएगा। पहले चरण में भव्य प्रवेश द्वारा और 120 गाड़ियों की पार्किंग बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि श्री सिद्धिविनायक मंदिर विश्व भर में रहने वाले गणेश भक्तों की आस्था का केंद्र है इसलिए इस पर कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए।
भारत विकास परिषद भांडुप शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न
मुंबई। भारत विकास परिषद भांडुप शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह रविवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में समाजसेवा, संगठन एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में  श्री पराग बने  ट्रस्टी पराग विद्यालय भांडुप। उन्होंने अपने संबोधन में भारत विकास परिषद के सेवा, संस्कार एवं समर्पण के मूल्यों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं। समारोह में भारत विकास परिषद पश्चिम क्षेत्र के संयुक्त महासचिव महेश शर्मा, मुंबई कोंकण प्रांत के महासचिव सीमांत प्रधान, प्रांत के सह संगठन मंत्री स्वामीनाथ मिश्रा तथा प्रांत के सेवा सदस्य के आर सिंह का सानिध्य प्राप्त हुआ।
दायित्व ग्रहण समारोह के दौरान भांडुप शाखा की नई कार्यकारिणी को आगामी कार्यकाल के लिए दायित्व सौंपे गए। नई टीम में संजय शुक्ला ने अध्यक्ष, श्रीनिवास नागराल ने सचिव तथा मुकेश स्वर्णकार ने कोषाध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन की भावी योजनाओं, सेवा कार्यों तथा सामाजिक दायित्वों पर प्रकाश डालते हुए नई कार्यकारिणी से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत एवं सभी पदाधिकारियों के अभिनंदन के साथ हुआ।
आजमगढ़ के समाजसेवी और उद्यमी दीपक राय का ठाणे में स्वागत
ठाणे ।  समाजसेवी और उद्यमी शांति सुदामा ग्रुप के चेयरमैन दीपक राय ने आज ठाणे का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उद्योगपति इंद्रेश राय के निवास पर मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा नगरसेवक मनोहर डूंबरे, युवा उद्योजक अंकित राय व शिप्रा राय भी उपस्थित थे। दीपक राय के आगमन पर सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनका स्वागत किया। दीपक राय भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के वरिष्ठ नेता के रूप में भी सक्रिय हैं। सामाजिक कार्यों, युवाओं को प्रोत्साहन देने और उद्यमिता को बढ़ावा देने के प्रयासों के कारण उन्हें युवाओं के बीच एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में देखा जाता है।
आजमगढ़ के विकास को लेकर दीपक राय से लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। उनके समर्थकों का मानना है कि उद्योग, रोजगार और सामाजिक क्षेत्र में उनके प्रयास आने वाले समय में क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
ठाणे दौरे के दौरान भी उन्होंने सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े लोगों से संवाद किया। दीपक राय को युवाओं के बीच ‘यूथ आइकॉन’ के रूप में भी पहचान मिल रही है।
गोपालापुर पहुंचकर एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने किया जन संवाद
मुंबई। भाजपा के आत्ममंथन व सामाजिक मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने बदलापुर विधानसभा अंतर्गत गोपालापुर गांव में सेक्टर संयोजक संतोष कुमार द्विवेदी पुत्र अनिल द्विवेदी के निवास पर सम्मानित क्षेत्रीय लोगों से जनसंवाद कर पार्टी के विकास कार्यों के प्रति उनकी राय ली। उनके साथ बदलापुर बीजेपी मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ला और भाजपा मंडल महामंत्री दिलीप गुप्ता सुमित अनेक लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रीय सम्मानित व्यक्तियों में समाजसेवी रामधारी तिवारी, राष्ट्रपति पुरस्कृत कृष्णदेव दुबे,अखिलेश परमानंद तिवारी , पूर्व प्रधान सुशील तिवारी पप्पू, ताड़कनाथ तिवारी टोनी, दयाशंकर तिवारी , अरुण कुमार तिवारी, उपेन्द्र तिवारी, किक्के सन्तोष दूबे ,अरूणेन्द्र दूबे ,सर्वेश दूबे,अभिषेक दूबे, आराध्य दूबे, आदर्श दूबे ,बाबू दूबे ,साहिल दूबे, प्रयाग, अथर्व, संजय तिवारी ,राजनाथ तिवारी, कैलाश पाण्डेय सरपंच, विनय सिंह, राहुल सिंह ,कृष्ण कुमार तिवारी  परविन्द तिवारी, विरेन्द्र तिवारी आदि का समावेश रहा।
पालघर संत हत्याकांड के दोषियों को कब मिलेगी सजा ? पीड़ित परिवारों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
मुंबई । पालघर संत हत्याकांड में मारे गए संतों एवं चालक के परिजनों ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने, हत्याकांड के दोषियों को शीघ्र एवं कठोर सजा दिलाने तथा पालघर में दिवंगत संतों का स्मारक बनाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया। समाजसेवी अरुण शुक्ल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में चालक तेलगंडे की माता निर्मला तेलंगडे एवं उनके दो अबोध बच्चे, संत सुशील गिरि की बहन सपना मिश्रा तथा सहयोगी बृजेश पांडे शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष घटना से प्रभावित परिवारों की वर्तमान स्थिति और उनकी समस्याओं को विस्तार से रखा।
अरुण शुक्ल ने बताया कि परिजनों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, मामले के सभी दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाई जाए तथा पालघर में दिवंगत संतों की स्मृति में एक भव्य स्मारक का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इन सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ब्रजमोहन पांडे एवं विधायक संजय उपाध्याय के सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि पालघर में संतों और उनके चालक की भीड़ द्वारा की गई हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था। घटना के वर्षों बाद भी परिजन न्याय, सम्मान और पुनर्वास की मांग को लेकर प्रयासरत हैं तथा मुख्यमंत्री से हुई यह मुलाकात उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।