/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1705416222766666.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1705416222766666.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1705416222766666.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1705416222766666.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1705416222766666.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1705416222766666.png StreetBuzz रामपथ को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नो वेंडिंग जोन पर सख्ती की मांग Ayodhya
रामपथ को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नो वेंडिंग जोन पर सख्ती की मांग
* व्यापारियों ने महापौर का जताया आभार

अयोध्या धाम। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अयोध्या धाम की एक महत्वपूर्ण बैठक एक निजी होटल में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से रामपथ क्षेत्र में बढ़ते अवैध अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था तथा स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
बैठक में अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि रामपथ पर पोस्ट ऑफिस से लेकर श्रीराम हॉस्पिटल तथा रेलवे स्टेशन मार्ग तक ठेला-रेहड़ी एवं फुटपाथ पर अस्थायी दुकानें लगाकर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण के कारण लगातार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इससे स्थानीय दुकानदारों के साथ-साथ अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को भी आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
महापौर ने कहा कि व्यापारियों और आम नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उक्त क्षेत्र को "नो वेंडिंग जोन" घोषित किया गया है। इस निर्णय का बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने स्वागत करते हुए महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उन्हें धन्यवाद एवं साधुवाद दिया।
व्यापारियों ने मांग की कि नो वेंडिंग जोन के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए ताकि रामपथ की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और स्थानीय व्यापार प्रभावित न हो। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि कुछ लोगों द्वारा लगाए जा रहे इस आरोप में कोई सत्यता नहीं है कि स्थानीय व्यापारी ही ठेला-रेहड़ी लगवाते हैं। व्यापारियों ने ऐसे आरोपों को निराधार और भ्रामक बताया।
बैठक में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, महामंत्री नंदलाल गुप्ता, विनोद पाठक, सरदार चरणजीत सिंह, राकेश गुप्ता, जितेंद्र मोदनवाल, विकास रसकुंज, महेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र कसौधन, बलराम कसौधन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
शौचालय जाने के विवाद में पिता और घरवालों ने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला, बचाने गई पत्नी गंभीर रूप से घायल
पत्नी रेनू भी हमले में घायल हो गई

शाम को भी महिलाओं के बीच हुआ था विवाद

इतनी तेज किया वार कि सीने में धंस गई लकड़ी


अयोध्या ।यूपी के अयोध्या में सोमवार की सुबह 04:45 बजे शौचालय के इस्तेमाल को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि माता-पिता, भाई और बहन ने मिलकर राधेश्याम यादव (30) की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि उनकी पत्नी रेनू यादव गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।घटना कैंट थाना क्षेत्र के ककरही बाजार की है। यहां के निवासी मौजीलाल यादव के आमने-सामने दो मकान बने हैं। एक मकान में उनका बड़ा बेटा राधेश्याम यादव अपनी पत्नी रेनू और 10 साल के बेटे के साथ रहता था। जबकि, सामने बने दूसरे मकान में वह अपनी पत्नी मीना देवी, छोटे व अविवाहित बेटे घनश्याम यादव के साथ रहते हैं।

दोनों परिवारों के बीच राधेश्याम के घर में बने शौचालय के उपयोग को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार की भोर में मौजीलाल उसी मकान में शौच के लिए गए थे। वहां राधेश्याम ने उन्हें रोक लिया। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर घनश्याम, मीना और घनश्याम की जनौरा निवासी बहन अनीता मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि चारों ने मिलकर राधेश्याम पर चारपाई की पट्टी और डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी रेनू भी हमले की शिकार हो गईं। इससे उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। मोहल्लेवासियों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया गया। रेनू का इलाज चल रहा है। घटना के बाद एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, थाना प्रभारी संदीप सिंह मौके पर आए।

फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य एकत्र किए। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। सीओ सिटी ने बताया कि रेनू की तहरीर पर मौजीलाल, घनश्याम, मीना और अनीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बाप-बेटे में लंबे समय से विवाद था। तारापुर रजौली स्थित एक जमीन के बंटवारे को लेकर भी उनमें कहासुनी हुई थी। रविवार की शाम को महिलाओं में इन्हीं बातों को लेकर विवाद हुआ था। सूत्रों के अनुसार, हसनू कटरा चौकी की पुलिस भी शाम को मौके पर आई थी और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया था, लेकिन सुबह तक यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राधेश्याम के सीने, हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। आरोपियों ने गुस्से में इतनी तेज वार किए कि उनके सीने में लकड़ी धंस गई। माना जा रहा है कि इसी वजह से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं, में ही चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम किया।