/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png StreetBuzz तमिलनाडु के राज्यपाल ने थलपति विजय को दूसरी बार लौटाया, अब कैसे बनेगी सरकार? India
तमिलनाडु के राज्यपाल ने थलपति विजय को दूसरी बार लौटाया, अब कैसे बनेगी सरकार?

#tamilnadugovernorrajenderadamantsendsvijaybackfromrajbhavan

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस अभी बरकरार है। विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बने एक्टर विजय की टीवीके यानी तमिलगा वेत्त्री कझगम गठबंधन सरकार बनाने की कोशिशों में जुटे हैं। इसी क्रम में टीवीके प्रमुख विजय आज एक बार फिर राजभवन पहुंचे और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। हालांकि राज्यपाल ने साफ संकेत दे दिए हैं कि केवल सबसे बड़ी पार्टी होने भर से सरकार बनाने का रास्ता आसान नहीं होगा।

राज्यपाल ने दो बार बैरंग लौटाया

टीवीके प्रमुख विजय दो बार राज्यपाल से मिल चुके हैं। मगर दोनों बार लोकभवन से खाली हाथ लौटना पड़ा है। इस तरह अब तक तमिलनाडु में सरकार गठन की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। राज्यपाल अब भी थलापति विजय के दावों और नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं। राज्यपाल पहले बहुमत के लिए 118 विधायकों के साइन देखना चाहते हैं, तभी वह विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे।

दो दिन दो दूसरी बार खाली हाथ लौटे

पहले बुधवार को विजय लोकभवन गए थे। अब एक्टर विजय ने गुरुवार को भी लोकभवन का दौरा किया और राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान सरकार बनाने के लिए अपनी दावेदारी दोहराई। मगर दो दिन में दोनों मुलाकातों में बात नहीं बन पाई। सूत्रों का कहना है कि विजय आज एक बार फिर लोकभवन से खाली हाथ लौटे। दूसरी बार गवर्नर से मुलाकात पर भी बात नहीं बनी। राज्यपाल विजय के नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं। पहले वह बहुमत वाला नंबर देखना चाहते हैं।

सरकार गठन में पेंच फंसने पर बीजेपी पर भड़की कांग्रेस

तमिलनाडु में टीवीके की अगुवाई में नई सरकार के गठन में पेंच फंसने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी के करीबी नेता और सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि हम सबको पता है कि तमिलनाडु में लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है। लोगों ने एक नए नेता के लिए वोट किया है। टीवीके से 108 विधायक चुने गए हैं और कांग्रेस के समर्थन से यह संख्या बढ़कर 113 हो जाएगी। राज्यपाल भाजपा के पूर्व नेता हैं, हमें पता है कि भाजपा, दिल्ली यह नहीं चाहती कि विजय (TVK प्रमुख विजय) मुख्यमंत्री बनें। इसलिए राज्यपाल इसे टाल रहे हैं, तमिलनाडु में भाजपा का सिर्फ एक विधायक है और उसके साथ भी भाजपा राजनीति करना चाहती है।

कांग्रेस ने दिया टीवीके को समर्थन

दरअसल,सरकार बनाने की कोशिश में टीवीके को कांग्रेस ने समर्थन दिया है। कांग्रेस ने डीएमके गठबंधन से अलग होकर विजय को समर्थन देने का फैसला किया। कांग्रेस के पांच विधायक टीवीके के साथ आए, लेकिन इसके बाद भी आंकड़ा केवल 112 तक पहुंच पाया। यानी बहुमत के जादुई आंकड़े 118 से अभी भी छह विधायक कम हैं। यही वजह है कि राज्यपाल ने फिलहाल शपथ ग्रहण को लेकर कोई हरी झंडी नहीं दी है।

नोएडा में सनसनीखेज खुलासा: छत से गिरने का मामला हत्या में बदला, पति-पत्नी गिरफ्तार
नोएडा/ दिल्ली। चौड़ा रघुनाथपुर गांव में युवक-युवती के तीन मंजिला मकान की छत से गिरने का मामला अब हत्या और हत्या के प्रयास में बदल गया है। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने मामले में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस के अनुसार सोमवार तड़के करीब 4 बजे सूचना मिली थी कि गजराज सिंह के मकान की छत से एक युवक और युवती नीचे गिर गए हैं। युवक सड़क पर गिरा, जबकि युवती बिजली के तारों से टकराते हुए नीचे गिरी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई थी।
मृतक की पहचान पुनीत चौहान के रूप में हुई है, जो नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। घायल युवती की पहचान विद्या दास के रूप में हुई है, जो रसूलपुर नवादा की रहने वाली बताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-22 के जी ब्लॉक से आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई हॉकी भी बरामद की है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुनीत चौहान उनकी पत्नी चंचल के संपर्क में था, जिससे आरोपी पति नाराज था। आरोप है कि पुनीत अपनी महिला मित्र के साथ माफी मांगने उनके घर पहुंचा था। इसी दौरान गुस्से में आकर पति-पत्नी ने दोनों की हॉकी से पिटाई कर दी।
पुलिस के मुताबिक मारपीट के दौरान पुनीत और उसकी महिला मित्र तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस घायल युवती के होश में आने और उसके बयान का इंतजार कर रही है।
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ परिजनों से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
बिहार में पूरा हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार, निशांत समेत कुल 32 ने ली मंत्री पद की शपथ

#biharcabinetexpansion

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नई टीम तैयार हो गई। पटना के गांधी मैदान में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार संपन्न हुआ।एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर इस पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

जेडीयू कोटे से 13 मंत्री बने

मंत्रिमंडल विस्तार में नीतीश कुमार की पार्टी (जेडीयू) का दबदबा देखने को मिला। जेडीयू की ओर से कुल 13 सदस्यों ने सम्राट कैबिनेट में मंत्री पद की गोपनीयता की शपथ ली। इसमें पुराने और अनुभवी चेहरों के साथ-साथ जातीय समीकरणों का भी पूरा ध्यान रखा गया है। मंत्रियों के शपथ ग्रहण में सबकी नजरें निशांत कुमार पर लगी हुई थीं।

पीएम मोदी ने निशांत कुमार को बुलाया

पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशांत कुमार को अपने पास बुलाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी और निशांत कुमार के बीच गर्मजोशी से बातचीत हुई, जिसने सभी का ध्यान खींचा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बेहद आत्मीय अंदाज में एक-दूसरे से मिले। दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए अभिवादन किया और कुछ देर बातचीत की। समारोह में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस मुलाकात को खास राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा।

पश्चिम बंगाल में नहीं थम रही हिंसा, शपथ ग्रहण से पहले सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या

#bjpleadersuvenduadhikaripersonalassistantshot_dead

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पोस्ट-पोल हिंसा जारी है। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य की सियासत में ऐसा खौफनाक अध्याय लिखा गया है, जिसने कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं। ताजा घटना में बुधवार को बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनका नाम चंद्रनाथ रथ बताया गया है।

कई दिनों से रची जा रही थी साजिश

शनिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले, भाजपा के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक और पूर्व वायुसेना जवान चंद्रनाथ रथ की सरेआम हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि हत्या की साजिश पिछले तीन-चार दिनों से रची जा रही थी और हमलावर लगातार रथ की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। इस सनसनीखेज वारदात ने राज्य की राजनीति और कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

ताबड़तोड़ बरसायीं गोलियां

मध्यमग्राम में सड़क पर सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये वारदात उस वक्त अंजाम दी गई जब बुधवार रात करीब 11 बजे चंद्रनाथ रथ कोलकाता से मध्यमग्राम लौट रहे थे। आरोप है कि बुधवार रात मध्यमग्राम में एक गाड़ी को घेर लिया गया और उस पर ताबड़तोड़ कई गोलियां चलाई गईं। चंद्रनाथ रथ लंबे समय से सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक के तौर पर काम कर रहे थे।

सीने और पेट में कई गोलियां लगीं

हमले में रथ को सीने और पेट में कई गोलियां लगीं। गाड़ी चला रहा ड्राइवर भी घायल हो गया। दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने चंद्रनाथ रथ को मृत घोषित कर दिया। बाद में डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि गोलियां उनके दिल को चीरते हुए निकल गई थीं, जिसके कारण उनकी मौत हुई।

क्या सुवेंदु अधिकारी थे निशाने पर?

इस वारदात के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या सुवेंदु अधिकारी की जान लेने की साजिश थी। दरअसल, जिस सफेद स्कॉर्पियो को निशाना बनाया गया, वह अक्सर सुवेंदु के काफिले का हिस्सा रहती है। चंद्रनाथ रथ कोलकाता पर जब हमला हुआ, वे सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार थे। इस गाड़ी पर ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा’ का बोर्ड लगा हुआ था। यह वही पहचान है जो आमतौर पर विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी की गाड़ियों की होती है। हमलावरों को शायद पक्की जानकारी थी कि सुवेंदु इसी रास्ते से गुजरने वाले हैं।

बिहार की 'सम्राट' कैबिनेट का विस्तार आज, बीजेपी-जेडीयू कोटा से ये नेता बन रहे मंत्री

#biharcabinetexpansion_2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आज उनकी नई कैबिनेट मिलने वाली है। आज बिहार में कैबिनेट विस्तार हो रहा है। दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है, जिसमें करीब 30 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है।

बीजेपी के मंत्रियों की संभावित लिस्ट

बीजेपी के कोटे से विजय कुमार सिन्हा और मंगल पांडेय समेत इन नेताओं का मंत्री बनना करीब-करीब तय है। देखिए पूरी लिस्ट

• विजय कुमार सिन्हा

• मंगल पाण्डेय

• रामकृपाल यादव

• दिलीप जायसवाल

• श्रेयसी सिंह

• लखेंद्र पासवान

• रमा निषाद

• प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

• अरूण शंकर प्रसाद

• संजय सिंह टाईगर

जदयू के कोटे से मंत्रियों की संभावित लिस्ट

जदयू के कोटे से इनका मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। अर्से बाद दामोदर रावत की फिर से कैबिनेट में एंट्री हो रही है। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है। नीचे आप लिस्ट देख सकते हैं।

• श्रवण कुमार

• अशोक चौधरी

• लेसी सिंह/चेतन आनंद

• मदन सहनी

• जमा खां

• सुनील कुमार

• दामोदर राउत

• शीला मंडल/शालिनी मिश्रा

• रत्नेश सदा

• बुलो मंडल

• जयंत राज/रुहेल रंजन

• भगवान सिंह कुशवाहा/मांजरिक मृणाल

• श्वेता गुप्ता या ललन सर्राफ

पीएम मोदी भी हो रहे शामिल

इस बार का शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार बिहार के किसी कैबिनेट विस्तार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद शामिल होंगे। इस आयोजन को बीजेपी के बड़े शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। मोदी की मौजूदगी के कारण इस कार्यक्रम को बेहद अहम माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार में एनडीए अपनी ताकत और एकजुटता का बड़ा संदेश देने की तैयारी में है। ऐसे में 7 मई का यह कार्यक्रम बिहार की राजनीति में नई तस्वीर पेश कर सकता है।

पीएम मोदी का मेगा रोड शो

वहीं, शपथ ग्रहण से पहले पीएम मोदी का एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक मेगा रोड शो होगा। बुधवार शाम अमित शाह पटना पहुंचे। अमित शाह हवाई अड्डे से एक होटल पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी और NDA के कई नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद वह रात में वहीं ठहरे। रास्ते में, अमित शाह ने पटना हवाई अड्डे से एक किलोमीटर दूर राजबंसी नगर इलाके में स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर पहुंचे। आज को होने वाले समारोह के लिए पटना पहुंचने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हैं। नितिन नवीन पिछले वर्ष दिसंबर में पार्टी का शीर्ष पद संभालने तक राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री थे।

तमिलनाडु में कांग्रेस ने छोड़ा डीएमके का साथ, विजय की टीवीके की राह हुई आसान

#tamilnadudmkcongressallianceendscongressextendssupportvijaytvk

कांग्रेस ने तमिलनाडु में एक्टर विजय की अगुवाई वाली टीवीके को समर्थन देने क फैसला किया है। इसके साथ ही अपने पुराने सहयोगी को ‘हाथ’ झटक दिया है। कांग्रेस ने बुधवार को तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) को समर्थन देने का एलान किया। पार्टी ने कहा कि वह टीवीके को तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए समर्थन देगी। इसके साथ कांग्रेस ने डीएमके के साथ गठबंधन खत्म करने की घोषणा भी की। कांग्रेस लंबे समय द्रविड मुनेत्र कड़गम (डीएमके) की सहयोगी रही है।

सरकार गठन के लिए टीवीके को समर्थन देने का फैसला

टीवीके अध्यक्ष विजय ने औपचारिक रूप से कांग्रेस से समर्थन मांगा था, जिसके बाद तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस विधायक दल ने राज्य में सरकार गठन के लिए टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया। कांग्रेस ने अपने बयान में कहा कि तमिलनाडु की जनता, खासकर युवाओं ने एक स्पष्ट जनादेश दिया है, जो एक धर्मनिरपेक्ष, प्रगतिशील और जनकल्याणकारी सरकार के पक्ष में है।

कांग्रेस ने समर्थन के लिए रखी ये शर्त

कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट किया कि उसका समर्थन पूरी तरह से बिना शर्त नहीं होगा। पार्टी ने कहा है कि टीवीके को इस गठबंधन में किसी भी ऐसी सांप्रदायिक ताकत को शामिल नहीं करना होगा, जो भारतीय संविधान के मूल्यों में विश्वास नहीं रखती। 

आने वाले चुनावों के ले भी समर्थन

कांग्रेस ने कहा है कि उसका समर्थन सिर्फ मौजूदा सरकार के गठन नहीं बल्कि आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव, लोकसभा चुनाव और राज्यसभा चुनावों के लिए भी होगा। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले ऐसी चर्चा सामने आई थी कि राहुल गांधी टीवीके साथ गठबंधन के इच्छुक हैं लेकिन पार्टी के अन्य नेताओं के दबाव में डीएमके साथ कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था। 

डीएमके ने कांग्रेस को कहा गद्दार

डीएमके ने कांग्रेस द्वारा टीवीके को समर्थन देने पर इस गद्दारी बताया है। तमिलनाडु में कांग्रेस के साथ गठबंधन में सरकार बनाने के लिए टीवीके के बारे में डीएमके ने कहा कि शुरू से ही यह चर्चा थी कि कुछ लोग विजय का समर्थन करना चाहते हैं और उनकी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। कांग्रेस हर राज्य में ऐसा कर रही है।आखिरकार वे सभी जगह हार रहे हैं। दिल्ली और पश्चिम बंगाल में उनका पूरी तरह सफाया हो गया है। महाराष्ट्र में उनके पास कोई मौका नहीं है। वे कुछ ऐसा कर रहे हैं जिससे उनकी पार्टी ही बंद हो जाएगी।

दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना अब पड़ेगा महंगा
* 45 दिन में चालान निपटाना अनिवार्य, नई डिजिटल व्यवस्था लागू

* पांच से ज्यादा उल्लंघन पर लाइसेंस निलंबन की तैयारी, वाहन सेवाएं भी हो सकती हैं प्रभावित

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए अब बचना आसान नहीं होगा। दिल्ली सरकार एक नई डिजिटल और समयबद्ध चालान व्यवस्था लागू करने जा रही है, जिसके तहत तय समय सीमा में चालान का निपटारा अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन से लेकर वाहन से जुड़ी सेवाओं पर रोक तक लग सकती है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि संशोधित केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के तहत इस प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है।
नई व्यवस्था के अनुसार, किसी भी चालान के निपटारे के लिए वाहन चालक को 45 दिनों का समय मिलेगा। इस दौरान वह जुर्माना भर सकता है या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सबूतों के साथ आपत्ति दर्ज करा सकता है। निर्धारित समय में कोई कार्रवाई न करने पर चालान स्वतः स्वीकार माना जाएगा।
सरकार ने यह भी तय किया है कि एक वर्ष में पांच या उससे अधिक बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों को गंभीर श्रेणी में रखा जाएगा। ऐसे मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित या अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
नई प्रणाली के तहत चालान प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी। कैमरों और ऑटोमैटिक सिस्टम के जरिए ई-चालान जारी किए जाएंगे, वहीं पुलिस अधिकारी भी डिजिटल और कागजी दोनों माध्यमों से कार्रवाई कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण समयसीमा:

* ऑनलाइन नोटिस: 3 दिनों के भीतर
* भौतिक नोटिस: 15 दिनों के भीतर
सभी चालानों का रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा और नोटिस एसएमएस व ईमेल के जरिए वाहन मालिक तक पहुंचाए जाएंगे। इसके लिए वाहन मालिकों को अपने मोबाइल नंबर और पते को अपडेट रखने की सलाह दी गई है।
समयसीमा के भीतर चालान का भुगतान न करने पर वाहन से जुड़ी कई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिनमें वाहन टैक्स भुगतान, ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण और वाहन पंजीकरण जैसी सेवाएं शामिल हैं। साथ ही वाहन को “Not To Be Transacted” श्रेणी में डाला जा सकता है और आवश्यकता पड़ने पर जब्ती की कार्रवाई भी की जा सकती है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस पहल का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि जिम्मेदार ड्राइविंग की संस्कृति विकसित करना है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह डिजिटल व्यवस्था ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहायक सिद्ध होगी।
दिल्ली में हीटवेव की आहट, पारा 39°C तक पहुंचने के आसार; IMD ने जारी किया अलर्ट

* नमी के कारण बढ़ा “ह्यूमिड हीट” का असर, 7 मई से तेज होगी गर्मी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है और आने वाले दिनों में हालात और भी कठिन हो सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 6 मई 2026 को अधिकतम तापमान करीब 35°C और न्यूनतम 21°C रहने का अनुमान है। दिन में आंशिक बादल और हल्की गरज-चमक के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
हालांकि फिलहाल हीटवेव की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन हवा में 50 से 70 प्रतिशत तक नमी के कारण “ह्यूमिड हीट” का असर लोगों को ज्यादा गर्मी महसूस करा रहा है। इससे शरीर पर गर्मी का दबाव बढ़ रहा है और असहजता महसूस हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, 7 मई से तापमान में लगातार वृद्धि शुरू होगी। 8 मई तक आसमान साफ रहने के साथ पारा 36°C तक पहुंच सकता है, जबकि 9 और 10 मई को तापमान 38 से 39°C तक जाने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली में हीटवेव जैसी स्थिति बनने के संकेत मिल रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि साफ आसमान और तेज धूप के कारण दिन के साथ-साथ रात में भी तापमान अधिक बना रहेगा, जिससे लोगों को राहत कम मिलेगी। 11 मई तक तापमान 39°C के आसपास बना रहने की संभावना है, जिससे प्री-हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है।
IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के व ढीले कपड़े पहनने की हिदायत दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि बढ़ती गर्मी और नमी के कारण डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।
जज अमन शर्मा आत्महत्या मामला: वकीलों के संगठन ने पत्नी पर लगाए आरोप, जांच की मांग
* दिल्ली में एडीजे की मौत पर उठे सवाल; मानसिक स्वास्थ्य और कार्यदबाव को लेकर भी बहस तेज

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश अमन शर्मा की आत्महत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। First Generation Lawyers Association ने आरोप लगाया है कि जज अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के मानसिक उत्पीड़न से परेशान थे और इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
संगठन ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय को खुला पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही जज की पत्नी स्वाति मलिक, जो स्वयं न्यायिक अधिकारी हैं, को जांच पूरी होने तक न्यायिक कार्य से दूर रखने की भी अपील की गई है।
परिवार के अनुसार, 2 मई को दक्षिण दिल्ली की एक पॉश कॉलोनी में 30 वर्षीय जज अमन शर्मा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि घरेलू विवाद और पत्नी स्वाति मलिक तथा उनकी चचेरी बहन निधि मलिक (आईएएस अधिकारी) के हस्तक्षेप से पारिवारिक तनाव बढ़ गया था।
पुलिस ने इस मामले में स्वाति मलिक और निधि मलिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की पुष्टि हुई है और पुलिस सभी पक्षों से पूछताछ कर रही है।
वहीं, वकीलों के संगठन ने इस घटना को व्यापक परिप्रेक्ष्य में उठाते हुए कहा है कि न्यायिक अधिकारियों पर बढ़ता कार्यभार, निजी जीवन की चुनौतियां और सामाजिक अपेक्षाएं मिलकर गंभीर मानसिक तनाव पैदा करती हैं। संगठन ने न्यायिक अधिकारियों के लिए नियमित मानसिक स्वास्थ्य जांच, काउंसलिंग और मजबूत सपोर्ट सिस्टम विकसित करने की मांग की है।
यह मामला न्यायपालिका में कार्यरत अधिकारियों के मानसिक स्वास्थ्य और निजी जीवन से जुड़े मुद्दों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।
बीजेपी का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता, राहुल गांधी का गंभीर आरोप, हरियाणा सरकार को बताया घुसपैठिया

#everysixthbjpmpwonbyvotetheftrahulgandhisbigattack

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर चुनावी प्रक्रिया में धांधली का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा में भाजपा के हर छठे सांसद ने वोट चोरी के जरिए जीत हासिल की है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अगर देश में निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं तो बीजेपी 140 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।

राहुल ने पूछा- क्या उन्हें ‘घुसपैठिए’ कहें?

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार। लोकसभा के 240 बीजेपी सांसदों में से मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है। पहचानना मुश्किल नहीं। क्या उन्हें बीजेपी की भाषा में ‘घुसपैठिए’ कहें? और हरियाणा? वहां तो पूरी सरकार ही ‘घुसपैठिया’ है। जो संस्थाएं अपनी जेब में रखते हैं, जो मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं। वो ख़ुद “remote controlled” हैं। उन्हें असली डर सच्चाई का है। क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हो जाएं, तो आज ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते।’

बंगाल और असम के नतीजों पर भी बोला हमला

राहुल गांधी ने इससे पहले पश्चिम बंगाल और असम के नतीजों के बाद भी बीजेपी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि असम और पश्चिम बंगाल में 'जनादेश की चोरी' देश के लोकतंत्र को नष्ट करने के भारतीय जनता पार्टी के 'मिशन' के तहत उठाया गया बड़ा कदम है। कांग्रेस के 'कुछ लोगों' और उन दूसरे लोगों को अच्छी तरह समझने की जरूरत है जो पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार से खुश हो रहे हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा था कि क्षुद्र राजनीति को किनारे रखें, यह किसी एक पार्टी या दूसरी पार्टी के बारे में नहीं है, यह भारत के बारे में है।