भारत की जीत के जश्न के साथ होली मिलन समारोह मनाया
प्रयागराज । लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी के द्वारा होली मिलन समारोह गुलाटी गेस्ट हाउस चैथम लाइन्स प्रयागराज मे धूमधाम के साथ मनाया गयाl क्लब के सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में राधा कृष्ण के नृत्य के साथ फूलों की होली मनाई गई। अनेक लजीज व्यंजन का सदस्यों ने आनंद लिया। अध्यक्ष ला. संजीव तिवारी ने सभी सदस्यों का स्वागत अभिनंदन किया । महिला सदस्यों द्वारा पुरुष सदस्यों को होली की उपाधि दी गई। जनसंपर्क अधिकारी लालू मित्तल ने बताया कि प्रांगण में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर क्रिकेट मैच देखा।
सभी सदस्य अति उत्साहित होकर भारत की जीत की कामना करते रहे। विश्व चैंपियन बनने पर सदस्यों ने ढोल नगाड़े पर जमकर नृत्य किया। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय निदेशक डॉ जगदीश गुलाटी की उपस्थिति महत्वपूर्ण रहीl कार्यक्रम में सचिव ला. संजीव त्यागी, कोषाध्यक्ष ला.प्रमोद श्रीवास्तव, संयोजक ला. अजय अवस्थी, ला. अनीता अग्रवाल, ला.लालू मित्तल, ला. रमा तिवारी, ला. रेखा त्यागी, ला. ज्योति श्रीवास्तव, ला. पंकज रस्तोगी, ला. राजेंद्र गुप्ता, एल. तरूण भाटिया, ला. आशु भाटिया, ला. कमलेश यादव, जोन चेयरपर्सन ला. अनूप सिंह, ला. सविता सिंह, ला. अमरेंद्र सिंह, ला. रागिनी सिंह, ला. दिनेश केशरवानी, ला. रामकिशोर अग्रवाल, ला. संजय जैन, ला. पीयूष अग्रवाल, ला. कल्पना अग्रवाल, ला. हुकुम केसरवानी, ला. प्रतिमा केसरवानी आदि सदस्य उपस्थित रहे।
Mar 10 2026, 19:00
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k