भारतीय किसान यूनियन की बैठक में उठा स्थानीय समस्याओं के समाधान का मुद्दा
संभल।भारतीय किसान यूनियन (बी आर एस एस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा ग्राम - मेहराना में गुरूवार को जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी के नेतृत्व में जन जागरण अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया ! बैठक की अध्यक्षता जिला संरक्षक शिवनारायण सैनी एवं संचालन निर्देश कुमार ने किया !
बैठक में बोलते हुए।
जिला अध्यक्ष संभल कामेन्द्र चौधरी ने भ्रष्टाचार पर तीखा वार किया ! कहा कि जनपद संभल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है ! जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा किसानों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है ! जिसको संगठन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा ! प्रदेश सरकार तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिससे आम जनमानस का लाभ हो सके परंतु भ्रष्टाचार के चलते आम जनमानस को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है ! बैठक में बिजली की दरें बढ़ाने से लेकर स्मार्ट मीटर लगाए जाने एवं क्रेडिट कार्ड के नाम पर किसान को टरकाने का विरोध किया गया ! साथ ही आधार कार्ड संशोधन से लेकर जाति, निवास प्रमाण पत्र एवं खतौनी में त्रुटि के संबंध में हो रही धांधलेबाजी का विरोध दर्ज किया ! सरकार द्वारा चलायी जा रही एकमुश्त समाधान योजना पर निराशा जताते हुए कहा कि आधे से ज्यादा उपभोक्ता योजना के लाभ से वंचित है ! योजना को बेहतर करते हुए पुनः लागू किया जाए जिससे कि आम जनमानस को लाभ मिल सके ! आधे से ज्यादा मीटर गलत बिल निकाल कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं ! जिसमें सुधार अति आवश्यक है ! वहीं जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ पदाधिकारियों के लगातार बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण उनके पद में फेर बदल किया गया है, जिससे कि संगठन को मजबूती दी जा सके ! संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां दी जाएगी एवं अनुपस्थित रहने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा ! युवा जिला मीडिया प्रभारी निर्देश कुमार ने कहा कि बैठक में कुछ स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया है जिन पर जल्द ही रणनीति तय कर अधिकारियों के समक्ष रखकर मजबूती से समाधान कराया जाएगा ! कार्यकारिणी द्वारा संगठन विस्तार में चौधरी संतवीर सिंह को जिला प्रचार मंत्री, राज्यपाल कश्यप को तहसील उपाध्यक्ष संभल, ज्ञानचंद कश्यप को ग्राम संगठन मंत्री, पुष्पेन्द्र सिंह को ग्राम सचिव, रोहतास चौधरी को ग्राम महासचिव, लोकेश कश्यप को ग्राम प्रभारी, प्रशांत चौधरी को ग्राम सचिव नियुक्त किया गया ! जिला महासचिव अनमोल कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए आम जनमानस को एवं किसान का सहयोग करते हुए संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे !
मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संभल कामेन्द्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी, जिला संरक्षक शिवनारायण सैनी, जिला महासचिव अनमोल कुमार, युवा जिला मीडिया प्रभारी निर्देश कुमार, जिला मंत्री (अ. मो.) सुफियान पाशा, तहसील महासचिव राजीव कुमार, तहसील अध्यक्ष (अ. मो.) मेहंदी हसन, धीरेन्द्र त्यागी ब्लाक महासचिव, ब्लॉक महासचिव मनीराम गूर्जर, डॉ वसीम युवा ब्लॉक अध्यक्ष, युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष मो. हसन, राजपाल कश्यप, राम सिंह, तेजपाल सिंह, करण सिंह, जाकिर अली, ज्ञानचंद कश्यप, नन्नू चौधरी, रोहतास सिंह, विजेन्द्र कुमार अंकुल कुमार, उपेन्द्र चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे !
Jan 29 2026, 16:56
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k