*दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती मना कर स्वदेशी अपनाने की जगाई अलख।*
सुलतानपुर,स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए आजादी के बाद अलख जगाने वाले महान शख्सियत दत्तोपंत ठेगड़ी जी की जयंती को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार ने निजी होटल में शालीनता पूर्वक मनाया। दत्तोपंत ठेगड़ी जी ने आजादी के बाद अपने देश में निर्मित वस्तुओं को उपयोग में लाने के लिए घर घर जा कर लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय ने स्वदेशी अपनाने, समाज में समरसता अपनाने के लिए व्यापारियों से आवाहन किया। संगठन के जिला प्रभारी एवं लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष प्रविन्द्र भालोटिया ने स्वदेशी अपनाने के साथ साथ कुटुंब प्रबोधन पर अपने मत्वपूर्ण विचार व्यापारियों एवं आम जनमानस के बीच रखते हुए, स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ जिला महामंत्री अंबरीश मिश्रा ने किया, एवं साथ ही दत्तोपंत ठेगड़ी जी के जीवन पर सूक्षम परिचय देते हुए उनके चित्र पर वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करवा कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
जिलाध्यक्ष विजय प्रधान ने स्वदेशी अपनाने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं आम जनमानस का आभार व्यक्त करते हुए "जब भी बाजार जाएँ, स्वदेशी ही लाएं" का नारा दिया एवं सभी को स्वदेशी अपनाने के लिए संकल्पित किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रभारी अमर बहादुर सिंह जी, युवा प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश जायसवाल जी,जिला संरक्षक जुग्गी लाल जायसवाल जी एवं गिरधर गोपाल अग्रवाल जी ,जिला उपाध्यक्ष गोपाल सोनी जी ,आशुतोष झा लकी, विनय सिंह, जिला संगठन महामंत्री अमरचंद साहू जी, जिला संगठन मंत्री धर्मेंद्र सिंह जी, विक्रांत दुबे जानू जी, जिला मंत्री चंद्र देव मिश्रा जी ,नगर अध्यक्ष मनीष कसौधन जी ,नगर महामंत्री राजेश श्रीवास्तव जी ,नगर मंत्री दीपक खत्री जी ,आकाश तिवारी जी, नगर युवा अध्यक्ष भोला सोनी जी, यस जयसवाल जी ,आदित्य जी, लालचंद गुप्ता जी ,बजरंगी साहू जी ,रमेश कसौधन जी ,मुकेश सोनी जी ,सौरभ गुप्ता जी आदि व्यापारी कार्यक्रम में मौजूद रहे
Nov 14 2025, 16:58
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k