वार्ड संख्या-एक शंकरगढ़ से जिला पंचायत सदस्य पद पर अरविन्द पाण्डेय को जनता का समर्थन।
![]()
प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत बारा तहसील विकास खण्ड शंकरगढ़ क्षेत्र के ग्राम सभा बवंधर निवासी निर्भीक समाजसेवी अरविन्द पाण्डेय उर्फ नत्थू पाण्डेय इस समय जिला पंचायत वार्ड संख्या-1 शंकरगढ़ से सदस्य पद के प्रबल दावेदार के रूप में क्षेत्र में उभरकर सामने आए हैं। उनके समर्थन में लगातार लोग जुड़ रहे हैं और गांव से लेकर कस्बों तक चर्चाओं का विषय बने हुए हैं।
क्षेत्रीय जनों का कहना है कि पाण्डेय का व्यक्तित्व और उनकी ईमानदार छवि उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग बनाती है। वर्षों से सामाजिक सरोकारों में सक्रिय रहते हुए उन्होंने गरीब किसानो मजदूरों और जरूरतमंदों की आवाज को मजबूती से उठाया है।शिक्षा स्वास्थ्य और विकास कार्यों में भी उन्होंने समय-समय पर पहल कर लोगों का भरोसा जीता है।यही वजह है कि जैसे-जैसे चुनावी चर्चा तेज हो रही है, पाण्डेय को समर्थन देने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। ग्राम बवंधर सहित पूरे शंकरगढ़ क्षेत्र में ग्रामीणों का मानना है कि अरविन्द पाण्डेय यदि जिला पंचायत सदस्य चुने जाते हैं तो वे क्षेत्र में विकास की नई दिशा देंगे।
वहीं, पाण्डेय को मिल रहे अपार जनसमर्थन ने अन्य संभावित प्रत्याशियों की नींद हराम कर दी है और राजनीतिक गलियारों में लगातार हलचल बनी हुई है। ग्रामीणों ने साफ तौर पर कहा कि इस बार जनता परिवर्तन चाहती है और अपने बीच से ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनने के मूड में है, जो सिर्फ चुनाव के समय ही नहीं बल्कि हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहे। इस कारण से लोगों की पहली पसंद अरविन्द पाण्डेय के रूप में सामने आ रही है।
Sep 09 2025, 17:59