प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को मिला सम्मान
![]()
डॉ.हेमलता गुप्ता को शिक्षण में नवाचार और बच्चों के विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार
संजय द्विवेदी प्रयागराज। यमुनानगर अन्तर्गत विकास खण्ड कौंधियारा क्षेत्र के बारी बजहिया न्याय पंचायत प्राथमिक विद्यालय बरौली कुर्मियान की प्रधानाध्यापिका डॉ.हेमलता गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।डॉ.गुप्ता जनपद में डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त करने वाली एकमात्र शिक्षक हैं।उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से दो विषयों में एम.ए.(हिंदी एवं समाजशास्त्र)एल.टी.एम.एड. और डी.फिल.की डिग्री प्राप्त की है।उच्च शैक्षणिक योग्यता के बावजूद उन्होंने माध्यमिक और उच्च शिक्षा के बजाय प्राथमिक शिक्षा में योगदान देने का निर्णय लिया।उनका मुख्य लक्ष्य छोटे बच्चों का चतुर्मुखी विकास करना है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह ने डॉ. गुप्ता की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।खंड शिक्षा अधिकारी श्री अरुण कुमार अवस्थी ने भी उनकी मेहनत लगन और बच्चों के प्रति समर्पण की सराहना की।
Sep 07 2025, 11:10