ओम ब्रम्ह दरबार साधना केन्द्र की ओर से भव्य आयोजन किया गया
![]()
संजय द्विवेदी संवाददाता प्रयागराज।दिव्य दरबार में आए भक्त आशीर्वाद के साथ प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर उनकी समस्याओं का भी दिव्य दरबार में निराकरण किया गया।घूरपुर के ईश्वर दीन छेदीलाल इंटर कॉलेज कैंपस के हाल में ओम ब्रह्म दरबार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में साधना केन्द्र पर पहुंचे भक्तजनों की समस्याओं का निराकरण किया गया।दिव्य दरबार में पंडित जयशंकर मिश्रा(महाराज)भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि भक्ति अपने-अपने धर्म के अनुसार ईश्वर में लीन होकर अपनी भक्ति करे और कर्तव्यों का पालन करते रहे।
आगे उन्होंने कहा कि हम ईश्वर (भगवान)के माध्यम हैं।हम विशेष ब्रह्म देवता की आराधना करते हैं।वैसे सभी देवी देवताओं की पूजा आराधना के बाद ही दरबार लगती है। सभी को मार्गदर्शन एवं धर्म के प्रति सच्ची आस्था के साथ निरंतर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर आह्वान किया।कार्यक्रम का आयोजन समय समय पर किया जाता है।भक्तों को कोई परेशानी दिक्कत ना हो इसके लिए हर संभव इंतजाम किया जाता है।
कार्यक्रम में आसपास बैंगलोर हैदराबाद महाराष्ट्र मुंबई दिल्ली बनारस कानपुर सुल्तानपुर रीवा मध्य प्रदेश चित्रकूट कौशांबी बक्सर बिहार से आए भक्तजनों को दिव्य दरबार में देखा गया।इस मौके पर ज्ञानेंद्र पाठक चंद्र प्रकाश मिश्रा अभय मिश्रा दीपू पाठक अनंत तिवारी आलोक पाठक अनुराग मिश्रा ओम शंकर सचिन श्रीवास्तव,सुधांशु मिश्र विप्पू शर्मा कृष्णानंद महराज राजकुमार शुक्ल विनीत द्विवेदी शिवम शुक्ल अनुराग चतुर्वेदी निखिल सिंह संतोष सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Sep 01 2025, 14:27