डॉ श्याम बिहारी अग्रवाल अंतरराष्ट्रीय कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा व महन्त अवधेश नन्द गिरी हुए सम्मानित
![]()
संजय द्विवेदी,प्रयागराज।श्रीगणपति जी सदा सहाय फाउंडेशन करेला बाग कॉलोनी प्रयागराज द्वारा आयोजित दस दिवसीय गणपति पूजा के भव्य 25 वें वार्षिक आयोजन में कल कला के क्षेत्र में पद्मश्री डॉ श्याम बिहारी अग्रवाल पूर्व विभागाध्यक्ष चित्रकला इलाहाबाद विश्वविद्यालय राज्य ललित कला अकादमी के अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा तथा महंत चक्रमाधव अवधेश नन्द गिरी महाराज को फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष व आयोजक अखिलेश सहाय (वास्तु व रत्न विशेषज्ञ) तथा कार्यक्रम संयोजिका प्रीति सहाय ने बुके मोती की माला पुष्पहार रामनामी दिव्य अंगवस्त्र तथा स्मृतिचन्ह से मंच पर भव्य सम्मान किया।सम्मान समारोह में संस्था के वरिष्ठ सलाहकार आलोक केसरवानी व श्यामेन्द्र अग्रवाल मंत्री धर्मेन्द्र केसरवानी सुमित रस्तोगी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि श्याम बिहारी अग्रवाल ने इस भव्य सम्मान के लिए संस्था का आभार प्रकट किया तथा विशिष्ट अतिथि कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा ने कहा कि 25 वर्षों से इस संस्था ने गणपति पूजा में एक कीर्तिमान स्थापित किया है तथा प्रयागराज को एक आध्यात्मिक वातावरण प्रदान कर भक्तों में उत्साह जगाया है।अंत में महन्त चक्रमाधव अवधेशानन्द गिरी महाराज द्वारा आरती पूजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
Aug 30 2025, 18:04