पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का श्राद्ध कर्म 28 अगस्त को, अस्थियां रजरप्पा में विसर्जित होंगी
जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का श्राद्ध कर्म 28 अगस्त को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास पर किया जाएगा। इसके पहले 26 अगस्त को उनकी अस्थियां रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर के पास दामोदर नदी में विसर्जित की जाएंगी। अस्थि विसर्जन के लिए उनके बड़े पुत्र सोमेश सोरेन अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रजरप्पा जाएंगे।
![]()
रामदास सोरेन के भतीजे विक्टर सोरेन ने बताया कि 29 अगस्त को श्राद्ध भोज का आयोजन किया गया है।
सीएम हेमंत सोरेन समेत कई नेता होंगे श्राद्ध भोज में शामिल:
विक्टर सोरेन के अनुसार, श्राद्ध भोज में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा मांझी और कई विधायक शामिल होंगे। इसके अलावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपाई सोरेन और मधु कोड़ा के भी श्राद्ध भोज में शामिल होने की उम्मीद है।
ज्ञात हो कि रामदास सोरेन का निधन 15 अगस्त, 2025 को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ था। उन्हें 2 अगस्त को अपने आवास पर गिरने के बाद सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात करने के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया था।









जमशेदपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने आज अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ पूर्व स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन के घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने रामदास सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।






Aug 22 2025, 10:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
19.3k