मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया ध्वजारोहण, टूटी वर्षों पुरानी परंपरा
रांची: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, आज रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने शहीदों को नमन किया और जनता को संबोधित किया।
![]()
क्यों टूटी यह परंपरा?
यह पहली बार है जब रांची के मुख्य समारोह में राज्यपाल ने ध्वजारोहण किया है। इससे पहले, यह परंपरा रही है कि राजधानी रांची में मुख्यमंत्री और उपराजधानी दुमका में राज्यपाल ध्वजारोहण करते हैं।
यह परंपरा इस बार इसलिए टूटी क्योंकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने दिवंगत पिता शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म में व्यस्त हैं। इस वजह से, उनकी अनुपस्थिति में राज्यपाल ने यह जिम्मेदारी संभाली।















Aug 15 2025, 12:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
35.0k