भाजपा मंडल अध्यक्ष हैसर सरोज नंदिनी पांडे की नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा
रमेश दूबे, संत कबीर नगर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा इन दोनों तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। संत कबीर नगर जनपद में भी भव्यता के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है ।
संत कबीर नगर जनपद के हैसर भाजपा मंडल अध्यक्ष सरोज नंदिनी के पांडे के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा हषेश्वर नाथ शिव मंदिर से प्रारंभ होकर ब्लॉक गेट तक आकर समाप्त हुई ।
![]()
इस बीच देखा गया तो पूरा हैसर बाजार तिरंगा मय हो गया था। सैकड़ो की संख्या में लोग भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाते तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। वहीं सरोज नंदिनी पांडे ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य अपने गौरवपूर्ण अतीत से आमजन मानस को गौरवान्वित करना । शहीदों की कुर्बानी को बारंबार नमन करना। ऐसी यात्राओं से लोगों का देश के प्रति प्रेम लगाव समर्पण बढ़ता है।
तिरंगायात्रा में मुख्य राजन पांडे सभासद पूर्व जिला अध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ग्राम प्रधान कटया राम सवारे चौधरी भाजपा नेता राम आशीष मिश्रा कपिल देव कनौजिया जिला मंत्री विजय बहादुर सिंह जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा अमरेश चौहान शिवकुमार उपाध्याय सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे।
Aug 13 2025, 18:21