पाकिस्तान से लगे 5 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में आज फिर मॉक ड्रिल, ब्लैकआउट होगा, सायरन बजेंगे
#mockdrilltodayin6_states
ऑपरेशन शील्ड के तहत आज देश के 5 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मॉक ड्रिल होने जा रही है। इस अभ्यास में ब्लैकआउट और सायरन का उपयोग करके आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयारियों का आकलन किया जाएगा।पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच सीमावर्ती चार राज्यों जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के साथ हरियाणा तथा केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में फिर से शनिवार को मॉक ड्रिल होगी। ऑपरेशन शील्ड के तहत होने वाली इस ड्रिल में हवाई हमलों से बचने का अभ्यास किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थााओं को भी जांचा जाएगा। इसके बाद देर शाम को ब्लैकआउट भी किया जाएगा।
मॉक ड्रिलमें क्या होगा?
गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद जम्मू-कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में मॉक ड्रिल होने जा रही है। ऑपरेशन शील्ड के तहत होने वाली मॉक ड्रिल अमृतसर में रात 8 बजे से लेकर 8:30 बजे तक कराई जाएगी। चंडीगढ़ में भी रात 8 बजे से 8 बजकर 10 मिनट तक ब्लैकआउट रहेगा। हरियाणा सरकार ने कहा कि वह राज्य की आपातकालीन तैयारियों और प्रतिक्रिया क्षमताओं को बढ़ाने के लिए सभी 22 जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित करेगी।
अधिकारियों ने कहा कि अभ्यास शाम 5 बजे शुरू होगा। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने कहा कि वह राज्य की आपातकालीन तैयारियों और प्रतिक्रिया क्षमताओं को बढ़ाने के लिए सभी 22 जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित करेगी। अधिकारियों ने कहा कि अभ्यास शाम 5 बजे शुरू होगा। जम्मू-कश्मीर में प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मॉक ड्रिल के दौरान अस्पताल समेत सभी आपात सेवाएं पूरी तरह से सुचारू रहेंगी।
7 मई को देश के 244 शहरों में हुई थी मॉक ड्रिल
इससे पहले 7 मई को देश के 244 जिलों में मॉक ड्रिल हुई थी। 7 मई को 12 मिनट की ब्लैकआउट एक्सरसाइज की गई थी। गृह मंत्रालय ने इन शहरों को सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट के तौर पर लिस्ट किया था। ये सामान्य प्रशासनिक जिलों से अलग थे। इसमें लोगों, कर्मचारियों, स्टूडेंट्स को आपात स्थिति में बचाव और लोगों को निकालने के तरीके समझाए गए थे। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी गई। यह इसलिए किया गया ताकि युद्ध की स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
क्या है ऑपरेशन सिंदूर?
दरअसल, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद 7 मई को भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और पाक में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया था। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष हुआ था। दोनों देशों के बीच 10 मई की शाम 5 बजे से सीजफायर पर सहमति बनी थी। हालांकि, इसके बाद से पाकिस्तान लगातार उकसावे वाले बयान दे रहा है।
May 31 2025, 12:03