बिजली कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने की अपील:ऊर्जा मंत्री बोले- निजीकरण से सुधरेगी व्यवस्था
![]()
नितेश श्रीवास्तव,भदोही। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने ज्ञानपुर में विद्युत कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि वर्तमान में बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ है। उन्होंने एयरपोर्ट और सड़कों का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे निजीकरण से इन क्षेत्रों में सुधार हुआ, वैसे ही बिजली व्यवस्था में भी निजीकरण से सुधार होगा। शर्मा ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा करेगी। साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे अपने परिवार के विद्युत कर्मचारियों को हड़ताल से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।
मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में वेंटिलेटर और घरों में कूलर-पंखे के लिए बिजली जरूरी है। सरकार जो भी निर्णय लेगी, वह जनता और कर्मचारियों दोनों के हित में होगा।
गौरतलब है कि मंत्री ज्ञानपुर में अहिल्याबाई होलकर की जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
May 28 2025, 18:14