सीएम नीतीश कुमार ने कृषि विभाग की कई योजनाओं का किया शिलान्यास, लोकार्पण और शुभारंभ, नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र
डेस्क : राजधानी पटना स्थित मीठापुर स्थित कृषि भवन में मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग की कई योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कृषि रोड मैप से राज्य में फसलों का उत्पादन बढ़ा है। उत्पादकता भी बढ़ी है। हमलोग शुरू से किसान हित में काम कर रहे हैं। चार कृषि रोड मैप बनाए गए हैं जिससे फसलों की उत्पादन और उत्पादकता बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। हमलोगों का उद्देश्य है कि कृषि के क्षेत्र में भी राज्य की तरक्की हो और किसान समृद्ध बने। कृषि क्षेत्र को लाभकारी बनाने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
इसके पहले उन्होंने कृषि भवन के विभिन्न भागों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषि कॉल सेंटर जाकर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कृषि भवन की छत पर सोलर प्लेट लगाने का और परिसर को व्यवस्थित, साफ-सुथरा एवं पर्यावरण के दृष्टिकोण से अनुकूल बनाए रखने का भी निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष कृषि रोड मैप एवं कृषि विभाग की उपलब्धियों से संबंधित वीडियो फिल्म दिखाई गई।






May 20 2025, 12:22
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
29.8k