काको नगर पंचायत ने शुरू की शीतल प्याऊ जल की व्यवस्था, राहगीरों को भीषण गर्मी में मिलेगी राहत
जहानाबाद: काको नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम के निर्देशानुसार भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर शीतल प्याऊ जल की व्यवस्था शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य राहगीरों और आम जनमानस को तपती गर्मी में शुद्ध एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराना है।
नगर पंचायत द्वारा यह व्यवस्था हज़रत बीबी कमाल की दरगाह, सूर्य मंदिर, दुर्गा मंदिर, पीएनबी बैंक, मंडल कारा काको, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गेट और पाली मोड़ जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में की गई है। यहां घड़े, गिलास और ठंडा आरओ जल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
इस व्यवस्था को और अधिक कारगर बनाने के लिए हर प्याऊ स्थल पर सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक पानी पिलाने के लिए महिलाओं को नियुक्त किया गया है, जो लगातार सेवाएं देंगी। इस पहल की शुरुआत के साथ ही नगरवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया। लोगों ने कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम के इस कदम की जमकर सराहना की और आभार व्यक्त किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले नगर क्षेत्र में गर्मी के मौसम में कभी इस तरह की पहल नहीं की गई थी। यह व्यवस्था समाज के लिए एक सकारात्मक उदाहरण है और उम्मीद है कि आने वाले समय में इसे और भी स्थानों तक विस्तार दिया जाएगा।

जहानाबाद: काको नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम के निर्देशानुसार भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर शीतल प्याऊ जल की व्यवस्था शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य राहगीरों और आम जनमानस को तपती गर्मी में शुद्ध एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराना है।
जहानाबाद: केंद्र सरकार द्वारा अगली जनगणना में जातिगत जनगणना शामिल किए जाने के फैसले को लेकर राजनीतिक हलकों में जोरदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इसे विपक्ष की एकजुटता और सामाजिक न्याय की दिशा में एक मील का पत्थर बताया जा रहा है।
जहानाबाद जिले के कल्पा थाना क्षेत्र के नीम खैरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें एक बाराती युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान दुर्गेश कुमार के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहानाबाद: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रिंस कुमार के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोजपा नेत्री एवं जहानाबाद जिला परिषद की सह अध्यक्षा रानी कुमारी ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा।
जहानाबाद (बिहार)। जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड स्थित शकूराबाद बाजार में जाम की समस्या दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है। प्रतिदिन सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से आम नागरिकों, स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कब प्रशासन इस समस्या से निजात दिलाएगा?
जहानाबाद जिले के काको प्रखंड स्थित ऐतिहासिक पनिहास तालाब आज प्रशासनिक उदासीनता के चलते अपनी पहचान खोने की कगार पर है। लगभग 80 बीघा क्षेत्रफल में फैला यह तालाब अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक महत्व के लिए कभी दूर-दूर तक प्रसिद्ध था। एक छोर पर स्थित भगवान भास्कर का प्राचीन सूर्य मंदिर और दूसरे छोर पर पहली महिला सूफी संत बीबी कमाल का मकबरा इस क्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को विशेष पहचान देते हैं।
जहानाबाद अध्ययन के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए जहानाबाद शहर में शिक्षा के क्षेत्र में एक और नया अध्याय जुड़ गया। शुक्रवार को फिदा हुसैन मोड़, मेन रोड स्थित
श्री विद्या अध्ययन केंद्र लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन बिहार विधान परिषद सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।
जहानाबाद जिले के एनएच-33 वाइपास पर शुक्रवार को तेज रफ्तार पिकअप वैन और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें टेम्पो सवार तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गश्त कर रही नगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

May 01 2025, 14:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.0k