जहानाबाद में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, युवक घायल
जहानाबाद जिले के कल्पा थाना क्षेत्र के नीम खैरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें एक बाराती युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान दुर्गेश कुमार के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, बारात ओकरी थाना क्षेत्र के सकढौहा गांव से आई थी और नीम खैरा के सामुदायिक भवन में ठहरी हुई थी। समधी मिलन कार्यक्रम के दौरान डीजे पर नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने खिड़की से गोली चला दी, जो सीधे दुर्गेश को जा लगी। गोली लगते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
दुर्गेश के पिता राम विनय कुमार ने बताया कि उनका बेटा नाच-गाने के दौरान मौजूद था, तभी अचानक गोली लग गई। डॉक्टर ए.के. नंदा के अनुसार, युवक के शरीर पर कई जगह गोली के निशान हैं। एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि गोली शरीर के किन हिस्सों में लगी है।
घटना की सूचना मिलते ही कल्पा थाना अध्यक्ष विकास कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले में अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस घायल युवक से संपर्क साधने और घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है।

जहानाबाद जिले के कल्पा थाना क्षेत्र के नीम खैरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें एक बाराती युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान दुर्गेश कुमार के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहानाबाद: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रिंस कुमार के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोजपा नेत्री एवं जहानाबाद जिला परिषद की सह अध्यक्षा रानी कुमारी ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा।
जहानाबाद (बिहार)। जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड स्थित शकूराबाद बाजार में जाम की समस्या दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है। प्रतिदिन सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से आम नागरिकों, स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कब प्रशासन इस समस्या से निजात दिलाएगा?
जहानाबाद जिले के काको प्रखंड स्थित ऐतिहासिक पनिहास तालाब आज प्रशासनिक उदासीनता के चलते अपनी पहचान खोने की कगार पर है। लगभग 80 बीघा क्षेत्रफल में फैला यह तालाब अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक महत्व के लिए कभी दूर-दूर तक प्रसिद्ध था। एक छोर पर स्थित भगवान भास्कर का प्राचीन सूर्य मंदिर और दूसरे छोर पर पहली महिला सूफी संत बीबी कमाल का मकबरा इस क्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को विशेष पहचान देते हैं।
जहानाबाद अध्ययन के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए जहानाबाद शहर में शिक्षा के क्षेत्र में एक और नया अध्याय जुड़ गया। शुक्रवार को फिदा हुसैन मोड़, मेन रोड स्थित
श्री विद्या अध्ययन केंद्र लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन बिहार विधान परिषद सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।
जहानाबाद जिले के एनएच-33 वाइपास पर शुक्रवार को तेज रफ्तार पिकअप वैन और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें टेम्पो सवार तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गश्त कर रही नगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

May 01 2025, 10:58
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.7k