चेंबर चुनाव 2025 - चेंबर अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष सहित 33 जिला उपाध्यक्ष और 33 जिला मंत्री कुल 69 पदों पर चुनाव परिणाम हुआ घोषित

रायपुर- रायगढ़ में चेंबर जिला मंत्री, महासमुंद और सरगुजा में चेंबर जिला उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के बाद आज संपन्न हुई मतगणना उपरांत मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली द्वारा निर्वाचन अधिकारीयों प्रकाश गोलछा, बालकृष्ण दानी, रमेश गाँधी, के. सी. माहेश्वरी, महावीर तालेड़ा, संजय देशमुख, अनिल जैन(कुचेरिया), संजय जोशी, अमित वर्मा, मनोज शर्मा की उपस्थिति में “चेंबर चुनाव 2025” के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। कुल 69 पदों में से 58 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, 2 पदों पर मतदान द्वारा निर्वाचन हुआ, और 9 पद रिक्त रह गए।


रायगढ़ जिले से जिला मंत्री पद के शक्ति अग्रवाल विजयी घोषित किये गए। शक्ति अग्रवाल को कुल 645 मत एवं भरत लाल वलेचा को कुल 393 मत प्राप्त हुए।
महासमुंद जिले से जिला मंत्री पद के प्रत्याशी प्रवीण अग्रवाल विजयी घोषित किये गए. प्रवीण अग्रवाल को कुल 223 मत एवं संजय अग्रवाल को कुल 208 मत प्राप्त हुए।
सरगुजा जिले में जिला उपाध्यक्ष पद के किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में एक भी मतदान नहीं होने से यहाँ परिणाम “निरंक” घोषित किया गया।
छत्तीसगढ़ के 33 प्रशासनिक जिलों में से नारायणपुर को छोड़कर 32 जिलों में चेंबर के कुल 27480 सदस्य हैं. 7 जिलों में कुल सदस्यों की संख्या 50 से कम होने से चेंबर संविधान अनुसार “चेंबर चुनाव 2025” में इन जिलों में जिला उपाध्यक्ष और जिला मंत्री पद पर चुनाव नहीं हो सकते थे, इन 7 जिलों में सदस्य संख्या इस प्रकार है- बलरामपुर 40, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई 35, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी 32, कोंडागांव 22, बस्तर 32, सुकमा 7, बीजापुर 2.
इस प्रकार कुल 25 जिले एवं भिलाई को चेंबर संविधान में “चेंबर जिला” का दर्जा दिए जाने से कुल 26 जिलों में “चेंबर चुनाव 2025” की प्रक्रिया फ़रवरी 2025 से चल रही थी.
प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष के 3 पदों सहित चेंबर संविधान अनुसार रायपुर जिले में 8 चेंबर जिला उपाध्यक्ष, 8 चेंबर जिला मंत्री एवं अन्य सभी 25 जिलों में एक एक चेंबर जिला उपाध्यक्ष (कुल 33 जिला उपाध्यक्ष) और एक एक जिला मंत्री पद के लिए (कुल 33 जिला मंत्री) इस प्रकार कुल 69 पदों पर चुनाव होना था.
महासमुंद से 1 जिला उपाध्यक्ष और रायगढ़ से 1 जिला मंत्री चुनाव द्वारा निर्वाचित घोषित किए गए.
गोरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर और कबीरधाम कुल 3 जिलों में जिला उपाध्यक्ष और जिला मंत्री का नामांकन ही निरंक रहा. इसी प्रकार कोरबा जिला और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में जिला मंत्री पद पर भी नामांकन “निरंक” रहा. परिणामस्वरूप कुल 9 पद “निमुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची
प्रदेश अध्यक्ष:- सतीश थौरानी, प्रदेश महामंत्री: अजय भसीन, प्रदेश कोषाध्यक्ष: निकेश बरडिया.
चेंबर उपाध्यक्ष जिला रायपुर:- लोकेश जैन, निलेश मूंदड़ा, शंकर बजाज, टी.श्रीनिवास रेड्डी, राज कुमार तारवानी, मनोज कुमार जैन, कन्हैयालाल गुप्ता, अशोक अग्रवाल.
चेंबर मंत्री जिला रायपुर:- रविन्द्र सिंह चावला, अमर बरलोटा, दीपक विधानी, भरत पमनानी, राकेश वाधवानी प्रशांत गुप्ता, कांति पटेल, आकाश धावना.
बालोद जिला उपाध्यक्ष:- संजोग टावरी, बालोद जिला मंत्री:- स्वाधीन जैन,
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला उपाध्यक्ष:- पंकज जैन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मंत्री :- संजीव कुमार ताम्रकार.
कांकेर जिला उपाध्यक्ष:- अशोक कुमार राठी, कांकेर जिला मंत्री:- महेश कुमार भोजवानी,
कोरबा जिला उपाध्यक्ष:- जगदीश सोनी, कोरबा जिला मंत्री:- नामांकन निरस्त होने से पद रिक्त रहा,
कोरिया जिला उपाध्यक्ष:- अजय कुमार गुप्ता , कोरिया जिला मंत्री:- शैलेंद्र शर्मा,
गरियाबंद जिला उपाध्यक्ष:- अशोक सिंह राजपूत ,गरियाबंद जिला मंत्री:- अरुण कुमार मिश्रा,
दंतेवाड़ा जिला उपाध्यक्ष:- ओमप्रकाश सोनी, दंतेवाड़ा जिला मंत्री:- डूंगरमल सोनी,
दुर्ग जिला उपाध्यक्ष:- अशोक राठी, दुर्ग जिला मंत्री:- दीपक चोपड़ा,
धमतरी जिला उपाध्यक्ष:- दिनेश कुमार रोहरा , धमतरी जिला मंत्री:- आलोक पांडे,
बिलासपुर जिला उपाध्यक्ष:- नवदीप सिंह अरोरा, बिलासपुर जिला मंत्री:- अनिल वाधवानी,
बेमेतरा जिला उपाध्यक्ष:- केशव मोटवानी ,बेमेतरा जिला मंत्री:- चंदन सोनी,
बलोदाबाजार भाटापारा जिला उपाध्यक्ष:- श्रीचंद छाबड़िया,
बलोदाबाजार भाटापारा जिला मंत्री:- सुभाष भट्टर,
भिलाई जिला उपाध्यक्ष:- अनिल अग्रवाल , भिलाई जिला मंत्री:- मनोहर कृष्णानी,
मुंगेली जिला उपाध्यक्ष:- प्रेम आर्य, मुंगेली जिला मंत्री:- प्रवीण वैष्णव,
राजनांदगांव जिला उपाध्यक्ष:- आलोक बिंदल, राजनांदगांव जिला मंत्री:- तरुण लहरवानी,
जांजगीर चांपा जिला उपाध्यक्ष:- विशाल केडिया , जांजगीर चांपा जिला मंत्री:- दीपक पालीवाल,
सक्ति जिला उपाध्यक्ष:- शंकर लाल अग्रवाल, सक्ति जिला मंत्री:- दिनेश शर्मा,
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला उपाध्यक्ष:- मुकेश कुमार अग्रवाल, सारंगढ़
बिलाईगढ़ जिला मंत्री:- नामांकन नहीं होने से पद रिक्त रहा.
सूरजपुर जिला उपाध्यक्ष:- अशोक कुमार अग्रवाल , सूरजपुर जिला मंत्री:- रौनक जैन,
रायगढ़ जिला उपाध्यक्ष:- सुशील रामदास अग्रवाल, रायगढ़ जिला मंत्री:- शक्ति अग्रवाल,
सरगुजा जिला उपाध्यक्ष:- मतदान निरंक होने से पद रिक्त रहा.
सरगुजा जिला मंत्री:- गोपाल अग्रवाल,
महासमुंद जिला उपाध्यक्ष:- प्रवीण अग्रवाल, महासमुंद जिला मंत्री:- जितेंद्र कुमार चंद्राकर,रंक” रहे.
Apr 18 2025, 19:30